News

लघु उद्योग भारती, सहारनपुर अधिष्ठापन समारोह

September 13, 2023

लघु उद्योग भारती, सहारनपुर के अधि ष्ठापन समारोह पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान मंडल अध्यक्ष अनुपम गुप्ता ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष वरुण अग्रवाल को प्रतीक के रूप में संगोल देकर जिलाध्यक्ष का कार्यभार सौपा।

दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान मंडल अध्यक्ष अनुपम गुप्ता ने अपने 3 वर्षों के कार्यकाल के कार्यों के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर अनुपम गुप्ता ने मण्डल व इसके तीनों जिलों की कार्यकारिणी घोषित की। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष वरुण अग्रवाल द्वारा इस अवसर पर अपनी जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें राजीव चांदना को जिला महामंत्री, मुकेश शर्मा को कोषाध्यक्ष, शौरय जैन संगठन महामंत्री, दिनेश माहेश्वरी राजकमल अग्रवाल सुशील चढ़ाना अमित गर्ग अक्षय जैन एवं अजय सिंघल को संगठन के संरक्षक के रूप में, देवेंद्र कुमार बंसल चेयरमैन, संचित सागर कॉर्पोरेट महामंत्री, इंजीनियर अजय शर्मा को कन्वीनर उद्योग बंधु, मीडिया प्रभारी एवं एडिटर उद्योग पत्रिका की जिम्मेदारी दी गई। उपाध्यक्ष के रूप में राजेश जैन, राम अवतार मित्तल, नवीन गर्ग, संजय गोयल, मुकेश शर्मा, विपुल गर्ग, प्रवेश विज, अजेश शर्मा, अंकित जैन एवं सचिव के रूप में विशाल नागपाल, राजीव सैनी, मनु बंसल, मनोज गोयल, दी गई। आशीष भारद्वाज, पुनीत धीर एवं करण गिरधर को जिम्मेदारी दी गई। विभिन्न औद्योगिक क्षेत्र के प्रभारीयों की जिम्मेदारी कामधेनु औद्योगिक क्षेत्र के प्रभारी राजीव आनंद, पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र के प्रभारी सुशील भारद्वाज, बेहट रोड के प्रभारी दुष्यंत सैनी, देहरादून रोड के प्रभारी राजीव चानना, दिल्ली रोड के प्रभारी रजत अग्रवाल, चिलकाना रोड के प्रभारी प्रतीक बंसल को दी गई एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रभारी भी नियुक्त किए गए, जिसमें आयुवेदिक मेडिसिन अक्षय पुंडीर, होजरी विपुल जैन, प्लास्टिक इंडस्टरीज मोहित गुप्ता, रेडीमेड गारमेंट्स अक्षत मित्तल, कॉरुगेशन राकेश जैन, फीड सप्लीमेंट्स नितिन भट्टाचार्य, ओडीओपी मयंक अग्रवाल, कोर ग्रुप कुलदीप धमीजा, बायोगैस एवं सीएनजी की जिम्मेदारी अमित राणा एवं विवेक गोयल को जिम्मेदारी दी गई। विभिन्न औद्योगिक क्षेत्र के सह प्रभारी एवं सदस्यों की जिम्मेदारी रवि वैश्य, सुमित चौध री, इंद्रप्रीत सिंह, मनोज बंसल, आशुतोष कुच्छल, अनिल गोयल, अमित धीमान, अंजेश सैनी, विजय देशवाल, महावीर सैनी, त्रिभुवन अलाहाबादी एवं राकेश दत्ता को दी गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विभाग संचालक राकेश वीर एवं महापौर सहारनपुर डॉक्टर अजय सिंह ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष एवं उनकी टीम को बधाई दी एवं हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि विभाग संघचालक राकेश वीर एवं महापौर डॉक्टर अजय सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सह कार्यवाह देवेंद्र बंसल, शामली से मंडल महामंत्री आलोक जैन, जिलाध्यक्ष अंकित गोयल एवं मुजफ्फरनगर से जिला अध्यक्ष राजेश जैन उपस्थित रहे।

पंजाब पेपर बोर्ड मिल्स एसोसिएशन की मीटिंग का आयोजन, सीएम भगवंत मान से मिलेंगे मिल मालिक

