News

Featured News

All News

इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर शुरू

January 17, 2025

लघु उद्योग भारती की उदयपुर इकाई की ओर से 11वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर (आईआईएफ-2025) का आगाज शुक्रवार को हुआ। दिल्ली पब्लिक स्कूल ग्राउंड पर इस मेले में 4 डोम में 200 से अधिक प्रतिभागी अपने उत्पादों और कार्य को प्रदर्शित कर रहे हैं। इनमें से एक डोम सिर्फ महिला उद्यमियों के लिए है।

इनमें पहला डोम महाराणा प्रताप, दूसरा डोम भगवान विश्वकर्मा, तीसरा भामाशाह और चौथा अहिल्या बाई के नाम पर है। इनमें मैन्यूफैक्चरिंग, सर्विस सेक्टर, हॉर्टिकल्चर, फूड प्रोसेसिंग सहित कई सेगमेंट शामिल हैं। सांसद मन्नालाल रावत, शहर विधायक ताराचंद जैन समेत अन्य अतिथियों ने सुबह 11 बजे दीप जलाकर आईआईएफ का तथा मौली बंधन खोलकर स्टाल्स का उद्घाटन किया। सांसद ने कहा कि महिलाओं के लिए अलग डोम देखकर गर्व की अनुभूति हुई। उद्यम क्षेत्र में भी महिलाएं सफलता के झंडे गाड़ रही हैं। विधायक जैन ने कहा कि उद्योगों को इस मेले से नया प्लेटफार्म मिलेगा। ऐसे मेले लगातार लगने चाहिए। संगठन मंत्र व डीपीएस के बच्चों द्वारा विश्वकर्मा की आरती के साथ समारोह की शुरुआत हुई। अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में लघु उद्योगों का महत्वपूर्ण योगदान होगा। लघु उद्योगों की तपस्या से निकला अमृत भारत को विश्व में नंबर वन बनाएगा। उन्होंने कहा कि बाहरी दखल ने हमारे संस्कारों और शिक्षा पद्धति में घुसपैठ की और हमें सामूहिकता से व्यक्तिवादिता की ओर धकेल दिया। आज सभी मैं और मेरा परिवार तक सीमित हो चले हैं। यह भारतीय सनातन संस्कृति का मूल स्वभाव नहीं है। हमारी परम्परा 'सर्वे भवन्तु सुखिनः' की है। इसी मंत्र को फिर से समाज में स्थापित करते हुए एक-दूसरे को सशक्त करेंगे।

लघु उद्योग भारती के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालड़ ने संगठन के आग्रह पर टीपी हटाने पर सीएम भजनलाल का आभार जताया। बालड़ ने बताया कि सीएम ने इस बात पर भी सहमति जताई है कि उद्योग अपनी आवश्यकता से 200 प्रतिशत तक सोलर ऊर्जा का कैप्टिव पावर प्लांट लगा सकेंगे। अब तक सिर्फ उद्योगों को आवश्यकता अनुसार ही सौर बिजली उत्पादन की अनुमति थी। यह नीति संभवतः ग्रीन एनर्जी पॉलिसी मीटिंग या बजट में आ सकती है और इस नीति के साथ ही राजस्थान में बिजली की उपलब्धता बढ़ेगी।

