News

Featured News

All News

लघु उद्योग भारती ने वार्षिक हिंदी कैलेंडर का किया विमोचन

January 7, 2025

लघु उद्योग भारती चंडीगढ़ ने आज अपने वार्षिक हिंदी कैलेंडर का शुभारंभ राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के कर-कमलों से किया। यह कैलेंडर छोटे और मध्यम उद्योगों (एसएमई) की मेहनत, समर्पण और उनके योगदान का प्रतीक है, जो देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती की टीम ने महामहिम राज्यपाल जी को कैलेंडर भेंट करते हुए नए वर्ष 2025 के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही सम्मान और भक्ति का प्रतीक स्वरूप हनुमान की प्रतिमा भी भेंट की गई, जो शक्ति, साहस और दिव्य आशीर्वाद का प्रतीक है।

महामहिम राज्यपाल कटारिया ने लघु उद्योग भारती के कार्यों की सराहना की और संगठन को औद्योगिक विकास के लिए और अधिक प्रयास करने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया। लघु उद्योग भारती चंडीगढ़ के अध्यक्ष अवि भसीन ने इस मौके पर महामहिम राज्यपाल का औद्योगिक क्षेत्र के प्रति समर्थन और प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, यह कैलेंडर हमारे सदस्यों की सामूहिक आकांक्षाओं और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। वर्ष 2025 में हम नई संभावनाएं सृजित करने, औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और चंडीगढ़ के औद्योगिक परिदृश्य को और मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रमुख सदस्यों की टीम, जिनमें मनीष निगम, अक्षय चुघ और अरुण शर्मा शामिल थे, ने सक्रिय भूमिका निभाई।

राइजिंग राजस्थान में एमओयू करने वालों को बिना ऑक्शन मिलेगी जमीन

January 7, 2025

राइजिंग राजस्थान समिट के बाद सरकार ने शुक्रवार को एक बड़ा निर्णय लिया। इसके तहत समिट में एमओयू करने वालों को बिना ऑक्शन प्रक्रिया के जमीन का आवंटन किया जाएगा। दरअसल, रीको ने प्रत्यक्ष भूखंड आवंटन योजना स्वीकृत की है। है। इससे उद्योगों को न केवल जल्दी जमीनें मिलेंगी, कीमतों में भी बढ़ोतरी नहीं होगी। योजना में एमओयू पर हस्ताक्षर करने वालों की पात्रता को देखते हुए औद्योगिक भूखंड आवंटित किए जाएंगे। रीको ने इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल बनाया है। उद्यमी एसएसओ आईडी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

मालूम हो कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इंवेस्टमेंट समिट 2024 का आयोजन 9 से 11 दिसंबर के दौरान किया गया था। इसमें देश विदेश के निवेशकों एवं विभिन्न उद्यमियों ने भाग लिया था। इस दौरान उद्यमियों ने करीब 35 लाख करोड़ रुपए के एमओयू सरकार के साथ किए हैं। अब सरकार ने इन एमओयू को धरातल पर उतारने का काम शुरू कर दिया है।

