News

Featured News

All News

महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए स्वयंसिद्धा राखी मेला शुरू, चार तक चलेगा

August 5, 2024

लघु उद्योग भारती बीकानेर इकाई की ओर से स्वयंसिद्धा राखी मेला गुरुवार से शुरू हुआ। यह मेला महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया है। जो चार अगस्त तक चलेगा। गुरुवार को मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि बोकाजी ग्रुप के मालिक शिवरतन अग्रवाल ने किया। इस मौके पर खेमचंद मूलचंदानी, राजू मूलचंदानी, भारतभूषण सिंगला, मेघराज बोथरा एवं नरेश गोयल, सुभाष मित्तल ने अथिति के तौर पर मौजूद थे। प्रांत उपाध्यक्ष बालकिशन परिहार और अध्यक्ष हर्ष कंसल ने सभी मेहमानों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। महिला इकाई अध्यक्ष राखी चौरड़िया और उर्मिला सुराणा ने सभी मेहमानों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। सचिव प्रकाश नवहाल ने सभी मेहमानों को मेले की प्रत्येक दुकान का अवलोकन करवाया। उपाध्यक्ष राजेश गोयल ने सभी अतिथियों का अपना कीमती समय निकाल कर मेले में पधार कर महिलाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। मेले में सभी तरह के महिलाओं द्वारा घर पर बनाए गए सामान की दुकानें हैं। लजीज व्यंजन के फूड कोर्ट, बच्चों के लिए गेम जोन भी है। इस कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष राकेश जाजू, पूर्व अध्यक्ष नारायण बिहानी, मनोज सेठिया, विजय गोयल, अनिल अग्रवाल, वेद प्रकाश अग्रवाल, रूबी जैन, मेधा तोमर, तोमर, मधु जैन, मधु बांठिया, रंजना चोपड़ा इत्यादि उपस्थित रहे।

लघु उद्योग भारती के सुझाव बजट में शामिल करने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

August 5, 2024

लघु उद्योग भारती की ओर से भेजे गए सुझावों को राज्य बजट 2024-2025 में समायोजित कर उद्योगों के हितार्थ की गई घोषणाओं के लिए सीएम भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया है। अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा व जोधपुरप्रांत अध्यक्ष महावीर चौपडा ने लघु उद्योग भारती द्वारा भेजे गए अनेक सुझावों को राज्य बजट 2024-25 मेसमायोजित करने पर उद्योगों के हितार्थ की गई अनेक घोषणाओं के लिए सीएम शर्मा का आभार जताया है। चौपड़ा ने बताया कि लघु उद्योगों के लिए सोलर नीति में सरलीकरण करते हुए ऊर्जा उत्पादन के लिए कैप्टिव पॉवर उत्पादन की सीमा को 100 प्रतिशत से बढ़ाकर 200 प्रतिशत करने, पोकरण मे सोलर प्लांट की स्थापना करने और बालोतरा और पाली में उपचारित पानी को औद्योगिक इकाईयों तक पहुंचाने के लिए 43 किमी पाइललाइन सिस्टम विकसित करने का स्वागत करते है। सीएम की ओर से अमृतकाल-विकसित राजस्थान 2047 का ध्येय एवं प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए जयपुर व जोधपुर में क्षेत्रीय राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मण्डल के नवीन कार्यालय खोलने, गौवंश संरक्षण व संवर्धन के लिए पंजीकृत गौशालाओ को 10 प्रतिशत अनुदान बढ़ाने, 540 करोड़ की पेयजल सुविधाओं का विस्तार करने, सीवरेज एवं ड्रेनेज संबंधित विकास कार्य करवाने की बुनियादी आधारभूत सुविधाओं का प्रशंसा करते है। अप्रधान खनिज की प्रोसिसिग से जुड़े हुए उद्योगों एवं उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए उनके वार्षिक शुल्क को 25 हजार से घटाकर 15 हजार करने तथा ट्रांजिट पास के लिए निर्धारित शुल्क 10 रुपए प्रति ट्राजिट को घटाकर 2 रुपए करने का सभी को लाभ मिलेगा। युवा उद्यमियों को वित्तीय संबल के साथ रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने तथा औद्योगिक विकास की गति को तेज करने के लिये युवा उद्यमिता प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत 6 प्रतिशत ब्याज पुनर्भरण के लिए ऋण की सीमा को बढ़ाकर 2 करोड़ रुपए करने युवा उद्यमी लाभान्वित होंगे।

बंद पड़ी कपड़ा मिल में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की मांग

