News

Featured News

All News

व्यापारियों को आसानी से उपलब्ध हो ऋण

September 2, 2024

लघु उद्योग भारती की गोंडा जिला इकाई की बैठक शुक्रवार शाम तरबगंज रोड स्थित पथरीबाजार में हुई। इसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के साथ समस्याओं के निस्तारण की रणनीति तैयार की गई। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले व्यापारियों व उद्यमियों को सम्मानित किया गया।

पथरीबाजार में रमेश सोनी के आवास पर बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि आरएसएस के पूर्व विभाग संघचालक रामप्रकाश गुप्त व विशिष्ट अतिथि डॉ. ऊषा अग्रवाल ने किया। अतिथियों ने लघु उद्योगों के बारे में जानकारी दी। कहा कि इससे जहां सभी का फायदा होगा, वहीं समाज, प्रदेश व देश का विकास होगा। व्यापार के दृष्टिगत ट्रांसपोर्टनगर की स्थापना, व्यापारियों को उद्यम के लिए आसानी से ऋण उपलब्ध कराने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष अनिल जिज्ञासु व महामंत्री शिवकुमार सोनी ने सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने, शस्त्र लाइसेंस दिए जाने की मांग की। सात नए सदस्यों को प्रमाणपत्र व बेहतर कार्य करने वाले व्यापारियों को सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र आर्य, दिलीप अग्रवाल, विजय रायतानी, राम तलरेजा ने विचार व्यक्त किए।

जोधपुर-पाली इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से उद्यमियों में खुशी की लहर

September 2, 2024

जोधपुर. देश के प्रमुख शहरों के रूप में जोधपुर-पाली को इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी के रूप में शामिल करने से प्रदेश के उद्यामियों और व्यापारियों में खुशी की लहर है। नए इंडस्ट्रियल कॉरिडोर घोषित करने पर प्रमुख औद्यागिक संगठनों एवं संस्थानों और शहर के प्रमुख उद्यमियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, जोधपुर सांसद केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्रसिह शेखावत एवं केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया है।

स्थानीय स्टील भवन में इस संबंध में शुक्रवार को लघु उद्योग भारती के प्रांत अध्यक्ष महावीर चौपड़ा, स्टेनेस स्टील इंडस्ट्रीज एसोसिएशन अध्यक्ष प्रकाश जीरावाला, जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार जैन एवं सचिव अनुराग लोहिया, टेक्सटाइल एसोसिशन इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अशोक संचेती, ग्वार गम इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद आचार्य, जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली एवं भाजपा शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने संयुक्त पत्रकार वार्ता की। नया कोरिडोर बनने से राजस्थान के स्थानीय विशेषकर मंझले व्यापारियों को लाभ होगा। नए उद्योग. सृजित होंगे, सस्ते दामों पर जमीने मिलने से नए लोगों को उद्योग स्थापित करने में आसानी होगी।

नमक सहित अन्य सभी उद्योगा का समस्याओं को लेकर सदस्यों से चर्चा

September 2, 2024

शहर के बाइपास पर स्थित गोयल साल्ट में शुक्रवार की दोपहर लघु उद्योग भारती की बैठक आयोजित हुई। लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष राजेश गोयल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई तथा सभी सदस्यों का परिचय करवाया गया। इसके साथ ही 17 सितम्बर को भगवान विश्वकर्माजी की जयंती लघु उद्योग भारती के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी एक साथ मानने का निर्णय लिया गया। गोयल ने बताया कि 21 सितम्बर को भीलवाड़ा में आयोजित होने वाले अभ्यास वर्ग एवं उद्यमी सम्मेलन में जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में नमक उद्योग सहित अन्य उद्योगों की स्थानीय व राज्य स्तर पर होने वाली विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में अशोक जोशी, दीपक अग्रवाल, दिनेश जांदू, मूलचंद लढा, विजय कुमार जैन, गोविंद पारीक, अशोक लढा, जगदीश अग्रवाल, जगदीश छापोला, रोहित मंत्री, बसंत अग्रवाल, मनोज सोमानी, गोपाल रूंथला, श्रीराम तंवर, सीताराम जांगिड़, उम्मेदमल छपोला उपस्थित रहे।

हर व्यक्ति लगाये लघु उद्योग, बाहर की कम्पनियों को आने से रोके : रीता मित्तल

September 2, 2024

लखनऊ में सोमवार को लघु उद्योग दिवस मनाते हुए लघु उद्योग भारती के अवध प्रांत की अध्यक्ष रीता मित्तल ने कहा कि हर व्यक्ति लघु उद्योग लगाये और बाहर से आने वाली कम्पनियों को आने से रोके।