स्टोन टेक्नोलॉजी पर इंटरनेशनल सेमिनार किशनगढ़ में 9 और 10 को

January 7, 2025

जयपुर. भारत में स्टोन इंडस्ट्री की ग्रोथ के लिए कार्यरत संगठन ग्लोबल स्टोन टेक्नोलॉजी फोरम की ओर से किशनगढ़ में दो दिवसीय इंटरनेशनल सेमिनार का आयोजन किया जायेगा। 9 और 10 जनवरी को मार्बल एसोसिएशन के सभागार में आयोजित इस सेमिनार में इटली और ईरान के स्टोन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में ख्यात विशेषज्ञ और देशभर के 500 से अधिक डेलीगेट्स भाग लेंगे। ये जानकारी लघु उद्योग भारती के जयपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में जयपुर में आयोजित होने जा रहे स्टोनमार्ट-2026 के कन्वीनर और लघु उद्योग भारती राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष नटवरलाल अजमेरा ने दी। उन्होंने बताया कि ग्लोबल स्टोन टेक्नोलॉजी फोरम की ये सेमिनार अंतर्राष्ट्रीय स्टोन टेक्नोलॉजी और डायमेशनल स्टोन सेक्टर में नवीनतम प्रगति और अभिनव रुझानों पर केंद्रित है। यह डायमेंशनल स्टोन के उपयोगकर्ताओं और उत्पादकों के साथ-साथ प्रौद्योगिकी और मशीनरी आपूर्तिकर्ताओं, आर्किटेक्ट्स, इंजीनियर्स, बिल्डर्स और अन्य हितधारकों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करता है ताकि वे सभी प्रतिभागियों के लाभ के लिए सहयोग और अपने ज्ञान को साझा कर सकें। लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव नरेश पारीक ने बताया कि इस सेमिनार का मुख्य मूलमंत्र प्रौद्योगिकी है, इसलिए इस विषय में डायमेशनल पत्थर उद्योग में नवीनतम तकनीकी प्रगति और विकास को शामिल किया जाएगा, जिसमे क्षेत्र के विशेषज्ञों और प्रतिष्ठित उद्यमियों द्वारा ऑडियो- विजुअल प्रजेंटेशन्स के माध्यम से प्रासंगिक विषयों को शामिल किया जाएगा तो वहीं विपणन, पत्थर के अनुप्रयोग, वास्तुकला उपयोग, अपशिष्ट और पत्थर के स्लरी के उपयोग के नए रुझानों से संबंधित कुछ अन्य क्षेत्रों पर भी फोकस किया जाएगा।

हस्तशिल्प उत्सव 9 से पोस्टर का हुआ विमोचन संसदीय मंत्री जोगाराम ने किया विमोचन

January 3, 2025

शहर के रामलीला मैदान में 9 जनवरी से आयोजित होने वाले पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2025 के पोस्टर का बुधवार को संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने सर्किट हाउस में विमोचन किया। हस्तशिल्प उत्सव के मुख्य समन्वयक महावीर चोपड़ा ने बताया, पोस्टर विमोचन के बाद कानून मंत्री जोगाराम पटेल को 9 से 19 जनवरी तक आयोजित होने वाले हस्तशिल्प उत्सव की जानकारी दी।

इस दौरान शहर विधायक अतुल भंसाली, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्य संयोजक घनश्याम ओझा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्य संयोजक घनश्याम ओझा ने बताया, राइजिंग राजस्थान की थीम पर आयोजित होने वाले इस मेले का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे। उन्होंने बताया, स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस मेले में करीब 15 लाख लोग शिरकत करते हैं। मेले में विभिन्न उत्पाद की स्टॉल लगने के साथ ही मेले में अलग अलग विषयों पर उद्यमियों के लिए सेमिनार का आयोजन होगा।

मेले में कुल 15 अलग.अलग डोम बना 714 स्टॉल्स तैयार की है। वहीं डोम के अलावा भी अन्य उपयुक्त स्थल पर छोटी छोटी स्टॉल्स लगाई गई है। उन्होंने बताया, इस बार मेले में भेंट द्वारका थीम पर 80 गुणा 170 का विशेष डोम तैयार करवाया जाएगा। इस डोम में भेंट द्वारिका के मार्ग की ही तरह सुरंग तैयार कर उसमे भेंट द्वारकाधीश का मंदिर बनाया जाएगा। इस टनल में प्रवेश करने के साथ ही हर किसी को यह एहसास होगा कि वह भेंट द्वारका की ही यात्रा कर रहा है। वहीं टनल में समुद्री जीव व वनस्पतियों का भी जीवंत प्रदर्शन होगा।

उदयपुर के लिए मील का पत्थर होगा चार दिन का 11वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2025

January 3, 2025

लघु उद्योग भारती उदयपुर इकाई के तत्वावधान में होने जा रहा चार दिवसीय 11वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2025 शहर के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यह वृहद आयोजन आगामी 10 से 13 जनवरी 2025 तक उदयपुर के डीपीएस के मैदान में होगा, जिसमें देशभर के उद्योग जगत से जुड़े विशेषज्ञ, उद्यमी और युवा उत्साही हिस्सा लेंगे। आयोजन का उद्घाटन प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के सान्निध्य में होगा, जबकि समापन समारोह में राज्य के उद्योग मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ शिरकत करेंगे। यह फेयर न केवल उद्योगों के विकास को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि स्थानीय कारीगरों, विशेषकर निःशक्त शिल्पकारों और महिलाओं के लिए भी नया अवसर लेकर आएगा। लघु उद्योग भारती उदयपुर अध्यक्ष मनोज जोशी ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि उदयपुर में आयोजित यह फेयर न केवल शहर की पहचान को मजबूत करेगा, बल्कि स्थानीय उद्योगों और नव उद्यमियों को प्रोत्साहित कर उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुं

महिलाओं को उद्यमिता की राह दिखा रहीं, ताकि उन्हें मिल सके पहचान

January 3, 2025

अलवर, अब समय तेजी से बदल रहा है। महिलाएं हर क्षेत्र में सक्षम हैं। पुरुषों की तरह वे भी सफल उद्यमी बन सकती हैं। बस उन्हें आगे बढ़ाने की जरूरत है। यह कहना है लघु उद्योग भारती की अध्यक्ष शिवानी राव का, का, जो कि जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को उद्योग लगाने के लिए प्रेरित करती हैं। तैयार सामान के लिए बाजार उपलब्ध कराती हैं। साथ ही महिलाओं को उद्योग की सटीक जानकारी मिले इसके लिए सेमिनार करवाती हैं। उद्योग लगाने के लिए महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी और महिलाओं को बैंक से ऋण लेने की सुविधा भी उपलब्ध कराती हैं। जिले में अब लघु व मध्यम उद्योगों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है।

राइजिंग राजस्थान व विश्वकर्मा योजना थीम पर आयोजित होगा हस्तशिल्प मेला

January 3, 2025

शहर के रामलीलामैदान में 09 जनवरी से 19 जनवरी तक आयोजित होने वाला 34 वां पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2025 राइजिंग राजस्थान और विश्वकर्मा योजना की थीम पर आधारितं होगा। वहीं मेले लेकर इस बार आर्टिजन व हस्तशिल्पियों ने जबरदस्त उत्साह दिखाया, जिससे मेले की लगभग सभी स्टॉल्स बुक हो चुकी है। मेला आयोजन नोडल एजेंसी लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मेला संयोजक घनश्याम ओझा ने बताया, पश्चिमी राजस्थान उद्योग हारशिल्पं उत्सव 2025 को लेकर न केवल जोधपुर बल्कि पूरे मारवाड़ के लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस मेले में एक ही प्रांगण में सभी प्रकार की उत्पाद मिलते हैं और हस्तशिल्पियों और छोटे-छोटे आर्टिजन को भी अपने उत्पादों की बिक्री का अवसर मिलता है। ओझा ने बताया, इस बार हमने प्रयास किया है कि मेले में अधिक से अधिक स्टॉल्स छोटे-छोटे हस्तशिल्पियों, आर्टिजन और छोटे उद्यमियों को स्टॉल्स आवंटित की जाएं ताकि हर प्रकार के हैंडीक्राफ्ट आइटम एवं हस्त निर्मित उत्पाद इस मेले में उपलब्ध हों सके।

ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण ले रही छात्राएं

January 3, 2025

सवाईमाधोपुर. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खटूपुरा की कक्षा 11 एवं 12 की छात्राओं को व्यावसायिक शिक्षा योजना के तहत ब्यूटी एवं वेलनेस के तहत व्यावसायिक क्षेत्र में स्वरोजगार की 10 दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग दी जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान निरीक्षक दिनेश गुप्ता (एडीपीसी) एवं कार्यक्रम अधिकारी चंद्रमोहन शर्मा ने ओजीटी सेंटर का औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने व्यावसायिक शिक्षा के बारे में छात्राओं को जानकारी दी। प्रधानाचार्य शिवचरण मीणा ने बताया कि छात्राओं को रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए 10 दिन की ऑन जॉब ट्रेनिंग व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी विनीता राजावत एवं व्यावसायिक शिक्षिका से दिलवाई जा रही है।

