News

Featured News

All News

'पानी पर नियम बनाए पर्यावरण और जलशक्ति मंत्रालय'

January 5, 2024

सान्ध्य टाइम्स ब्यूरो। लघु उद्योग भारती (LUB) के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की है। LUB के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने बताया कि मीटिंग में पानी से जुड़े कई विषय मंत्री के समक्ष उठाए। केंद्रीय भूजल बोर्ड ने औद्योगिक कार्य के लिए भूजल दोहन का नियम बनाया था। इसे लेकर 24 सितंबर 2020 को गजट नोटिफिकेशन भी जारी हुआ। इसमें पेनाल्टी थोप दी गई है। एमएसएमई को 1 लाख से 50 लाख की पेनाल्टी तकनीकि गलतियों के चलते भुगतनी पड़ रही है। कई बार ई-मेल समय पर नहीं मिला। सर्वर ठीक से काम नहीं कर रहा। मंत्री ने समस्या का रिव्यू करने का आश्वासन दिया है। साथ ही जिन जगहों पर खारा पानी है, वहां जमीन से पानी निकालने का चार्ज नहीं लगता है। इसमें भी पेनाल्टी थोप दी है। जमीन से पानी निकालने का नियम तो बना दिया है, जो अलग-अलग राज्यों में भिन्न है। घनश्याम ओझा ने कहा कि पर्यावरण मंत्रालय और जलशक्ति मंत्रालय को मिलकर एक जैसे नियम बनाने चाहिए। मीटिंग में राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद, राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव नरेश पारिक, शांतिलाल बालड़, विठुजा, मुकेश गुप्ता, चंदनाराम जाट, नैनाराम, प्रेम माली, संदीप ओस्तवाल, भूराराम जाट, चेलाराम चौधरी और पारस आदि मौजूद रहे। (प्रस)

इंडस्ट्री के पहले महिला संगठन की कार्यकारिणी गठित हुई

January 5, 2024

भिवाड़ी | इंडस्ट्री के पहले महिला संगठन की कार्यकारिणी का गठन हुआ है। लघु उद्योग भारती भिवाड़ी महिला इकाई की कार्यकारिणी में अध्यक्ष मीना जैन, सचिव निशि पंडित, कोषाध्यक्ष रितिभा नाहटा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इरा गुप्ता, संयुक्त सचिव उपमा जैन, संयुक्त सचिव प्रतिभा निखंज, उपाध्यक्ष मौसमी लता, संयुक्त कोषाध्यक्ष कामना शर्मा, उपाध्यक्ष सरिता श्रीवास्तव, सदस्य नलिनी वाष्र्णेय, सौम्या जैन, शलिनी वर्मा, कविता चावला, पीहू सिंघल, कामायनी गुप्ता, सावित्री गौतम, शिल्पी जिंदल, ममता मित्तल, रेनू सोंधी, हेमा गौड, अनीता अग्रवाल, मंजू लांबा, अनीता शर्मा व शीला देवी सदस्य बने।

'भारत के हिसाब से हो ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पॉलिसी'

January 4, 2024

• सान्ध्य टाइम्स ब्यूरो

व्यापार और निर्माण संबंधी समस्याओं पर लघु उद्योग भारती (LUB) के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को वाणिज्य भवन में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। LUB के राष्ट्रीय महामंत्री ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि मीटिंग में पीयूष गोयल ने अधिकारियों के संग विस्तार से दिक्कतों को सुना और आवश्यक निर्देश दिए। अलग-अलग प्रांतों के प्रतिनिधिमंडल ने खुलकर अपनी बात कही। विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT') और जेम पोर्टल में आ रही प्रॉब्लम पर चर्चा हुई। मंत्री को बताया कि LUB भारत सरकार की अलग- अलग कार्ययोजनाओं पर साथ मिलकर काम करना चाहती है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को सरकार बढ़ावा देती है, लेकिन जमीन पर ये ठीक से प्रभावी नहीं है। ये हिन्दुस्तान के हिसाब से तर्कसंगत होनी चाहिए।

