लघु उद्योग भारती महिला इकाई मुरैना द्वारा आयोजित स्वयं सिद्ध दीपोत्सव पारिवारिक मेला का शुभारंभ बड़ी ही भव्यता के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना के साथ हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय श्रीमती भूमिका दुबे जी T.I महिला थाना मुरैना, विशिष्ट अतिथि श्रीमती मेघा सोनी जी S.I एमपी पुलिस रोटेरियन श्री आनंद गुप्ता जी डिस्टिक सेक्रेट्री रोटरी क्लब कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री ष्ट प्रकाश अग्रवाल जी प्रदेश उपाध्यक्ष लघु उद्योग भारतीय मध्य भारत प्रांत द्वारा की गई कार्यक्रम का संचालन रवि बांदिल जी ने किया। मेले में लगभग 25 स्टॉल लगाई गई हैं आने वाले त्योहारों से संबंधित चीजों की खरीदारियों के लिए महिलाओं को इस तरह की एग्जीबिशन बहुत पसंद आती हैं तथा घर से काम करने वाली महिलाओं को एक सपोर्ट मिलता है उनके आत्मविश्वास भी बढ़ता है इस तरह की बात अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि के रूप में पधारी भूमिका दुबे जी ने की तथा उन्होंने कहा कि यह नारी शक्ति ही कर सकती है कार्यक्रम में मुख्य रूप से लघु उद्योग भारतीय महिला इकाई की अध्यक्ष मीना गुप्ता, सचिव बीना गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुनीता बांदिल, अंजी गुप्ता, कल्पना चांदिल, नीरू गुप्ता, दीप्ति गुप्ता, कामिनी गुप्ता, दीप्ति गर्ग रेनू गोयल डॉ अनीता तुलसानी।