September 13, 2023

पंजाब पेपर बोर्ड मिल्स एसोसिएशन की मीटिंग पूर्व प्रधान प्रदीप मैनन जी स्टेट एग्जीक्यूटिव मेंबर लघु उद्योग भारती के संरक्षण में हुई। इसमें पंजाब भर से मिल मालिक शामिल हुए। प्रदीप मैनन ने हाई पावर कमेटी का गठन ओपन हाल की सहमति से किया, जिसमें सुरेश बंसल दिड़बा पेपर बोर्ड प्राइवेट लिमिटेड, रामकुमार शिव शक्ति पेपर मिल भवानीगढ़, अशोक जैन संत मिक्स बोर्ड, विपिन शर्मा, सुरेंद्र सिंह जालंधर, रोशन लाल बलबेडा जो अनुशासन कमेटी का कार्य करेंगे और संगठन के सरपरस्त अरविंद गुलाटी कपूरथला, अनिल जी कोटकपूरा, पवन बंसल मुक्तसर बने रहेंगे। पंजाब के जिलों से ली हुई एग्जीक्यूटिव कमेटी ने सर्वसम्मति से तरसेम मित्तल पटियाला को प्रधान प्रदीप मैनन को पंजाब का चेयरमैन चरण दास बरेटा को वाइस चेयरमैन राम सिंह वाइस प्रधान जितेन कुमार पटियाला सेक्रेटरी नियुक्त किया गया। इस समय अमृतपाल सिंह बरनाला जिला इंचार्ज, जनक राज को जिला पटियाला का इंचार्ज लगाया गया। मिल बैठकर सभी मसलों पर चर्चा हुई आ रही मिल मालिकों को दिक्कतों को ध्यान में लाने के लिए सीएम भगवंत मान व कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा से मिलने के लिए एजेंडा पास किया ताकि पंजाब में बढ़ रहे पॉल्यूशन को दूर करने के लिए पराली ( पैडी स्ट्रा) का अधिक से अधिक प्रयोग कर-कर पंजाब में पॉल्यूशन कम किया जा सके। इस अवसर पर संत मिक्स बोर्ड, श्री गणेश ट्रेड भादसों नेशनल पेपर बोर्ड मिल्स कोटकपूरा, इंद्र मिक्स बोर्ड वोहा दशमेश पेपर बोर्ड इंडस्ट्री आनंदपुर साहिब, श्री गणेश बोर्ड मिल्स बरनाला, जय ज्वाला कार्डबोर्ड मिल बालबेड़ा गुरु कृपा इंडस्ट्री बोहा ए. आर. इंडस्ट्रीज धूरी अग्रवाल कार्डबोर्ड मिल पटियाला मित्तल कार्डबोर्ड मिल आदि के मिल मालिक हाजिर हुए।

उद्योगों के लिए बढ़ाई बिजली की दरें वापिस ले प्रदेश सरकार: लघु उद्योग भारती

September 13, 2023

लघु उद्योग भारती के परवाणू चैप्टर ने प्रदेश सरकार द्वारा उद्योगों के लिए बढाई गयी बिजली की दरो का कड़ा नोटिस लेते हुए प्रदेश सरकार से इन दरो को जल्द से जल्द वापिस लेने की मांग की है। लघु उद्योग भारती की परवाणू चैप्टर की हुई बैठक में निर्णय लिया गया की कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी को साथ लेकर जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलकर उन्हें अपनी मांगो बारे अवगत करवाएगा।

लघु उद्योग भारती के परवाणू चैप्टर अध्यक्ष राकेश भाटिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में प्रकाश वर्मा, सुधीश सोनी, नवनीत सैनी, सचिन गोयल, पवन वर्मा समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा बढाई गयी बिजली की दरो व अन्य समस्याओं बारे चर्चा की गयी। इस दौरान सभी सदस्यों ने प्रदेश में बढ़ाई गयी बिजली की दरो पर एकमत से विरोध जताया।