August 5, 2024

लघु उद्योग भारती की बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार से सहारनपुर में बंद पड़ी कपड़ा मिल में औद्योगिक क्षेत्र विकसित कराये जाने की मांग की गयी।

कोर्ट रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित लघु उद्योग भारती की बैठक में इसी माह होने वाली सालाना बैठक की तैयारियों के संबंध में चर्चा की गयी। बैठक में लघु उद्योगों की स्थापना के संबंध में उद्यमियों के सामने आ रही समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि सहारनपुर में नए उद्योगों की स्थापना के लिए भूमि उपलब्ध नहीं है। दिल्ली रोड स्थित औद्योगिक स्थान काफी समय पहले ही संपूर्ण विकसित हो चुका है। इसके बाद विकसित हुए पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में भी नए उद्यमियों के लिए नये उद्योगों की स्थापना के लिए अब भूमि उपलब्ध नहीं है।

इसलिए निकट भविष्य में सहारनपुर में नए उद्योगों की स्थापना के लिए एक नये औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने की बहुत आवश्यकता है। मंडल अध्यक्ष अनुपम गुप्ता ने सहारनपुर में काफी समय से लॉर्ड कृष्णा टेक्सटाइल मिल बंद होने के कारण इसकी भूमि खाली पड़ी हुई है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मेरठ में बंद हो चुकी कताई मिल में एक नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। उसी संबंध में जिलाधिकारी व मंडलायुक्त को पत्र भेजकर बंद पड़ी कपड़ा मिल में जल्द से जल्द औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाने की मांग की गयी। बैठक में लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष वरुण अग्रवाल, राजीव चानना, संदीप अग्रवाल, संदीप गुप्ता, दिनेश माहेश्वरी, अक्षय जैन, राजकमल अग्रवाल, शौर्य जैन, संचित सागर, इं. अजय शर्मा, राजीव आनंद, विशाल नागपाल, संजीव जैन, अनुज जैन, विपुल जैन, दुष्यंत सैनी, इं. मुकेश शर्मा, पुनीत धीर, राहुल मित्तल, गौरव मित्तल, आशु कच्छल, अक्षय पुंडीर, आदेश बिंदल, अमित धीमान आदि मौजूद रहे।

स्वयंसिद्धा राखी मेला 'बाजार मे बाजार' लघु उद्योग भारती का सराहनीय प्रयास: श्री शिवरतन अग्रव

August 5, 2024

स्वयमिद्धा राखी मेला बाजार में बाजार सागर प्लाजा तोलियासर भैसाजी मंदिर के पास, जो महिलाओं को प्रोलाहित करने के लिए 1 से 4 अगस्त तक लेगा, का उदघाटन मुख्य अतिथि बीकानी गय के संचालक श्री शिवरतन अग्रवाल (फन्ना बाबू ने किया और प्रमुख समाजसेवी डॉ नांश गोयल, श्री राजू मूलचंदानी, श्री भारत भूषण सिंगला, श्री मेघराज वीधरा, श्री सुभाष मिनल ने ने अतिधि के तौर घर दीप प्रज्वलित कर भगवान के श्री चरणों में पुष्प अर्पित किया। श्री बालकिशन परिहार प्रांत उपाध्यक्ष और औ हर्ष साल अध्यक्ष ने सभी मेहमानों का माल्यार्पण कर और महिला इकाई अध्यक्ष राखी चोरडिया और उर्मिला सुराणा ने सभी मेहमानों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। सचिव श्री प्रकार बहाल ने सभी मेहमानों को मेले की प्रत्येक दुकान का अवलोकन करवाया। उपाध्यक्ष श्री राजेश गोयल ने सभी अतिथियों का अपना कीमती समय निकाल कर मेले में पधार कर महिलाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। मेले में सभी तरह के महिलाओं द्वारा घर पर बनाए गए सामान की दुकाने है, लजीज व्यंजन के फूड कोर्ट, बच्चों के लिए गेम जोन भी है। इस कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष राकेश जाजू, पूर्व अध्यक्ष नारायण बिहानी मनोज सेठिया, विजय गोयल, अनिल अग्रवाल, वेद प्रकाश अग्रवाल, कुसुम नोलखा, रूबी जैन, मेघा तोमर, मधु जैन, मधु बाठिया, रंजना चोपड़ा इत्यादि उपस्थित रहे। महानगर के युवा उद्योगपति श्री पंकज नौलखा की धर्मपी श्रीमती कुसुम नौलखा ने ऐसे आयोजनों की मुक्त कठ से प्रशमा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से महिलाएं आत्मनिर्भर होगी और उनमें कार्यकुशलता का आत्मविश्वास जागेगा।

