छतरपुर। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा Federation of Indian Chambers of Commerce and Industry (FICCI) के सहयोग से MP ODOP Pragati Summit 2026 का आयोजन छतरपुर में किया गया। यह समिट जिले के ओडीओपी (One District One Product) उत्पाद वुडन फर्नीचर के संवर्धन तथा राष्ट्रीय स्तर के ब्रांड्स, रिटेलर्स और स्थानीय एमएसएमई इकाइयों के बीच मजबूत मार्केट लिंकज स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों ने कहा कि छतरपुर में फर्नीचर क्लस्टर की स्थापना और उसे नई पहचान दिलाने का जो बीड़ा उठाया गया था, वह मध्यप्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री Chetanya Kumar Kashyap के सतत प्रयासों और दूरदर्शी सोच का सकारात्मक परिणाम है। उनके मार्गदर्शन से क्षेत्र के फर्नीचर उद्योग को नई दिशा और विकास के अवसर प्राप्त हुए हैं।
समिट में वरिष्ठ शासकीय अधिकारियों, उद्योग प्रतिनिधियों, निर्माताओं, डिज़ाइनर्स तथा देश के प्रमुख फर्नीचर एवं रिटेल ब्रांड्स के प्रतिनिधियों ने सहभागिता कर उद्योग विकास, डिज़ाइन नवाचार, विपणन एवं निर्यात संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।
कार्यक्रम में Lalita Yadav, नगर पालिका अध्यक्ष Jyoti Chaurasia, कलेक्टर Parth Jaiswal, संयुक्त संचालक उद्योग Pankaj Dwivedi, सागर संभाग की संयुक्त संचालक Mandakini Pandey, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक Gunjan Jain सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
लघु उद्योग भारती की ओर से महाकौशल प्रांत के संयुक्त सचिव Brijendra Gupta, छतरपुर इकाई के अध्यक्ष Girish Dwivedi, फर्नीचर क्लस्टर अध्यक्ष Laxman Vishwakarma, महिला इकाई की संयोजक Divya Saxena तथा फर्नीचर क्लस्टर एवं लघु उद्योग भारती के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि छतरपुर का वुडन फर्नीचर उद्योग स्थानीय कारीगरों की प्रतिभा और उद्यमशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण है। ऐसे आयोजनों से स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने, नए व्यावसायिक अवसर सृजित करने तथा रोजगार बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। साथ ही, फर्नीचर क्लस्टर के माध्यम से छतरपुर को देश के प्रमुख फर्नीचर उत्पादन केंद्रों में स्थापित करने की दिशा में यह समिट एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।