लघु उद्योग भारती पोंटा साहिब इकाई का पुनर्गठन, नई कार्यकारिणी की घोषणा
लघु उद्योग भारती की पोंटा साहिब इकाई का पुनर्गठन करते हुए नई कार्यकारिणी का औपचारिक ऐलान किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं उद्योगपतियों की गरिमामयी उपस्थिति में नवचयनित टीम का अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश भाई साहब ने नवनियुक्त अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष को शुभकामनाएँ देते हुए उनका सम्मान किया तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने एवं उद्योग जगत की समस्याओं के समाधान हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद धूमल जी, राज्य अध्यक्ष शुभादेश मित्तल जी, विक्रांत जी, अखिल मोहन अग्रवाल जी, विक्रम बिंदल जी तथा अश्वनी कुमार जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पोंटा साहिब के लगभग 76 उद्योगपतियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावी बनाया।
बैठक में संगठन विस्तार, उद्योगों के विकास एवं उद्यमियों के बीच आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ नई कार्यकारिणी ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।