सिंहासा आईटी पार्क में रक्तदान शिविर, 100 रक्तदाताओं ने दिया मानव सेवा का संदेश

August 14, 2026
Indore,
MADHYA PRADESH

सिंहासा आईटी पार्क, इंदौर में आयोजित रक्तदान शिविर में सेवा और सामाजिक सहयोग की भावना का प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला। लघु उद्योग भारती, सिंहासा इकाई एवं सिंहासा आईटी पार्क एसोसिएशन के संयुक्त प्रयासों से आयोजित इस शिविर में लगभग 100 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा में अपना अमूल्य योगदान दिया। इस सेवा अभियान की पहल एवं आयोजन को आगे बढ़ाने में Appalto Electronics Pvt. Ltd. के श्री मनोज जी कटारिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही आदरणीय श्री कन्हैयालाल जी खत्री के मार्गदर्शन एवं सहयोग तथा सिंहासा आईटी पार्क एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री पंकज जी अगाल, लघु उद्योग भारती सिंहासा इकाई के सचिव श्री सिद्धार्थ जी धवले, कोषाध्यक्ष श्री मनोज जी मोदी सहित सभी सदस्यों एवं सहयोगियों के सामूहिक प्रयासों से शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सेवा भारती की टीम ने भी शिविर के सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर श्री कन्हैयालाल जी खत्री ने आगामी 2 एवं 3 अक्टूबर 2026 को इंदौर में आयोजित “उद्यम समागम 2026” के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्य एवं विशेषताओं से उपस्थित उद्यमियों को अवगत कराया तथा सभी को इसमें सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया। यह आयोजन रक्तदान के माध्यम से सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सशक्त करने के साथ-साथ उद्यमियों को संगठन के आगामी महत्वपूर्ण कार्यक्रम से जोड़ने का भी सार्थक प्रयास रहा।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please