लघु उद्योग भारती की सीडोज प्रतिनिधियों से जीएसटीएफ सेमिनार की तैयारियों पर चर्चा

January 3, 2025

स्टोन इंडस्ट्री के भविष्य को आकार व स्वरूप प्रदान करने के लिए आगामी 9 व 10 जनवरी को किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन में होने वाली जीएसटीएफ सेमीनार की पूर्व तैयारी को लेकर रविवार को बैठक हुई। बैठक मार्बल एसोसिएशन कार्यालय में लघु उद्योग भारती के राजस्थान प्रदेश के पदाधिकारी व सीडोज के प्रतिनिधियों के बीच हुई। पदाधिकारियों ने बताया कि सेमीनार के उद्द्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़, विशिष्ट अतिथि जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत होगें। समापन सत्र के मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी व विशिष्ट अतिथि उद्योग राज्यमंत्री केले विश्नोई होंगे। इस कॉन्फ्रेंस में स्टोन उद्योग के विकास के लिए तकनीकी उत्रयन, प्रसंस्करण, खनन व उत्सर्जित अपशिष्ट का पुनः उपयोग, निर्यात संवर्धन के लिए विभिन्न सत्रों में देश-विदेश से पधारे हुए विशेषज्ञों द्वारा विशिष्ट जानकारी साझा की जाएगी। इस कॉन्फ्रेंस में हेंडीक्राफ्ट्स, स्टोन प्रोसेसिंग टूल्स, मशीनरी इत्यादि की प्रदर्शनी की जाएगी।

होने वाले सेमीनार में कौशल विकास व श्रम प्रबंधन पर एनएसडीसी द्वारा जानकारी प्रदान की जाएगी। स्टोन इंडस्ट्री में माइनिंग व पर्यावरण संबंधी समस्याओं पर पर्यावरण समाधान निर्धारण प्राधिकरण राजस्थान के अध्यक्ष मुनीश कुमार गर्ग द्वारा इनके समाधान पर चर्चा की जाएगी। स्टोन अपशिष्ट प्रबंधन पर भारतीय अनुसंधान विज्ञान केन्द्र के प्रमुख वैज्ञानिक महेश अग्रवाल 'वेस्ट को बेस्ट' में संपरिवर्तन करने पर जानकारी साझा करेंगें। स्टोन इंडस्ट्री से संबंधित राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारीगण इस सेमीनार में इंडस्ट्री में आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए उपलब्ध रहेगें। सेमीनार में प्रदेश के 500 से अधिक स्टोन इंडस्ट्री के प्रतिभागी शामिल होंगे। बैठक में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव नरेश पारीक, जीएसटीएफ कर्किस के संयोजक नटवरलाल अजमेरा, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर जैन, सीडोज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकुल रस्तोगी, लघु उद्योग भारती किशनगढ़ इकाई अध्यक्ष उमेश गोक्ल, दीपक शर्मा, प्रकाश भोमावत्, सिलोरा इकाई अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपुरोहित, राजेश गोयल, पवन अग्रक्त सहित अन्य उद्यमी मौजूद थे।

उद्यमियों की आवाज है लघु उद्योग भारती : तोमर

December 31, 2024

लघु उद्योग भारती की प्रांत कार्यकारिणी ने बैठक आयोजित कर देहरादून जिला कार्यकारिणी के वर्षभर के कार्यों की समीक्षा की। साथ ही आगामी वर्ष में संगठन और इसकी ईकाइयां क्या-क्या कार्य करेंगी, उसकी रूपरेखा बनाई गई। उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न कमेटियां गठित करने का निर्णय लिया। संगठन की प्रदेशस्तरीय एक बैठक हरिद्वार में जल्द की जाएगी।

जीएमएस रोड स्थित रेस्टोरेंट में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन के प्रांत अध्यक्ष विजय सिंह तोमर ने कहा कि संगठित होकर समस्याओं का समाधान करवाना किसी भी समाज की आज की जरूरत बन गई है। प्रदेश में उद्यमियों की समस्याएं ज्यादा हैं। औद्योगिक क्षेत्रों में जहां बिजली, पानी, टूटी-फूटी सड़कें और सफाई न होना मूल समस्याएं हैं। वहीं नीति नियंता स्तर पर भी आवाज उठाने की जरूरत है। उन्होंने उद्यमियों से अपने-अपने औद्योगिक क्षेत्र की समस्याएं संगठन को भेजने का आग्रह किया। उसके बाद उन्हें सरकार तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने उद्यमियों को आश्वासन दिया कि संगठन, 'उद्यमियों की आवाज बनकर कार्य कर रहा है और करता रहेगा। इसके अलावा बैठक में उन्होंने संगठन के विस्तार और समन्वय पर जोर दिया। साथ ही संगठन की प्रदेशस्तरीय एक बैठक हरिद्वार में शीघ्र करने की बात कही। इसकी सूचना हरिद्वार जिला कार्यकारिणी को दी जाएगी।

