News

Featured News

All News

होली महोत्सव में कवियों की रचनाओं ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

March 29, 2024

देश रोजाना ब्यूरो, सहारनपुर

लघु उद्योग भारती के तत्वावधान में आयोजित होली महोत्सव में कवियों द्वारा अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को गुदगुदाने के लिए मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों व अतिथियों द्वारा फूलों से होली खेलकर आपसी सौहार्द के साथ होली पर्व मनाने का आह्वान किया गया।

दिल्ली रोड स्थित एक गार्डन में आयोजित होली महोत्सव का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से विभाग प्रचारक प्रवीर, विभाग संचालक राकेश वीर, विभाग कार्यवाह अरविंद त्यागी, महानगर कार्यवाह रमेश, महानगर संघ चालक अशोक, महानगर सह संघ चालक देवेंद्र, नलनीश, भाग संचालक आलोक, संपर्क प्रमुख राजीव अग्रवाल, नगर विधायक राजीव गुंबर व महापौर डॉक्टर अजय सिंह ने दीप प्रज्जवलित एवं श्री गणेश वंदना के साथ किया। तत्पश्चात कवि सौरभ शर्मा सहारनपुर, डॉक्टर सौरभ कांत शर्मा संभल, एलेस अवस्थी आगरा, श्रीमती डॉ. शुभम त्यागी मेरठ एवं श्रीमती प्रीति त्रिपाठी दिल्ली ने अपनी हास्य कविताओं से श्रोताओं को होली के रंग में रंग दिया। तत्पश्चात लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा फूल और गुलाल से होली खेली गई। इस दौरान लघु उद्योग भारती के मण्डल अध्यक्ष अनुपम गुप्ता, जिलाध्यक्ष वरुण अग्रवाल, मुख्य संयोजक पूनम जैन, अनुज जैन, स्वाति जैन, अंबर जैन, आशीष जैन, डिंपल जैन, बृजेश प्रजापति, अंजू प्रजापति, श्रेयांश बजाज, आकाश कच्छल, अंबिका कच्छल, प्रदीप सिंघल, सारिका सिंघल, विपिन जैन, पायल जैन, मुकेश शर्मा कामधेनु, इंदु शर्मा, सीए सचिन जैन, गौरी जैन, नवनीत, प्रवेश विज, प्रियंका विज आदि मौजूद रहे।

होली महोत्सव में कवियों की रचनाओं ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

March 29, 2024

देश रोजाना ब्यूरो, सहारनपुर

लघु उद्योग भारती के तत्वावधान में आयोजित होली महोत्सव में कवियों द्वारा अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को गुदगुदाने के लिए मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों व अतिथियों द्वारा फूलों से होली खेलकर आपसी सौहार्द के साथ होली पर्व मनाने का आह्वान किया गया।

दिल्ली रोड स्थित एक गार्डन में आयोजित होली महोत्सव का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से विभाग प्रचारक प्रवीर, विभाग संचालक राकेश वीर, विभाग कार्यवाह अरविंद त्यागी, महानगर कार्यवाह रमेश, महानगर संघ चालक अशोक, महानगर सह संघ चालक देवेंद्र, नलनीश, भाग संचालक आलोक, संपर्क प्रमुख राजीव अग्रवाल, नगर विधायक राजीव गुंबर व महापौर डॉक्टर अजय सिंह ने दीप प्रज्जवलित एवं श्री गणेश वंदना के साथ किया। तत्पश्चात कवि सौरभ शर्मा सहारनपुर, डॉक्टर सौरभ कांत शर्मा संभल, एलेस अवस्थी आगरा, श्रीमती डॉ. शुभम त्यागी मेरठ एवं श्रीमती प्रीति त्रिपाठी दिल्ली ने अपनी हास्य कविताओं से श्रोताओं को होली के रंग में रंग दिया। तत्पश्चात लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा फूल और गुलाल से होली खेली गई। इस दौरान लघु उद्योग भारती के मण्डल अध्यक्ष अनुपम गुप्ता, जिलाध्यक्ष वरुण अग्रवाल, मुख्य संयोजक पूनम जैन, अनुज जैन, स्वाति जैन, अंबर जैन, आशीष जैन, डिंपल जैन, बृजेश प्रजापति, अंजू प्रजापति, श्रेयांश बजाज, आकाश कच्छल, अंबिका कच्छल, प्रदीप सिंघल, सारिका सिंघल, विपिन जैन, पायल जैन, मुकेश शर्मा कामधेनु, इंदु शर्मा, सीए सचिन जैन, गौरी जैन, नवनीत, प्रवेश विज, प्रियंका विज आदि मौजूद रहे।

