News

Featured News

All News

लघु उद्योग भारती की प्रांत कार्यकारिणी बैठक आयोजित

March 6, 2025

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त एवं रीको लि जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में ऑनलाईन एसएसओ आईडी से फर्म/आवंटी के बैंक विवरण को अपडेट करवाने के लिए कैम्प का आयोजन भवन सभागार में आयोजित हुआ। जिसमें रीको औद्योगिक क्षेत्र में स्थित भूखंडों के आवंटियों के ऑनलाईन उनके एसएसओ पोर्टल से संबंधित भूखंड की बैंक विवरण अपडेट/वर्णित किया। जिससे उद्यमियों के विभिन्न आवेदनों का निस्तारण, रीको में फर्म/आवंटी के रिकार्ड अपडेट करना एवं वितीय वर्ष 2024-25 का सर्विस चार्ज आदि की बकाया राशि को जमा करने जैसे कार्य सम्पादित हुए। शिविर मे 50 से अधिक उद्यमियों ने अपना पंजीयन कर बैंक विवरण अपडेट कराया। इसके बाद लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त कार्यकारिणी बैठक अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा व जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपड़ा के सानिध्य में भवन सभागार में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभसदस्यों ने सामूहिक रूप से संगठन मंत्र गायन किया। बैठक में जोधपुर प्रांत अध्यक्ष महावीर चौपड़ा ने कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठनात्मक विषयों, सदस्यता, इकाई विस्तार, किए गए कार्यों की जानकारी दी और उद्योगों के सामने आ रही समस्याओ व किए प्रयासों के बारे में जानकारी दी।

लघु उद्योग भारती भिवाड़ी की बैठक हुई

March 6, 2025

लघु उद्योग भारती की पांच इकाइयों की बैठक भिवाड़ी में एक निजी कंपनी में हुई। बैठक में उद्योग और औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं व उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। इस संबंध में बैठक में मौजूद सभी सदस्यों से सुझाव लिए गए। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, प्रांत अध्यक्ष सुधीर गर्ग, प्रान्त महामंत्री सुनीता शर्मा, प्रान्त संयुक्त सचिव संदीप गुप्ता, लक्ष्मीनारायण, खुशखेड़ा इकाई अध्यक्ष अनन्य जैन, सचिव शशिकांत, संदीप अग्निहोत्री, भिवाड़ी द्वितीय इकाई अध्यक्ष केआर मनोज, सचिव अजीत यादव, नितिन कोहली, महिला इकाई अध्यक्ष मीना जैन, निशि आदि मौजूद रहे।

लघु उद्योग भारती पंजाब प्रदेश की छठी कार्यकारणी बैठक सम्पन्न

March 6, 2025

लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अरविन्द धूमल ने पंजाब प्रदेश की छठी कार्यकारणी बैठक का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सुक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एम एस एम ई) के विकास और संरक्षण के लिए बना एक अखिल भारतीय संगठन है। वर्तमान में देश के 27 राज्यो, 557 जिलों में 998 पुरुष व 48 महिला युनिटी के 57 हजार से अधिक सदस्य है।

इस सक्रियता के अनुरूप ही केंद्रीय बजट और देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था नीतियों के निर्धारण में एहम भूमिका रहती है। संगठन जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर एक कड़ी के रूप में कार्यरत है। उन्होंने संगठन के संवर्धन ने सहायक पांच परिवर्तन, 6 आवश्यक कार्यों मासिक बैठक, स्थापना दिवस, विश्वकर्मा जयंती, जिला उद्यमी सम्मेलन, पारिवारिक स्नेहमिलन, उद्यमिता विकास के महत्व की चर्चा की।