विश्व बैंक की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत 63वें स्थान पर है, जबकि हम चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। ये मेल नहीं खाती है। इस पर ध्यान देना होगा। ओम प्रकाश ने कहा कि एमएसएमई के लिए भी ईज ऑफ डूइंग बिजनेस आसान बनाना है। उसी तरह पॉलिसी होनी चाहिए। कई उद्यमियों ने बीआईएस संबंधी परेशानियां भी उठाईं। स्टेनलेस स्टील, फुटवियर, इंडस्ट्रियल पॉलिस्टर के विषय भी चर्चा में आए। टेक्सटाइल से जुड़े उद्यमियों ने अपनी बात कही। मीटिंग में मंत्रालय के अधिकारी भी मौजूद रहे। पीयूष गोयल ने सभी अफसरों को निर्देश दिया कि प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं का हल किया जाए। बैठक में LUB के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद, राजस्थान के अध्यक्ष शांतिलाल बलार, जनक भाटिया और नरेश पारिख आदि मौजूद रहे, ये जोधपुर, बालोतरा, रतलाम, दिल्ली, नोएडा और जयपुर से आए थे। (प्रस)

लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा कोटा स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी कल से

January 4, 2024

संदेश न्यूज। कोटा, लघु उद्योग भारती महिला इकाई महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन देकर उद्योग जगत में स्थापित करने में सहायता करती हैं और स्व-रोजगार के लिए प्रेरित कर उनके द्वारा बने उत्पाद को बाजार उपलब्ध कराने का कार्य करती हैं।

लघु उद्योग भारती की महिला इकाई की अध्यक्ष शशि मित्तल सचिव चांदनी पोद्दार एवं कोषाध्यक्ष निहारिका गुप्ता ने बताया कि स्वयंसिद्धा लघु उद्योग भारती का एक ऐसा प्लेटफॉर्म हैं, जहा छोटे बड़े हर उद्यमी की अच्छा अवसर प्राप्त होता हैं। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए लघु उद्योग भारतीय महिला इकाई द्वारा आत्मनिर्भर भारत की पहचान महिलाओं का उत्थान थीम पर 5, 6, 7 जनवरी को माहेश्वरी भवन झालावाड़ रोड पर एक प्रदशनी का आयोजन,सिडबी की सहायता से किया जाएगा। यहां छोटे स्तर पर कार्य करने वाली महिला उद्यमी तथा ऐसे स्वयं सहायता समूह जो बहुत छोटे स्तर पर कार्य कर रहे हैं उनको निशुल्क स्टॉल्स प्रदान किए है तथा अन्य महिला उद्यमियों को भी रियायती दर पर स्टॉल्स उपलब्ध कराई है। सभी उद्यमी बहनों का एम.एस.एम.ई. में रजिस्ट्रेशन करवाया जाएगा और उनका उद्यम आधार बनवाया जाएगा, क्योंकि किसी भी सरकारी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए, उद्यमी के पास उच्चम आधार का होना आवश्यक हैं। कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी, दी एसएसआई एसोसियेशन के संस्थापक अध्यक्ष गोविंद राम मित्तल ने बताया कि कोटा के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए इस तरह के प्रदर्शनी उद्योग मेले के आयोजन अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि देश का औद्योगिक विकास करना है तो राज्य एवं केंद्र सरकार को नई औद्योगिक नीति बनाकर व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाना होगा। महिला उद्यमियों के हस्त शिल्प एवं कुटीर उद्योग से कोटा की नई पहचान बनेगी।

लघु उद्योग भारती के पूर्व प्रांतीय सचिव एवं दी एसएसआई एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अच्चल पोद्दार ने बताया कि स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी का उदघाटन 5 जनवरी को सुबह 11 बजे होगा। जिसमें विधायक संदीप शर्मा, राजेश बिरला, राजस्थान स्टेट लघु उद्योग भारती राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ताराचंद गोयल अतिथि होंगे। प्रदर्शनी के समापन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि होंगे।

लघु उद्योग भारती महिला इकाई ने स्वयं सिद्धा फेयर के लिए किया भूमि पूजन

January 4, 2024

भीलवाड़ा। (सरेराह) लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा आगामी 5, 6 व 7 जनवरी को आयोजित स्वयंसिद्धा फेयर का सोमवार को महेश छात्रावास में भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। फेयर प्रमुख शशि काबरा ने बताया की भूमि पूजन हरिसेवा धाम के संत महामंडलेश्वर हंसाराम महाराज के कर कमलों से संपन्न हुआ। हंसराम महाराज ने इस मौके पर कहा कि किसी भी शुभ कार्य के आरंभ में देव पूजन और धर्म ध्वजा स्थापना की सनातन परंपरा रही है। छोटे व्यवसाई को भी अवसर मिले इसके लिए इस तरह के मेले उपयोगी होते हैं। महिला इकाई अध्यक्ष पल्लवी लड्डा ने बताया की फेयर महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित किया जा रहा है जिसमे उनका प्रयास है कि महिला उद्यमी को मार्केटिंग हेतु एक समुचित प्लेटफार्म मिल सके। भूमि पूजन कार्यक्रम में नीता बंसल, विमल मुणोत, चंदा मून्दड़ा, मानकंवर काबरा, स्नेह जागेटिया, मधु अग्रवाल, सुशीला लोढ़ा, शिखा अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, रेखा ईनाणी, आशा सोमानी, स्नेहलता मेलाना, ममता चेलाना, गुड्डी काबरा, उर्मिला सोनी, नीता गर्ग उपस्थित रही।

