News

Featured News

All News

उद्योगों की समस्याओं पर हुआ विचार-विमर्श

March 4, 2024

बृहस्पतिवार को लघु उद्योग भारती की एक मीटिंग मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता वीणा एवं सचिव आदित्य प्रजापति के साथ हुई, जिसमें उद्योगों से संबंधित समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। काफी समय से एक मांग लंबी थी कि किसी भी इंडस्ट्री के खाली एरिया पर भी मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण डेवलपमेंट चार्जेस लेता था। शासनादेश के मुताबिक सिर्फ बिल्डअप एरिया पर भी विकास शुल्क लिया जा सकता है, जिसे उत्तर प्रदेश शासन ने मान लिया था और मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने भी इस पर अपनी सहमति दी है लघु उद्योग भारतीय इसके लिए बहुत समय से लड़ाई लड़ रहा था और उसने कामयाबी मिली या लघु उद्योग भारती की एक बहुत बड़ी जीत है यह सब लघु उद्योग भारती के महासचिव जगमोहन गोयल के प्रयासों से संभव हुआ।

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

March 4, 2024

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त कार्यकारिणी बैठक आज सम्पन्न हुई। प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपड़ा ने सदस्यों का स्वागत किया।

अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने आगामी कार्ययोजना व संगठनात्मक विषयों की जानकारी दी। जोधपुर महानगर सचिव मृदुल सालेचा व बोरानाडा इकाई सचिव थानाराम चौधरी, महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती मोना हरवानी व उपाध्यक्ष श्रीमती स्वाति शर्मा ने मऔद्योगिकी इकाईयों की जानकारी दी। रवि गुप्ता व हरीश चाण्डक ने 8 नये बने सदस्यों के चैक भेंट किये। बैठक में श्रीमती बिन्दू जैन, कुन्नेसिह परिहार, बजरंग जांगिड, किशोर हरवानी, राजेन्द्र राठी, पंकज बाहेती, रोहित जैन, अंकुर अग्रवाल, प्रेम जाखड व गौरव पुरोहित उपस्थित रहे। प्रान्त संयुक्त महासचिव सुरेशकुमार विश्नोई ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन जोधपुर प्रान्त सचिव पंकज लोढा ने किया।

लघु उद्योग भारती की एक मीटिंग हुई संपन्न ।

March 1, 2024

लघु उद्योग भारती की एक मीटिंग मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सुश्री कविता वीणा एवं सचिव श्री आदित्य प्रजापति के साथ हुई जिसमें उद्योगों से संबंधित समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया काफी समय से एक मांग लंबी थी की किसी भी इंडस्ट्री के खाली एरिया पर भी मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण डेवलपमेंट चार्जेस लेटा था शासनादेश के मुताबिक सिर्फ बिल्डअप एरिया पर भी विकास शुल्क लिया जा सकता है जिसे उत्तर प्रदेश शासन ने मान लिया था और आज मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने भी इस पर अपनी सहमति दी है लघु उद्योग भारतीय इसके लिए बहुत समय से लड़ाई लड़ रहा था और आज उसने कामयाबी मिली या लघु उद्योग भारती की एक बहुत बड़ी जीत है यह सब लघु उद्योग भारती के महासचिव श्री जगमोहन गोयल जी के प्रयासों से संभव हुआ आज लघु उद्योग भारती लक्ष्मीनगर की बड़ी उपलब्धि है इस मीटिंग में उनके साथ जिला सचिव हर्षवर्धन गुप्ता के साथ लघु उद्योग भारती के सदस्य व जनपद के और उद्यमी भी उपस्थित रहे।