लघु उद्योग भारती ने एमएसएमई प्रतिस्पर्धी योजना पर आयोजित किया जागरुकता कार्यक्रम

August 2, 2024

लघु उद्योग भारती, जालंधर ने एमएसएमई- डीएफओ लुधियाना और एफ.एम. सी. के सहयोग से होटल गोल्डन ट्यूलिप, जालंधर में एम.एस.एम.ई. प्रतिस्पर्धी (लीन) योजना 2022 पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। मंच संचालन लघु उद्योग भारती के जिला महासचिव अनिरु द्ध धीर ने किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एमएसएमई-डीआई लुधियाना के सहायक निदेशक वजीर सिंह और लाल कृष्ण कुमार, राष्ट्रीय उत्पादक परिषद, क्षेत्रीय निदेशक (चंडीगढ़) अशोक कुमार थे। लघु उद्योग भारती के जिला महासचिव अनिरु द्ध धीर ने अतिथियों और सदस्यों का स्वागत और आभार व्यक्त किया। इस जागरूकता सत्र में 65 सदस्यों ने भाग लिया। लघु उद्योग भारती जालंधर के अध्यक्ष विवेक राठौर ने आज कारोबारी माहौल में प्रतिस्पर्धात्मक बने रहने के लिए एमएसएमई सैक्टर में लीन सिद्धांत को अपनाने पर जोर दिया। एमएसएमई डीएफओ लुधियाना के सहायक निदेशक वजीर सिंह ने एमएसएमई प्रतिस्पर्धी लीन योजना के उद्देश्य के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कैसे यह योजना उनके उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार, अस्वीकृति को कम करने, स्थान और कौशल का इष्टतम उपयोग, उनकी उत्पादकता बढ़ाने और इन्वेंट्री टर्नओवर अनुपात में सुधार करने, लीन टूल्स के कार्यान्वयन द्वारा विभिन्न अपव्यय को कम करने के लिए फायदेमंद होगी।

अशोक कुमार, प्रभारी-क्षेत्रीय निदेशक एनपीसी चंडीगढ़ ने एमसीएलएस योजना की मुख्य विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने योजना के उद्देश्य, लीन पंजीकरण प्रक्रि या, जीओई का गठन, कार्यान्वयन और निगरानी तंत्र तथा एमसीएलएस योजना के तहत सहायता प्रदान करने के बारे में संक्षेप में बताया। लुधियाना के एमएसएमई डीएफओ के सहायक निदेशक कृष्ण कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय सहयोग (आईसी) योजना पर चर्चा की, जो एमएसएमई क्षेत्र को विदेशी देशों में सूचीबद्ध प्रदर्शनियों में भाग लेने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इस बैठक में लघु उद्योग भारती की ओर से जिला प्रधान विवेक राठौर, अनिरु द्ध धीर, वरुण भल्ला, मनोहर धवन, अमीर सिंह सग्गू, पीयूष सेठ, मनीष गुप्ता, अनुज कपूर, गौरव शर्मा, अजय वर्मा, धीरज कपूर, एडवोकेट विक्की तलवाड़, राघव धीर, पुनीत धीर, अमन कपूर, श्याम गोस्वामी, उत्तम चड्

कानपुर में लघु उद्योग भारती के संयुक्त महामंत्री का सम्मान

August 2, 2024

लघु उद्योग भारती में सूक्ष्म व लघु उद्योगों को शामिल कानपुर संभाग की बैठक कानपुर में आयोजित की गई। जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम औझा व प्रदेश अध्यक्ष मधुसूदन ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन विस्तार में सराहनीय योगदान देने पर महानगर के प्रदेश संयुक्त महामंत्री गौरव मित्तान को सम्मानित किया है। जिला महामंत्री योगेश गोस्वामी ने बताया है कि सदन ने मंचासीन अतिथियों के समक्ष स्टांप शुल्क छूट करने की पुरजोर मांग रखी। हाल ही में जारी शासन आदेश के अंतर्गत यह छूट आवासीय संपत्ति व कृषि भूमि के लिए प्रदान की गयी है। सूक्ष्म व लघु उद्योगों को नगर निगम द्वारा भारी भरकम कर की समीक्षा, कर दर न्यूनतम करने का आग्रह किया गया। जीएसटी के सरलीकरण को लेकर शासन पर दबाव बनाने की रणनीति पर विचार विमर्श हुआ। यह विषय शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया गया है।