इस अवसर पर उपस्थित उद्योगपतियों ने कहा की प्रदेश में उद्योगपति पहले ही कई दिक्कतों का सामना कर रहे हो, ऐसे में बिजली की दरों में वृद्धि करके सरकार ने उनपर एक ओर बोझ लाद दिया है। उन्होंने कहा की यदि प्रदेश सरकार ने बिजली की दरो में वृद्धि का निर्णय वापिस नहीं लिया तो उद्योगपतियों को मजबूरन यहाँ से अन्य राज्यों में पलायन करना पड़ेगा।

लघु उद्योग भारती बोरानाडा इकाई का उद्यमी सम्मेलन एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित

September 13, 2023

लघु उद्योग भारती बोरानाडा इकाई की ओर से उद्यमी सम्मेलन एवं अभिनंदन कार्यक्रम लहरिया रिसोर्ट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में घनश्यामजी ओझा, शांतिलाल बालड़, महावीर चौपड़ा का अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर घनश्याम ओझा के अखिल भारतीय अध्यक्ष बनने पर अभिनंदन पत्र भेंट किया गया। जोधपुर प्रांत की परंपरा अनुसार मंचासीन पदाधिकारियों को 50 नए सदस्यों के सदस्यता चैक उपहार स्वरूप भेंट किए गए।

ओझा ने अर्थव्यवस्था में लघु उद्योगों के महत्व को बताते हुए सदस्यों का संगठनात्मक मार्गदर्शन दिया। प्रदेशाध्यक्ष शांतिलाल बालड़ व जोधपुर प्रांत अध्यक्ष महावीर चौपड़ा ने लघु उद्योग भारती की ओर से किए जा रहे कार्यों व उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर उद्योगों के सामने आ रही समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई और केन्द्र व राज्य स्तर पर शीघ्र निराकरण के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया गया। बोरानाड़ा इकाई के सभी सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र सौपे गए और नए बने सदस्यों का स्वागत किया गया। बोरानाडा इकाई के अध्यक्ष राजेन्द्र सालेचा ने अतिथियों का स्वागत किया। सचिव थानाराम चौधरी ने धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, जोधपुर प्रांत संयुक्त महासचिव सुरेशकुमार विश्नोई, प्रांत उपाध्यक्ष दीपक माथुर, प्रांत कोषाध्यक्ष नितिन सालेचा, बोरानाडा इकाई के निवर्तमान अध्यक्ष बाबूलाल शाह व सचिव किशोर हरवानी, बोरानाडा इकाई उपाध्यक्ष सुब्रमणी विश्वनाथन, गिरोश मेहता, कोषाध्यक्ष मनीष वसल, आशीष माथुर, दिनेश कोठारी, शांतिचंद सालेचा, प्रदीप खण्डेलवाल, पारसमल छाजेड़, सतेंद्र जौहरी, प्रकाश जीरावला, राजेन्द्र राठी, अशोक बाहेती एवं मनीष माहेश्वरी आदि उपस्थित थे ।

एक अक्टूबर से उद्योग बंद करेगा सीएक्यूएम

September 13, 2023

वायु गुणवता प्रबंधन आयोग ल्म (सीएक्यूएम) का आदेश है कि जो उद्योग 30 सितंबर तक डीजल की जगह जैव ईंधन में स्वयं को परिवर्तित नहीं करेंगे उन पर एक अक्टूबर से बंदी की कार्रवाई की जाएगी। वैसे तो इस तरह के आदेश पहले भी जारी हो चुके हैं, लेकिन इस बार आयोग की कार्यशैली बदली हुई है। ऐसे में उद्योग संगठनों ने विभिन्न स्थानों पर अपनी मांग जोरदार तरीके से उठानी शुरू कर दी है। इसी को देखते हुए सोमवार के चेयरमैन को मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक होगी। जिसमें सीएक्यूएम के प्रतिनिधि, उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि आदि शामिल होंगे। उद्यमी इसलिए परेशान हैं क्योंकि आयोग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। छह से अधिक उद्योग बंद किए जा चुके हैं, हालांकि उन्हें दोबारा खोलने की अनुमति मिल गई है पर दोबारा खोलने को एक माह का समय लगा। सांसद पर भी बनाया दबाव उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों ने हाल ही में सांसद से भी मुलाकात कर आयोग की कार्रवाई को गलत बताते हुए एक अक्टूबर की समय सीमा को समाप्त कराने या जैव ईंधन को अपनाने या जेनरेटर को गैस द्वारा संचालित मशीनरी में बदलने पर सब्सिडी दिलाने की मांग की।