लघु उद्योग भारती इंदौर की महिला इकाई ने लगाई प्रदर्शनी

March 29, 2024

लघु उद्योग भारती इंदौर की महिला इकाई ने 'स्वयंसिद्धा' प्रदर्शनी का आयोजन किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद शंकर लालवानी, प्रदेश अध्यक्ष लघु उद्योग भारती राजेश मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष महेश गुप्ता ने किया। प्रदेश कार्यकारिणी विनीत जैन और महिला ईकाई अध्यक्ष हेमलता कुमार मौजूद रहीं। अतिथियों ने प्रदर्शनी में महिला उद्यमियों के विभिन्न उत्पादों को देखा व प्रयासों को सराहा।

अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष हेमलता कुमार, सचिव अनीता मित्तल, कोषाध्यक्ष वर्षा जैन व प्राची अग्रवाल सह कोषाध्यक्ष ने किया। प्रदर्शनी के दौरान प्राकृतिक तरीकों से रंग एवं गुलाल बनाने की कार्यशाला भी रखी गई। हेमलता कुमार ने महिलाओं एवं बच्चों को हानिकारक रासायनिक रंगों से होने वाले नुकसान एवं त्वचा की बीमारियों से अवगत कराया। लघु उद्योग भारती महिला इकाई के सभी सदस्यों ने होली उत्सव मनाया और प्राकृतिक गुलाल रंगों से होली खेलने का संदेश दिया। इस मौके पर प्रतिभा शुक्ला, मीना काले, कन्हैयालाल खत्री, पंकज काले मौजूद थे।

कार्यशाला व संवाद कार्यक्रम आयोजित

March 29, 2024

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त की ओर से कर्मचारी राज्य बीमा निगम एवं कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यशाला एवं संवाद कार्यक्रम सभागार में किया गया। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त (प्रथम) शांतनु बंद्योपाध्याय एवं आयुक्त (द्वितीय) परितोष सिंह ने कर्मचारी व नियोक्ता की भविष्य निधि संगठन द्वारा उपलब्ध करवाई जाने वाली विभिन्न सेवाओं जैसे- ई- नोमिनेशन, डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, ऑनलाईन दावों का भरा जाना, भविष्य निधि सदस्यों के नाम एवं जन्मतिथि में संशोधन इत्यादि के बारे मे विस्तार से बताया। लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने बताया कि जिन औद्योगिक इकाईयों मे 10 से अधिक कर्मचारी है वे कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अस्पतालों मे रियायती इलाज करवा सकते है और 20 से अधिक कर्मचारी होने पर भविष्य निधि का लाभ प्राप्त कर सकते है। उन्होने सभी से आह्वान किया कि इस प्रकार के कैम्पों मे अधिक से अधिक संख्या मे भाग लेवें ताकि कर्मचारी व श्रमिक वर्ग लाभान्वित हो सके। भविष्य निधि के सुशील कुमार बैरवा ने पॉवर पॉईन्ट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से विभागीय योजनाओ के बारे मे विस्तार से बताया।

भारत के खोए सम्मान को पुनः पाने के लिए लघु उद्योग भारती की हुई स्थापना : तोमर

March 29, 2024

लघु उद्योग भारती हरिद्वार इकाई की ओर से आयोजित मासिक बैठक एवं होली मिलन उत्सव में वक्ताओं ने उद्यमियों की एकता और उनकी समस्याओं के समाधान पर जोर दिया।

करौंधी स्थित होटल में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि लघु उद्योग भारती के प्रांत अध्यक्ष बिजय सिंह तोमर ने कहा, वर्ष 1994 में लघु उद्योग भारती की स्थापना सशक्त भारत का निर्माण करने के लिए को गई, जिसकी आर्थिक गतिविधियां उसकी जड़ता से जुड़ी हों। जिसके उद्यमियों में देश को लूटने की नहीं, देश के वैभव को नए सिरे से तैयार करने की व्यवस्था हो। ताकि, भारत का खोया हुआ औद्योगिक विकास और आत्मसम्मान पुनः जीवित होकर खड़ा हो सके।