उद्योग लगाने के लिये रिको जमीन आंवटन कर सकेगा : उद्योग मंत्री

January 15, 2025

जीएसटीएफ के दसवें संस्करण का दो दिवसीय आयोजन किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन के सभागार में शुरू हुआ। उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, लघु उद्योग भारती राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद, राष्ट्रीय सचिव नरेश पारीक, किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन अध्यक्ष सुधीर जैन, जीएसटीएफ संयोजक नटवरलाल अजमेरा, सिडोज वाइस चेयरमैन राकेश गुप्ता, सीईओ मुकुल रस्तोगी ने दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन सत्र का विधिवत शुभारंभ किया। लघु उद्योग भारती पदाधिकारीयों ने मंचासीन अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। संगठन मंत्री प्रकाश चंद ने कहा कि भारत देश अपने अमृत काल में संसाधनों के दोहन करते हुए नवीनतम तकनीकों का उपयोग कर दुनिया में आगे बढ़ रहा है। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि किशनगढ़ एक तपोभूमि है, यह विश्व की प्रसिद्ध मार्बल मंही है। यहां के उद्यमी मेहनती और निरंतर नए-नए कीर्तिमान स्थापित करते रहे हैं। उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सरकार द्वारा उद्योगों को अधिक से अधिक बढ़ावा देने के लिए निवेश प्रोत्साहन नीति 2024 का उल्लेख करते हुए कहा कि अब उद्यमीयों को व्यापार करने के लिए जमीन रीको के द्वारा सीधे ही आवंटित कर दी जाएगी। व्यापारी अपनी फैक्ट्री लगाना चाहता है तो उसको सरकारी बोली या नीलामी में भाग लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार ने संकल्प लिया है कि आर्थिक मजबूती के साथ प्रदेश को इकोनॉमी को 15 लाख करोड़ से 30 लाख करोड़ कर दिखाना है। उन्होंने कहा मार्बल के उत्पादन में उद्यमियों को नई-नई तकनीक के प्रयोग निरंतर करते याना चाहिए। बाद अतिथियों ने जीएसटीएफ प्रदर्शनी का उ

लघु उद्योग भारती और दैनिक जागरण के तत्वावधान में साइबर जागरूकता विषय पर आयोजित की गई कार्यशाला

January 15, 2025

औद्योगिक संस्था लघु उद्योग भारती और दैनिक जागरण के तत्वावधान में बुधवार को साइबर जागरूकता विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने साइबर क्राइम पर शहर के कारोबारियों से चर्चा की। उन्होंने बताया कि डिजिटल युग में साइबर क्राइम सबसे आम एवं सबसे खतरनाक स्वरूप ले रहा है। ऐसे में अनजान और स्पाम वाले नंबरों को रिसीव न करें। अगर कोई केवाइसी या किसी भी बहाने से आपसे आधार, पैन या ओटीपी पूछे तो तत्काल फोन काट दें। उन्होंने सीख दी कि जिस फोन में आपका यूपीआइ खाता जुड़ा हुआ है, उसे किसी को भी न दें। कई बार बच्चे फोन ले लेते हैं, इसी बीच वह किसी अनजान लिंक अथवा एप पर क्लिक कर देते हैं। इससे खाते से धनराशि गायब हो सकती है। उन्होंने बताया कि इस अपराध के कोई भौतिक फुटप्रिंट नहीं आते हैं। डिजिटल फुटप्रिंट पर अपराधियों को पकड़ना बेहद मुश्किल होता है। फिर भी किसी भी समस्या के समय पुलिस आपके साथ खड़ी है।

हस्तशिल्प प्रदेश का गौरव, नई नीतियों से उद्योग फलेंगे-फूलेंगे : सीएम

January 15, 2025

पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय पंडाल के अवलोकन के बाद कहा कि राजस्थान वाकई हस्तशिल्प का गौरव है। यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने लघु, मध्यम और बड़े उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नई और प्रभावी नीतियां तैयार की हैं तथा स्टार्टअप क्षेत्र में भी नवाचार को प्रोत्साहित कर रही है।

उन्होंने कहा कि हस्तशिल्प के संरक्षण एवं संवर्धन से विकसित राजस्थान और आपणो अग्रणी राजस्थान का विजन साकार रूप लेगा। इस उत्सव के माध्यम से प्रदेश के हस्तशिल्प को बढ़ावे के साथ ही कारीगरों के लिए भी समृद्धि एवं रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे। राज्य की ब्लू पॉटरी, मार्बल के हस्तशिल्प, पीतल की कलाकृतियां, मिनिएचर पेंटिंग, काष्ठ कलाकृतियां, कपड़ा छपाई आदि दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। ऐसे में यह उत्सव प्रदेश की अद्भुत हस्तशिल्प कला के संरक्षण एवं संवर्धन का एक सशक्त मंच प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस उत्सव में राइजिंग राजस्थान के प्रयासों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश में जल उपलब्धता की आवश्यकता को ध्यान में रखकर संशोधित पीकेसी-ईआरसीपी, यमुना जल समझौता, देवास परियोजना का मार्ग प्रशस्त किया एवं प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में 2 लाख 24 हजार करोड़ रुपए के एमओयू किए।