सांसद ने भी आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक कराने का आश्वासन दिया था।

एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए मॉरीशस जाएगा प्रतिनिधिमंडल

September 13, 2023

एक्सपोर्ट और इंपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए लघु उद्योग भारती काशी प्रांत के उद्यमियों की बैठक मॉरीशस के केंद्रीय मंत्री एलन गन्नू के साथ हुई. लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के निवेदन पर केंद्रीय मंत्री ने लघु उद्योग भारती के उद्यमियों को ट्रेड फेयर लगवाने तथा हथकरघा व हस्तशिल्प उत्पादों की आयात शुल्क मुक्त करवाने का भरोसा दिया. साथ ही काशी के हस्तशिल्प वस्तुएं (गुलाबी मीनाकारी लकड़ी खिलौना, रेशमी वस्त्र) की प्रदर्शनी के लिए सेंटर उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि मॉरीशस 52 अफ्रीकन महाद्वीप के अंतर्गत एक द्वीप है जहां अफ्रीकन देशों में मुक्त व्यापार संधि है जिससे मॉरीशस के माध्यम से भारतीय उत्पादों का 52 अफ्रीकन देशों में निर्यात करने पर पूरे अफ्रीकन देशों की मुक्त व्यापार संधि छूट का लाभ भारतीय उत्पादों को मिलेगा.

वस्त्रों का किया प्रदर्शन:

राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मॉरीशस के केंद्रीय मंत्री के आमंत्रण पर काशी के उद्यमियों का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द हो मॉरीशस जाएगा. उद्यमियों ने मॉरीशस के केंद्रीय मंत्री एवं प्रतिनिधियों के समक्ष बनारसी साड़ी सहित सिल्क वस्त्रों का प्रदर्शन किया.

सरकार उद्योगपतियों को राहत देने की बजाए उद्योगों से खिलवाड़ कर रही : समर

September 13, 2023

लघु उद्योग भारती नालागढ़ इकाई की बैठक में विद्युत ड्यूटी में बढ़ौतरी करने पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की। इससे सीधा असर लघु उद्योगों पर पड़ेगा। इकाई के अध्यक्ष समर सिंह चंदेल ने कहा कि सरकार ने 1 फीसदी से लेकर 19 फीसदी तक विद्युत ड्यूटी बढ़ा दी है। इससे बिजली की दरों में बढ़ौतरी हो गई है। बी.बी.एन. में आपदा के चलते कनैक्टीविटी लगभग समाप्त हो गई है। उद्योगों में कच्चा माल समाप्त हो गया है और तैयार माल जा नहीं रहा है, ऐसे में सरकार उद्योग पतियों को राहत देने की बचाए विद्युत ड्यूटी बढ़ाकर छोटे उद्योगों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। लघु उद्योग पहले ही मंदी की मार झेल रहे हैं और सरकार के इन गलत फैसलों से छोटे उद्योग बंद हो जाएंगे। इस बारे में लघु उद्योग भारती का एक प्रतिनिधमंडल जल्द ही सी.एम. से मिलेगा और लघु अद्योगों को राहत देने की मांग करेगा.

प्रदेशाध्यक्ष हरवंस पटियाल ने कहा कि बी.बी.एन. में लक्कड़ पुल एक मात्र शेष बचा है और इस पुल पर ट्रैफिक इतना बढ़ गया है कि यहाँ पर जाम की स्थिति बनी रहती है। लघु उद्योगों में श्रमिक नहीं पहुंच रहे हैं, ऐसे में 24 घंटे चलने वाले उद्योग मात्र 8 घंटे ही चल रहे हैं। जल्द ही लघुउद्योग भारती का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलेगा और यहां के पुलों की हालत सुधारने की मांग करेगा। ताकि औद्योगिक क्षेत्र दोबारा पटरी पर लौट सके। सरकार की ओर से नए उद्योगों को लगाने के लिए जो रियायत दी जाती थी उसे भी बंद कर दिया गया है। सरकार को जल्द इस फैसले को वापस लेना चाहिए।