आज उसी का नतीजा है, लघु उद्योग भारती, देश के प्रत्येक जिले में उपस्थित है। आज लघु उद्योग भारती के सदस्य, केंद्र और राज्य की सरकारों में उद्यमियों के हित में नीति बनाने के लिए अपनी सशक्त भूमिका निभा रहे हैं।

भाजपा के लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं अति विशिष्ट अतिथि राहुल देव दंड ने कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता को संगठन ने प्रदेश सरकार में बड़ी जिम्मेदारी दी है। इसके लिए वह संगठन के हमेशा ऋणी रहेंगे। साथ ही आश्वासन दिया, लघु उद्योग भारती ने जो जिम्मेदारी उन्हें सरकार में दी है उसे वह ईमानदारी से निभाएंगे। साथ ही उद्योगों के हित के लिए वह हर कदम उठाएंगे जो प्रदेश के हित में होगा। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश संयुक्त महामंत्री गौरव भाटिया, हरिद्वार जिला अध्यक्ष मनोज पुंडीर आदि ने विचार रखे।

इस दौरान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप खंडूड़ी, गढ़वाल संयोजक जीपी पैन्यूली, मधुसूधन बलूनी, प्रांत संपर्क प्रमुख राजेश शर्मा, पीएन यादव, हरिद्वार ग्रामीण के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह महामंत्री निखिल गोयल आदि मौजूद रहे।

एमएसएमई ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पेपर बैग निर्माण की सिखाई बारीकियां

March 22, 2024

एमएसएमई टूल रूम एवं स्वावलंबी भारत अभियान के संयुक्त प्रयासों से महिलाओं को स्वरोजगार हेतु पोटियाकला में पेपर बेग के निर्माण से प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसी कड़ी में स्वावलंबी भारत अभियान के छत्तीसगढ़ प्रांत सह समन्वयक एवं लघु उद्योग भारती के पूर्व इकाई अध्यक्ष संजय चौबे ने महिलाओं को बताया कि स्वावलंबी भारत अभियान, देश में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा करने हेतु ठोस कदम उठाने के लिए एक महत्वपूर्ण सामूहिक पहल है। जिसे आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में काम कर रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आठ संगठनों द्वारा प्रारम्भ किया गया है। भले ही भारत को आज विश्व का सबसे युवा राष्ट्र माना जाता है, लेकिन इसके बावजूद भारत के आर्थिक विकास के लिए बेरोजगारी सबसे बड़ी चुनौती है। भारत के पास कौशल विकास, नवाचार, अनुसंधान और विकास के माध्यम से एक ऐसा वातावरण बनाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है, जिसमें भारत के युवा अपनी क्षमता का उपयोग कर न केवल अपने लिए बल्कि दूसरों के लिए भी, ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में रोजगार पैदा करने में सक्षम हों। हमारा लक्ष्य भारत के प्रत्येक नागरिक को गरीबी रेखा से ऊपर लाना, प्रत्येक हाथ को काम प्रदान करना और भारत को एक समृद्ध देश बनाना है। एमएसएमई टूल रूम बोरई के सीनियर मैनेजर जेके मोहंती एवं बसंत चंद्राकर ने बताया कि पोटियाकला में 42 से अधिक महिलाओं के लिए 15 दिवसीय पेपर बैग निर्माण पर कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रसिद्ध ट्रेनर राम बासु द्वारा महिलाओं को पेपर बैग बनाने में प्रशिक्षित किया जा रहा है। महिलाओं द्वारा 350 पेपर बैग तैयार किए गए है। जिसे आने वाले दिनों में आम लोग व दुकानदारों को जनजागरूकता के लिए सार्वजनिक स्थानों, बाजार, सब्जी मार्केट, चौक चौराहों सहित बस स्टैंड आदि जगहों में वितरण किया जाएगा। स्वावलंबी भारत अभियान के प्रांत सह समन्वयक संजय चौबे ने बताया कि पेपर बैग पालिथीन बैग के विकल्प के रूप में तैयार किया गया है। इस प्रयोग के सफल होने पर इसे जिला स्तर पर प्रत्येक विकासखंड में महिलाओं को प्रशिक्षित कर अपने अपने आसपास के मोहल्ले एवं शहर में लोगों को जागरूक कर पेपर बैग के निर्माण एवं उसके उपयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा। ट्रैनिंग कार्यक्रम से ट्रैनिंग प्राप्त कर ग्रामीण महिलाएं कम पूंजी में ही अपनी आर्थिक स्थित सुधार सकती हैं। प्रशिक्षण में नीतूप्रेम चंदनिया, ममता पाटिल, सुशीला भारती, खुशबु चंदेल, संध्या चंदनिया, पुष्पा पुराणिक, मीरा तिंगे, निशा पाटिल ने अहम योगदान दिया।

