News

Featured News

All News

लघु उद्योग भारती का उद्यम उद्यमी नव प्रेरणा कार्यक्रम सम्पन्न

March 12, 2024

लघु उद्योग भारती इकाई जिला सागर के द्वारा उद्यम उद्यमी नव प्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन दीपाली होटल सागर में किया गया। लघु उद्योग भारती सागर इकाई के अध्यक्ष अरविंद भाईजी ने बताया कि हमारा संगठन सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के बीच कार्य करने वाला एक मात्र राष्ट्रीय संगठन है, जिसका प्रतिनिधित्व भारत के सभी राज्यों में है, साथ ही 50000 से अधिक सक्रिय उद्योग इसके सदस्य है, कार्यक्रम की शुरूआत दीप्रज्वलन एवं सरस्वती पूजन से की गई। मंच संचालन अनिल जयसवाल, एवं सचिव सौरभ रावत ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सागर विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट एवं स्टार्टअप सेल के प्रमुख जी.एल पुलतामबेकर जी ने उद्योगों में कॉस्ट अकाउंटिंग के महत्व को समझाया। विशिष्ट अतिथि एन.के. सिंह क्षेत्रीय प्रबंधक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने उद्यमियों को उद्योग में कारगर रिस्क एंड लोन मैनेजमेंट के विषय से अवगत कराया। उद्योग विभाग की जी.एम. श्रीमती मदाकिनी पांडेय के द्वारा शासन की विभिन्न स्कीम एवं सब्सिडी के लाभ तथा प्रक्रिया की जानकारी दी। भारतीय स्टेट बैंक से पधारे अनुज चौधरी ने फाइनेंशियल मैनेजमेंट के विषय पर उद्बोधन दिया। उद्योगों के हित में जीरो इफेक्ट जीरो डिफेक्ट विषय की कार्यशाला हेतु भोपाल से आए श्री राजू दलेजा, विजन केयर के प्रतिनिधि द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। अवधेश बिलैया एवं राजेंद्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ से किया, सचिव सौरव रावत ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आभार प्रकट किया एवं संगठन के महत्त्व को समझाते हुए बताया कि लघु उद्योग भारती, उद्योग से जुड़ी शासन की समस्त हितकारी योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में सहयोगी संगठन है, जिसका लाभ हम सभी उद्यमी बंधुओं को मिल रहा है। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अवधेश बिलेगा, महापौर प्रतिनिधि रिशांक तिवारी, संगठन के वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र सिंह, मनोज जैन, पंकज जैन, सुनील जैन, शिवा केशरवानी, वैभव रावत, गुलाब समैया, विश्वेंद्र मिश्रा आदि उद्योग क्षेत्र के सभी उद्योगपति उपस्थित रहे ।

मालवा उद्यमी सम्मेलन एवं स्टार्टअप कानक्लेव संपन्न

March 11, 2024

लघु उद्योग भारती इंदौर महानगर द्वारा आयोजित मालवा उद्यमी सम्मेलन एवं स्टार्टअप कॉन्क्लेव इंदौर स्थित एसजीएसआईटीएस के सिलवेरिया हॉल मैं एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप की उपस्थिति में 2 सत्रों में आयोजित किया गया जिसमे बड़ी संख्या में युवाओं, महिला एवम पुरुष उद्यमियों की उपस्थिति रही

स्टार्टअप कॉन्क्लेव में एसजीएसआईटीएस कॉलेज सहित अन्य विश्यविद्यालयो छात्रों ने स्टार्टअप स्टार्टअप आइडिया रजिस्ट्रेशन किया गया। कॉन्क्लेव में कार्यक्रम का शुभारंभ एमएसएमई मंत्री मा. चैतन्य काश्यप जी एवम एमएसएमई विभाग के संचालक एवम लघु उद्योग निगम के प्रबंध संचालक रोहित सिंह जी गुरु, लघु भारती प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया

लघु उद्योग भारती पोलो के अध्यक्ष पंकज काले एवं ग्राउंड सचिव विकास गुप्ता के द्वारा लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा जी का बड़े ही गर्म जोशी से स्वागत किया गया