लघु उद्योग भारती ने आयोजित की जीरो इफेक्ट विषय पर कार्यशाला

March 6, 2025

लघु उद्योग भारती बाराबंकी की बैंक सम्पन्न लघु उद्योग भारती बाराबंकी इकाई ने किया जीरो इफेक्ट जीरो डिफेक्ट के ऊपर कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। जिसमें लघु उद्योग भारती बाराबंकी के जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जीरो इफेक्ट जीरो डिफेक्ट एक बहुत ही प्रभावशाली सर्टिफिकेट है जो उद्यमियों के बहुत सारे कामों में लाभ दिलने का काम करता है। कार्यशाला का आयोजन एक प्रतिष्ठित होटल में किया गया जिसमें बाराबंकी से लगभाग 40 उद्यमी उपस्थित हुए। जीरो इफेक्ट जीरो डिफेक्ट की जितनी भी जानकारी है। भारत सरकार एमएसएमई मंत्रालय से आए लोगों ने उसकी जानकारी उद्यमियों को दी।

पीएम विश्वकर्मा योजना कार्यशाला आयोजित

February 27, 2025

एमएसएमई विकास कार्यालय, एमएसएमई मंत्रालय, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, जिला प्रशासन एवं लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त के संयुक्त तत्वावधान मे लघु उद्योग भारती के भवन सभागार में केन्द्रीय सरकारी योजना पीएम विश्वकर्मा योजना पर एकदिवसीय कार्यशाला सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपडा ने बताया कि पीएम विश्वकर्मा योजना विभिन्न क्षेत्रों में लघु व सूक्ष्म उद्योगों को तकनीकी, वित्तीय, और प्रबंधन क्षमता के साथ अग्रसर करने के लिए केन्द्र सरकार ने प्रारम्भकी है, जिससे अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा जा सके। लघु और सूक्ष्म उद्यमों के मंत्रालय के सहायक निदेशक तरुण भटनागर ने कहा कि एमएसमएई मे लाभार्थी को उद्यम असिस्टेंट प्लेटफॉर्म पर उद्यमियों के रूप मे शामिल करना तथा पीएम विश्वकर्मा पोर्टल पर बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण के साथ सामान्य सेवा केन्द्रों के माध्यम से खुद को नामांकित करने के लिये 18 ट्रेडों के कार्यक्रमों को अवसर प्रदान करना है। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र जोधपुर के महाप्रबंधक एसएल पालीवाल ने कहा कि 18 प्रकार के व्यवसाय मे लगे कार्यक्रम और शिल्पकारों को प्रारम्भ से लेकर अन्त तक सहायता प्रदान करने के लिये यह योजना कारगर है। पीएमवीवाई जयपुर के राष्ट्रीय स्टीयरिंग समिति के सदस्य ओमप्रकाश टापू और जगराम विश्नोई ने कहा कि पीएम विश्वकर्मा मे तहत अधिक से अधिक लोगो को लाभान्वित करने की प्रधानमंत्री की अच्छी पहल है। नाबार्ड डीडीएम मनीष मण्डा ने विभागीय जानकारी साझा की। प्रान्त संयुक्त महासचिव सुरेशकु

लघु उद्योग भारती के सभी इंडस्ट्रीज बने स्मार्ट : अनुपम गुप्ता

February 27, 2025

यू.पी.एस.आई.सी., यूपीकॉन एवं लघु उद्योग भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ई.एस.जी. कार्यशाला में उद्यमियों को मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को अपग्रेड, स्केलअप और डिजिटाइजेशन करने एवं सरकारी योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी दी गई।

दिल्ली रोड स्थित एक होटल के सभागार में यू.पी.एस. आई. सी., यूपीकॉन एवं लघु उद्योग भारती द्वारा पर्यावरण, सामाजिक और शासन (ई.एस.जी.) विषय पर महत्वपूर्ण कार्यशाला लगाई गई। कार्यशाला में रेसिंग एंड अक्सिलेरेटिंग एम.एस.एम.ई. परफारमेंस की जानकारी प्रदान करते हुए लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष अनुपम गुप्ता ने बताया कि यह योजना विश्व बैंक द्वारा सहायता प्राप्त कार्यक्रम है। इसका मुख्य उद्देश्य भारत में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एम.एस.एम.ई.) के प्रदर्शन में सुधार करना है।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please