केंद्रीय मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी ने किया लघु उद्योग भारती उत्तराखंड के प्रयासों का सम्मान
देहरादून, उत्तराखंड | 12 जून 2026
लघु उद्योग भारती उत्तराखंड परिवार के लिए यह एक अत्यंत गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायक क्षण रहा, जब देहरादून महानगर में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में भारत सरकार के माननीय केंद्रीय मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी ने लघु उद्योग भारती उत्तराखंड के प्रतिनिधियों से विशेष संवाद किया। उन्होंने संगठन द्वारा प्रदेश में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के विकास, उद्यमियों के सशक्तिकरण तथा उद्योग हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
इस विशेष अवसर पर लघु उद्योग भारती उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विजय सिंह तोमर जी को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व एवं संगठन के प्रति समर्पित योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान संपूर्ण लघु उद्योग भारती उत्तराखंड परिवार के अथक प्रयासों, सेवा भाव और उद्योग जगत के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी सहित देहरादून महानगर के अनेक विधायकगण, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न सामाजिक एवं औद्योगिक संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
लघु उद्योग भारती उत्तराखंड की ओर से प्रदेश प्रभारी श्री कैलाश मैलाना जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजीव गोयल जी, श्री प्रदीप खंडूरी जी, श्री ज्ञान प्रकाश पैन्यूली जी, प्रदेश सदस्यता प्रभारी श्री राहुल देव दंड जी, संयुक्त प्रदेश महामंत्री श्री मयंक गर्ग जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री राजेश जायसवाल जी तथा देहरादून महानगर अध्यक्ष श्री कमलजीत शर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
यह संवाद उद्योग जगत की चुनौतियों, आवश्यकताओं एवं सुझावों को शासन एवं नीति-निर्माताओं तक प्रभावी रूप से पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ। यह अवसर लघु उद्योग भारती उत्तराखंड के संगठनात्मक सशक्तिकरण एवं उद्योग सेवा के संकल्प को और अधिक दृढ़ करने वाला रहा।
समस्त लघु उद्योग भारती उत्तराखंड परिवार को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
जय उद्योग • जय उद्यमिता • जय भारत