बैठक में नालागढ़ इकाई ने 11 नए सदस्यों को लघु उद्योग भारती के साथ जोड़ा। बैठक में इकाई महासचिव राघव आचार्य, कोषाध्यक्ष रमन गौतम उपाध्यक्ष राजीव मनोचा, अशोक चंदेल ज्वाइंट सैक्रेटरी बलदेव ठाकुर, लीगल एडवाइजर रवींद्र ठाकुर, मीडिया प्रभारी सतविंदर सैनी, ओमप्रकाश सैनी, नसीब सैनी, बालकृष्ण शर्मा, ओम प्रकाश ठाकुर व हरमीन्दर सिंह अन्य सदस्यों ने भाग लिया।

लघु उद्योग भारती कार्यकारिणी की बैठक लघु उद्यमियों ने रखी चौमूं में रीको क्षेत्र की मांग

September 12, 2023

शहर के राधास्वामी बाग के पास लघु उद्योग भारती कार्यकारिणी की बैठक चौथमल कुमावत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। चौमूं इकाई अध्यक्ष हंसराज ने बताया कि चौमूं में 200 से अधिक लघु उद्योग चालू है और वर्तमान में समस्या है, तो वह रीको क्षेत्र की है। इकाई सचिव आलोक जांगिड़ ने बताया कि सरकार की ओर से चौमूं में रीको क्षेत्र का आवंटन करना चाहिए। वर्ष 1980 में जैतपुरा में रीको का आवंटन किया गया था, लेकिन शहर में एक भी रीको क्षेत्र का आवंटन नहीं हुआ है। इस मौके पर पूरणमल गोगोरिया, कमलेश राजोतिया, मदन पंवार, पप्पू यादवनरेश जांगिड़, ललित कुमावत, धर्मेद्र कुमावत व बाबूलाल यादव आदि मौजूद रहे।

MSMEs to benefit from electric vehicle skilling programme now

September 12, 2023

Tamil Nadu Micro, Small, and Medium Enterprises (MSMEs) electric vehicle (EV) skilling programme kicked off at the CODISSIA Fair Grounds in the city on Friday.

The programme is aimed at building the capacity of MSMEs and bolster Tamil Nadu's position as a premier destination for electric vehicle manufacturing.

The World Resources Institute (WRI) India and Facilitating MSMEs of TamilNadu (FaMe) launched the programme in collaboration with the Coimbatore District Small Industries Association (CODDISLA), Laghu Udyog Bharati (LUB), Institute of Indian Foundrymen (IF), Southern India Engineering Manufacturers Association (SIEMA) and Scientific and Industrial Testing and Research Centre(SiTarc).

Aimed at providing structured, practical and hands-on training opportunities for EV MSMEs and workers at all or ginizational levels, including senior management, mid-management, and both white and blue-collar workers, the first-of-its-kind skilling programme is scheduled to be offered in two parallel trucks from September to November.

It will capitalize on Combatore's existing industrial motors and pumps ecosystem to fast-track the entry of local bustnesses into the traction motor supply chain for EVs.

V Arun Roy secretary to micro, small and medium enterprises (MSMEs) department said, “Tamil Nadu is gearing up to be the global hub Tor EV manufacturing MSMEs in the state can seize this opportunity to becom key suppliers in this larity integrated and emerging in dustry.”

Ashwini Hime, assocla In programme director; WRI India, Thirugnanam, president, CODISSIA, and others were present.

समस्याओं से जूझ रहे झारखंड के उद्योग-धंधे : महेश पोद्दार

September 12, 2023

लघु उद्योग भारती ने गुरुवार को चेंबर भवन में स्वावलंबी उद्यमी भारत विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया कार्यक्रम में पूर्व सांसद महेश पोद्दार व स्वदेशी जागरण मंच के सुनील गुप्ता भी शामिल हुए श्री पोद्दार ने स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर होनेवाली समस्याओं पर चर्चा की उन्होंने कहा कि यहां लैंड बैंक की समस्या, पावर कट की समस्या, औद्योगिक क्षेत्र का डेवलप होना है, झारखंड गठन के बाद से यहां के उद्योग समस्याओं से जुझ रहे हैं, जेसिया के उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि सीजीटीएसएमई योजना के तहत ऋण देने की सीमा बढ़ायी जाये. वर्तमान में दो करोड़ रुपये के ऋण पर कोई भी उद्योग सही तरीके से संचालित नहीं हो सकता है. इसके शुल्क में सरकार ने कमी जरूर की है. लेकिन इस शुल्क को और कम 'करने की जरूरत है. मोके पर स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सहसं सतीश, विजय छापडिया आदि ने भी विचार रखे।

