News

Featured News

All News

लघु उद्योग भारती चंडीगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के नए राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासकका स्वागत किया

August 13, 2024

लघु उद्योग भारती चंडीगढ़ इकाइयों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के नव नियुक्त राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक, श्री गुलाब चंद कटारिया का गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक के दौरान, प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से राज्यपाल से चंडीगढ़ में औद्योगिक माहौल को समर्थन और बढ़ावा देने के लिए निम्नलिखित बिंदुओं पर विचार करने का अनुरोध किया

1. "बी-टू-सी पॉलिसी की मांग

2. "बैट मूल्यांकन के लिए एक बारगी निपटान (ओटीएस) योजना लागू करने का अनुरोध

3. *फ्लोर एरिया रेशियो (एफएआर) में वृद्धि का अनुरोध

प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष अवि भसीन, महासचिव मनीष निगम, आयोजन सचिव अरुण शर्मा, उपाध्यक्ष नरेश कुमार और अरुण गोयल शामिल थे।

बैठक सकारात्मक माहौल में समाप्त हुई, जिसमें श्री गुलाब चंद कटारिया ने इन अनुरोधों पर विचार करने और चंडीगढ़ के औद्योगिक समुदाय के उत्थान के लिए काम करने की इच्छा व्यक्त की।

जोधपुर की महिलाएं भी विश्वस्तरीय उत्पाद बनाने में सक्षम

August 13, 2024

लघु उद्योग भारती महिला एकाई द्वारा आयोजित महिला उद्यमिता प्रोत्साहन स्वयंसिद्धा मेला महिलाओं की प्रतिभाओं को सामने लाने का एक सार्थक प्रयास है। शक्ति रूपा महिला उद्यमियों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी पर सबको आश्चर्य चकित कर दिया कि जोधपुर की महिलाएं भी विश्वस्तरीय उत्पाद बना सकती है। यह उदार अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती सुनिता पंकज ने व्यक्त किए। लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने कहा कि महिलाओं में कौशल विकास एवं उद्यमशीलता का उपयोग देश की प्रगति के लिये करना चाहिए। जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपड़ा ने कहा कि महिलाओं द्वारा बनाए उत्पाद उच्च गुणवत्ता के है, इससे लगता है कि शीघ्र ही महिला उद्यमी नियांत क्षेत्र में भी कदम रखेगी। महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती मोना हरवानी ने अतिथियो का स्वागत करते हुए कहा कि महिलाओं मे रचनात्मक क्षमता बहुत अधिक है। मेले में 50 से अधिक स्टॉलों में अनेक उत्पादों का प्रदर्शन किया गया है। इस अवसर पर श्रीमती नौनंद कंवर, श्रीमती मंजू सारस्वत, दीपक माधुर, सुरेश कुमार विश्नोई, श्रीमती बिन्दू जैन, श्रीमती इन्दुबाला अग्रवाल, श्रीमती शिल्पा अग्रवाल, श्रीमती इन्दु चौपडा, श्रीमती नलिनी बंसल, श्रीमती रूपा भंसाली, श्रीमती मनीषा शर्मा, श्रीमती मीनाक्षी हर्ष, श्रीमती स्वाति शर्मा, श्रीमती मधु विश्नोई, श्रीमती निधिसिंह, श्रीमती भावना शर्मा, श्रीमती जया सोलंकी, श्रीमती अरूणा राठी, किशोर हरवानी, अशोक कुमार गहलोत व एचके गर्ग सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। अंत में सचिव श्रीमती कंचन लोहिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

