News

Featured News

All News

ईंट भट्टों की जिगजैग तकनीक की समय सीमा 16 माह बढ़ाई

January 27, 2025

लघु उद्योग भारती के अथक प्रयासों से गुरुवार को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व अन्य जिलों के उद्यमियों को राहत प्रदान करते हुए केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तत मंत्रालय के केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने जिगजैग 16 माह के लिए बढ़ाई है।

अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा व प्रदेशाध्यक्ष शांतिलाल बालड़ ने बताया कि श्रम आधारित उद्योग ईंट भट्टों को केन्द्र सरकार के आदेशानुसार जिगजैग तकनीक में परिवर्तन करना 22 फरवरी 2025 तक अनिवार्य किया गया था, इसे 16 माह आगे बढ़ाया गया है जिससे वहां के ईट भटटों के उद्यमियों को बहुत बड़ी राहत मिली।

अखिल भारतीय संगठनमंत्री प्रकाशचन्द्र व अखिल भारतीय सचिव नरेश पारीक ने केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री यादव व विशिष्ट सचिव तन्मय कुमार से पूर्व में नई दिल्ली में भेंट कर उनसे समय सीमा बढ़ाने की मांग की थी।

प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल व जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपड़ा ने बताया कि पर्यावरण की दृष्टि से इस तकनीक का कोई दुष्प्रभाव नहीं है परंतु कुशल श्रमिकों के अभाव व उपयुक्त प्रशिक्षण नहीं होने से इसे तय सीमा मे पूर्ण नहीं किया जा सकता है। मंत्री ने मांग स्वीकार करते हुए समय सीमा 16 माह के लिए बढ़ाई है।

प्रान्त संयुक्त महासचिव बिन्दू जैन ने श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व अन्य जिलों की इस समस्या के बारे में प्रकाशचन्द्र व घनश्याम ओझा को अवगत करवाकर निराकरण की मांग की जा रही थी।

लघु उद्योग भारती की विद्याधर नगर महिला इकाई के द्वारा मासिक बैठक का आयोजन

January 27, 2025

लघु उद्योग भारती की विद्याधर नगर महिला इकाई के द्वारा मासिक बैठक का आयोजन किया गया और इस मासिक बैठक में एमएसएमई डिपार्मेंट के द्वारा महिलाओं को सरकार के द्वारा चलाई जारी स्कीम्स की जानकारी एमएसएमई अधिकारी ममता गर्ग जी के द्वारा दी गई। इकाई की बैठक में सभी बहनों ने ऑटिज्म कार्ड एवं उद्यम रजिस्ट्रेशन और अपनी व्यवसाय को कैसे आगे बढ़े इसके बारे में सारी विस्तृत जानकारी ली. विशिष्ट अतिथि के रूप में हमारे मध्य में हमारे प्रांत की महामंत्री सुनीता शर्मा की उपस्थिति रही साथ ही हमारे मध्य में ब्राह्मण महासभा प्रदेश अध्यक्ष अरुणा गोड जी भी उपस्थित रहे मंच का संचालन हमारी इकाई अध् यक्ष खुशी अग्रवाल जी के द्वारा किया गया एवं अतिथियों का स्वागत हमारी सचिव प्रियंका अग्रवाल जी एवं हमारी मार्गदर्शन एवं हमारे संरक्षक प्रियंका अग्रवाल जी ने उद्बोधन के द्वारा सभी को लघु उद्योग भारती के बारे में अवगत करवाया।

हस्तशिल्प उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आर्टिजन एवं हस्तशिल्पी पुरस्कृत

January 27, 2025

शहर के रामलीला मैदान में आयोजित हुए पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव में जिला प्रशासन, जिला उद्योग केंद्र एवं नोडल एजेंसी लघु उद्योग भारती की ओर से अपने उत्पादों का बेहतर प्रदर्शन करने वाले हस्तशिल्पियों एवं आर्टिजन को सम्मानित किया गया। लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्सव मुख्य संयोजक घनश्याम ओझा ने बताया कि हस्तशिल्पी एवं आर्टिजन के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के लिए अलग-अलग कैटेगरी में अवार्ड दिए गए, जिसमें हस्तशिल्प श्रेणी में रामरख को प्रथम, अंजू जैन को द्वितीय, डूंगर राम प्रजापत को तृतीय और सुरेश चौहान को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया, वहीं एमएसएमई श्रेणी में सुदर्शन स्टोन को प्रथम, बैल आर्ट इंडिया को द्वितीय, कनिष्क एल्युमिनियम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को तृतीय और काजू कतली वाला को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। राजकीय संस्थानों में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय को प्रथम, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान को द्वितीय, राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान को तृतीय एवं भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके उत्पादों का जीवंत प्रदर्शन करने वाले हस्तशिल्पियों का भी सम्मान किया गया जिनमें गेनाराम मेघवाल सालावास को प्रथम, महादेव प्रजापत को द्वितीय, पीराराम को तृतीय एवं मोइनुद्दीन को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बेहतर हस्तशिल्प स्टॉल्स की श्रेणी में आबू एग्रो प्रोडक्ट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड को प्रथम, सूर्यनगरी कढ़ाई क्राफ्ट प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड को द्वितीय, अलसी राम को तृतीय एवं गोरखाराम को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया, वहीं एमएसएमई स्टॉल्स की श्रेणी में थार जैविक फॉर्म को प्रथम और बैग्स एन बैग्स महेंद्र भंसाली को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

