लघु उद्योग भारती बालोतरा के भारती भवन का आज होगा उदघाटन
लघु उद्योग भारती बालोतरा द्वारा अम्बे वैली पार्क में भारती भवन का निर्माण किया गया है। राष्ट्रीय संस्था लघु उद्योग भारती की देशभर में हजारों इकाइयां है। इसका इकाई स्तर पर संपूर्ण देश में प्रथम भवन बालोतरा में बनकर पूर्ण हो गया है। जिसका उद्घाटन आज विजयादशमी के अवसर पर होगा । बालोतरा अध्यक्ष प्रवीण महाजन ने बताया कि भारती भवन का उदघाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल जी के कर कमल द्वारा होगा। कार्यक्रम में अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम जी ओझा, पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश जी चौधरी, पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव, लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालड, जोधपुर आंचल अध्यक्ष महावीर चोपड़ा, भवन निर्माण समिति संयोजक पटौदी नरेश, सीईटीपी अध्यक्ष रूपचंद सालेचा समेत सभी उद्यमी उपस्थित रहेंगे।