कार्यक्रम में काफी संख्या में इंदौर के उद्योगपति मौजूद थे साथ ही मालवा प्रांत के अन्य जिले उज्जैन शाजापुर सुसनेर देवास महू इत्यादि जिलों से भी उद्योगपतियों ने आकर माननीय मंत्री जी से मुलाकात की एवं इस कॉन्क्लेव को सफल बनाया। मध्य प्रदेश लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा जी द्वारा स्वागत भाषण के साथ ही इस कॉन्क्लेव को सार्थक करते हुए उद्योगपतियों की समस्याओं से मंत्री जी को अवगत कराया जैसे नर्मदा कैपिटल फंड, प्रॉपर्टी टैक्स के साथ ही दाल मिल एसोसिएशन एवं बरदारी यूनिट की अन्य समस्याओं को भी मंत्री जी के समक्ष रखा गया। सूक्ष्म एवं लघु उद्योग विभाग के डायरेक्टर एवम लघु उद्योग निगम के प्रबंध निर्देशक रोहित सिंह जी ने शासन द्वारा एमएसएमई के लिए समय-समय पर दी जाने वाली सब्सिडी एवं योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी जिसमे 5 करोड़ तक के नॉन कॉलेटरल लोन के साथ ही सब्सिडी एवं अन्य योजनाओं की माहिती जानकारी से सभागृह को अवगत कराया कार्यक्रम में इंदौर की कई अन्य संस्थाओं की मौजूदगी भी रही जिनमें प्रमुख रूप से स्वदेश के पूर्व निदेशक दिनेश गुप्ता, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अजीत सिंह नारंग, क्रीड़ा भारती के मालवा प्रांत के सचिव हरीश जी डागुर, भाजपा इन्दौर महानगर के पूर्व कोषाध्यक्ष मेहतानी एआइएमपी के अध्यक्ष योगेश मेहता एवं उपस्थित रहे।

लघु उद्योग भारती ने प्रधानमंत्री को दी बधाई

March 11, 2024

लघु उद्योग भारती, पूर्वोत्तर प्रांत को पूर्वोत्तर के लिए औद्योगिक नीति का तहे दिल से इंतजार है। लघु उद्योग भारती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक परिवर्तनकारी नीति उन्नति 2024 घोषित करने के लिए बधाई देता है, जो एक्ट ईस्ट नीति के साथ पूर्वोत्तर राज्यों में औद्योगीकरण को नया क्षितिज प्रदान करेगा। उद्योग भारती, पूर्वोत्तर प्रांत की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि लघु उद्योग भारती पूर्वोत्तर प्रांत, लघु उद्योग भारती, राष्ट्रीय टीम को भी धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने पूर्वोत्तर के लिए विकासोन्मुखी नीति के लिए आवश्यक उच्चतम संभावित निर्णय निर्माताओं का मूल्यांकन करके पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए बहुत आवश्यक नीति को आगे बढ़ाया है। बयान में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा और राज्य के उद्योग मंत्री बिमल बोरा की टीम के प्रयासों के लिए सराहना की गई है।

महिला सशक्तिकरण के लिए एम एस एम ई अधिनियम में विशेष योजनाएँ व प्रावधान है- दीप्ति सरीन

March 11, 2024

लघु उद्योग भारती महिला प्रकोष्ठ द्वारा पंजाब प्रदेश की महासचिव श्रीमती सीमा धूमल के सानिध्य में आज मासिक बैठक हुई, जिसमें दीप्ति सरीन (चार्टर्ड अकाउंटेंट) बतौर मुख्यवक्ता शामिल हुई।

उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए एम एस एम ई अधिनियम, एक राष्ट्र एक कर में विशेष योजनाओं व प्रावधानो की चर्चा करते हुए कहा कि उक्त अधिनियम से संबंधित प्रावधानों के साथ-साथ महिलाओं के लिए लागू आयकर स्लैब और जी एस टी पंजीकरण की श्रेणियों की विस्तृत चर्चा की। एम एस एम ई अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत आपूर्तिकताओं के साथ 45 दिनों के समझौते के संबंध में आयकर अधिनियम की धारा 43 वी (एच) पर भी सामुहिक चर्चा हुई। महिला उद्यमियों को आसानी से व्यवसाय चलाने के लिए विभिन्न बैंक ऋण व सब्सिडी की उपलब्धता की जानकारी सांझा की गई। बैठक का शुभारंभ पवित्र दीप प्रज्जवलन से हुआ।

लघु उद्योग भारती, पंजाब की महासचिव सीमा धूमल ने प्रदेश में महिला इकाई के संगठनात्मक विकास की चर्चा करते हुए ने महिला इकाई सदस्यों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) की बधाई देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और प्राचीन ग्रंथों जैसे मनु स्मृति, महाभारत आदि में महिलाओं को अत्यधिक सम्मान दिया गया है। उन्होंने महाशिवरात्रि की भी शुभकामनाएं दीं। सामुहिक चर्चा के दौरान महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र को नारी वंदन योजना की जानकारी सांझा की। मंच संचालन आरती सचदेवा (महासचिव, जालंधर केन्द्रीय), धन्यवाद श्वेता हांडा (उपाध्यक्ष, जालंधर केन्द्रीय) ने किया।

