News

Featured News

All News

स्वयंसिद्धा : लघु उद्योग भारती की प्रदर्शनी सम्पन्न महिलाओं ने स्वयं की उद्यमी क्षमता को किया सिद्ध

January 17, 2025

लघु उद्योग भारती ब्यावर की मुख्य एवं महिला इकाई द्वारा आयोजित दो दिवसीय 'स्वयंसिद्धा उत्तरायण उमंग' प्रदर्शनी का रविवार को समापन हुआ। गायत्री नगर स्थित कैशव नैन में लगी प्रदर्शनी में जिले से लगभग 5000 लोगों ने शिरकत की। महिलाओं उद्यमियों की देखरेख में 70 स्टॉल्स लगी जिनमें 100 से अधिक कुछ नये और कुछ जाने पहचाने उत्पादों को बेहतरीन ढंग से प्रदर्शित किया गया। सभी के उत्साह और ऊर्जा ने प्रदर्शनी के सफल आयोजन की नींव रखी।

प्रदर्शनी के दूसरे दिन रविवार का आगाज भारत माता एवं भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया गया। स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर उनके चित्र पर भी माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। उद्योगपति इन्दरसिंह बागावास, महिला अध्यक्षा अर्पिता शर्मा, सचिव उर्वशी भारद्वाज, कार्यक्रम संयोजक श्वेता नाहर, शोभन्ता मेहता, गगन भारद्वाज, जय आनन्दानी, रवि झंवर, श्रीकांत बिहानी आदि सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन किया।

गीता संस्कारों की संवाहक… प्रतियोगिता में गूंजे श्लोक, टीवी-मोबाइल की लत से बचने का आह्वान

January 17, 2025

रामलीला मैदान में चल रहे पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव के तहत शनिवार को बच्चों के लिए गीता बाल संस्कार प्रतियोगिता आयोजित की गई। मेला समन्वयक महावीर चौपड़ा ने बताया कि मेले में प्रतिदिन महिलाओं और बच्चों के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रतिभागी उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं।

महिला इकाई अध्यक्ष मोना हरवानी ने बताया कि आमतौर पर बच्चे पूरा दिन घर पर टीवी और मोबाइल में अपना समय व्यतीत करते हैं। इस कारण हमारी युवा पीढ़ी संस्कारों से दूर होती जा रही है। इसी उद्देश्य के साथ गीता बाल संस्कार कार्यक्रम के माध्यम से इन छोटे-छोटे बच्चों को भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया गया। सैकड़ों बच्चों ने सामूहिक गीता पाठ सहित भजनों की प्रस्तुतियां दी। को-ऑर्डिनेटर नंदिनी बंसल ने बताया कि अखिल भारतीय पश्चिमी राजस्थान अग्रवाल समाज के अध्यक्ष उमेश लीला एवं सुमित्रा लीला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। रविवार को दो अलग-अलग आयु वर्ग में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में मंजू सारस्वत, बिंदु जैन, मीनू दुग्गड़, इंदुबाला अग्रवाल, शिल्पा अग्रवाल, मनीषा शर्मा, निधिसिंह, सुधा गर्ग, स्वाति शर्मा, अरुणा राठी, संगीता माथुर, उमा अग्रवाल सहित लघु उद्योग भारती महिला इकाई की अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।

साइबर अवेयरनेस एवं डिजिटल डिटॉक्स विषय पर सेमीनार आज

January 17, 2025

हस्तशिल्प उत्सव में साइबर क्राइम की रोकथाम एवं जागरूकता को लेकर साइबर अवेयरनेस एवं डिजिटल डिटॉक्स विषय पर रविवार को विशेष सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। सेमिनार कमेटी के कोऑर्डिनेटर मनीष माहेश्वरी ने बताया कि सेमिनार में स्पीकर डिजिटल अवेयरनेस एक्सपर्ट डॉ. नितिन राजवंशी एवं वरिष्ठ फैकल्टी प्रमाणित प्रानिक हीलर तथा हिप्नोथैरेपिस्ट विजयश्री वर्तमान समय की आवश्यकता को देखते हुए विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों, डिजिटल अरेस्ट, डीपफेक, फिशिंग, हैकिंग, सोशल मीडिया अपराध, ऑनलाइन वित्तीय फ्रॉड इत्यादि ए इनसे बचाव के तरीके, विभिन्न प्रकार की सावधानियों एवं अन्य अतिआवश्यक बारीकियों से अवगत कराएंगे।

हस्तशिल्प मेले में झूलों की झंकार

January 17, 2025

पश्चिम राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव में मनोरंजन के लिए पहली बार सबसे महंगे टेंडर पर झूले लगे लगे है। पिछले कई सालों से लग रहे मेले में सबसे ज्यादा इस बार झूले की रेट गई। मेला आयोजक ने बताया कि मनोरंजन के लिए विशेष व्यवस्था की गई जिसमें छोटे बच्चों के लिए अलग जॉन बनाया गया। वह बड़े लोगे के लिए अलग झूले लगाए गए। उन्होंने कहा कि हर बार मेले में महिलाओं की शिकायत रहती है कि उत्पाती लोगों से परेशानी होती है।