मुख्यमंत्री भजनलाल करेंगे पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव का उद्घाटन

January 4, 2024

जोधपुर, 2 जनवरी (कास)। पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव का आयोजन 24 जनवरी से 4 फरवरी तक किया जाएगा। उत्सव में 600 से अधिक स्टॉल्स लगाई जाएगी, स्टॉल की बुकिंग प्रारंभ हो गई है। उधर, लघु उद्योग भारती का प्रतिनिधिमण्डल अखिल भारतीय संगठनमंत्री प्रकाशचन्द एवं अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा के नेतृत्व मे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव के पोस्टर का विमोचन किया तथा उद्घाटन समारोह में आने की हामी भरी। जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपडा ने बताया कि इस मौके मुख्यमंत्री ने उत्सव मे उद्योगों से संबंधित विभाग जैसे उद्योग विभाग, रीको, विद्युत विभाग, प्रदूषण नियत्रंण बोर्ड, श्रम विभाग, जीएसटी विभाग, फैक्ट्रीज एण्ड बॉयलर्स नगर निगम इत्यादि को विभागीय जानकारी देने, राज्य सरकार व केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने हेतु सहभागिता निभाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। प्रतिनिधिमण्डल ने राजस्थान मे उद्योगों के सामने आ रही विभिन्न समस्याओं व सुझावों से अवगत करते हुए प्रतिवेदन सौपा और उद्योगों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

जिस पर उन्होने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इस मौके केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय सचिव नरेश पारीक, प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालड़, प्रान्त उपाध्यक्ष दीपक माथुर, प्रान्त संयुक्त महासचिव सुरेशकुमार विश्नोई, प्रान्त कोषाध्यक्ष नितिन सालेचा व पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र राठी उपस्थित थे। प्रथम दिन 160 से अधिक स्टॉलो का आरक्षण चौपड़ा ने बताया कि उत्सव के लिये स्टॉल आरक्षण जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र जोधपुर मे प्रारम्भ किया गया है। स्टॉल आरक्षण पहले आओ-पहले पाओं के आधार पर किया जा रहा है। प्रथम दिन 160 स्टॉलों का आरक्षण हुआ। जिसमें 3 गुणा 3 मीटर हस्तशिल्पियों, एक्सक्लूसिव, डॉम निर्मित एवं कॉर्पोरेट सेक्टर के लिये स्टॉलों का आरक्षण किया गया। सभी कॉर्नर स्टॉल आरक्षित कर दी गयी है। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र जोधपुर के महाप्रबंधक एसएल पालीवाल ने बताया कि सरकारी विभागों के प्राप्त आवेदन पर चार डॉम आरक्षित किये गये है। वहीं इच्छुक आवंटियों में राज्य के विभिन्न जिलों के अलावा कश्मीर, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड आदि राज्यों के उद्यमियों एवं हस्तशिल्पियों ने भी स्टॉल बुकिंग करवाई है। इसके अलावा राष्ट्रीय पटसन बोर्ड, केन्द्रीय ऊन विकास बोर्ड, विकास आयुक्त हस्तशिल्प, नाबार्ड, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड जैसे राजकीय संस्थानों ने भी अपने हस्तशिल्पियों के लिए डोम आरक्षित करने में रूचि दर्शायी है। इस दौरान उपायुक्त पूजा मेहरा, सहायक आयुक्त पूनम राठौड एवं लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी सुधीन्द्र दुग्गड, सुरेश मुथा, मीनू दुग्गड, केआरसी भण्डारी एवं नारायण सिंह गहलोत भी उपस्थित थे।

लघु उद्योग भारती महिला इकाई की स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी जनवरी में

January 4, 2024

जननायक संवाददाता

कोटा। लघु उद्योग भारती की महिला इकाई कोटा जनवरी में तीन दिवसीय स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी का आयोजन झालावाड़ रोड स्थित माहेश्वरी भवन में किया जाएगा।