उन्होंने पीएम कुसुम योजना, पीएम विश्वकर्मा बोजना व प्रदेश में हस्तशिल्प, हैंडलूम और मएसएमई के 50 नए क्लस्टर विकसित किए बाने के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बटी कला से जुड़े प्रदेश के कलाकारों के उत्थान के लिए माटी कला उत्कृष्टता केंद्र, चयनित खादी मोद्योग संस्थाओं एवं समितियों के साथ ही बुनकर संघ से जुड़े बुनकरों को ऋण एवं सहायता उपलब्ध करवाना, नई पर्यटन इकाई नीति जैसे निर्णयों से हमारे शिल्पकारों को बढ़ावा मिलेगा।

जगतपुरा महिला इकाई का गठन

January 15, 2025

जयपुर | जगतपुरा स्थित सोहन सिंह स्मृति कौशल विकास केंद्र पर जगतपुरा महिला इकाई का गठन किया गया। यह जयपुर प्रांत की 55वीं और आठवीं महिला इकाई है। इकाई की अध्यक्ष वैशाली वशिष्ठ, सचिव रवीना श्रीवास्तव एवं कोषाध्यक्ष प्रिया डोडा एवं संरक्षक का दायित्व नीता बूचड़ा को दिया गया। गठन के अवसर पर प्रकाश चंद, संगठन मंत्री लघु उद्योग भारती ने उद्यमियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रांत अध्यक्ष सुधीर गर्ग, प्रांत महामंत्री सुनीता शर्मा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अंजू सिंह भी उपस्थित रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष अंजू सिंह ने सभी के दायित्व की घोषणा की। प्रदेश अध्यक्ष सुधीर ने इकाई के कार्य के विवरण के बारे में बताया। महामंत्री ने बताया कि महिला इकाई किस तरह से विस्तार कर कार्य बढ़ा रही है, इस पर चर्चा की गई।

लघु उद्योग भारती का महाअधिवेशन 12 जनवरी को लखनऊ में

January 15, 2025

लघु उद्योग भारती का 12 जनवरी को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उद्यमी महा अधिवेशन होगा। इसमें देश व प्रदेश से 1500 उद्यमी भागीदारी करेंगे। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, अति सूक्ष्म, लघु, कुटीर उद्योग (एमएसएमई) मंत्री राकेश सचान होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा के जरिये उद्यमियों की समस्याएं व कारोबार से जुड़े नीतिगत सुझाव सरकार को दिए जाएंगे।

लघु उद्योग भारती के संयुक्त प्रदेश महामंत्री गौरव मित्तल ने बुधवार को संगठन के तालानगरी में शक्ति एंटरप्राइजेज स्थित कैंप कार्यालय में मीडिया को बताया कि महाअधिवेशन की तैयारियां चल रही हैं। इसमें विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव, भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी), लघु उद्योग निगम व एमएसएमई के वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। ब्रज संभाग कार्यकारिणी सदस्य तरुण सक्सेना ने बताया कि ब्रज संभाग से 400 से अधिक उद्यमी लखनऊ पहुंचेगे। शहर से 50 से अधिक उद्यमी 11 जनवरी की शाम को लखनऊ रवाना हो जाएंगे। जिलाध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े नीतिगत सुझाव भेजे जा चुके हैं, ताकि उपस्थित अधिकारी उनका निस्तारण कर अमल कर सकें। शासन से जारी अधिसूचना तीन अगस्त 2023 के अंतर्गत परिवार समायोजन के चलते स्टांप पंजीकरण के लिए अधिकतम पांच हजार रुपये स्टांप शुल्क की व्यवस्था की गई है। इस अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था सिर्फ आवासीय व कृषि संपत्ति पर ही लागू की गई है, प्रदेश के सभी लघु व कुटीर उद्योग इस सुविधा से वंचित है। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष अंशुमान अग्रवाल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह चौहान, ताला नगरी इकाई अध्यक्ष संजय गोयल, आशीष चौहान उपस्थित रहे।