'स्वयंसिद्धा' मेले में महिलाओं ने 50 स्टॉल पर प्रॉडक्ट प्रदर्शित किए

August 13, 2024

लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा आयोजित महिला प्रोत्साहन उद्यमिता मेले 'स्वयंसिद्धा' में महिला उद्यमियों को मंच मिला। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट सुनीता पंकज ने स्टॉलों का अवलोकन किया। लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने कहा कि महिलाओं में कौशल विकास एवं उद्यमशीलता का उपयोग देश की प्रगति के लिए करना चाहिए। लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रांत अध्यक्ष महावीर चौपड़ा ने कहा कि महिलाओं द्वारा बनाये जा रहे उत्पाद उच्च गुणवत्ता के हैं एवं शीघ्र ही महिला उद्यमी निर्यात क्षेत्र में भी कदम रख देंगी। महिला इकाई अध्यक्ष मोना हरवानी ने अतिथियों का स्वागत किया। महिलाओं ने 50 से अधिक स्टॉल लगाए। नौनंद कंवर, मंजू सारस्वत, दीपक माथुर, सुरेश कुमार विश्नोई, बिंदु जैन, इंदुबाला अग्रवाल, शिल्पा अग्रवाल, इंदु चौपडा, नलिनी बंसल, रूपा भंसाली, मनीषा शर्मा, मीनाक्षी हर्ष, स्वाति शर्मा, मधु विश्नोई, निधि सिंह, भावना शर्मा, सीमा भुचन माथुर जया सोलंकी, अरुणा राठी आदि मौजूद थे। कंचन लोहिया ने आभार जताया।

युवा उद्यमी विकास स्वरोजगार योजना से युवाओं को मिलेगा लाभ उद्यमिता का होगा विकास- राकेश सचान

August 12, 2024

शाहजहांपुर में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित उद्यमी महासम्मेलन में उत्तर प्रदेश के एमएसएमई मंत्री राकेश सचान और वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस सम्मेलन में उद्यमियों की समस्याओं पर चर्चा हुई, जिसमें युवाओं का पलायन रोकने और नए उद्योगों के सृजन की आवश्यकता पर जोर दिया गया। दीपक अग्रवाल ने सरकारी नीतियों के बेहतर कार्यान्वयन और जीएसटी विभाग द्वारा उद्यमियों के शोषण पर चिंता व्यक्त की। मनीष अग्रवाल ने शाहजहांपुर में राइस मिलों पर विशेष ध्यान देने की मांग की। राकेश सचान ने युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। सुरेश खन्ना ने एमएसएमई के योगदान को उत्तर प्रदेश की जीडीपी के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में उद्यमियों के लिए जागरूकता और आर्थिक नीतियों को समझने की अपील की गई।

दो दिवसीय स्वयंसिद्धा मेले में लगी 62 स्टॉल

August 12, 2024

लघु उद्योग भारती झालावाड़ की महिला इकाई ने महिलाओं के हुनर को पहचान देने के लिए शहर की निजी होटल में स्वयंसिद्धा मेले का आयोजन किया। इसका शुभारंभ जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने किया। इस दौरान 62 स्टॉल लगाई गई।

जिला कलक्टर राठौड़ ने कहा कि झालावाड़ जिला सिंचाई और पानी को लेकर बेहतर हालात में है। यहां औद्योगिक और रोजगार के लिए स्ट्रक्चर मजबूत हो रहा है। जिले के लोगों को रेलवे लाइन विस्तार और बनने वाले बांधों के बाद बेहतर प्लेटफार्म मिलेंगे। विशेष अतिथि लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ताराचंद गोयल ने कहा कि झालावाड़ में जब भी रोजगार से जुड़े आयोजन होते हैं, तो उनको खुशी होती है। वह इस क्षेत्र में आगे भी ध्यान देंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष अंजू सिह ने कहा कि इस प्रकार के मेले के आयोजन समय- समय पर होते रहने चाहिए। इससे महिलाओं को पहचान मिलती है।

जयपुर प्रान्त महामंत्री सुनीता शर्मा ने कहा कि इन मेलों से महिलाओं को आत्मनिर्भर होने और अपने हुनर को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। बाहर से पधारी रीना राठौर व अध्यक्ष शकुंतला जैन ने विचार रखे। मंच संचालन स्वाति अग्रवाल ने किया। आभार जया गुप्ता ने जताया।

महिला उद्यमिता प्रोत्साहन स्वयंसिद्धा मेले की तैयारियों को लेकर हुई आज समीक्षा बैठक