मुख्य वक्ता दीप्ति सरीन, लघु उद्योग भारती पंजाब की उपाध्यक्ष आशु धीर और महिला इकाई डेराबस्सी की संयोजक मोना भोगिया को पर्यावरण का संदेश देते पौधे व गौरव चिन्ह भेट किए गए। इस अवसर पर रमन जग (संयोजक, लघु उद्योग भारती, जालंधर उत्तरी), इंदु ठाकुर, दीपिका राठौर, आरुषि, अशु रजनी अग्रवाल, अवनीत नरूला, रश्मी, चारू सिक्का, शालू वालिया, नेहा मेहता, अंशु चोपड़ा, स्वेता भोगा, नीतू नंदा, रितु चोपड़ा व अन्य ने अपना सक्रिय योगदान दिया।

औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं का समय पर हो निस्तारणः तोमर

March 7, 2024

जिला कलक्टर रोहितश्व सिंह तोमर ने कहा है कि औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण हो। अधिकारी उद्योग क्षेत्रों की समस्याओं के निस्तारण में टाइमलाइन का ध्यान रखें। औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली, पानी आपूर्ति, साफ सफाई सहित अन्य संबंधी महत्वपूर्ण मामलों में समुचित और समयबद्ध कार्यवाही हो। जिला कलक्टर ने बुधवार को मिनी सचिवालय सभागार में विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र के अन्तर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी प्रकरणों के निस्तारण में उद्योग संघों का समुचित सहयोग लें ताकि सामंजस्य के साथ प्रकरणों का उचित निस्तारण हो सके। सभी प्रकरणों में सकारात्मक परिणाम आएं जिससे औद्योगिक विकास में तेजी आए। औद्योगिक क्षेत्रों में रोशनी, जलापूर्ति व मरम्मत जैसे आवश्यक कार्यों को टाइम बाउंड करते हुए पूरा करें।

बैठक के दौरान उन्होंने औधोगिक क्षेत्रों में बिजली व जल कनेक्शन, राजस्व, रीको, औद्योगिक क्षेत्रों के रख- रखाव एवं विकास कार्यों तथा राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना से संबंधित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। औद्योगिक क्षेत्र के बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित हो जिससे औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं का समय पर निस्तारण हो सके और प्रकरण लंबित न रहें। बैठक में महाप्रबंधक रविंद्र वर्मा ने औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली, जलापूर्ति, जल कनेक्शन, रीको औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार, औद्योगिक क्षेत्रों के रख-रखाव व विकास कार्यों सहित विभिन्न बिन्दुओं पर औद्योगिक क्षेत्रों के प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा करते हुए पूर्व बैठकों में लिए गए निर्णयों की क्रियान्विति से अवगत करवाया। इस अवसर पर सतीश कुमार भारद्धाज, वैद प्रकाश टक्कर, डीसी जैन सहित अन्य उपस्थित रहे।

लघु उद्योग भारती व उद्यमियों ने रखी उद्योग – विभाग के मुख्य सचिव के समक्ष समस्या

March 7, 2024

राजस्थान सरकार की ओर से सरकारी स्कीम के तहत मिलने वाली इंटरेस्ट सब्सिडी से वचित उद्यमियों के एक प्रतिनिधि मंडल लघु उद्योग भारती के नेतृत्व में उद्योग विभाग के मुख्य सचिव हिमांशु गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। लघु उद्योग भारती किशनगढ़ अध्यक्ष उमेश गोयल ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल के प्रत्येक सदस्य ने हिमांशु गुप्ता के समक्ष समस्या रखी। जिसमें एचडीएफसी बैंक द्वारा दिए गए ऋण के क्रमांक कोड को गलत मानते हुए विभाग द्वारा ऋण अनुदान स्वीकृत होने के पश्चात इन इकाइयों को अपात्र घोषित कर दिया, जबकि बैंक द्वारा इसका स्पष्टीकरण प्रस्तुत कर दिया गया। मार्च 2021 से अगस्त 2021 तक जिला उद्योग केंद्र द्वारा ऑनलाइन पोर्टल बंद रखा गया व ऋण अनुदान की फाइलें जमा नहीं की, बाद में फाइल जमा नहीं होने की बात कह कर उन्हें अपात्र घोषित कर दिया। इसके अतिरिक्त अधिकांश उद्यमियों द्वारा जिला उद्योग केन्द्र को सब्सिडी के लिए आवश्यक कागजात व कार्रवाई के पश्चात भी पात्र एवं अपात्र होने के संशय की समस्या से अवगत कराया। इस पर गुप्ता ने अधिकारियों को उचित कार्रवाई का दिशा निर्देश देते हुए उद्यमियों की समस्या के निस्तारण के लिए आश्वस्त किया। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र खुराना, नटवरलाल अजमेरा, किशनगढ़ इकाई अध्यक्ष उमेश गोयल, प्रदीप पापड़ीवाल, कमल अग्रवाल, राजेश गोयल, गोविंद बंग, पंकज गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।