लघु उद्योग भारती की मीटिंग

March 1, 2024

लघु उद्योग भारती की मीटिंग का आयोजन रामपुरा डाबड़ी खुशी फार्मट्रेक रामपुरा। ओम प्रकाश जी जांगिड़ के यहां आयोजन किया गया जिसमें लघु उद्योग भारती के द्वारा 18 मार्च को होने वाले अभ्यास वर्ग की चर्चा की गई और लघु उद्योग भारती के चौमू इकाई के मेंबर की संख्या बढ़ाने के लिए भी प्रयास किया जावे इकाई के अध्यक्ष हंसराज जांगिड़ ने बताया कि 17 व 18 मार्च को होने वाले अभ्यास वर्ग में चोमू इकाई से अधिक से अधिक संख्या जाने का आह्वान किया सचिव आलोक जांगिड़ ने बताया कि राजस्थान प्रांत में अगर लघु उद्योग के बारे में विचार विमर्श किया जाए किया है तो वह लघु उद्योग भारती के द्वारा किया गया इसके अलावा चोमू ईकाई की सरकार से रीको की मांग भी बराबर की जा रही है सरकार के द्वारा व रिको के द्वारा भी चोमू में रीको के लिए जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया गया इस अवसर पर संयुक्त सचिव चौथमल कुमावत कोषाध्यक्ष कमलेश राजोतिया पूरणमल जांगिड़ प्रमोद जांगिड़ धर्मेंद्र कुमावत, विवेक राजोतीया हिमांशु जांगिड़ नानुराम कुमावत केदार शर्मा मोहनलाल सहित आदि उपस्थित थे।

प्रबंधकीय विकास कार्यक्रम से निर्यात को मिलेगा बढ़ावा- राजेश कुमार सिंह

February 29, 2024

एम.एस.एम.ई विकास कार्यालय (चांदपुर-लहरतारा) में निर्यात पर प्रबंधकीय विकास कार्यक्रम आयोजन आधारित प्रबंधकीय विकास कार्यक्रम के आयोजन के पश्चात प्रतिभागियों में प्रमाणपत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश कुमार सिंह (अध्यक्ष लघु भारती, उद्योग काशी प्रांत) थे। मुख्य अतिथि ने निर्यात की बारीकियों के बारे में बताया। साथ ही चर्चा के दौरान नियति व्यापार से होने वाले लाभ और देश हित में विदेशी मुद्रा की प्राप्ति से देश के मुद्रा भंडार में वृद्धि होगी। श्री राजेश चौधरी, (सहायक निदेशक, एम.एस.एम.ई विकास कार्यालय) ने भी निर्यात के लिए सभी प्रतिभागियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन रितेश बरनवाल (सहायक निदेशक, एम.एस.एम.ई. विकास कार्यालय, वाराणसी) ने किया।

लघु उद्योग भारती महिला इकाई की बैठक आयोजित

February 29, 2024

लघु उद्योग भारती महिला इकाई की मासिक बैठक सोमवार को आयोजित की गई। जिसमें आगामी होली स्नेह मिलन व अन्य कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। लघु उद्योग भारती महिला इकाई महानगर इकाई अध्यक्ष मोना हरवानी ने कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत किया। बैठक में महिला सदस्यों ने राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव की समीक्षा की गई। साथ ही महिला इकाई कार्यकारिणी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न संगठनात्मक विषयों, सदस्यता अभियान, औद्योगिक समस्याओं एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी, कार्ययोजना के विषय मे विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही आगामी होली स्नेह मिलन कार्यक्रम को मनाने को लेकर भी चर्चा की। इस अवसर पर कंचन लोहिया, इन्दुबाला अग्रवाल, शिल्पा अग्रवाल, ममता मनानी, मनीषा शर्मा, सुनिता शर्मा, मंजू मेवाड़ा, हर्षिता सोनी, मीनाक्षी, पूर्णिमा, कंचन लोहिया आदि उपस्थित थीं।

एमएसएमई व आयकर धारा 43 बी (एच) के प्रावधानों पर आईसीएआई भवन पर कार्यशाला आयोजित

February 26, 2024

दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की भीलवाडा शाखा एवं लघु उद्योग भारती भीलवाडा के संयुक्त तत्वाधान में कार्य शाला का आयोजन शनिवार को पटेल नगर स्थित आईसीएआई भवन पर आयोजित किया गया। शाखा अध्यक्ष सीए दिनेश आगाल ने बताया कि इस सेमिनार में भीलवाडा के टेक्सटाइल व्यवसायी, उद्योगपति, व्यापारी, सीए सदस्यों ने भाग लिया। आगाल ने बताया कि आयकर धारा 43 बी (एच) के प्रावधान वित्तीय वर्ष 2023-24 से लागू किये गए हैं।