August 12, 2024

स्वयंसिद्धा महिला उद्यमिता प्रोत्साहन मेला व प्रदर्शनी का आयोजन दिनांक 11 अगस्त 2024 रविवार को प्रात 10:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक लघु उद्योग भारती भवन सभागार, न्यू पॉवर हाउस के पीछे, रीको रेस्ट हाउस के पास, डीजल शेड के सामने वाली सडक जोधपुर मे आयोजित किया जायेगा। मेले की तैयारियो को आज अंतिम रूप दिया गया। स्वयंसिद्धा महिला उद्यमिता प्रोत्साहन मेला व प्रदर्शनी में महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने व उनके उत्पादों को नया प्लेटफॉर्म प्रदान करने के लिये हैण्डीक्राफ्ट एवं टेक्सटाईल, हैल्थकेयर, खान-पान हॉम फर्नीशिग, इत्यादि घरेलू उद्योगों से निमित्त विभिन्न उत्पादों की स्टॉलें लगायी जायेगी। मेले मे 40 से अधिक स्टॉले लगायी जायेगी। मेले मे महिलाओ का उत्साह देखते ही बनता है। महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती मोना हरवानी ने बताया कि इस कार्यक्रम के उद्घाटन कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे जोधपुर के जिलाधीश गौरव अग्रवाल उपस्थित रहेगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय अध्यक्ष आदरणीय घनश्याम जी ओझा करेगे। विशिष्ट अतिथि के रूप मे आदरणीया श्रीमती नौनंद कंवर, जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपडा, जोधपुर की अतिरिक्त जिला मजिस्टेट सुनीता पंकज उपस्थित रहेगे।

लघु उद्योग भारती महिला इकाई धार्मिक उत्सवों से पूर्व इस प्रकार के मेलों का आयोजन किया जाता है जिससे महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों के विपणन का सुअवसर उनको प्राप्त होता है।

स्वयंसिद्धा महिला उद्यमिता प्रोत्साहन मेला व प्रदर्शनी मे लघु उद्योग भारती महिला इकाई की महिला सदस्यगण व बड़ी संख्या मे आम नागरिकों द्वारा शिरकत की जायेगी। इन फेयर मे महिला उद्यमियों द्वारा निर्मित्त उत्पादों की बिक्री अत्यधिक होती है और उनके उत्पादों को प्रदेश स्तर पर एक नया प्लेटफॉर्म भी प्राप्त होता है।

आज के बैठक मे प्रदेश संयुक्त महामंत्री श्रीमती मंजू सारस्वत, कोषाध्यक्ष श्रीमती शिल्पा अग्रवाल, सहसचिव श्रीमती नलिनी बंसल, सदस्य श्रीमती स्वाति शर्मा श्रीमती ममता मनानी, श्रीमती भावना शर्मा, श्रीमती मनीषा शर्मा श्रीमती निधिसिह श्रीमती मीनाक्षी हर्ष श्रीमती दिव्यांशी विश्नोई श्रीमती जया सोलकी श्रीमती अंतिमा कुमावत, हर्षिता सोनी, सोनल जी इत्यादि उपस्थित रहे।

स्वंयसिद्धा इंडिया इडस्ट्रियल फेयर का हुआ शुभारंभ

August 12, 2024

लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित स्वंयसिद्धा इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर का 5 अगस्त को शुभारंभ हुआ। इस अवसर मुख्य अतिथि के रूप में देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार, देवास महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन उपस्थित थे। साथ ही संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र, राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, राष्ट्रीय महामंत्री ओम प्रकाश गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा, स्वंयसिद्धा संयोजिका सीमा मिश्रा, इंदौर इकाई से वर्षा जैन, एमएसएमई विभाग से निलेश त्रिवेदी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुवात माँ भारती, विश्वकर्मा भगवान् की पूजा अर्चना कर की गई। स्वागत भाषण देवास इकाई के अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता ने दिया। विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने सभी मातृ शक्तियो को आयोजन की बधाई दी। साथ उन्होंने कहा की महिला उद्यमियों के लिए अपने व्यापार व्यवसाय को बढ़ाने के लिए अच्छा मंच है। महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल ने आयोजक मंडल को बधाई दी और कहां इस प्रकार से आयोजन शहर के विकास में नया आयाम बनाते हैं। सभापति रवि जैन ने भी कहां इस प्रकार के आयोजन होने से शहर में व्यापारिक गतिविधियां बढ़ती है व्यापार व्यवसाय को बढ़ावा मिलता है। फेयर में टोटल 90 स्टॉल है, जिसमे एमएसएमई के सहयोग से द्वारा 60 स्टॉल महिला उद्यमियों की है। जो की मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान, पंजाब, छिंदवाड़ा की महिला उद्यमीयो की भी है। मंच का संचालन श्रीमती रचना संजय तलाठी ने किया। आभार सारिका राय ने माना। आज होगा उद्यमी सम्मेलन 6 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में उद्यमी सम्मेलन का आयोजन भी रखा जाएगा जिसमें प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उपस्थित रहेंगे। साथ ही सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री माननीय चेतन कश्यप, सह सहकार्यवाह डॉक्टर कृष्ण गोपाल, अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा भी उपस्थित रहेंगे।

