डेराबस्सी में लघु उद्योग भारती का 8वां स्थापना दिवस एवं पंजाब राज्य कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया रहे मुख्य अतिथि

July 14, 2026
Sahibzada Ajit Singh Nagar,
PUNJAB

डेराबस्सी स्थित लक्ष्मी इंडस्ट्रियल पार्क में लघु उद्योग भारती, डेराबस्सी द्वारा संगठन के 8वें स्थापना दिवस एवं पंजाब राज्य कार्यकारिणी बैठक का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया ने एमएसएमई क्षेत्र को भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि यह क्षेत्र देश में रोजगार सृजन, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण और औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने लघु उद्योग भारती द्वारा देशभर के उद्यमियों को एक मंच पर जोड़ने और उद्योगों के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री मधुसूदन दादू, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष श्री अरविंद धूमल एवं श्री शुभदेश मित्तल सहित पंजाब प्रदेश एवं डेराबस्सी इकाई के पदाधिकारी उपस्थित रहे। महिला इकाई की प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ तथा विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में उद्योगपति, उद्यमी एवं संगठन के सदस्य शामिल हुए।

राज्य कार्यकारिणी बैठक में एमएसएमई क्षेत्र को सशक्त बनाने, लघु उद्योगों की चुनौतियों के समाधान, स्वदेशी विनिर्माण को बढ़ावा देने तथा विभिन्न इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में डेराबस्सी इकाई ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन को संगठनात्मक एकता और औद्योगिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please