प्रांत महामंत्री राजीव गोयल ने कहा कि प्रदेश से पलायन रोकने के लिए छोटे छोटे उद्योगों को बढ़ावा देना होगा। इसके लिए उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से सुविधाएं मुहैया करवाने की मांग की।

इस दौरान प्रांत उपाध्यक्ष प्रदीप खंडूडी, कोषाध्यक्ष मयंक गर्ग, संपर्क प्रमुख राजेश शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश जायसवाल, कर्नल रूप कुमार शर्मा, कर्नल डबराल, पीएन यादव, कंवलजीत शर्मा, राकेश मल्होत्रा, रविन्द्र भटट, उमेश मेहता, धर्मेंद्र मेहता, राजीव कुमार आदि उद्यमी मौजूद रहे।

लघु उद्योग भारती ने मोदी सरकार के प्रति मेरी सोच को बदला : कंवर सरताज

December 31, 2024

एक समय केंद्र सरकार के कृषि कानून के लिए बनाए गए बिल के कट्टर विरोधी रहे किसान नेता कंवर सरताज का कहना है कि सूक्ष्म, लघु मध्यम (एम.एस.एम.ई.) सैक्टर के देश के सबसे बड़े संगठन लघु उद्योग भारती के साथ जुड़ने के बाद केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के प्रति उनकी सोच पूरी तरह से बदल गई। बता दें कि हाल ही में हुए जालंधर नगर निगम चुनाव के दौरान कंवर सरताज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे और पार्टी ने उन्हें वार्ड नंबर 18 से टिकट दिया था। कंवर सरताज यह चुनाव जीतने में सफल रहे और नगर निगम के पार्षद निर्वाचित हुए। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय लघु उद्योग भारती को दिया।

कंवर सरताज ने कहा कि लघु उद्योग भारती से जुड़ने के बाद उनको साथ भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी सरकार के प्रति पूरी तरह से बदल गई। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय भी लघु उद्योग भारती को ही दिया। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती से जुड़ने के बाद जब वह लघु उद्योग भारती की विभिन्न बैठकों में शामिल हुए तो उनकी सोच में परिवर्तन आ गया। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती की बैठकों ने उनको सोच पर गहरा प्रभाव डाला है।

लघु उद्योग भारती की मासिक बैठक में जहां नए साल का जश्न मनाया गया वहीं भाजपा के नवनियुक्त पार्षद कंवर सरताज को सम्मानित भी किया गया। बैठक में देश के महान अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के जिला अध्यक्ष विवेक राठौर ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए साल में पंजाब के लघु उद्योगों की समस्याएं पंजाब सरकार जरूर हल करेगी ताकि पंजाब के उद्योग विकसित हो सकें, पंजाब की अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके और सरकार का राजस्व बढ़े। बैठक में ईएसआईसी, पीएफ और जीएसटी में आए बदलाव पर भी चचर्चा की गई। इसके अलावा कुशल कर्मचारियों की कमी और अन्य मुद्दों पर भी चचर्चा की गई। मंच का संचालन लघु उद्योग भारती के कोषाध्यक्ष वरुण भल्ला ने बहुत ही अच्छे अंदाज से किया। बैठक में लघु उद्योग भारती के सदस्य विवेक राठौर, वरुण भल्ला, मनोहर धवन, अमीर सिंह, उत्तम चड्डा, मुनीश गुमा, अमन कपूर, सुमित दुग्गल, अमित दुग्गल, ललित मल्ला, श्याम गोस्वामी, गगनदीप सिंह, अजय वर्मा, गौरव, राथन धीर, सूरज सिंह, पुनित चोपड़ा, गौरव शमां, पीयूष सेत, भरत मल्होत्रा, संजय जैन, मुन्नोल अग्रवाल, विपन धोर, मजू शर्मा, वगन चौधरी, रमणीक गोयल, हंसराज शमां, संजीव गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, राजेश कालिया, कमलकांत पाठक, संजीव गुलाटी आदि मौजूद थे।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please