लघु उद्योग भारती का अभा उधमी महासम्मेलन का सम्मेलन सम्पन्न सुसनेर के सबसे ज्यादा 55 उद्यमी हुए शामिल

August 12, 2024

मंगलवार को देवास एबी रोड स्थित नंदनकानन होटल मे लघु उद्योग भारती काअखिल भारतीय उद्यमी महासम्मेलन का सफल आयोजन हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सह कार्यवाह डा कृष्ण गोपाल, मुख्यमंत्री मोहन यादव, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, व एम एस एम ई मंत्री चेतन्य कश्यप के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। उद्यमी सम्मेलन में पूरे देश से अनेक उद्यमी शामिल हुए जिसमें लघु उद्योग भारती सुसनेर इकाई से 55 उद्यमियों की सहभागिता रही । लघु उद्योग भारती मध्यप्रदेश के दाईत्ववान कार्यकर्ताओं की अटूट मेहनत से मध्यप्रदेश में बहुत बड़ा उद्यमी महासम्मेलन का सफल आयोजन हुआ।

दियोरा डायमंड, हिमानी ग्रुप, लक्ष्मीपति ग्रुप, स्टीम हाउस को उद्यमी अवार्ड-2024 मिला, सूरत लघु उद्यो

August 8, 2024

लघु उद्योग भारती ने आईमाता चौक, परवत पाटिया स्थित सीरवी समाज भवन में उद्यमी सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें सूरत समेत देशभर से 1200 से अधिक उद्यमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् गीत और अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। उद्योग भारती, सूरत के अध्यक्ष विक्रम सिंह शेखावत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि लघु उद्योग भारती सभी औद्योगिक संगठनों के साथ मिलकर व्यापारियों की कठिनाइयों का निवारण लाने का प्रयास करेगा और सभी व्यवसाइयों और संगठनों को एक मंच पर लाने का प्रयास करेगा। निवर्तमान अध्यक्ष बलदेव प्रजापति ने बताया कि तरह लघु उद्योग भारती राष्ट्रीय स्तर पर उद्यमियों और सरकार के बीच सेतु का काम कर रही है। विधायक संगीताबेन पाटिल ने सूरत टीम को शुभकामनाएं दी और सूरत लघु उद्योग भारती को सभी कार्यों में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर शहर के दियोरा डायामंड, हिमानी ग्रुप, लक्ष्मीपति ग्रुप और स्टीम हाउस को उद्यमी अवार्ड-2024 से सम्मानित किया गया।

अभा अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने कहा कि लघु उद्योग भारती ने व्यवसायिक हित में कई कार्य किए है। जिसमें टेक्सटाइल में जीएसटी रिडक्शन और केंद्र सरकार द्वारा छोटे उद्योगों में एलटी की 100 केवी की लिमिट को 150 केवी करवाने में भूमिका निभाई है। सूरत उद्योग केंद्र के ज्वॉइंट कमिश्नर मितेश लाडानी ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रकाश चंद और घनश्याम ओझा ने सूरत लघु उद्योग भारती एप लॉन्च की। बताया कैसे सूरत के सभी व्यापारी एक मंच पर आ कर अपना व्यापार बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी औद्योगिक संगठनों को संगठित होकर काम करना होगा। इससे कुछ समस्या अपने आप ही खत्म हो जाएंगी।

