आज दिनांक 10 अप्रैल 2026 को जयपुर स्थित मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित MNIT Industry Conclave 2026 के पैनल डिस्कशन में लघु उद्योग भारती की सक्रिय एवं सार्थक भागीदारी देखने को मिली। इस अवसर पर अंचल अध्यक्ष श्री महेन्द्र मिश्रा जी ने उद्योग और शिक्षा के समन्वय पर अपने विचार रखते हुए महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस प्रतिष्ठित आयोजन में लघु उद्योग भारती को Core Committee का हिस्सा मानते हुए विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नवाचार (Innovations) के मूल्यांकन हेतु ज्यूरी सदस्य के रूप में संगठन के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया। चयन प्रक्रिया में श्री राजेश गुप्ता (अलवर), श्री विनोद गुप्ता (जयपुर), श्री ओ.पी. अग्रवाल (जयपुर), श्री अभिनव परिहार (जोधपुर), श्री रौनक घानिवाल (मण्डा), श्री अरुण शर्मा (बगरू), श्री अजय गुप्ता (जयपुर), श्री राकेश मारवा (जयपुर) एवं श्री यश मिश्रा (जयपुर) ने अपनी विशेषज्ञता से योगदान दिया।
कार्यक्रम में अंचल सचिव श्री मनीश जौहरी के साथ बहरोड़ से श्री के.के. यादव एवं श्री मनोज अग्रवाल, तथा जयपुर से श्री विवेक सर्राफ़ सहित अन्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान लघु उद्योग भारती की सक्रिय एवं सराहनीय भागीदारी को देखते हुए संस्था के डीन श्री मुलचंदानी जी ने भविष्य के आयोजनों में लघु उद्योग भारती को सहयोगी संस्था के रूप में निरंतर जोड़ने की पहल की। यह पहल उद्योग एवं शिक्षा के बीच मजबूत समन्वय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
– मनीश जौहरी
सचिव, लघु उद्योग भारती
जयपुर प्रांत, राजस्थान