जयपुर, 17 अगस्त 2026। India Stonemart 2028 एवं 11th Global Stone Technology Forum (GSTF) 2026 की प्रथम संचालन समिति बैठक का आयोजन 17 अगस्त 2026 को RIICO, उद्योग भवन, जयपुर में किया गया। बैठक की अध्यक्षता श्री सुरेश कुमार ओला, IAS, प्रबंध निदेशक, RIICO ने की।
बैठक में दोनों आयोजनों की तैयारियों, प्रगति एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान एग्जीबिशन लेआउट, ब्रॉशर, स्पेस रेंटल, स्पॉन्सरशिप, वेबसाइट विकास तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रचार अभियान सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की गई।
बैठक में 14th India Stonemart 2028, जो 17 से 20 फरवरी 2028 तक JECC, Sitapura, Jaipur में आयोजित होगा, तथा 11th Global Stone Technology Forum (GSTF) 2026, जो 18-19 दिसंबर 2026 को उदयपुर में आयोजित किया जाएगा, को और अधिक भव्य, प्रभावशाली एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ।
श्री सुरेश कुमार ओला ने दोनों आयोजनों की सफलता एवं प्रभाव को और बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।
बैठक में सुश्री निधि मेहता, वित्तीय सलाहकार, RIICO; लघु उद्योग भारती से श्री नरेश पारीक, संयुक्त राष्ट्रीय महासचिव; श्री नटवर लाल अजमेरा, उपाध्यक्ष एवं संयोजक–India Stonemart 2028; श्रीमती अंजू सिंह, श्री महेंद्र कुमार खुराना, श्री अरुण जाजोदिया एवं श्री योगेश गौतम सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। CDOS की ओर से श्री दीपक अजमेरा, वाइस चेयरमैन; श्री मुकुल रस्तोगी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी; श्री संभव पापरीवाल, श्री दीपक गुप्ता, श्री मनोज पारीक, श्री राजेश मित्तल, श्री रवी शर्मा एवं श्री उमेश खेतान ने बैठक में सहभागिता की।