जूलरी बिजनेस छोड़ बना रहीं बाजरी के पोहे और कुरकुरे

August 8, 2024

बीमारी के बाद ज्यादातर लोग खुद को स्वस्थ रहने के लिए ही तमाम तरह के जतन करते हैं लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो ऐसी स्थिति में खुद के साथ दूसरों की हेल्थ सही रखने की दिशा में कोशिश करते हैं। इन्हीं में हैं 43 साल की रूचिका लीला। वे 2008 से इमिटेशन जूलरी का अच्छा खासा बिजनेस कर रही थी। लेकिन जब उन्हें डाइबिटीज हुई तो उन्होंने सोचा कि लोगों को क्यों न लोगों को हैल्दी फूड उपलब्ध कराया जाए ताकि वे शरीर को नुकसान देने वाले आटा व मैदा पर ही निर्भर न रहें। उन्होंने तीन साल पहले जूलरी का बिजनेस बंद कर दिया और सुपर फूड कहे जाने वाले मोटे अनाज के हैल्दी पोहे, कुरकुरे और बिस्किट बनाने शुरू किए। आज उनके बनाए प्रोडक्ट शहर के कई स्टोर्स पर बिक रहे हैं और कई जगह से ऑनलाइन ऑर्डर आने लगे हैं।

रूचिका ने बताया, 2017 में लघु उद्योग भारती के एक हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम में शामिल हुईं जहां एक्सपर्ट ने आटा-मैदा से होने वाले नुकसानों के बारे में बताया। कुछ दिनों बाद मुझे डायबिटीज हो गई। यह मेरे लिए चौंकाने वाला था क्योंकि मैं शुरू से अपनी हेल्थ के प्रति अवेयर रही हूं। फैमिली हिस्ट्री भी नहीं थी। तब पहली बार लगा कि हम जो खा रहे हैं वह फूड ही हैल्दी नहीं है। मैंने हेल्थ अवेयरनेस के प्रोग्राम अटेंड करने शुरू किए तो पता चला कि लोगों को हेल्दी फूड पाने के लिए काफी भटकना पड़ता है। मुझे लगा कि क्यों न ऐसा बिजनेस ही करूं जिसमें लोगों को हेल्दी फूड सप्लाई करूं ताकि उनका स्वास्थ्य भी ठीक रहे।

काजरी में बाजरे के प्रोडक्ट बनाने की एक महीने की ट्रेनिंग ली और बाजरे से बिस्किट, कुरकुरे, पोहे सहित मोटे अनाज से बनाए जाने वाले कई प्रोडक्ट के बारे में सीखा। वहां सीखे प्रोडक्ट जब घरवालों, पड़ोसियों- रिश्तेदारों को खिलाए तो सबने काफी पसंद किए। मैंने घर पर ही बाजरे के अलग-अलग फ्लेवर के बिस्कुट बनाने शुरू किए। पहली बार 150 पैकेट बिस्किट का बड़ा ऑर्डर मिला। बस मेरा कांफिडेंस बढ़ा तो मैंने शहर की दुकानों-मॉल और बड़े शोरूम में जाकर इनके बारे में बताने लगी। वे भी हमें ऑर्डर देने लगे। वर्तमान में रूचिका पांच तरह के बिस्किट बना रही हैं। इनमें राजगीरा, बाजरे के साथ-साथ व्रत में खानेयोग्य श्यामक चावल के आटे वाले बिस्किट भी हैं। शहर में 10 से अधिक प्रमुख मार्ट सहित कई स्टोर पर ये प्रोडक्ट सप्लाई हो रहे हैं। अब रूचिका लोगों को सुपर फूड के फायदे भी बता रही हैं ताकि लोग इस हैल्दी फूड की अहमियत समझें और आटा व मैदा को अपनी प्लेट से कम करें।

लघु उद्योग की 50वीं नीमराना इकाई का गठन

August 8, 2024

क्षेत्र के निजी होटल में जयपुर प्रांत की 50वीं लघु उद्योग की नीमराना इकाई का गठन हो गया। इस दौरान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सचिव सहित अन्य पदाधिकारियों ने पद एवम गोपनीयता की शपथ ली। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रकाश चंद अखिल भारतीय संगठन मंत्री रहे। उन्होंने संगठन के लोगों को संबोधित करते हुए कहा की आज भारत उद्योग जगत में अपनी अलग ही छवि बना चुका है।