'प्रत्यक्ष कर' पर हुई संगोष्ठी, पर्यटन उद्योग की 9 नई पॉलिसी पर किया मंथन

January 20, 2025

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रांत की ओर से रामलीला मैदान में शनिवार को कॉन्फ्रेंस हॉल में 'प्रत्यक्ष कर' पर संगोष्ठी आयोजित हुई। केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि एमएसएमई उद्योग भारत की अर्थव्यवस्था की बैकबोन है। इसे मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने 10 सालों में लगातार प्रयास किए हैं। आज भारत पूरे विश्व की सबसे तेजी से ग्रोइंग इकोनॉमी कंट्री है और जिस तेजी से हमारी अर्थव्यवस्था ने ग्रोथ की है, उसको देखकर अब देशवासियों को भी ऐसा विश्वास होने लगा कि जो सपना हमने देखा है वह जल्द ही साकार होगा।

शेखावत ने कहा कि 2047 में भारत, विकसित राष्ट्र बनेगा। तब हमारी अर्थव्यवस्था छह गुना अधिक होगी। उन्होंने कहा कि आज एआई का प्रभाव सब जगह देखा जा रहा है। उद्यमियों को भी इसके लिए तैयार रहना होगा। जो समय के साथ नहीं चलते या परिवर्तित नहीं होते हैं, वह पीछे रह जाते हैं। शेखावत ने कहा कि राजस्थान में पर्यटन उद्योग की असीम संभावनाएं हैं। राज्य सरकार ने जो 9 नई पॉलिसी बनाई है उसका भी असर देखने को मिलेगा।

पश्चिमी राजस्थान हस्तशिल्प उत्सव 2025 में लायंस क्लब द्वारा 11 दिवसीय रक्तदान शिविर

January 20, 2025

प्रथम बार ऐतिहासिक 11 दिवसीय भव्य रक्तदान शिविर लायंस क्लब जोधपुर ग्रेटर द्वारा पश्चिमी राजस्थान हस्तशिल्प उत्सव 2025 में लगातार किया जा रहा है। यह प्रथम बार किसी संस्था द्वारा जिसमें 11 दिन प्रतिदिन रक्तदान शिविर लगाया गया है जिससे जरूरत में जीवनदान के लिए उपयुक्त रक्त की व्यवस्था की जा रही है। रक्तदान शिविर का उद्घाटन दक्षिण महापौर विनीता सेठ तथा लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा द्वारा किया गया प्रथम दिन सर्वप्रथम लायन पुखराज प्रजापत ने अपना रक्तदान कर शिविर का शुरुआत की शिविर के में कई जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिकों का लायंस क्लब जोधपुर ग्रेटर के शिविर में स्वागत किया गया। लायंस क्लब इंटरनेशनल 3233 ई2 के प्रांत पाल लायन श्याम सुंदर मंत्री, प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्याम सैनी और संभागीय अध्यक्ष लायन किरण वियानी, क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेंद्र खत्री, सुनील जैन, जय राज सिंह राठौड़, अग्रसेन समाज के अध्यक्ष उमेश लीला, इत्यादी रहे। सभी ने इस मानव सेवा के लिए क्लब की प्रशंसा की। लायंस क्लब जोधपुर ग्रेटर के अध्यक्ष नितिन सालेचा, सचिव कुंदन जांगिड़, कोषाध्यक्ष अशोक श्रीमाल, वरिष्ठ बाबूलाल शाह, राजकुमार जैन, गुलाब चोपड़ा एवं वरिष्ठ लायन अधिवक्ता एम एस राजपुरोहित, पुखराज प्रजापत, मुकेश जैन, सुरेन्द्र माथुर, अंजू श्रीमाल, रंजीता जैन, रितेश शर्मा, सहित लायन सदस्य उपस्थित रहे।