यह बजट मंदी व प्राकृतिक आपदाओं से जूझने वाले उद्योगों के लिए वरदान साबित होगाः अनुपम गुप्ता

August 2, 2024

बजट 2024 में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए प्रस्तावित तीन महत्वपूर्ण घोषित योजनाओं के बारे में बताते हुए लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष अनुपम गुप्ता ने कहा कि यह एम.एस.एम.ई. के लिए अधिकतम 100 करोड़ रुपए की क्रेडिट गारंटी योजना का प्रस्ताव किया गया है, जिसका उद्देश्य मशीनरी और उपकरण खरीदने के लिए, ऐसे उद्योग जो ऋण सहायता से अपना उद्योग जारी रख सके व एनपीए श्रेणी में आने से बचाने में मदद करना है. इसके लिए एक अलग से गारंटी कोष विभाग गठित किया जाएगा। अनुपम गुप्ता ने बताया कि यह वर्तमान में सिडबी की ब्रांच सभी औधोगिक नगरों में नहीं है, बजट में इस ओर ध्यान देकर सिडबी की पहुंच बढ़ाने व सभी तरह के उद्योग इससे लाभान्वित हो सके, उसके के लिए 24 ब्रांच इसी साल खोलने व अगले 3 साल में और विस्तार करते हुए ब्रांच खोलने का बजट लाया गया है। जोकि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के हित में लाभप्रद सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि युवाओं के लिए मुद्रा लोन की रकम 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपए कर दी गई है। वास्तविकता में बैंकों द्वारा बिना जमानत के लोन नहीं दिया जाता और वास्तविक पात्र को इस योजना का लाभ नहीं मिल पता।

बजट पटल पर आने पर मंदी व प्राकृतिक आपदाओं से जूझने वाले उद्योगों के लिए यह वरदान साबित होगा। भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक सिडबी जो सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों की वृद्धि एवं विकास के लक्ष्य से भारत सरकार द्वारा स्थापित किया गया है।

लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष अनुपम गुप्ता ने कहा कि इंफास्ट्रक्वर पर सरकार लगातार जोर दे रही है। जो इंडस्ट्रीज के लिए काफ की महत्वपूर्ण होगा।

इसके अलावा वैकल्पिक ऊर्जा के लिए सोलर को बढ़ावा देना, आने वाले समय में विद्युत की कमी को पूरा करेगा। कुल मिलाकर बजट बहुत ही आशावादी, देश को आगे लेकर जाने वाला, उद्यमी उद्योगों एवं जनता के पक्ष में है। लघु उद्योग भारती इसका स्वागत करती है।

लघु उद्योग भारती ने उ.प्र. शासन से बंद हो चुकी कपड़ा मिल में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की मांग की

August 2, 2024

लघु उद्योग भारती द्वारा प्रशासन के माध्यम से उत्तर प्रदेश शासन से सहारनपुर में हो बंद हो चुकी कपड़ा मिल में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की मांग की गई। कोर्ट रोड स्थित कार्यालय पर लघु उद्योग भारती सहारनपुर की अगले अगस्त माह में होने वाली सालाना बैठक के संबंध में पदाधिकारियों एवं सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने लघु उद्योगों की स्थापना के संबंध में उद्यमियों के समक्ष आ रही महत्वपूर्ण समस्याओं के संबंध में भी चर्चा की।

ज्यादात्तर उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का यह मत था कि सहारनपुर में नए उद्योगों की स्थापना के लिए भूमि उपलब्ध नहीं है। दिल्ली रोड स्थित औद्योगिक स्थान काफी समय पहले ही संपूर्ण विकसित हो चुका है एवं इसके बाद विकसित हुए पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में भी नए उद्यमियों के लिए नये उद्योगों की स्थापना के लिए अब भूमि उपलब्ध नहीं है। अतः निकट भविष्य में सहारनपुर में नए उद्योगों की स्थापना के लिए एक नये औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने की बहुत आवश्यकता है। लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष अनुपम गुप्ता ने इस संबंध में उद्योग विभाग के अधिकारियों से चर्चा की कि सहारनपुर में नये उद्योगों की स्थापना के लिए एक नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की क्या संभावना है। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से इस संबंध में सुझाव मांगे तो यह ज्ञात हुआ कि सहारनपुर में काफी समय से लॉर्ड कृष्णा टेक्सटाइल मिल बंद पड़ी हुई है एवं इसकी भूमि खाली पड़ी हुई है। बर्चा में यह भी निकल कर आया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मेरठ में बंद हो चुकी कताई मिल में एक नए औद्योगिक क्षेत्र को विकसित किया जा रहा है। अतः लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष अनुपम गुप्ता ने तुरंत ही जिलाधिकारी, मंडलआयुक्त एवं उत्तर प्रदेश शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को इस संबंध में पत्र भेज दिया और फोन पर उनसे इस औद्योगिक क्षेत्र को जल्द से जल्द विकसित करने की मांग की। बैठक में लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष बरुण अग्रवाल, जिला महामंत्री राजीव चानना, मंडल कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, संरक्षक संदीप गुप्ता, संरक्षक दिनेश माहेश्वरी अक्षय जैन, राजकमल अग्रवाल, मिं महामंत्री शौर्य और संचित सागर उद्योग बंधु कन्वीनर एवं मीडिया प्रभारी ई. अजय शर्मा, राजीव आनंद विशाल नागपात, संजीव जैन बैलर्स, अनुज जैन, विपुल और, दुष्यंत सैनी, ई. मुकेश शर्मा, पुनीत धीर, राहुल मिश्रल, गौरव मित्तल, आशु कुच्छर अक्षय पुंडीर, आदेश बिंदल, अमित धीमान आदि काफी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

