नई दिल्ली। लघु उद्योग भारती गौतमबुद्ध नगर की महिला विंग की अध्यक्षा एवं लेखिका श्रीमती कुम्मू जोशी भटनागर ने उत्तराखंड सदन में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री तीरथ सिंह रावत जी से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर श्रीमती कुम्मू जोशी भटनागर ने अपनी काव्य कृति ‘आशाएँ’ (काव्य संग्रह) तथा श्रीमद्भगवद्गीता श्री तीरथ सिंह रावत जी को भेंट स्वरूप प्रदान की। ‘आशाएँ’ काव्य संग्रह में जीवन, समाज, संवेदनाओं और सकारात्मक सोच से जुड़े भावों को काव्यात्मक अभिव्यक्ति दी गई है।
भेंट के दौरान श्रीमती भटनागर ने साहित्य, सामाजिक सरोकारों तथा राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। श्री तीरथ सिंह रावत जी ने साहित्य के माध्यम से समाज में सकारात्मक विचारों और संस्कारों के प्रसार के प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर श्रीमती कुम्मू जोशी भटनागर ने कहा कि साहित्य समाज को दिशा देने और सकारात्मक चेतना जागृत करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता भारतीय संस्कृति, जीवन दर्शन और कर्म की प्रेरणा का महत्वपूर्ण स्रोत है तथा इसे भेंट करना उनके लिए सम्मान और आत्मीयता का प्रतीक है।
यह भेंट साहित्य, संस्कृति, सामाजिक चेतना और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित विचारों के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण अवसर रही।