बीआइएस की अनिवार्यता के विरोध में उतरा लघु उद्योग भारती, कमेटी गठित

March 21, 2024

लघु उद्योग भारती की बुधवार को ताला नगरी स्थित कोणार्क लाक परिसर में बैठक हुई, जिसमें भारतीय मानक ब्यूरो (बीआइएस) में ताला-हार्डवेयर की कंपनी, फर्म व ब्रांड के पंजीकरण व नियम शर्त लागू करने का विरोध करने का निर्णय लिया गया। वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार (डिपार्टमेंट फार कामर्स आफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड) के संयुक्त सचिव संजीव के स्तर से जारी गजट को वापस लेने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।

उद्योगपति भिखारी दास गुप्ता ने कहा कि ताला-हार्डवेयर की छोटी बड़ी मिलाकर सभी प्रकार की 10 हजार से अधिक यूनिट है। इन उत्पादनों की एक ही अति सूक्ष्म व लघु कुटीर फैक्ट्री में प्रक्रिया कराना संभव नहीं है। बीआइएस के नियम व शर्त बहुत कठिन हैं। अन्य वक्ताओं ने साथ ही चिंता भी व्यक्त की है कि जिन उद्यमियों ने चार माह पहले अपनी फर्म व ब्रांड का बीआइएस में पंजीकरण कराया था, उनको अभी तक प्रमाणपत्र भी जारी नहीं किए गए हैं। लघु उद्योग भारती के प्रदेश संयुक्त महामंत्री गौरव मित्तल ने कहा है कि इस तरह के गजट का अनुपालन इतने कम समय में कर पाना असंभव है। जिलाध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने बताया कि पांच सदस्यीय कमेटी विभाग के सचिव से मिलेगी। बैठक में जिला महामंत्री योगेश गोस्वामी, राजकुमार स्पाइडर, तरुण सक्सेना, प्रहलाद सिंह, मनीष बंसल, मोहित गुप्ता, संजय शर्मा उपस्थित उपस्थित रहे।

रुंगटा कॉलेज में महिला उद्यमिता प्रोत्साहन कार्यक्रम

March 21, 2024

छत्तीसगढ़ लघु उद्योग भारती द्वारा रुंगटा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी, भिलाई में महिला उद्यामिता प्रोत्साहन का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय, पूर्व अध्यक्ष वजू भाई वगासिया, अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष समीर मूंदड़ा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 300 बहनों की भागीदारी रही। उन्होंने अपने स्वागत भाषण में लघु उद्योग भारती की भविष्य की योजनाओं के विषय में जानकारी दी। प्रकाश चंद्र ने भारत के इतिहास में उद्योगों की भूमिका के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि विकसित भारत का स्वप्न, उद्योगों के माध्यम से ही साकार हो सकेगा। महामंत्री सीपी दुबे ने मंच से उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन जी से उद्योमियों के हितार्थ कुछ मांगों को प्रस्तुत किया, जिनमें से मुख्य रूप से एमएसएमई के लिए एक अलग मंत्रालय का गठन करना है, उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि जिस तरह एमएसएमई के लिए केन्द्र में अलग मंत्रालय है, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश जैसे प्रान्तों में अलग मंत्रालय है, उसी तरह छत्तीसगढ़ में भी एक अलग मंत्रालय का गठन किया जाना चाहिए। इस पर उद्योग मंत्री ने अपनी सहमति जताई है और उन्होंने कहा कि उद्यमियों ने यहां जितनी भी मांगें रखीं है, हम उससे अधिक करने का प्रयास करेंगे। बहनों ने करतल ध्वनि से उनकी बातों पर आभार जताया। उद्यमी बहनों ने कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया समीर मूंदड़ा ने सभी बहनों का उत्साह वर्धन किया। गीता वर्मा (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य) सरोजिनी पाणिग्रही (सुपेला महिला ईकाई), रश्मि वर्मा (भिलाई महिला ईकाई) ने अब तक किए गए अपने कार्यों का ब्यौरा दिया। संचालन तूलिका पाण्डे ने किया। मुख्य रूप से सत्यनारायण अग्रवाल, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, पुरुषोत्तम पटेल, दीपक उपाध्याय, उमेश चितलंघिया, ईश्वर पटेल, टीना सतपुते, युगबोध् अग्रवाल, विजय अग्रवाल, स्मिता डोडके आदि उपस्थित रहे।