स्टोन टेक्नोलॉजी पर इंटरनेशनल सेमिनार कल किशनगढ़ में शुरू

January 15, 2025

भारत में स्टोन उद्योग के विकास के लिए काम करने वाली संस्था ग्लोबल स्टोन टेक्नोलॉजी फोरम (जीएसटीएफ) की ओर से आयोजित दो दिवसीय इंटरनेशनल सेमिनार कल से किशनगढ़ में शुरू होगा। लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष और सेमिनार केसं योजक नटवरलाल अजमेरा ने बताया कि सेमिनार का आयोजन 9 से 10 जनवरी तक मार्बल एसोसिएशन ऑडिटोरियम में किया जाएगा।

सेमिनार के पहले दिन तीन तकनीकी सत्रों में बदलती तकनीक में स्टोन उद्योग में हो रहे नवाचारों पर 11 विशेषज्ञ अपनी प्रेजेंटेशन देंगे, जिसमें इटली के 3 स्टोन विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। प्रथम सत्र का विषय है मूल्य सृजन में नवाचारः पत्थर उद्योग के अपशिष्ट की अवसरों में बदलना, जिसमें राजेश शर्मा वरिष्ठ वैज्ञानिक, सीबीआरआई, रुड़की पत्थर अपशिष्ट उपयोग और उन्नत सामग्री विकास में सतत प्रौद्योगिकी नवाचारों पर तथा डॉ. रवींद्र नागर प्रोफेसर, एमएनआईटी पत्थर काटने के अपशिष्ट का टिकाऊ निर्माण सामग्री के उत्पादन में उपयोग पर प्रस्तुति देंगे।

दूसरा सत्र पत्थर प्रसंस्करण में उन्नत प्रौद्योगिकीः भविष्य के लिए उपकरण पर केंद्रित होगा। इस सत्र में तीन अंतरराष्ट्रीय पत्थर विशेषज्ञ अपनी प्रस्तुति देंगे, जिनमें सैम जावदी, वरिष्ठ प्रतिनिधि, पेड्रिनी, इटली पत्थर प्रसंस्करण में नवाचार रोबोटिक लाइन, मल्टी वायर माइक्रोवेव रेजिन लाइन और इसके फायदे, पिएरो बेटिनी, कंसलटेंट, इटली आयाम पत्थर की संभावना और विकास पर तथा इमैनुअल डी. वॉकर बिजनेस हेड, दक्षिण एशिया, सेलेनीज नवीनतम सतह परिष्करण और बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रौद्योगिकी पर शोधपरक प्रस्तुति देंगे।

इसी तरह, तरह, तीसरा सत्र वैश्विक विकासः निर्यात संवर्धन, नीतियां और पत्थर उद्योग में कौशल थीम पर आधारित है। राजस्थान निर्यात संवर्धन परिषद के महाप्रबंधक पंकज राव निर्यात संवर्धन के लिए सरकारी पहलों पर, निर्यात ऋण गारंटी निगम लिमिटेड के शाखा प्रबंधक आदित्य सिंह ईसीजीसीः ऋण जोखिम न्यूनीकरण के माध्यम से निर्यात बढ़ाना, राजस्थान सरकार के उद्योग विभाग की संयुक्त आयुक्त शिल्पा गोखरू रिप्स-2024 के लाभ और मुख्य विशेषताओं पर तथा एनएसडीसी के पश्चिम क्षेत्रीय प्रमुख मोहम्मद कलाम कौशल पहलों पर बात करेंगे।

लघु उद्योग भारती की महिला इकाई गठित

January 15, 2025

इंदौर. लघु उद्योग भारती की मालवांचल बैठक में संगठन की महत्ता, सदस्यता और सदस्यों के उद्योग विस्तार और समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश जैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ताराचंद जैन, प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा, महामंत्री अरुण सोनी, राजेंद्र दुबे, राजेश गर्ग तथा महिला प्रभारी सीमा मिश्रा उपस्थित थीं। विशेष अतिथि एमएसएमई मंत्री चैतन्य कश्यप थे। उन्होंने उद्योगपतियों की समस्याओं को सुना और समाधान के लिए आश्वासन दिया। साथ ही बैठक में लघु उद्योग भारती महिला इकाई का गठन किया गया, जिसमें हेमलता कुमार अध्यक्ष, वर्षा जैन को सचिव व प्राची अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया।