पड़ाव-रामनगर फोरलेन के लिए जमीन का नहीं मिला मुआवजा

March 7, 2024

मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में पड़ाव-रामनगर फोरलेन मार्ग के लिए अधिग्रहीत जमीन का भुगतान समय से नहीं मिलने का मुद्दा उद्यमियों ने उठाया।

बुधवार को आयुक्त सभागार में बैठक के दौरान मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा ने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन केके सिंह से कहा कि समय से सभी का भुगतान करें। मंडलायुक्त ने बताया कि शिविर लगाकर भी कई किसानों और अन्य को जमीनों का मुआवजा मिल चुका है। इस बीच फैसिलिटेशन काउंसिल की हुई बैठक में एमएसएमई उद्यमियों के लंबित भुगतान से संबंधित आठ प्रकरण पटल पर रखे गए, जिसमें आवेदनकर्ताओं की मौजूदगी रही। आरोपी उद्यमियों की अनुपस्थिति के कारण उन्हें दोबारा विभाग की ओर से नोटिस भेजा जाएगा। इसके अलावा 14 प्रकरण एमएसईएफसी पोर्टल पर प्रदर्शित हुए, लेकिन विभाग में हार्ड कॉपी नहीं देने के कारण सुनवाई नहीं हुई, उन सभी को नोटिस दिया जाएगा। लघु उद्योग भारती काशी प्रांत के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि फैसिलिटेशन काउंसिल से एमएसएमई उद्यमियों को 18 करोड़ का लंबित भुगतान कराया गया। बैठक में ज्योति शंकर मिश्रा, कमला कांत पांडेय, रोशन लाल, अनुपम, नीरज मौजूद रहे।

उदयपुर में 6-7 अप्रैल को आयोजित होगा लघु उद्योग भारती चित्तौड़ प्रांत का अभ्यास वर्ग

March 7, 2024

लघु उद्योग भारती उदयपुर की सातों इकाइयों की कार्यकारिणी बैठक रविवार 3 मार्च को देवगढ़ रिसोर्ट डबोक पर आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय श्रमिक आयोग के सदस्य तथा लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री योगेंद्र शर्मा तथा चित्तौड़ प्रांत महामंत्री प्रवीण गुप्ता का स्वागत व अभिनंदन किया गया। लघु उद्योग भारती उदयपुर अध्यक्ष मनोज जोशी ने बताया कि लघु उद्योग भारती उदयपुर का सबसे बड़ा लघु उद्यमियों का संगठन बन गया है जिसके पौने चार सौ से ज्यादा सदस्य बन गए हैं।

इस अवसर पर कलडवास इकाई अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, गुडली इकाई अध्यक्ष रवि शर्मा, सुखेर इकाई अध्यक्ष रॉबिन सिंह, महिला इकाई अध्यक्ष सीमा पारीक, गिर्वा इकाई अध्यक्ष हरिओम पालीवाल ने अपने क्षेत्र की समस्याओं जानकारी प्रदान की। इससे पूर्व लघु उद्योग भारती के उपाध्यक्ष राजेन्द्र सुराणा, सुनील मोगरा, सुसीम सिंघवी ने अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर सम्मान, अभिनंदन किया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीना राठौड़, प्रांत उपाध्यक्ष राकेश वर्डिया, महेंद्र मांडावत, मीनाक्षी श्रीमाली के साथ सभी इकाइयों के उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, सहसचिव के साथ कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे। चित्तौड़ प्रांत महामंत्री प्रवीण गुप्ता ने उदयपुर में होने जा रहे 6-7 अप्रैल को प्रांतीय अभ्यास वर्ग की जानकारी प्रदान करते हुए विभिन्न सत्रों के संचालन, व्यवस्था समूह इत्यादि के महत्व के बारे में बताते हुए शीघ्र ही संचालन समितियों के गठन करने पर ज़ोर दिया। बैठक का संचालन सचिव कपिल सुराणा ने किया धन्यवाद ज्ञापन यशवंत मंडावरा ने किया।

