कोटा। कोटा प्रवास के दौरान लघु उद्योग भारती के संगठन मंत्री श्री प्रकाश जी भाईसाहब के साथ लघु उद्योगों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा का अवसर मिला।
इस दौरान फ्लाई ऐश एवं पर्यावरण से जुड़े विषयों, रीको औद्योगिक क्षेत्र नांता से संबंधित लीज के मुद्दे, पाली अधिवेशन में सहभागिता तथा रानपुर में लघु उद्योग भारती को आवंटित प्लॉट से संबंधित समस्याओं सहित लघु उद्योगों के हितों से जुड़े अनेक विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।
श्री प्रकाश जी भाईसाहब ने सभी विषयों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर सकारात्मक एवं व्यावहारिक समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करने की बात कही।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री महेश जी गुप्ता, कोटा इकाई अध्यक्ष श्री अंकुर गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्री संदीप बाकलीवाल, उत्तर इकाई अध्यक्ष श्री संजय शर्मा, रानपुर इकाई अध्यक्ष श्री मनोज अग्रवाल, रानपुर इकाई सचिव श्री नभ शर्मा एवं वरिष्ठ सदस्य श्री योगेंद्र गुप्ता जी उपस्थित रहे।
लघु उद्योगों की समस्याओं के समाधान, उद्यमियों के हितों की रक्षा तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में इस प्रकार का सकारात्मक एवं प्रभावी संवाद निश्चित रूप से नई दिशा प्रदान करेगा।