विभिन्न सेमिनार में होगा उद्योगों की समस्याओं के समाधान पर मंथन

January 15, 2025

शहर के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2025 में उद्योगों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान करने और छोटे-छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिदिन विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विषय विशेषज्ञ अपने विचार व्यक्त करेंगे। मेला आयोजन एजेंसी लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मेला संयोजक धनश्याम आओझा ने बताया कि मेले में आने वाले हर वर्ग के लिए अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जहां मेले में आने वाले महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं होगी और शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। यहां आने वाले छोटे-छोटे आर्टिजन एवं उद्योग से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सेमिनार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष और मेला समन्वयक महावीर चौपड़ा ने बताया कि प्रतिदिन दोपहर 11 से 1 बजे तक यह सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस बार यह प्रयास रहा है कि जो उद्योगों संकट से झुंझ रहे है, उन उद्योगों को पुनर्जीवित करने एवं उद्योगों के संचालन मेदिन प्रतिदिन आने वाली समस्याओं के निराकरण को लेकर विषयों का चयन किया गया है। सेमिनार में संबोधन के लिए सर्वश्रेष्ठ वक्ताओं को इसके लिए आमंत्रित किया गया है ताकि इन सेमिनार का उद्योगों को लाभ मिल सके।

स्वसिद्धा प्रदर्शनी : लघु उद्योग भारती की बैठक सम्पन्न 11-12 जनवरी को कैशव नैन में आयोजन

January 9, 2025

रविवार को गायत्री नगर स्थित कैशव नैन में लघु उद्योग भारती की मुख्य और महिला इकाई की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी 11 और 12 जनवरी को होने वाली स्वयंसिद्धा उत्तरायण उमंग 2025 प्रदर्शनी की तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु गहन चर्चा की गई। संस्था अध्यक्ष सचिन नाहर ने सदस्यों के समक्ष आयोजन की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए प्रदर्शनी को यादगार बनाने के लिए सुझाव मांग और प्राप्त प्रस्तावों का स्वागत किया।

महिला इकाई अध्यक्षा अर्पिता शर्मा एवं सचिव उर्वशी भारद्वाज ने बताया कि प्रदर्शनी में 70 से अधिक स्टॉल्स लगाई जा रही है जिनमें गारमेंट्स, ज्वैलरी, फुटवियर, फूड कॉर्नर और गेमिंग जोन जैसे विभिन्न आकर्षण हैं।

11वें इंडिया इंडस्ट्रीयल फेयर 2025 की तैयारियां जोरों पर

January 7, 2025

लघु उद्योग भारती उदयपुर इकाई के तत्वावधान में उदयपुर में 10 से 13 जनवरी तक होने जा रहे 11वें इंडिया इंडस्ट्रीयल फेयर (आईआईएफ) की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।

आयोजन स्थल दिल्ली पब्लिक स्कूल मैदान में डोम तैयार हो गए हैं। रविवार को लघु उद्योग भारती सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने डोम व अन्य तैयारियों का निरीक्षण किया।

आईआईएफ संयोजक तरुण दवे ने बताया कि प्रमुख उद्योगपति व संघ के विभाग संघचालक हेमेंद्र श्रीमाली और महानगर संघचालक गोविंद अग्रवाल ने आयोजन स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान आयोजन की प्रगति पर कार्यकताओं ने जानकारी दी। सफाई व्यवस्था और अन्य तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के समय वेन्यू प्रमुख अभिजीत शर्मा, सोशल मीडिया प्रमुख यशवर्धन खंडेलवाल, दीपक चुघ, आर्किटेक्ट सुनील एस. लड्डा, सुरक्षा प्रमुख उमाप्रताप सिंह यादव, अभय जोशी, हितेश बोही आदि प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। लघु उद्योग भारती उदयपुर के जिलाध्यक्ष मनोज जोशी ने बताया कि इस आयोजन के समापन समारोह में कई गणमान्य हस्तियां शिरकत करेंगी। इनमें राज्य के उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी, चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री योगेन्द्र शर्मा, चित्तौड़ प्रांत अध्यक्ष पवन गोयल आदि शामिल हैं। प्रायोजकों में मिराज, सिक्योर मीटर्स, वोल्केम, पीआई इंडस्ट्रीज, आईईवीओ, अनंता हॉस्पिटल और वंडर पेंट्स जैसी प्रमुख कंपनियां भागीदारी कर रही हैं।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please