इस परेशानी को दूर करने के लिए बच्चे एवं महिलाओं के लिए अलग से जोन बनाया गया ताकि अपने बच्चों को मेले में आराम से मनोरंजन कर सके। इस बार मेले में एक नई व्यवस्था की गई जिसमें 5 साल की कम उम्र के बच्चों को किड्स जॉन में रखकर वह अपने मेले में खरीदारी कर सकते हैं। उन बच्चों की देखकर जो जॉन बनाया गयाउसकी किड्स जोन में लगी महिलाएं ध्यान रखेगी। हर घंटे की अलग अलग रेट रखी गई है। ताकि मेले में बच्चे गुम हो जाने की परेशानी नहीं झेलनी पड़े।

लघु उद्योग भारती महिला प्रकोष्ठ की मासिक बैठक संपन्न

January 17, 2025

आखिल भारतीय संगठन लघु उद्योग भारती महिला प्रकोष्ठ द्वारा उद्यमिता, स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने की दिशा में सार्थक पहल करते हुए आज अपनी मासिक बैठक के दौरान एम.एस.एम.ई. द्वारा जनहित और उद्योग हित में चलाई जा रही योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र की अध्यक्षता इशिता थम्मन (डिप्टी डारेक्टर एम.एस. एम.ई. ने की।

संगठन मंत्र व पवित्र ज्योति प्रज्वल्लन के पश्चात पंजाब इंचार्ज सीमा धूमल ने लघु उद्योग भारती का परिचय देते हुए सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, पदाधिकारियों व गण्मान्य का स्वागत किया।

लघु उद्योग भारती मास कम्युनिकेशन बोर्ड उत्तर पश्चिम क्षेत्र प्रमुख विक्रांत शर्मा ने बताया कि इस सत्र में मुख्यातिथि इशिता धमन ने एम. एस.एम.ई. द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए आश्वस्त किया कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं में सक्रिय सहभागिता के इच्छुक को किसी भी स्तर पर किसी भी मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्हें विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इस प्रकार के सत्र प्रदेश के अन्य भागों में भी आयोजित किए जाएंगे।

इस दौरान सोमा धूमल ने एम.एस.एम.ई. द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर लघु उद्योग भारती द्वारा नारी शक्ति जागरण के लिए शुरू किए गए स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की। इशिता थम्मन ने इस संबंध में यथासंभव सहयोग करने के प्रति आश्वस्त किया।

इस अवसर पर लघु उद्योग भारती, दोआबा क्षेत्र की इंचार्ज अमरदीप शेरगिल, जालंधर की अध्यक्ष आरती सचदेवा, महासचिव रमनप्रीत कौर जज, संयुक्त महासचिव, नीतू नंदा व पालवी ठाकुर, कोषाध्यक्ष सरोज ठाकुर, संयुक्त कोषाध्यक्ष रही बुद्धिराजा, प्रो दीपिका राठौर, वत्सला पूरी, अबनि सूरी, कंक्लप्रीत, रेनू मलिक, आशु चोपड़ा, नोनी कत्याल, श्रेया मैनी, वंशिका भंडारी, मीनू शर्मा, मनीषा, रुचि, रिपो, अंजलि बक्शी, सृष्टि, मनदीप श्वेता व अन्य उपस्थित रहे।

लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन एवं उद्यमी महाअधिवेशन का आयोजन

January 17, 2025

लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन एवं उद्यमी महाअधिवेशन का आयोजन 12 जनवरी 2025 को मार्स ऑडिटोरियम, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में किया जाएगा। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सूक्ष्म, लघु उद्योगों को बढ़ावा देना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है। इस सम्मेलन में माननीय उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री बृजेश पाठक माननीय श्री राकेश सचान, एमएसएमई, खादी ग्रामोद्योग, रेशम उत्पादन कपड़ा मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार और अखिल भारतीय अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती श्री घनश्याम ओझा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह सम्मेलन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सूक्ष्म, लघु उद्योगों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच होगा, जहां वे अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं और अपने व्यवसाय को बढ़ावा दे सकते हैं।

स्वयं-सिद्धा हस्तशिल्प लाइफ स्टाइल स्वाद कुंभ प्रदर्शनी का शुभारंभ

January 17, 2025

लघु उद्योग भारती महिला कोटा इकाई द्वारा स्वयं सिद्धा हस्तशिल्प लाइफस्टाइल स्वाद कुंभ प्रदर्शनी कम सेल का शुभारंभ शुभम गार्डन झालावाड़ रोड पर संपन्न हुआ। लघु उद्योग भारती कोटा महिला इकाई के अध्यक्ष शशि मित्तल सचिव चांदनी पोद्दार एवं कोषाध्यक्ष निहारिका गुप्ता ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी कम सेल के उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि लाडपुरा विधायक कल्पना देवी थी। अध्यक्षता शहर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अमृता दुहन ने की।

