<p>वाराणसी (खबर विजन संवाददाता)। लघु उद्योग भारती काशी प्रांत के कचीर चौरा स्थित कार्यालय में अंतरिम बजट को देखने के लिए बैठक हुई। राजेश कुमार सिंह अध्यक्ष लघु उद्योग भारती काशी प्रांत ने बताया कि अंतरिम बजट को सबसे बड़ी विशेषता यह है कि चुनावी वर्ष होने के बावजूद यह बजट किसी राजनीतिक लाभ के दृष्टिकोण से प्रस्तुत नहीं किया गया है बल्कि यह पूर्णतया उद्योगों एवं राष्ट्र के उन्नति एवम विकाश के तहत प्रस्तुत किया गया है। लोक सभा चुनाव होने के बावजूद किसी प्रकार का लोक लुभावन प्रस्ताव प्रस्तुत नही करना एक मजबूत राजनीतिक । इच्छा शक्ति का ज्ञोतक है। पिछले बजट में। सरकार द्वारा उद्योगों को जो सहूलियत प्रदान की गई थी उन्हें किसी भी प्रकार से अंतरिम बजट में कम नहीं करना उद्योगों के लिए लाभकारी कदम है आयकर चकस्येदारो को 25 हजार तक देनदारी माफ करने से जन सामान्य के साथ ही उद्योग जगत को भी लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री जी द्वारा अयोध्या में घोषित सौर ऊर्जा के विकास के लिए। लाख करोड़ रूपए ब्याज रहित कर के रूप में देने से गैर परंपरागत ऊर्जा छेत्र में अभूतपूर्व विकास होने की पूर्ण संभावना है। साथ हो एमएसएमई सेक्टर द्वारा कृषि उत्पादों को विकसित करने के लिए लाभकारी कदम उठाया गया है। लघु उद्योग भारती संगठन वित्त मंत्री जी का हार्दिक आभार प्रकट करता है। अंतरिम बजट में बंदरगाहों से जोड़ने की योजना जिसमे 3 रेल कारीडोर के निर्माण से उद्योग जगत को सीधा लाभ पहुंचेगा। रेल के पुराने 40 हजार यात्री कोच को आधुनिक बंदे भारत कोच में परिवर्तित करने से से निर्माण उद्योग सहित टूरिज्म उद्योग जगत को बढ़ावा मिलेगा। इलेक्ट्रिक वाहनों को बजट में भरपूर बढ़ावा दिया गया है इसके ढांचागत विकास के लिए समुचित धनराशि *को व्यवस्था की गई है। बैठक में दिनेश गुप्ता, भूप नारायण सिंह, अमरेश केशरी, विकास जयसवाल, बृजेश शुकना, सर्वेश श्रीवास्तव, दिलीप गुप्ता, ज्योति शंकर मित्रसहित कई उद्यमो उपस्थित थे।</p>