लघु उद्योग भारती की महिला इकाई कोटा की अध्यक्ष शशि मित्तल सचिन चांदनी पोद्दार कोषाध्यक्ष निहारिका गुप्ता ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत की पहचान महिला का उत्थान थीम पर आयोजित इस प्रदर्शनी में देश भर से 100 से अधिक महिला उद्यमियों द्वारा भाग लिया जा रहा हौ जो अपने उत्पादन का प्रदर्शन इस प्रदर्शनी में करेगी । आज इस प्रदर्शनी के पोस्टर का विमोचन कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी द्वारा किया गया इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ताराचंद गोयल, दी एस एस आई एसोसियेशन के संस्थापक अध्यक्ष गोविंद राम मित्तल अध्यक्ष अमित सिंघल लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी यशपाल भाटिया अचल पोद्दार एवं मनोज राठी भी मोजूद थे।

दिव्यांग सहायता शिविर कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया

January 4, 2024

( आधुनिक राजस्थान) केकड़ी (हर्ष राठी)। केकड़ी के जयपुर अजमेर बाई पास रोड़ पर स्थित प्रेम मैरिज गार्डन में विशाल दिव्यांग सहायता शिविर लघु उद्योग भारती व इंडस्ट्रियल एसोसिएशन संस्थान द्वारा भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वाधान में में आने वाली 11, 12 व 13 जनवरी 2024 को आयोजित किया जाएगा । इस शिविर के पोस्टर विमोचन का कार्यक्रम आज प्रेम मैरिज गार्डन में आयोजक संगठनों के पदाधिकारियों के द्वारा किया गया। शिविर के व्यवस्था प्रमुख रामगोपाल सैनी ने बताया कि 11 जनवरी से ये विशाल निःशुल्क दिव्यांग सहायता लगाया जा रहा है जिसमे जयपुर की श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति द्वारा दिव्यांग उचित पत्रो को ट्राईल साइकिल, व्हील चैयर, कान की मशीन, बैसाखी छडी, (दृष्टिहीन को ) कैलीपर, छडी (अंपग के लिए) कृत्रिम पैर, हाथ कृत्रिम आदि लगाए जाएंगे। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी के अध्यक्ष महेश मंत्री, कोषाध्यक्ष भगवान माहेश्वरी, सचिव दिनेश वैष्णव , व्यवस्था प्रमुख रामगोपला सैनी, प्रांतीय कार्यकारणी सदस्य सर्वेश विजय, शिव कुमार बियानी, विमल कोठारी, नंदकिशोर तिवाड़ी, श्याम माहेश्वरी, गुलाब चंद सोमाणी, किशन प्रकाश सोनी, निहान चंद मैडतवाला, अनिल जैन, पारस जैन, लघु उद्योग भारती उपाध्यक्ष शिवकुमार बियानी, लघु उद्योग भारती कोषाध्यक्ष, अंकित जैन, दिव्यांग सेवा समिति सरवाड़ के अध्यक्ष उगमालाल रैगर, दिव्यांग सारथी सेवा संस्थान केकड़ी के अध्यक्ष ओमप्रकाश माली, मिडिया प्रारभरी सुरेश जैतवाल एवम प्रेम गार्डन के मालिक रामस्वरूप नायक मोजूद रहे ।

‘नारी सशक्तिकरण में लघु उद्योगों व महिला उद्यमियों की महत्वपूर्ण भूमिका'

January 4, 2024

भरतपुर (निस)। लघु उद्योग भारती महिला इकाई भरतपुर द्वारा आयोजित स्वयं सिद्धा शरद मेले के समापन के अवसर पर मेले में नुक्कड नाटक की मन मोहक प्रस्तुतिया स्वास्थ्य मंदिर संस्थान के घुमन्तु परिवार के बच्चों द्वारा दी गई।

हेल्पिंग हैंड संस्था द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान पर एक नाटक का मंचन किया गया। साथ ही में महिला कवित्री अर्चना बंसल ने नारी शक्ति पर कविता पाठ किया। मेले में विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधिया आयोजित की गयी। मेले में लकी ड्रा के साथ साथ मेगा ड्रा भी निकाला गया। मेले के आकर्षण के रूप में हस्त निर्मित साबुन, तेल, धूपबत्ती, गोबर से निर्मित उत्पाद, साजो सज्जा के सामान, गिफ्ट पैकिंग, अगरबत्ती, मसाले, छात्राओं द्वारा निर्मित अचार, पापड, चॉक्लेटस, केक्स, नानखटाई, नमकीन, हस्तनिर्नित ऊनी वस्त्र, जयपुर एवं दिल्ली से आयी हुई दुकाने आदि रहे। मेले में खाने पीने की स्टॉल्स पर भी बच्चों एवं महिलाओ की भारी भीड़ रही।