समारोह के विशिष्ट अतिथि लघु उद्योग भारतीय महिला इकाई के संरक्षक गोविंदराम मित्तल, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ताराचंद गोयल, कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव एवं होटल फैडरेशन ऑफ राजस्थान कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी, व चित्तौड़ प्रांत के अध्यक्ष पवन गोयल थे। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने कहा इस तरह के आयोजन महिलाओं के आत्मनिर्भर बनाने के लिए अति आवश्यक है। उन्होंने लघु उद्योग भारती महिला कोटा इकाई की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का यह अच्छा प्रयास है उन्होंने कहा इस तरह का आयोजन निरंतर होना चाहिए और इसे 3 दिन की जगह 5 दिन का किया जाना चाहिए जिससे महिला उद्यमियों को उनके उत्पादन का प्रदर्शन एवं बिक्री करने का पूरा समय मिल सके। समारोह की अध्यक्षता करते हुए शहर पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दूहन ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनियां महिला सशक्तिकरण के माध्यम से महिलाओं को अपने पैरों पर खड़े होने का पूरा अवसर देती है। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति पर मजबूत होती है अगर महिला पुरुष दोनों अपने-अपने पैरों पर खड़े होते हैं तो आमदनी का दायरा भी बढ़ता है।

द्वापर का सौंदर्य, समंदर में शिल्प

January 17, 2025

रामलीला मैदान पश्चिमी राजस्थान हस्तशिल्प उद्योग मेला रोशनी के प्रवाह में समंदर का शिल्प बेट द्वारिका की झांकी में द्वापर युग का सौदर्य ऐस्स उतरा हुआ है कि लाखों दर्शकों के सामने रहस्य, रोमांच जीवंत हो उठता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिनों पहले गुजरात में समंदर के अंदर ट्वी द्वारिका का अवलोकन किया था। उन्होंने अपने अनुभव सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किए थे। तस्बीर ट्रेंड में आ गई थी। फोटो विजय ओइश

वेस्ट से बनाई बेस्ट झांकी, 50 लाख रुपए लागत

कलाकार संजीत मजूमदार ने बताया- वेस्ट से बनाई बेस्ट झांकी में। माह का समय लगा।

80 गुणा 150 के क्षेत्र में 80 कारीगरों ने तैयार किया। 50 लाख की लागत आई। बर्माकोल, फाइबर, लकड़ी, बेस्ट कपड़ा आदि काम में लिया। भारत में अभी तक किसी ने ऐसी बीम नहीं बनाई है। महल, किले. वनस्पतियां, समंदर की मिट्टी आदि बिछाई गई है।

लाइट-साउंड अ

नृत्य नाटिका व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

January 17, 2025

जोधपुर, पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव में शहरवासी उमड़ रहे है। दिनभर लोगों ने मेले का लुत्फ उठाया तो वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। मनोज रिया एंड पार्टी की ओर से आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई। भगवान राम की झांकी व हनुमान दर्शन से लोग रोमांचित हो उठे। इससे पहले शुक्रवार दोपहर को कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

मेले में सेंट्रल पांडाल के साथ स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, भगवान शिव की मूर्ति के साथ विशालकाय सैन्य टैंक आकर्षण का केन्द्र रहे। यहां पानी में डूबी द्वारिका नगरी व शहर के हेरिटेज स्पॉट के मॉडल के साथ लोगों ने खूब सेल्फी ली। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में लोग झूमते नजर आए।

हस्तशिल्प मेला : लॉयंस क्लब ग्रेटर का 11 दिवसीय रक्तदान शिविर शुरु

January 17, 2025

लायंस क्लब जोधपुर ग्रेटर की ओर से पश्चिमी राजस्थान हस्तशिल्प उत्सव में पहली बार 11 दिवसीय रक्तदान शिविर का शुभारंभ हुआ। रक्तदान शिविर का उद्घाटन नगरनिगम दक्षिण की महापौर विनीता सेठ तथा लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने किया। पहले दिन सबसे पहले लायन पुखराज प्रजापत ने रक्तदान 1 कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर के शुभारंभ में जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिकों का लायंस क्लब जोधपुर ग्रेटर के शिविर में स्वागत किया गया। इस मौके जसवंतसिंह बिश्नोई, विधायक बाबूसिंह राठौड़, महापौर दक्षिण विनीता सेठ, लघु उद्योग भारतीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, नरेंद्र कंच्छवाह, प्रसन्नराज मेहता, अमित सिंघाटिया, पार्षद फतेहराज, लायन जयराज सिंह, हंसराज भारती, प्रकाश जीरावला व भोपाल सिंह मौजूद रहे। इस दौरान लायंस क्लब जोधपुर ग्रेटर के अध्यक्ष नितिन सालेचा, सचिव कुंदन जांगिड़, कोषाध्यक्ष अशोक श्रीमाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेंद्र खत्री, वरिष्ठ बाबूलाल शाह, वरिष्ठ लायन अधिवक्ता एमएस राजपुरोहित, पुखराज प्रजापत व सुरेन्द्र माथुर उपस्थित रहे।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please