भीलवाड़ा में लघु उद्योग भारती की तीनों इकाइयों की संयुक्त कार्यकारिणी बैठक संपन्न
14 अगस्त 2026 को लघु उद्योग भारती, भीलवाड़ा की तीनों इकाइयों की संयुक्त कार्यकारिणी बैठक पीएफसी गार्डन, आजाद नगर में राष्ट्रीय संगठन मंत्री आदरणीय श्री प्रकाश चंद जी भाई साहब एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री योगेंद्र जी शर्मा के सानिध्य में संपन्न हुई।
बैठक में श्री प्रकाश चंद जी भाई साहब ने कार्यकारिणी के सदस्यों का मार्गदर्शन करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने भीलवाड़ा में प्रस्तावित कौशल विकास केंद्र के निर्माण पर चर्चा करते हुए कहा कि इसके माध्यम से युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे तथा उद्यमियों को कुशल श्रमशक्ति उपलब्ध हो सकेगी।
प्रदेश अध्यक्ष श्री योगेंद्र जी शर्मा ने तीनों इकाइयों की कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए उद्योगों के उत्थान और क्षेत्र के औद्योगिक विकास के लिए सामूहिक रूप से निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।
चित्तौड़ प्रांत अध्यक्ष श्री महेश हुरकट ने भीलवाड़ा में प्रस्तावित लघु उद्योग भारती भवन के निर्माण की जानकारी देते हुए बताया कि भवन निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ होगी। प्रस्तावित भवन ग्राउंड प्लस दो फ्लोर का होगा तथा निर्माण कार्य के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है, जिनके अध्यक्ष भी नियुक्त किए जाएंगे।
बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी संयुक्त सचिव श्री रवि जाजू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री संजीव चिरानिया, प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री शिव प्रकाश झंवर, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती चंदा मुंदडा, मुख्य इकाई सचिव श्री कमलेश मुणोत, कोषाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, इकाई संरक्षक श्री राम किशोर काबरा, श्री अजय मुंदडा, श्री हरगोविंद सोनी, श्री नंदकिशोर झंवर, श्री के.के. जिंदल, उपाध्यक्ष श्री हरि प्रसाद अग्रवाल, वित्तीय सलाहकार श्री पुनीत सोनी सहित कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। ग्रोथ सेंटर इकाई अध्यक्ष श्री गिरीश अग्रवाल, श्री सुमित जागेटिया, श्री राजकुमार मेहता, श्री अनूप कुमार लड्ढा, महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती पल्लवी लड्ढा, सचिव श्रीमती प्रियंका मेहता, कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रिया कोठारी, श्रीमती ज्योति आगाल, आसींद इकाई अध्यक्ष श्री गोपाल जी चुंडावत तथा काछोला इकाई संयोजक श्री संदीप जी सोनी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य बैठक में उपस्थित रहे।