लघु उद्योग भारती चौपानकी इकाई की मासिक बैठक आयोजित हुई

August 2, 2024

लघु उद्योग भारती चौपानकी इकाई की मासिक बैठक मंगलवार को अध्यक्ष मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में औद्योगिक समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। यूबीआर इंजीनियरिंग में हाल ही में हुई चोरी की घटना को उठाया गया तथा रात्रि पेट्रोलिंग इकाई के अधिकारियों को बुलाकर चुनौतियों पर चर्चा की गई। साथ ही चौपानकी औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ती चोरी की शिकायतों को लेकर प्रतिनिधि समिति ने चौपानको थाने के ड्यूटी ऑफिसर से मुलाकात की। इस बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्य अभियान चलाने पर चर्चा की गई। साथ ही कलेक्टर के साथ डीआरएम की बैठक में उठाए गए बिंदुओं को सदस्यों के साथ साइत किया गया। सदस्यों ने सकारात्मक रुख अपनाया और श्रमिकों का बीमा व्यक्तिगत आधार पर करवाने का संकल्प लिया। पौधरोपण अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में इकाई संरक्षक लक्ष्मी नारायण गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक जैन, उपाध्यक्ष विमल पंडित, रजनीश त्यागी, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह, संयुक्त सचिव विरल महिपाल गर्ग, अनूप केडिया, सदस्य सुरेन्द्र चा नरेश जांगिड़, इशांत अग्रवाल, मनीष जांगड़ा, सतपाल दिड़ो उदय सिंह आदि मौजूद रहे।

लघु उद्योग भारती उठाएगा रेलवे रैक पॉइंट का मसला

August 2, 2024

लघु उद्योग भारती गंगापुरसिटी इकाई की मासिक मीटिंग रविवार को इकाई अध्यक्ष देवेश पितलिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महामंत्री शिवम जांगिड ने बताया की पिछली बैठक में उद्यमियों की ओर से उद्योग संबंधी समस्याएं बताई गई थीं। जिसमें लघु उद्योग भारती की ओर से किए गए प्रयासों से कुछ समस्याओं का समाधान हुआ। लघु उद्योग भारती द्वारा पत्र के माध्यम से रीको के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करने के बाद रीको ने पिछड़े जिलों को दी जाने वाली लैंड सब्सिडी की किश्त राशि अब लाभार्थियों को मिलना शुरू हो गई है। इकाई अध्यक्ष ने बताया की गंगापुरसिटी में रेलवे रैक पॉइंट नहीं होने से व्यापार आगे नहीं बढ़ रहा है। इस संबंध में जिला कलक्टर को अवगत कराया है। साथ ही रेलवे डीआरएम कोटा को भी अवगत करवाकर रेलवे रैंक पॉइंट की मांग को तेज किया जाएगा। साथ ही अध्यक्ष ने संगठन विस्तार के लिए वार्ता की। जिसमें ज्यादा से ज्यादा सदस्य लघु उद्योग भारती में जोड़े जाएं। इस दौरान इकाई अध्यक्ष देवेश पितलिया, महामंत्री शिवम जांगिड़, कोषाध्यक्ष संकेत गुप्ता, मंत्री संतोष गुप्ता, हनुमान नारौली, जगदीश हेमनानी, वीरेंद्र गोयल, पिंटू कैमला, हनुमान, श्यामलाल, सुनील अधिवक्ता सदस्य उपस्थित थे।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please