उद्यमी सम्मेलन जयपुर में झुंझुनूं से भी उद्यमी सम्मिलित हुए

March 21, 2024

लघु उद्योग भारती जयपुर अंचल की ओर से उद्यमी सम्मेलन 18 मार्च 2024 सोमवार को जयपुर के विद्याधर नगर स्थित माहेश्वरी समाज जन उपयोगी भवन में आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में उन्नीस जिलों के एक हजार से अधिक उद्यमी शामिल हुए। लघु उद्योग भारती के प्रांत अध्यक्ष सुधीर कुमार गर्ग ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चन्द्र के अलावा उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी मुख्य अतिथि और उद्योग और वाणिज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ विशिष्ट अतिथि थे। लघु उद्योग भारती की प्रांत महामंत्री सुनीता शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जीनस पॉवर इन्फास्ट्रक्चर्स लिमिटेड के चेयरमैन आई. सी. अग्रवाल ने की। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा और लघु उद्योग भारती के प्रदेश महासचिव योगेन्द्र शर्मा भी उपस्थित रहें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और विशिष्ट अतिथि उद्योग और वाणिज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने अपना संबोधन दिया सम्मेलन में उद्यमियों के समक्ष आ रही चुनौतियों समस्याओं और महिला उद्यमिता पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। झुंझुनूं से लघु उद्योग भारती शाखा झुंझुनूं के अध्यक्ष रोहिताश्व बंसल के नेतृत्व में शेखावाटी के अनेक उद्यमियो ने भाग लिया।