रीता मित्तल ने कहा कि लघु उद्योग लगाकर हम आत्मनिर्भर बन • सकते हैं। काम खोजने वाले ना बनकर, काम देने वाले बनना चाहिए। इसके लिए लघु उद्योग एक महत्वपूर्ण साधन है। इसकी समझदारी जरुरी है और कोई भी व्यक्ति अपना लघु उद्योग का काम शुरु कर सकता है।

उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से मिल रही मदद पर कहा कि प्रदेश सरकार लघु उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं लायी है। युवाओं की बेरोजगारी दूर करने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना जैसी योजना है, जिसको अपनाने से स्वयं के साथ ही दूसरों को भी रोज़गार दिया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि सरकार उद्यम के लिए बैंक से लोन भी दिला रही है। देश में जितने ज्यादा लघु उद्यमी होंगे, बाहर से आने वाली कम्पनियों उतनी ही कमजोर होगी। चीन जैसे देशों से आने वाल कम्पनियां सस्ता सामान बेचकर भारत से मुनाफा कमाती है। हमारे देश के प्रधानमंत्री चाहते हैं कि देश आत्मनिर्भर बने। इसके लिए स्वयं को लघु उद्योग लगाना होगा, तभी यह संभव हो सकता है।

लघु उद्योग भारती का स्वयंसिध्दा हाट का शुभारंभ

September 2, 2024

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लघु उद्योग भारती, महिला इकाई किशनगढ़ की ओर से मुख्य चौराहे के पास स्वयंसिद्धा हाट के नाम से स्टोर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लघु उद्योग भारती उपाध्यक्ष अंजू सिंह, उपखंड अधिकारी अर्चना चौधरी, सभापति दिनेश सिंह राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, चित्तौड़ प्रांत सह मंत्री दीपक शर्मा, महिला इकाई अध्यक्ष संतोष बजाज सहित अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा स्वयंसिद्धा हाट की फीता खोलकर की गई। मुख्य अतिथियों ने महिला इकाई सदस्यों द्वारा इस स्टोर का अवलोकन किया गया। इसके बाद दीप प्रज्वलन कर मुख्य अतिथि मंचासीन हुए। महिला इकाई सचिव रिंकू मालपानी ने अतिथियों का स्वागत व परिचय किया। अर्चना चौधरी ने बताया कि लघु उद्योग भारती महिला इकाई ने महिला सशक्तिकरण की ओर एक सराहनीय कदम आगे बढ़ाया है, इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। जिससे वह घर पर बनाए गए उत्पादों को एक संगठित स्थान पर बेच सकें, यह कदम उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा। इस दौरान मुकेश अग्रवाल, शिल्पा बरडिया सहित अन्य मौजूद थे।

आईआईटीआर परिसर में सीएसआईआर और लघु उद्योग भारती के बीच संवाद आयोजन

September 2, 2024

भारतीय विष विज्ञान अनुसंधान संस्थान परिसर में बुधवार को सीएसआईआर की चारों प्रयोगशालाओं सीडीआरआई, एनबीआरआई, सीमैप और आईआईटीआर और उत्तर प्रदेश के लघु उद्योग भारती के सदस्यों के बीच एक संवाद का आयोजन किया गया।

भारत सरकार के 100 दिन 100 प्रौद्योगिकी मिशन के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में राजधानी स्थित सीएसआईआर के चारों संस्थान के विभिन्न प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन भी किया गया। लघु उद्योग भारती के 50 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में नई दिल्ली स्थित सीएसआईआर मुख्यालय से डॉ. महेश कुमार शर्मा ऑनलाइन शामिल हुए। इस मौके पर एनबीआरआई के निदेशक डॉ. अजीत शासनी, सीमैप के निदेशक डॉ. प्रबोध त्रिवेदी, आईआईटीआर के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. केसी खुल्चे ने संबोधित किया। लघु उद्योग भारती व्यवसाय प्रमुख डॉ संजय कुमार, नसीम सिद्दीकी, मनीष भोयर आदि मौजूद रहे।