समापन के अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अथिति भरतपुर की सांसद रंजीता कोली ने अपने उद्बोधन में लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा महिलाओ के उत्थान के लिए किये जा रहे नवाचार को सराहनीय कदम बताया। इस अवसर पर उन्होंने महिला इकाई द्वारा आयोजित स्वयं सिद्धा शरद मेले में नारी शक्ति द्वारा लगायी गई। स्टाल्स की तारीफ की और लघु उद्योग भारती महिला इकाई भरतपुर को बधाई देते हुए इस अनूठे प्रयास की सरहाना करते हुए बताया की देश के प्रधानमंत्री द्वारा उद्योगो को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की स्किल डेवलपमेंट योजना के अंतर्गत बैंकों द्वारा दिए जा रहे ऋण कम व्याज दर पर उपलब्ध है। इस अवसर पर उन्होंने सभी महिला उद्यमियों से अनुरोध किया की प्रधानमंत्री की इस योजना का लाभ लेकर अपने उद्योगो को बढ़ावा दे जिससे देश की अर्थव्यवस्था में आपकी भागीदारी और बढ़े। उन्होंने आत्म निर्भर भारत के परिकल्पना को साकार करने के लिए स्वदेशी अपनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने मेले में आई हुई सभी स्टाल्स का भ्रमण कर महिलाओ का उत्साह वर्धन किया।

इस अवसर पर नगर निगम भरतपुर की आयुक्त वीना महावर ने भी महिला उद्यमिओ को हर प्रकार से सहयोग एवं मदद का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विशिष्ठ अथिति के रूप में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सतेंद्र गोयल एवं पितलिया भी मजूद रहे। स्वास्थ्य मंदिर के सचिव डॉ. वीरेंदर अग्रवाल भी मौजूद रहे। लघु उद्योग भारती महिला इकाई की अध्यक्ष कविता गोयल, सचिव हरप्रीत कौर मग्गो, कोषाध्यक्ष सोनल गुप्ता, उपाध्यक्ष स्वाति सक्सेना, शिल्पी जैन हथैनी, मीरा गोयल, ऋतू अग्रवाल, राधा अग्रवाल, पारुल गोयल, उर्वशी सिंघल, कीर्ति तनेजा, आशा, अलीना, रीना चौधरी, चंचल, शिप्रा तनेजा, नीतू सोनी, भारती गुप्ता आदि ने मेले में तीन दिन तक बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी निभाई। अध्यक्ष कविता गोयल ने अपने धन्यवाद् ज्ञापन में लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी एवं सदस्यों, अग्रसेन महिला विद्यापीठ की प्रबंध कारणी, मेले में पधारे हुए सभी अथिति, मेले में भाग लेने वाली सभी महिला उद्यमी, प्रतियोगिताओ में भाग लेने वाले सभी बच्चों व महिलाओ, मेले में आये हुए सभी दर्शको व लाभार्थियो का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती पुरुष इकाई के सुनील गोयल प्रधान, डॉ. प्रेम सिंह कुंतल, मनीष सिंघल, नरेश शर्मा आदि मौजूद रहे। मेले का संचालन शिल्पी जैन हथैनी ने किया।

लघु उद्योग भारती ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के लिए की गौरवमयी पहल

January 4, 2024

जालंधर / विशाल कोहली

लघु उद्योग भारती ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के लिए की गौरवमयी पहल करते हुए अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में आगामी पौष शुक्ल द्वादशी, विक्रम संवत 2080, सोमवार (22 जनवरी, 2024) के शुभदिन, प्रभु श्री राम के बाल रूप नूतन विग्रह को श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे नवीन मंदिर भूतल के गर्भगृह में विराजित करके प्राण प्रतिष्ठा में सक्रिय भागीदारी के लिए सदस्यों को प्रोत्साहित और प्रेरित करने के लिए जालन्धर के प्रतिष्ठित उद्यमियों की बैठक की।