बी.आई.एस. के 78 वें स्थापना दिवस पर 'इंडस्ट्री कॉन्क्लेव' का आयोजन

January 20, 2025

भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के 78वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बीआईएस राजस्थान की ओर से बुधवार को जयपुर में 'इंडस्ट्री कॉन्क्लेव' का आयोजन किया गया। होटल हॉलिडे-इन में आयोजित कार्यक्रम के उद्घाटन उद्बोधन में मुख्य अतिथि राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष डॉ. के. एल. जैन ने कहा कि उत्पादों की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए मानकीकरण बेहद आवश्यक प्रक्रिया है। इसके लिए जरूरी है कि सभी औद्योगिक संगठन उनसे जुड़े। सभी प्रकार के उद्योगों को बीआईएस लाइसेंस लेने, मानक संवर्धन में सहयोग करने और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद बाजार में उतारने के लिए प्रेरित करें। उद्योग जगत से जुड़े हम सभी लोग प्रण लें कि हम इंडस्ट्री में ड प्रोडक्ट बनाएंगे तो भारतीय मानकों के आधार पर बनाएंगे।

लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों का सम्मान

January 17, 2025

लघु उद्योग भारती रामपुर की जिला इकाई के पदाधिकारियों को लखनऊ में हुए कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक की उपस्थिति में क्षेत्रीय सम्मेलन एवं उद्यमी महाधिवेशन का आयोजन किया गया। इसमें लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष घनश्याम ओझा व प्रदेश अध्यक्ष मधुसूदन दादू भी मौजूद रहे। उनके अतिरिक्त खादी ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान, अनिल कुमार अध्यक्ष राजस्व परिषदं, आलोक कुमार प्रमुख सचिव भी शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रदेश से आए 800 व्यापारियों ने भाग लिया। प्रदेश अध्यक्ष ने व्यापार में आ रही परेशानी गिनाई। उप मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि समस्याओं का जल्द समाधान कराएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष द्वारा रामपुर इकाई की घोषणा करते हुए जिला अध्यक्ष दीपक गोयल, जिला सचिव शलभ गोयल, उपाध्यक्ष सरदार हरजिंदर सिंह व नितिन गोयल को मंच पर बुलाकर सम्मानित भी किया।

उद्यमियों को उप मुख्यमंत्री द्वारा किया सम्मानित

January 17, 2025

लखनऊ में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय महाधिवेशन का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष द्वारा इकाई रामपुर की घोषणा करने करने के साथ रामपुर इकाई के उद्यमियों को उप मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। जानकारी के अनुसार रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की उपस्थिति में क्षेत्रीय सम्मेलन एवं उद्यमी महाधिवेशन ! जिसमें वरिष्ठ अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा वह राकेश सचान खादी ग्रामोद्योग मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व अनिल कुमार अध्यक्ष राजस्व परिषद आलोक कुमार की प्रमुख सचिव व प्रदेश अध्यक्ष मधुसूदन दादू की उपस्थिति में महाधिवेशन का दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

निफ्ट जोधपुर की ओर से पश्चिमी राजस्थान के वस्त्र और परिधान क्षेत्र में अभिनव दृष्टिकोण विषय पर सेमिन

January 17, 2025

निफ्ट जोधपुर की ओर से रावण के चबुतरे पर आयोजित पश्चिमी हस्तशिल्प मेले में पश्चिमी राजस्थान के वस्त्र और परिधान क्षेत्र में अभिनव दृष्टिकोण विषय पर 1,7 जनवरी, शुक्रवार को 11 बजे से एक सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। यह सेमिनार निफ्ट जोधपुर, लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रांत, जिला उद्योग और वाणिज्य केंद्र, जोधपुर के सहयोग से, पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2025 की थीम उभरता राजस्थान और आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। निफ्ट निदेशक प्रो. जीएचएस प्रसाद ने बताया कि सेमिनार का उद्देश्य उद्योग के पेशेवरों, शिक्षाविदों और कारीगरों को सहयोग करने, अंतर्दृष्टि साझा करने और टेक्सटाइल क्षेत्र को मजबूत करने के अवसरों का पता लगाने के लिए एकजुट करना है। सेमिनार कॉर्डिनेटर डॉ चेतराम मीना ने बताया कि इस सेमिनार में वक्ता के रूप में कुलदीप सिंह कच्छवाहा, क्षेत्रीय प्रमुख, उत्तर और पश्चिमी, फैब इंडिया, दिल्ली, राजेश कल्ला पूर्व अध्यक्ष, मेसर्स ट्राइडेंट इंडिया, बुधनी एम.पी. (जोधपुर), अमीर हसन निदेशक, मेसर्स एपमोड इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड, जयपुर, अंशुल राजवंश, क्रिएटिव हेड, मेसर्स अंशुल राजवंश, जोधपुर भाग लेंगे।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please