भारत देश के युवा अब आत्मनिर्भर बना हुआ है और वो अब छोटे छोटे लघु उद्योग लगाकर आगे बढ़ रहा है। साथ ही किस तरह से अपने उद्यम को और आगे बढ़ा सकते हैं इसके बारे में मार्गदर्शन किया। इकाई की प्रस्तावना सुनीता शर्मा ने प्रस्तुत की, सुधीर ने भी अपने उद्बोधन से सभी का मार्गदर्शन किया। राजेश ने इकाई की घोषणा की। जिसमे शशांक भारद्वाज अध्यक्ष, सचिव का दायित्व सुनील जुनेजा को दिया गया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रदेश के उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, प्रांत अध्यक्ष सुधीर गर्ग, प्रांत महामंत्री सुनीता शर्मा, भाजपा की प्रदेश की प्रवक्ता डा. शानू यादव, डी आई सी, रूपाली सक्सेना, राखी पुरोहित, मुकेश, देवेंद्र अग्रवाल, संदीप गुप्ता, राकेश कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन करके की गई। स्वागत भाषण के के यादव ने दिया।

Laghu Udyog Bharati praises LG Administration for pro-people policy on Gair Mumkin Khads

August 8, 2024

JAMMU: In a recent meet- ing held at Kunjwani Industrial Estate, Laghu Udyog Bharati (LUB) expressed its deep apprecia tion for the Jammu and Kashmir (J&K) administra- tion's decision to create a pol- icy to delineate Gair Mumkin Khads. The organization lauded the efforts of the Modi government, Lientenant Governor Manoj Sinha, Chief Secretary Atal Dulloo, and Principal Secretary Dr. Mandeep Kumar Bhandari, for their roles in this crucial initiative. The meeting also marked the induction of Rohit Verma, a young entre- preneur in the service sector, as a new member of Laghu Udyog Bharati with the efforts of Ishant Gupta, National Member of Mass Communication, Laghu Udyog Bharati, and Vice President of LUB J&K.

The meeting was organized under the leadership of LUB J&K President Parveen Pargal and attended by Senior Member Ajny Pargal, Vice President Ishant Gupta, General Secretary Aagam Jain, and Shiven Pargal.

LUB President Parveen Pargal highlighted that the issue of Gair Mumkin Khads, which has caused significant distress to landowners in Jammu, Samba, and Kathua, is now being effee tively addressesed.

He emphasized that the new policy will segregate Khads, identifying those that do not form watercourses and allowing for the develop- ment of these lands,

According to the policy, no land will be marked as Gair Mumkin Khad unless justi- fied by a three-tier team under the Divisional Commissioner and Deputy Commissioner.

Pargal proposed further suggestions to simplify the procedure for implementing the policy. He stated that Laghu Udyog Bharati is pro- posing a classification of these water bodies like Gair Mumkin Dariya for which compulsory hydraulic model- ing and wetting from a gov- ernment agency are required, Gair Mumkin Khad and Gair Mumkin Nallah, for which verification by a joint team from Flood Control and Revenue is needed, using visual methods if the water flow has been very low for 30 years; otherwise, hydraulie modeling is necessary. For Gair Mumkin Chui and Gair Mumkin Talab, hydraulic modeling is not possible, and verification by a joint team is needed to make a decision. For Gair Mumkin khasra numbers away from any kind of water body but classified as Gair Mumkin Khad, verification is neces sary. Similarly, for Gair Mumkin Hak, Gair Mumkin Rod, Gair Mumkin Rait, and Gair Mumkin Kool, hydraulic modeling is not possible, and verification by a joint team is required. Pargal suggested that the involvement of multiple gov ernment agencies such as NIH, Survey of India, and State Agencies Flood Control and Revenue makes coordi- nation challenging and time- consuming. Therefore, it would be more efficient to delegate the authority to set- tle these issues to the District Commissioner or Divisional Commissioner, based on the category. Laghu Udyog Bharati remains committed to sup porting the administration in implementing this pro-people policy and ensuring the development of the region.

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please