अरुण बजाज हरियाणा सेफ्टी कौंसिल में उद्योगों के प्रतिनिधि मनोनीत

March 21, 2024

हरियाणा प्रदेश सरकार ने पांच वेलफेयर बोडों का गठन करते हुए लघु उद्योग भारती के 11 सदस्यो को इन वेलफेयर बोडों का सदस्य मनोनीत किया है जिसमे फरीदाबाद के प्रसिद्ध उद्योगपति और समाजसेवी अरुण बजाज को हरियाणा सेफ्टी कौंसिल में उद्योगों के प्रतिनिधित्व के लिए फरीदाबाद से मनोनीत किया है। पद मिलने के बाद अरुण बजाज ने लघु उद्योग भारती के सदस्यों को विभिन्न बोडों में मनोनीत करने के लिए हम हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार तथा धन्यवाद् व्यक्त किया है। लघु उद्योग भारती फरीदाबाद के अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने खुशी जाहिर करते हुए लघु उद्योग भारती हरियाणा संगठन का धन्यवाद किया है। गौरतलब है की लघु उद्योग हरियाणा के सह प्रभारी एवम राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य अरूण बजाज फरीदाबाद की कई सामाजिक और औद्योगिक संगठनों से पिछले काफी समय से जुड़े हुए है। उन्होंने इस पद पर मनोनीत होने के बाद राज्य सलाहकार अनुबंधित लेबर बोर्ड का धन्यवाद किया और कहा है की हरियाणा सेफ्टी कौंसिल का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सडक सुरक्षा, मानव स्वास्थ्य सुरक्षा और पर्यावरण सुरक्षा से संबंधित सुरक्षा प्रोटोकॉल के बारे में जागरूकता बढ़ाने का काम करना है। हरियाणा सेफ्टी कौंसिल से जुड़े विभिन्न विभागों के नियमों व शर्तों का विश्लेषण करना और उनके समीकरण के लिए सरकार को सुझाव देना और उसके कल्याण के लिए काम करना है अरुण बजाज ने कहा है की वह पूरी निष्ठा, लगन और सबको साथ लेकर चलते हुए कार्य करेंगे। ज्यादा जानकारी देते हुए लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री मनोज रूंगटा ने बताया की इसके आलावा राज्य सलाहकार अनुबंधित लेबर बोर्ड में उद्योगों के प्रतिनिधि के लिए लघु उद्योग भारती फरीदाबाद के अध्यक्ष राकेश गुप्ता, लघु उद्योग भारती बल्लभगढ़ इकाई के अध्यक्ष अशोक चौधरी, करनाल से प्रवीण गुलाटी मनोनीत हुए है। राज्य सलाहकार अनुबंधित लेबर बोर्ड में उद्योगों के प्रतिनिधि के लिए अम्बाला से शभु आदेश मित्तल, मनोनीत हुए है। हरियाणा भवन एवं अन्य निर्माण वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड में उद्योगों के प्रतिनिधित्व के लिए रेवाड़ी से संजय डाटा, करनाल से अनिल सहगल तथा सोनीपत से भपेंदर शर्मा जी मनोनीत हुए है।

लघु उद्योग भारती का उद्यमी सम्मेलन कल

March 18, 2024

लघु उद्योग भारती जयपुर अंचल की ओर से सोमवार को विद्याधर नगर स्थित श्री माहेश्वरी समाज जन उपयोगी भवन 'उत्सव' में उद्यमी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उद्यमी सम्मेलन के प्रचार प्रसार प्रमुख सुमेर सिंह शेखावत व पवन झालानी ने संयुक्त रूप से बताया कि यह कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे प्रारंभ होगा जिसमें करीब 1000 उघमी सम्मिलित होंगे। हमारा संगठन सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के बीच कार्य करने वाला एकमात्र राष्ट्रीय संगठन है जिसका प्रतिनिधित्व भारत के सभी राज्यों में है साथ ही 50000 से अधिक सक्रिय उद्योग इसके सदस्य हैं। इस उद्यमी सम्मेलन के तहत उद्योगों की समस्याओं पर चिंतन मनन किया जाएगा। लघु उद्योग भारती के अंचल अध्यक्ष सुधीर कुमार गर्ग व महामंत्री सुनीता शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री दीयाकुमारी, विशिष्ट अतिथि उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ रहेंगे। कार्यक्रम अध्यक्ष जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लि. के चेयरमैन आई सी अग्रवाल एवं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अखिल भारतीय संगठन मंत्री लघु उद्योग भारती प्रकाश चंद्र उपस्थित रहेंगे।

अपर केन्द्रीय आयुक्त संजय मिश्रा का किया स्वागत

March 18, 2024

जयपुर के भविष्य निधि के अपर केन्द्रीय आयुक्त सीएस संजय मिश्रा का लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों ने महानगर अध्यक्ष गौतम जीरावला के नेतृत्व मे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के अपर केन्द्रीय आयुक्त सीएस संजय मिश्रा एवं क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त- प्रथम एवं प्रभारी शांतनु बंधोपाध्याय से शिष्टाचार भेंट की।

स्मृतिचिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान उन्हें जोधपुर मे 21 मार्च को आयोजित होने वाली कार्यशाला का दिया निमंत्रण। लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त का प्रतिनिधिमंडल प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपड़ा एवं जोधपुर प्रतिनिधिमंडल ने लघु उद्योग भारती एवं भविष्य निधि संगठन विभाग दोनो मिलकर किस प्रकार उद्योंगो मे कार्यरत प्रत्येक नियोक्ताओ व कर्मचारियो को विभाग की विभिन्न हितकारी योजनाओं का लाभ मिल सके, इस पर विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधिमण्डल मे लघु उद्योग भारती के प्रान्त सचिव पंकज लोढा, सदस्य राजेन्द्र दवे सहित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please