प्रावधानों के स्पस्टीकरण और व्यवसाइयों के सवालो के निराकरण कराने के लिए इस कार्यशाला का आयोजन किया गया हैं। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीलवाडा सांसद सीए सुभाष चन्द्र बहेड़िया थे। मुख्य वर्ता जयपुर से आए सीए आरएन महरवाल थे। मुख्य अतिथि सीए सुभाष बहेडिया ने बताया कि एमएसएमई व आयकर धारा 43 बी (एच) के प्रावधान सूक्ष्म और लघु उद्योगों के लिए व्यवसाय में बकाया राशि को जल्दी से जल्दी प्राप्त करने में सहायक होंगे और दीर्घकाल में पफायदेमंद साबित होंगे।

कार्यक्रम के दौरान लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष ने बताया कि नए प्रावधानों में स्पष्टीकरण की जरूरत है ताकि यह प्रावधान उद्यमियों के व्यवसाय पर नकारात्मक प्रभाव न डाले। सांसद महोदय से इन प्रावधानों को स्थगित करने का आग्रह किया। शाखा सचिव सीए आलोक सोमानी ने बताया की कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ने एमएसएमई डेवलपमेंट एक्ट और आयकर की धाराओं की विस्तृत में चर्चा करते हुए बताया कि आयकर धारा 43 बी (एच) के तहत अगर किसी भी व्यक्ति का सूक्ष्म एवं लघु उद्यमी से बकाया हैं तो उसका भुगतान एमएसएमई एक्ट में दी गयी समय सीमा के भीतर करना होगा अन्यथा इस राशि को खर्चे के रूप में क्लेम नहीं किया जा सकेगा एवं बकाया राशि को उस वित्त वर्ष की आय में जोड़ दिया जायेगा। एमएसएमई कानून के अनुसार आपूर्तिकर्ता को भुगतान करने के लिए 15 से 45 दिन की समय सीमा दी गई है। यह प्रावधान केवल सूक्ष्म और लघु उद्यमियों के लिए लागू है, मध्यम उद्यमियों के लिए यह प्रावधान लागू नहीं हैं। कार्यक्रम में सीए सदस्य सीए अतुल सोमानी, बी. गुप्ता. नरेश जागेटिया, शिव झंवर, रामेश्वर लाल बिरला, दिनेश लड़ा, मुरली अटल, सोनेश काबरा, विनीत जैन, दिनेश सुधार, शिव कचोलिया, कैलाश चन्द्र बाहेती, अरुण काबरा, सुनील सोमानी, गरिमा गगरानी, सुनीता तोषनीवाल, आलोक पलोड़ एवं लघु उद्योग भारती से प्रदेश संयुक्त सचिव राजकुमार मेलाना प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव चौहान प्रांतीय उपाध्यक्ष महेश हुरकट इकाई अध्यक्ष शंभू प्रसाद काबरा ग्रोथ सेंटर इकाई सचिव गिरीश अग्रवाल, महिला इकाई प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य चंदा मूंदड़ा अध्यक्ष पालवी लड़ा कोषाध्यक्ष शशि कावरा कार्यकारिणी सदस्य सत्यनारायण झंवर शिव प्रकाश झंवर संजय हुरकट हरि अग्रवाल जगदीश सोनी जगदीश अग्रवाल हरगोविंद सोनो सुनील मेहता अंकित राठी एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे। सहित लगभग 250 से अधिक भीलवाड़ा के टेक्सटाइल व्यवसायो, उद्योगपति, व्यापारी, सौए सदस्य उपस्थित थे।

एमएसएमई विभाग संग समन्वय बनाकर कार्य करने से लाभ

February 26, 2024

एमएसएमई व लघु उद्योग भारती काशी प्रांत को ओर से शनिवार को मुड़ैला स्थित छोटू लान में एमएसएमई एमई प्रतिस्पधी (लोन) योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