बैठक में उत्तम स्वास्थ्य व गुणकारी श्री- अन को भोजन का महत्वपूर्ण अंग क्यों बनाना चाहिए उस पर महिला इकाई की हिना पथिक ने प्रकाश डाला।

लघु उद्योग भारती महिला इकाई ने दो दिवसीय शिविर लगाया

March 7, 2024

लघु उद्योग भारती महिला इकाई की ओर से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में पंजीकरण के लिए 2 दिवसीय शिविर हुआ। महिला इकाई की अध्यक्ष पल्लवी लड्डा ने बताया कि बढ़ई, लुहार, सुनार, धोबी, नाई, मोची, कुम्हार, दर्जी, मूर्तिकार, राजमिस्त्री, गुड़िया, खिलौने, चटाई बनाने आदि 18 प्रकार के पारंपरिक कार्य करने वाले 300 लोगों ने पंजीकरण करवाया । इस योजना में पंजीकृत महिला या पुरुष को 20 दिन का प्रशिक्षण, रोजाना 500 रुपए भुगतान के साथ औजार के लिए 15000 का अनुदान भी दिया जाएगा। आवश्यकता होने पर 5% ब्याज दर पर ऋण भी मिल सकेगा। शिविर के दूसरे दिन जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक राहुलदेव सिंह ने अवलोकन किया। शिविर में लघु उद्योग भारती की महिला इकाई की चंदा मूंदड़ा, शशि काबरा, रेखा ईनाणी, उर्मिला सोनी उपस्थित थीं। भीलवाड़ा और ग्रोथ सेंटर इकाई से राजकुमार मेलाना, रामकिशोर काबरा, संजीव चिरानिया, अजय मूंदड़ा, महेश हुरकट, शंभूप्रसाद काबरा, अजय अग्रवाल, सुरेश कोगटा, पुरुषोत्तम अग्रवाल, हरगोविंद सोनी, पुनीत सोनी, सुमित जागेटिया, गिरीश अग्रवाल उपस्थित थे।

तीन दिवसीय स्वयंसिद्धा हस्तशिल्प प्रदर्शनी-2024 8 मार्च से

March 7, 2024

सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के अखिल भारतीय संगठन लघु उद्योग भारती के जयपुर अंचल की महिला इकाई की ओर से तीन दिवसीय स्वयंसिद्धा हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन सिटी पैलेस, जयपुर किया जा रहा है। यह जानकारी लघु उद्योग भारती के जयपुर स्थित कार्यालय सेवा सदन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में महिला इकाई अध्यक्ष प्रतिमा नैथानी ने दी।

उन्होंने बताया कि जयपुर के सिटी पैलेस, जयपुर में 8 मार्च से 10 मार्च तक आयोजित हो रही है, ये हस्तशिल्प प्रदर्शनी प्रात: 10 से सांय 5 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी में राजस्थान समेत कुल 6 प्रदेशों की महिला उधमी अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी। प्रदेश के जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर और भीलवाड़ा के शिल्पकार अपने उत्पादों को प्रदर्शित करेंगे। प्रदर्शनी के लिए स्टॉल बुकिंग शुरू हो चुकी है जिसकी संख्या करीब 100 तक जाएगी। लघु उद्योग भारती जयपुर प्रांत की महामंत्री सुनीता शर्मा ने बताया कि प्रदेश में महिला उद्यमियों के उत्पादों को प्रदर्शित और प्रोत्साहित करने वाली इस हस्तशिल्प प्रदर्शनी को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी पहल माना जा रहा है। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विशेष संगोष्ठी भी रखी जायेगी। स्वयंसिद्धा हस्तशिल्प प्रदर्शनी में विविध घरेलू उत्पाद सम्मिलित होंगे जिसमें ब्लू पोट्री, फर्नीचर, हैंडीक्राफ्ट आइटम, पर्स, जूतियां, ईको फ्रेंडली सेनेटरी पैड, ऑलिव टी, डिजाइनर सूट, साड़ी, अचार-पापड़, मसाले, गृह-सज्जा और आर्टिफिशियल ज्वेलरी के साथ त्यौहारी सीजन से जुड़े उत्पाद भी प्रदर्शित और बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। लघु उद्योग भारती महिला इकाई की पूर्व अध्यक्ष एवं नेशनल एमएसएमई बोर्ड की सदस्य अंजू सिंह ने बताया कि यह प्रदर्शनी कटक्क ऋष्ट और 2ल की तर्ज पर सभी व्यापारियों के लिए नई संभावनाएं उपलब्ध कराएगी। प्रेस वार्ता में संगठन के पदाधिकारियों ने स्वयंसिद्धा हस्तशिल्प प्रदर्शनी-2024 के ब्रोशर का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र खुराना ने बताया की लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा पूरे देश भर में विभिन्न स्थानों पर स्वयंसिद्धा हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।

