News

Featured News

All News

इंडिया स्टोन मार्ट 2026 के प्रमोशन के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल पहली बार जाएगा चीन

March 20, 2025

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपडा ने बताया है कि विश्व प्रसिद्ध शामिन स्टोन फेयर, चीन में इस वर्ष पहली बार इंडिया स्टोन मार्ट 2026 के वैश्विक प्रचार के लिए एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल भाग लेगा। यह अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी 16 से 19 मार्च तक चीन में आयोजित होगी, जिसमें पत्थर उद्योग के प्रमुख विशेषज्ञ, निर्माता, व्यापारी व विश्वस्तरीय कंपनियां हिस्सा लेंगी। इस महत्वपूर्ण दौरे में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव नरेश पारीक, उपाध्यक्ष नटवरलाल अजमेरा, वित्तीय सलाहकार योगेश गौतम, प्रांत संयुक्त महामंत्री सुरेश कुमार विश्नोई तथा सीडोस (सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ स्टोन्स) की ओर से वरिष्ठ उप महाप्रबंधक विवेक जैन भारतीय पत्थर उद्योग का प्रतिनिधित्व करेंगे।

राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल की विशेष छूट योजना के तहत दो दिवसीय शिविर आयोजित

March 17, 2025

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा उद्योगों की स्थापना एवं संचालन के लिए विशेष छूट योजना के तहत लघु उद्योग भारती भवन सभागार में दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य उद्योगपतियों को प्रदूषण नियंत्रण नियमों एवं प्रक्रियाओं की जानकारी प्रदान कर उन्हें आवश्यक अनुमतियां सरलता से उपलब्ध कराना था। शिविर के मुख्य अतिथि लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने कहा कि यह पहल उद्योगों को पर्यावरणीय नियमों के प्रति जागरूक करने और उन्हें सुचारू रूप से संचालन की सुविधा प्रदान करने के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और औद्योगिक विकास के संतुलन को बनाए रखना आवश्यक है, ताकि सतत विकास संभव हो सके।

महिला उद्यमियों ने खेली होली

March 17, 2025

अलवर लघु उद्योग भारतीय महिला इकाई और जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित फाग उत्सव प्रदर्शनी 2025 का समापन हो गया। अंतिम दिन महिला उद्यमियों और प्रतिभागियों ने फूलों और हर्बल गुलाल से होली खेली। इकाई अध्यक्ष शिवानी यादव ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के प्रतिनिधि मानवेंद्र और हेलेन ने सर्टिफिकेट प्रदान किए। प्रदर्शनी में 40 से ज्यादा महिला उद्यमियों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। इसकी सफलता को देखते हुए उन्होंने अगली बार भी इसमें शामिल होने का निर्णय लिया। महामंत्री अलका सिंह ने महिला इकाई की ओर से सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया। प्रदर्शनी की संयोजक रुपाली गुप्ता: और रूचि सोड़ी रही। समारोह में । पारूल अग्रवाल, शुचि गुप्ता, । रूबी सुराणा, शिवानी शर्मा, आस्था, कविता सैनी, वंदना ! भाटिया और सोनिया गुप्ता मौजूद । रही।

लघु उद्योग भारती महासमुंद इकाई के अध्यक्ष बने राहुल

March 17, 2025

महासमुंद। आज लघु उद्योग भारती के अखिल भारती कोषाध्यक्ष समीर मुद्रा, प्रदेश अध्यक्ष ओम सिंघानिया, प्रदेश महामंत्री श्रीमती शिल्पी दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष, दीपक उपाध्याय, भूतपूर्व प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम पटेल एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य जितेंद्र चंद्राकर, ईश्वर पटेल एवं मोहन पटेल के उपस्थिति में आज महासमुंद इकाई का गठन किया गया। जिसमें राहुल चंद्राकर इकाई अध्यक्ष, आशीष पलसानिया उपाध्यक्ष, कैलाश राठी सचिव, राजेश डडसेना सहसचिव एवं योगेश प्रजापति कोषाध्यक्ष चुने गए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रमेश पटेल, सुनील प्रजापति, संजय चंद्राकर, राम कुमार चंद्राकर, धीरेंद्र लोणारे, आशीष वर्मा, नवीन पंजवानी, विकास अग्रवाल, हर्ष जैन, लक्ष्मीकांत अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

लघु उद्योग भारती रेवाड़ी इकाई ने मनाया होली मिलन

March 17, 2025

लघु उद्योग भारती रेवाड़ी इकाई द्वारा सेंडपाइपर टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के सदस्यों और स्थानीय उद्यमियों ने भाग लिया। इस अवसर पर संगठन के उद्देश्यों, औद्योगिक विकास, समाज सेवा और एमएसएमई इकाइयों के सहयोग को लेकर विस्तृत चर्चा अहिल्या रानी होलकर की त्रि शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सेमिनार, लेख, सोशल मीडिया अभियानों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन का प्रस्ताव रखा गया। लघु उद्योग भारती रेवाड़ी इकाई के जिला संयोजक संजय डाटा और जिला सचिव राजेश अग्रवाल ने संगठन की कार्यप्रणाली और उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि लघु उद्योग भारती भारत का एकमात्र राष्ट्रव्यापी संगठन है, जो सूक्ष्म और लघु उद्योगों के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्यरत है। पूरे देश में इसकी 450 से अधिक शाखाएं कार्य कर रही हैं।

प्रदूषण नियंत्रण मण्डल से उद्योग स्थापित करने व उद्योग संचालन की अनुमति लेने के लिए दो दिवसीय जागरुक

March 17, 2025

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियत्रंण मण्डल जोधपुर एवं जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान मे प्रदूषण नियंत्रण मण्डल से उद्योग स्थापित करने एवं उद्योग संचालन की अनुमति लेने एवं राज्य सरकार की विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के लिये जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह एक अच्छा सुअवसर है जिसमे प्रदूषण मण्डल के नियमों की पालन करते हुए उद्योगों को वैध बना सकते है यह शिविर 11 व 12 मार्च को प्रातः 11:30 से 3 बजे तक न्यू पॉवर हाउस के पीछे स्थित लघु उद्योग भारती भवन सभागार में आयोजित किया जायेगा।

लघु उद्योग भारती महिला इकाई की फागोत्सव प्रदर्शनी आठ से

March 7, 2025

अलवर जिला उद्योग केंद्र अलवर एवं लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा 8, 9 एवं 10 मार्च को फागोत्सव प्रदर्शनी लगाई जाएगी। सोमवार को प्रेस वार्ता के दौरान प्रदर्शनी के पोस्टर का विमोचन किया गया। महिला इकाई अध्यक्ष शिवानी यादव ने बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य स्थानीय कारीगरों एवं महिला उद्यमियों को वित्तीय स्वतंत्रता के लिए मंच प्रदान करना है। महासचिव अलका सिंह एवं कोषाध्यक्ष रूपाली गुप्ता ने प्रदर्शनी के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। जिला उद्योग केंद्र के प्रतिनिधि मनविंदर जादौन ने कारीगरों को सशक्त बनाने के महत्व पर जोर दिया। गौरतलब है कि लघु उद्योग भारती महिला इकाई निरंतर महिलाओं के बीच उद्यमिता और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का प्रयास करती रही है। इसी कड़ी में इस फागोत्सव प्रदर्शनी का आयोजन 8 से 10 मार्च तक अपना घर शालीमार एक्सटेंशन के सामुदायिक भवन में किया जा रहा है।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please