मुख्य अतिथि संयुक्त आयुक्त उद्योग उमेश सिंह ने प्रदेश की विभागीय योजनाओं को बताया। आरएसएस के संपर्क प्रमुख दयाल ने बताया कि एमएसएमई विभाग से समन्वय बनाकर कार्य करते से संगठन से जुड़े उद्यमियों को लाभ मिलेगा।

इस मौके पर एमएसएमई के सहायक निदेशक राजेश चौधरी, वीके राणा, संगठन के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, हिमांशु शेखर, रितेश बरनकल, दीपक बाहल, कृष्ण शरण अग्रवाल, सुनील यादव, सुनील पारिख दिनेश गुप्ता, ज्योति शकर मिश्रा भारत भूषण गुप्ता, देववंशी आदि मौजूद थे।

लघु उद्योग भारती की बहु प्रशिक्षित मांग पूरी,1000 किलोवॉट तक सौर ऊर्जा संयंत्र लगा सकेंगे

February 26, 2024

डूंगरपुर ( प्रातःकाल संवाददाता)। लघु उद्योग भारती चितौड़ प्रान्त के संयुक्त सचिव पवन जैन डूंगरपुर ने बताया कि राजस्थान लघु उद्योग भारती द्वारा लंबे समय से यह मांग की जा रही थी कि उद्योग जो अपने परिसर में रिन्यूएबल एनर्जी सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर विद्युत उत्पादन कर व्यवसाय में कार्य में लेना चाहते थे, उन्हें 500 किलों वाट नेट मेट्रिंग तक के संयंत्र ही लगाने की अनुमति थी। कई मध्यम श्रेणी के उद्यमी जिनकी स्थापित मशीनरी लोड़ तथा उपभोग इससे ज्यादा का था उन्हें 500 किलोवाट से ज्यादा का प्लांट लगाने की अनुमति नहीं मिलती थी। लघु उद्योग भारती ने समय-समय पर विभिन्न मंचों से तथा पूर्ववर्ती सरकार से भी बार-बार मांग की थी कि चूंकि सौर उर्जा एक नैसर्गिक हरित ऊर्जा का स्त्रोत है और सरकार पर इसका कोई अधिभार भी नही पड़ता और राजस्थान में अन्य ऊर्जा स्रोतों में भी सीमित क्षमता है, सरकार को कई बार ऊर्जा संकट का भी सामना करना पड़ता है। उद्योग जगत को हरित ऊर्जा के सहज उपलब्ध स्त्रोत सौर ऊर्जा के संयंत्र सोलर पैनल लगाने के लिए सीमा उद्यमी की उपयोग क्षमता के अनुसार रखी जानी चाहिए।

हाल ही में आयोजित जोधपुर हस्तशिल्प मेले में भी लघु उद्योग भारती प्रदेशाध्यक्ष शांतिलाल बालड ने उद्योग मंत्री राज्यवर्धनसिंह राठौड़ से यह मांग रखी थी, जिसकी समीक्षा करते हुए ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर तथा राठौड़ के प्रयासों से आज उद्योग जगत को एक बहुत बड़ी राहत मिली है। इस आशय का सर्कुलर विद्युत विभाग ने आज जारी कर दिया जिसमें उद्यमी अधिकतम हजार किलोवाट नेट मीटरिंग तक का सौर ऊर्जा संयंत्र लगा सकते हैं। बालड़ ने कहां कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में वर्तमान राज्य सरकार उद्योग जगत की अनेक लंबित समस्याओं का लगातार समाधान कर रही है। बालड़ ने कहां की अभी भी सौलर ऊर्जा नीति में अनेक विसंगतियां है जिनकी समीक्षा कर उन्हें दूर करने के लिए राज्य सरकार को अवगत कराया गया है। लघु उद्योग भारतीय राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, प्रदेशाध्यक्ष शांतिलाल बालड़, जोधपुर प्रांत अध्यक्ष महावीर चौपड़ा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, उद्योग मंत्री राज्यवर्धनसिंह राठौड़, उद्योग राज्य मंत्री के विश्नोई का आभार ज्ञापित किया।