औद्योगिक विकास के लिए नवीन तकनीक अनुप्रयोग जरूरीः ओपी गुप्ता

September 2, 2024

उद्योग जगत को नवीन तकनीक से परिचित कराना और औद्योगिक विकास में सहयोग करने के उद्देश्य से लघु उद्योग भारती और आईआईटीआर द्वारा संयुक्त रूप से 100 दिन 100 तकनीकी हस्तांतरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव ओपी गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2030 तक तीन गुना औद्योगिक विकास हासिल करने कर लक्ष्य है। इसके लिए नवीन तकनीक की जानकारी और इसके अनुप्रयोग आवश्यक हैं। इस मौके पर लघु उद्योग भारती के जिला उपाध्यक्ष रितेश श्रीवास्तव ने कहा कि यह कार्यक्रम उद्योग जगत को नवीन तकनीक की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को तकनीकी जानकारी से लैस करना होगा ताकि वे औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। लघु उद्योग भारती उद्योग जगत को नवीन तकनीक से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। इस कार्यक्रम के माध्यम से लघु उद्योग भारती और आईआईटीआर ने उद्योग जगत की नवीन तकनीक से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

किसान और उद्यमी करेंगे अर्थव्यवस्था मजबूत : केंद्रीय मंत्री चौधरी

August 30, 2024

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रांत का अभ्यास वर्ग एवं भव्य उद्यमी सम्मेलन कार्यक्रम श्रीगंगानगर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि एवं किसाल कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि किसान और उद्यमी मिलकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे जिससे देश को आगे बढ़ने का सपना पूरा होगा। उन्होंने कहा कि उद्यमियों के लिए लघु उद्योग भारती वरदान साचित हो रहा है। सभी किसानों और उद्यमियों की समस्याओं को दूर किया आएगा और उद्यमियों को किन्नू, इंट संबंधित समस्याएं दूर की जाएगी। अब केवल बाते नहीं होगी, अब काम होगा। कार्यक्रम में अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाशचन्द ने कहा कि ब्रिटिश लोगों के भारत आने से पहले भारत व्यापार में समृद्ध देश था। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्रीगंगानगर विधायक जयदीप बिहानी, सादुल शहर विधायक गुरुवोर सिह बराड उपस्थित रहे प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने संगठन में प्रवास का महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रांत महामंत्री विनय बम्ब ने स्वरोजगार व जोधपुर प्रांत महासचिव बिन्दू जैन ने महिलाओं को उद्यम में भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए महिला कार्य की जानकारी दी। अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने बताया कि लघु उद्योग भारती के वर्तमान में 52 हजार सदस्य है जिनको जल्द ही एक लाख करने की योजना है। उन्होने कहा कि उद्योग और समस्याएं एक दूसरे को पूरक है। इनका सतत निस्तारण हो संगठन का ध्येय है।

लघु उद्योग भारती की बैठक में बोले मिश्रा रतलाम विकास में उद्योग को बढ़ावा देने करेंगे कार्य

August 30, 2024

रतलाम में नीमच रतलाम रेलवे का दोहरीकरण व औद्योगिक निवेश क्षेत्र बनकर तैयार हो रहा है। 8 लेन बनकर शुरू हो गया है। यहां औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं है। इसके लिए लघु भारती पूरा प्रयास करेगा। युक्त उद्योगपतियों को आने वाली समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार में मदद की जरूरत पड़ी तो जो भी करवाएंगे।

मीडिया प्रभारी सदीप सकलेचा ने बताया यह बात लघु उद्योग भारती यात एकच ऑफ प्रदेश के पदाधिकारियों के तजम प्रकाश पर बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कही। इस दौरान मालवा प्रांत अध्यक्ष राजेन्द्र दुबे व प्रांत सचिव राजेश गर्ग के साथ मिश्रा रतलाम में मालवा ऑक्सीजन उद्योग में आए। यहां बैठक की। लघु उद्योग भारती रतलाम इकाई के सदस्यों के साथ उद्योगों में आ रही कठिनाइ

लघु उद्योग भारती की अर्थव्यवस्था की रीढ़'

August 30, 2024

लघु उद्योग भारती के सदस्यों का सम्मेलन शुक्रवार को हुआ। इसमें अजमेर के अलावा गेगल, नसीराबाद, ब्यावर, खोड़ा गणेश, सिलोरा, सरवाड, बघेरा के 400 उद्यमियों ने भाग लिया।

मुख्य वक्ता लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र ने कहा कि भारत में व्यापक हितों का चिंतन निजी हितों से ऊपर रहा है। विश्व की कई शक्तियां देश के विकास में बाधाएं उत्पन्न करती है। मुख्य अतिथि जल संसाधन विकास मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि लघु उद्योग भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।

