बद्दी में 25 को मनाया जाएगा लघु उद्योग भारती का स्थापना दिवस
लघु उद्योग भारती हिमाचल प्रदेश का स्थापना दिवस 25 अप्रैल को बद्दी में मनाया जाएगा। इस अवसर पर शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप मुख्यअतिथि के रूप में भाग लेंगे, जबकि एमएसएमई के अतिरिक्त निदेशक अशोक कुमार गौतम और लघु उद्योग भारती के उपाध्यक्ष अरविंद धूमल गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित रहेंगे। लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष हरबंस पटियाल ने इस बारे में जानकारी दी और बताया कि इस बार स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन होटल निमंत्रण बद्दी में होगा।