लघु उद्योगभारती नाशिकच्या अध्यक्षपदी तापडीया

March 7, 2024

लघु उद्योग भारती नाशिक शाखेची नूतन कार्यकारिणी नुकतीच जाहीर करण्यात आली.

कार्यकारिणीचा पदग्रहण सोहळा प्रमोद कुलकर्णी, विभाग कार्यवाह व सुमेघजी देशमुख, विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व अमीत घेसास या मान्यवरांच्या उपस्थितीत नाशिक येथे पार पडला.

लघु उद्योग भारती नाशिक शाखेच्या अध्यक्षपदी निखिल तापडिया तर कार्यवाहपदी योगेश जोशी यांची सन २०२४ २६ साठी नेमणूक करण्यात आली. मावळते अध्यक्ष विवेक कुलकर्णी यांनी नूतन अध्यक्ष निखि तापडिया यांच्याकडे कारभारची पुरा सोपवली. या प्रसंगी सन २०२४ २६ या कार्यकाळात लघु उद्योग भारती नाशिक शाखेची सदस्य संख्या १००० पर्यन्त नेण्याचा संकल्प नूतन कार्यकारिणीने केला. लघु उद्योग भारती नाशिक शाखेतर्फे रबिविल्या जाणार्या वार्षिक कार्यक्रमांची जबाबदारीही नूतन कार्यकारिणी सदस्यांना सोपविण्यात आली.

या प्रसंगी लघु उद्योग भारती नाशिक चे आजी माजी अध्यक्ष, कार्यवाह, सर्व कार्यकारिणी, उद्योज उद्योजक, व्यावसायिक, निमा, आयमा, क्रेडाई, नाइस, स्टाईस, सोईटीपी, निवेक संघटनांचे प्रतीनिधी उपस्थित होते.

कार्यक्रमाचे प्रास्ताविक मारुती कुलकणों यांनी केले. मावळते अध्यक्ष विवेक कुलकर्णी यांनी मनोगत व्यक्त केले. ऋता पंडोत यांनी सूत्रसंचालन केले. आभार योगेश जोशी यांनी मानले.

अमित पेसास यांनी आपल्या मनोगतात सांगीतले की सभासद वाढ संख्या उपयुक्त असते. नूतन कार्यकारिणोंने अंतप्रेरणेनी काम करावे व त्याचा आनंद घ्यावा. आपण लघुउद्योजकामाठी काम करतो त्यादृष्टीने आपण लहान उद्योजकांपर्यंत पोहचावे लड़भा नाशिक शाखेचे कार्य लहान गावापर्यंतही पोहचवावे, प्रमोद कुलकर्णी पानों नूतन कार्यकारिणोचे अभिनंदन केले.

लघु उद्योग भारती ने उद्योग मंत्री को करणी औद्योगिक क्षेत्र की सीईपीटी की समस्या से अवगत कराया

March 5, 2024

लघु उद्योग भारती बीकानेर इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने बीकानेर आए उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने उद्योग से सम्बन्धित विभिन्न समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। खासकर करणी औद्योगिक क्षेत्र की सीईपीटी की समस्या के बारे में प्रमुखता से अवगत कराया। इस पर राठौड़ ने सम्बन्धित विभाग को निर्देश देकर कार्यवाही करने के लिए कहा और उसकी सूचना उद्योग भारती की बीकानेर इकाई को भी देने का निर्देश दिया। इससे पहले सर्किट हाउस में राठौड़ का दुप्पटा ओढ़ा कर स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। प्रतिधिमंडल में इकाई संरक्षक सुभाष मित्तल, अध्यक्ष हर्ष कंसल, प्रांत उपाध्यक्ष बाल किशन परिहार, इकाई उपाध्यक्ष राजेश गोयल, महेश कोठरी शामिल रहे।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please