लघु उद्योग भारती के सदस्य उद्यमी श्री राणा नटवरभाई को प्रतिष्ठित “Best MSME Award” से सम्मानित

August 21, 2026
Vadodara,
GUJARAT

लघु उद्योग भारती के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि संगठन के वरिष्ठ एवं समर्पित सदस्य श्री राणा नटवरभाई आई., आजीवन सदस्य (वर्ष 2008 से) एवं वर्तमान सहमंत्री, कर्णावती संभाग, के प्रतिष्ठान हरिओम इलेक्ट्रॉनिक्स (LOADPIN®), GIDC मकरपुरा, वडोदरा को मध्य गुजरात के 10 जिलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित “Best MSME Award” से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान 30 जून 2026 को वडोदरा में आयोजित ‘Vibrant Gujarat Regional Conference – Central Gujarat’ के वैलेडिक्टरी सेशन में प्रदान किया गया। श्री राणा नटवरभाई को यह सम्मान भारत के माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी एवं गुजरात के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल जी की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया। पुरस्कार के अंतर्गत सम्मान-पत्र, ट्रॉफी एवं ₹2,00,000 की पुरस्कार राशि का चेक प्रदान किया गया।

श्री राणा नटवरभाई का लघु उद्योग भारती के साथ लंबे समय से सक्रिय एवं गौरवपूर्ण जुड़ाव रहा है। उन्होंने संगठन में मकरपुरा इकाई के पूर्व अध्यक्ष, वडोदरा जिला के पूर्व अध्यक्ष तथा विभाग के पूर्व उपाध्यक्ष के रूप में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। वर्तमान में वे कर्णावती संभाग में सहमंत्री के रूप में संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय योगदान दे रहे हैं।

हरिओम इलेक्ट्रॉनिक्स (LOADPIN®) की यह उपलब्धि तकनीकी उत्कृष्टता, सटीक इंजीनियरिंग, गुणवत्तापूर्ण स्वदेशी निर्माण एवं ग्राहकों के विश्वास के प्रति उसकी निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है। सेंसर एवं लोड सेल के क्षेत्र में संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्य देश के औद्योगिक विकास, तकनीकी आत्मनिर्भरता और स्वदेशी विनिर्माण को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

लघु उद्योग भारती परिवार की ओर से श्री राणा नटवरभाई एवं हरिओम इलेक्ट्रॉनिक्स (LOADPIN®) की पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। यह सम्मान न केवल उनके उत्कृष्ट उद्यमशील प्रयासों की पहचान है, बल्कि लघु उद्योग भारती के प्रत्येक सदस्य के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।

यह उपलब्धि इस विश्वास को और मजबूत करती है कि भारतीय MSMEs अपनी गुणवत्ता, नवाचार, तकनीकी दक्षता और उत्कृष्ट उद्यमशीलता के माध्यम से राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर नई पहचान स्थापित कर रहे हैं।

लघु उद्योग भारती देश के MSME क्षेत्र को सशक्त बनाने, स्वदेशी उद्योगों को प्रोत्साहित करने तथा उद्यमियों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को सम्मान एवं प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please