राजस्थान उद्यमी सम्मेलन में 21 सितम्बर को
भीलवाड़ा | लघु उद्योग भारती द्वारा 21 सितंबर को राजस्थान उद्यमी सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें राजस्थान के 150 से अधिक औद्योगिक क्षेत्रों के लगभग 800 उद्योगपति शामिल होंगे। सम्मेलन के प्रभारी व प्रांतीय उपाध्यक्ष रवीन्द्र जाजू ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य एसएमएसई के सामने आ रही समस्याओं के संभावित समाधान, प्रतिस्पर्धा में अपने उद्योग को स्थापित करने एवं एमएसएमई से संबंधित सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं समस्या समाधान के बारे में चर्चा कर सरकार को अवगत कराना है। सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ व वन एवम पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा शामिल होंगे। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह को भी आमंत्रित किया है। इनके अलावा लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री, प्रकाश चंद्र, प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालड़, प्रदेश महामंत्री, योगेंद्र शर्मा, आरसीएम के त्रिलोक चंद छबड़ा सहित अनेक उद्यमी शामिल होंगे। लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री योगेंद्र शर्मा ने सम्मेलन में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक का शुभारंभ किया।