लघु उद्योग भारती की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक में कई प्रस्ताव किए गए पारित

September 12, 2023

लघु उद्योग भारती पूर्वोत्तर प्रान्त की कार्यकारिणी की बैठक प्रांतीय अध्यक्ष रवि सुरेखा की अध्यक्षता में गुवाहाटी स्थित मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी के सभागार में संपन्न हुई। जिसमें आगामी कार्यक्रमों के बारेमें विचार विमर्श करते हुए कई प्रस्ताव पारित किए गए। हर वर्ष की भांति उद्योग के आराध्य देव श्री विश्वकर्मा जयंती मनाई जाएगी। लुब का स्थाई कार्यक्रम दिवाली दीया वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस बार दीया वितरण के साथ लुब महिला समिति द्वारा दिवाली मेला आयोजन का भी निर्णय हुआ है । निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष व वर्तमान पूर्वोत्तर के निदेशक मनोज लुंडिया ने बताया कि लुब पूर्वोत्तर दिवाली दीया वितरण कार्यक्रम पिछले दो सालों से करते आ रहा है। राज्य के गांव-गांव से शिल्पी समाज से दीपक खरीद कर उसे उचित मूल्य पर बिक्री किया जाता है। लुब पूर्वोत्तर ने ये कार्यक्रम तत्कालीन उद्योग मंत्री चंद्र मोहन पटवारी के सुझाव और सहयोग पर शुरू किया गया था। जिससे राज्य के ग्राम शिल्पी बहुत लाभाविंत हो रहे हैं। सभा में पारित प्रस्ताव के अनुसार संपत मिश्र को पूर्वोत्तर प्रान्त का जनसंपर्क अधिकारी मनोनित किया गया। 2024 में लुब का पूर्वोत्तर का सबसे बड़ा इंडस्ट्रीयल फेयर उद्यम लगाने पर सहमति बनी है। बैठक में महासचिव विवेक अग्रवाल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तथा पूर्वोत्तर निर्देशक मनोज लुण्डिया, राष्ट्रीय सह महासचिव आशीष देवड़ा, महिला समिति अध्यक्ष नेहा खंडेलवाल, सचिव कृष्णा कलिता, स्वावलंबी भारत अभियान पूर्वोत्तर संयोजक पार्थ प्रीतम पाठक, शिल्पी प्रकोष्ठ संयोजक अरूप बरपुजारी तथा काफी सदस्यों व सह पदाधिकारियों ने भाग लिया।

पांदुर्णा को जिला बनाने के उपलक्ष्य में लघु उद्योग भारती द्वारा मुख्यमंत्री जी का आभार प्रदर्शन

September 12, 2023

दिनांक 6 सितंबर दिन बुधवार को पांढुरना को जिला बनाने के उपलक्ष्य में लघु उद्योग भारती पांढुर्ना इकाई एवं सिंगदाना मिल एसोसिएशन द्वारा अनुविभागीय अधिकारी जी को ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री जी का आभार प्रदर्शन किया एवं मौजूदा कर पद्धति पर विचार करने हेतु एवं कुछ सुधार करने की विनती की. जिसमें मुख्य रुप से श्याम बत्राजी,

मदन साहूजी, नितिनजी बेहूने, विक्रमजी मुलक, शैलेशजी शाह, शेषराव जी डिगरसे, संजयजी भांगे, दिलीपजी चोलेरा. पीयूषजी चोलेरा, सचिनजी उपाध्याय, प्रकाशजी शाह, विष्णुजी कलम्बे, देवेंद्रजी बारई, एवं सभी प्रतिष्ठित व्यापारी उपस्थित रहे।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please