उद्यमियों का राजस्थान के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने कहा की उद्योग और समस्याएं एक दूसरे की पूरक है। इनका सतत निस्तारण ही संगठन का ध्येय है। राजस्थान अध्यक्ष शांतिलाल बालड़, महामंत्री योगेन्द्र शर्मा ने भी संबोधित किया। स्वागत कुणाल जैन, उपलब्धि कथन राजेश बंसल ने किया। मंच संचालन प्रवीण गुप्ता ने किया। अशोक तोषनीवाल ने धन्यवाद दिया। इस दौरान 75 नए सदस्यों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। संयोजन सुमित हेड़ा, कमल शाहनी तथा प्रदीप जैन ने किया।

भवन भूमि का हुआ पंजीयन

रीको एरिया पालरा में 913 मीटर भूमि पर लघु उद्योग भारती के भवन का पंजीयन हुआ। यहां • युवाओं के लिए कौशल विकास केंद्र बनाया जाएगा।

स्वयंसिद्धा का आयोजन 1 से

संगठन की महिला इकाई । सितम्बर से अरबन हाट में महिला उद्यमिता मेले का आयोजन करेगी। इसमें स्कूल एवं कॉलेज छात्राओं को उद्यमिता के गुर सीखने को मिलेंगे।

लघु उद्योग भारती ने प्रतापनगर रेलवे स्टेशन पर दिये स्ट्रक्चर व बॉडी कवर

August 30, 2024

लघु उद्योग भारती ने आज मादड़ी इकाई के अध्यक्ष हेमन्त जैन की प्रेरणा से प्रतापनगर रेलवे स्टेशन पर स्ट्रक्चर व बॉडी कवर स्टेशन मास्टर को प्रदान किये। इकाई के उपाध्यक्ष अरविन्द अग्रवाल ने बताया कि रेलवे लाईन पर होने वाली दुघर्टनाओं एवं उसमें होने वाले क्षत-विक्षत शवों को सम्मान प्रदान करने के लिये बॉडी कवर एंव स्ट्रक्चर प्रदान किये। इस अवसर पर स्टेशन मास्टर आर. सी. मीना, सचिव अरूण बया, धनेश जैन, मुकेश चौधरी, मुकेश गुरानी मौजूद थे। स्टेशन मास्टर ने लघु उद्योग भारती के इस कदम की मुक्तकंठ से सराहना की।

लघु उद्योग भारती का अभ्यास वर्ग एवं उद्यमी सम्मेलन सफलतापूर्वक सम्पन्न

August 30, 2024

लघु उद्योग भारती का अभ्यास वर्ग एवं उद्यमी सम्मेलन रविवार को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। हनुमानगढ़ रोड स्थित केआर रिजॉर्ट में हुए इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि किसान और उद्यमी मिलकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे। जिससे देश को आगे बढ़ाने का सपना पूरा होगा। उन्होंने कहा कि उद्यमियों के लिए लघु उद्योग भारती वरदान साबित होगा। सभी किसानों और उद्यमियों की समस्याओं को दूर किया जाएगा। उन्होंने करण कि श्रीगंगानगर के किसानों की किजू संबंधी, ईट भट्टे संबंधी समस्याएं दूर की जाएंगी। अब केवल बातें नहीं होगी। अब काम होगा, इस देश को परम वैभव तक पहुंचाने को लिए सभी को मिलकर काम करने की आवश्यकता है। उनहोंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को किसान और लघु व मुक्ष्म उद्योग मिलकर मजबूत करेंगे। देश अब पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। हम जल्द ही तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे। उद्यमी और किसान का चोली दामन का साथ है। यदि किसान समृद्ध हुआ तो व्यापारी भी समृद्ध होगा। कार्यक्रम में उद्यमी और अजदाता दोनों ही शामिल है। श्रीगंगानगर राजस्थान ही नहीं देश में अपनी पहचान रखता है। उन्होंने यहां के उद्यमी और किसान के संपन होने का विश्वास दिलाया। इससे पहले लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद गुना ने देश के समृद्ध इतिहास को याद करते हुए कहा कि ब्रिटिश लोगों के भारत आने से पाहले भारत कपड़ा व्यापार में समृद्ध था। ब्रिटिश लोगों ने खुद को समृद्ध करने के लिए हमारे व्यापार को नष्ट किया। मीडिया प्रभारी सत्यनारायण रीवाल ने बताया कि कार्यक्रम तीन सत्रों में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी एवं लघु उद्योग भारती के राय संगठन मंत्री प्रकाशचन्द्र गुमा व कार्यक्रम अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष चनश्याम ओश थे। विशिष्ट अतिथि विधायक जयदीप बिहाणी, विधायक गुरबीर बराड़, प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बाल प्रांत अध्यक्ष महावीर चोपड़ा प्रदेशाध्यक्ष अनिल अग्रवाल व विनय बम्ब थे।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please