लघु उद्योग भारती ने डिस्कॉम के नवनियुक्त प्रबंध निदेशक कसेरा का किया स्वागत

February 26, 2024

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त का शिष्टमण्डल शुक्रवार को अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा व जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपड़ा के नेतृत्व मे जोधपुर डिस्कॉम के नवनियुक्त प्रबंध निद शक ओमप्रकाश कसेरा के पदभार ग्रहण करने पर स्मृतिचिन्ह व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत व अभिनन्दन कर बधाई दी। जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपड़ा ने बताया, इस शिष्टाचार भेंट में औद्योगिक क्षेत्रों मे विद्युत सुदृढ़ीकरण, विद्युत संबंधित समस्याओं तथा औद्योगिक क्षेत्रों मे विद्युत वितरण एवं तंत्र मे सुधार के विषयों पर चर्चा कर उनके निराकरण की मांग की। प्रबंध निदेशक ओमप्रकाश कसेरा ने प्रतिनिधिमंडल के प्रत्येक विषय पर विस्तृत रूप से चर्चा की और प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उद्योग-प्रतिनिधियों की उद्योगों से संबंधित विभिन्न समस्याओं व सुझावों पर प्राथमिकता से कार्यवाही कर दूर किया जाएगा।

औद्योगिक क्षेत्रों की समस्या और समाधान पर की चर्चा

February 26, 2024

जोधपुर रीको कार्यालय में शुक्रवार को जिले भर की औद्योगिक संगठनों लघु उद्योग भारती, जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसियेशन, मरुधरा इंडस्ट्रीज एसोसियेशन, न्यू जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसियेशन, सांगरिया इंडस्ट्रीज एसोसिएशन व टैक्सटाइल व स्टील री-रॉलिग एसोसिएशन के साथ बैठक का आयोजन किया। इसमें अधिकारियों व एसोसिएशन ने औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं व विकास पर विस्तृत चर्चा की।

क्षेत्र की समस्याओं के निवारण के लिए रीको व औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों की संयुक्त कमेटी द्वारा आगामी सप्ताह में निरीक्षण किये जाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष घनश्याम ओझा, एनके जैन, कमल सिंघवी, अनुराग लोहिया, दिलीप सोनी, अनिल अग्रवाल, गौतम जीरावाला, सुमेरमल जांगिड़, जितेंद्र माहेश्वरी, कुलदीप दाधीच व मीतेश रतनानी उपस्थित रहे।

लघु उद्योग भारती महिला इकाई की मीटिंग संपन्न

February 26, 2024

लघु उद्योग भारती महिला इकाई की मीटिंग आयोजित की गई मीटिंग में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यभारत प्रांत की महिला प्रभारी श्रीमती सीमा मिश्राजी इंदौर से पधारी मीटिंग की अध्यक्षता महिला इकाई की अध्यक्ष मीना गुप्ता द्वारा की गई सीमा मिश्र जी ने पिछले साल अक्टूबर में स्वयंसिद्धा दीपोत्सव प्रदर्शनी के सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को बधाई देते हुए मीटिंग की शुरुआत की मीटिंग में उन्होंने महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र तथा राज्य की नीतियों में लघु उद्योग भारती की अहम भूमिका होती है तथा महिलाओं को उधम रजिस्ट्रेशन करने के लिए उन्होंने जागरूक किया उन्होंने बताया कि मिनिस्ट्री ऑफ़ msme का यह उद्यम आधार कार्ड बनने से मंत्रालय की नीतियों की सारी जानकारी महिलाओं को उनकी मेल पर प्राप्त होने लगेंगी इसके अलावा उन्होंने प्राइवेट में ०प्रतिशत कमीशन पर अपनी उत्पाद को बेचने के लिए फ्लिपकार्ट अमेजॉन के लिए नंबर दिए ताकि महिलाएँ यहाँ पर अपना रजिस्ट्रेशन कराके अपनी उत्पाद को ऑनलाइन बेच कर आत्मनिर्भर बन सके महिलाओं को आत्मनिर्भर तथा महिला सशक्तीकरण की बात पर उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वे उद्यम आधार कार्ड बनाकर अपने प्रॉडक्ट्स की पैकेजिंग तथा ब्रांडिंग पर विशेष ध्यान दें।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please