मुख्यवक्ता चंद्र कांत ( प्रदेश सह संयोजक श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, आखिल भारतीय गौ कथा प्रशिक्षण प्रमुख) ने कहा कि श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा राष्ट्र गौरव की बजाए विश्व गौरव का महोत्सव बन गया है। सनातन धर्म के मूल संस्कार तथा विचारधारा वसुधैव कुटुम्बकम् और सामाजिक समरसता के अनुरूप इस महोत्सव को आयोजित करने के लिए हरेक की सहभागिता को सुनिश्चित बनाया जा रहा है। श्रीराम के जीवनवृत से संबंधित विभिन्न प्रचलित भ्रांतियों के प्रति सजग करते हुए चंद्र कांत जी ने कैकई, भरत, लक्ष्मण, उर्मिला, सीता माता, विभीषण इत्यादि से संबंधित जानकारी भी सांझा की। उक्त जानकारी देते हुए लघु उद्योग भारती पंजाब के उपाध्यक्ष विक्रान्त शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर चन्द्रकान्त ने सभी उद्यमियों को देश की आर्थिक वज्रभुजा बताते हुए प्राण-प्रतिष्ठा के दिन (सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे के मध्य) अपने प्रतिष्ठान, वर्कशाप में भजन-कीर्तन, टेलीविजन एल ई डी स्क्रीन लगाकर अयोध्या के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह प्रदर्शित करने व प्रसाद वितरण करने, र श्रीराम जय राम जय जय राम ₹ रूपी विजय मंत्र, हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, रामरक्षा स्त्रोत आदि के सामूहिक पाठ करने का आह्वान किया। सायंकाल सूर्यास्त के बाद अपने घर, दुकान, व्यापारिक संस्थान के सामने देवताओं की प्रसन्नता के लिए गऊ माता के गोबर से तैयार दीपक प्रज्वलित करने के साथ साथ इस पावन दिवस को दीपोउत्सव के रूप में मनाने आग्रह किया।

लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अरविंद धूमल ने पुरषोत्तम श्रीराम हमारे आराध्य क्यो, वर्तमान में उनका जीवन किस प्रकार से हमारा मार्गदर्शक बन सकता है, के बारे में ओजस्वी व ज्ञानमयी जानकारी सांझा की।

लघु उद्योग भारती जालन्धर के अध्यक्ष विवेक राठौर ने बताया कि आगामी 22 जनवरी 2024 (सोमवार) को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के प्रति विश्व भर के करोड़ो श्रीराम भक्तो की उत्सुकता व भक्ति भाव को ध्यान में रखते हुए पवित्र अक्षत यथाशक्ति घर घर पहुंचाने के व्यापक प्रबंध किए जा रहे है। इन अवसर पर प्रान्त संयोजक गौ सेवा संजीव शर्मा, जालन्धर महानगर के संयोजक प्रमोद गुप्ता, योगेश धीर, सुशील सैनी, लघु उद्योग भारती जालन्धर के अध्यक्ष विवेक राठौर, महासचिव अनिरुद्ध धीर, मनोहर धवन, सुमित दुग्गल, आकाश राठौर, ललित भल्ला, गुरबख्श सिंह जुनेजा, अनुज कपूर, सुमित दुग्गल, गगन चौधरी व अन्य गणमान्य ने सक्रिय सहयोग दिया।

लघु उद्योग भारती का फेयर 5 से

January 4, 2024

भीलवाड़ा लघु उद्योग भारती महिला इकाई की ओर से 5 जनवरी से महेश छात्रावास में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय फेयर में सभी स्टॉल बुक हो गए है। मेला अध्यक्ष शशि काबरा ने बताया की फेयर की तैयारियां अंतिम चरण में है। आत्म निर्भर भारत की पहचान महिला उत्थान थीम पर आयोजित इस फेयर में अधिकतम स्टॉल महिलाओं द्वारा ही बुक कराए गए हैं जो अपने उत्पाद का प्रदर्शन करेंगी। फेयर में भीलवाड़ा के अलावा जोधपुर, जयपुर, ब्यावर, राजसमंद, नाथद्वारा, प्रतापगढ़, जहाजपुर से स्टॉल बुक हुई है। फेयर में ज्वैलरी में इमिटेशन ज्वेलरी और थेवा ज्वेलरी, टेक्सटाइल में हैंडलूम, साड़ी, कुर्ती, एथनिक वियर, रेडीमेड गारमेंट, बूटीक आदि की स्टॉल रहेगी। भीलवाड़ा महिला इकाई अध्यक्ष पल्लवी लड्डा ने बताया कि तीनों दिन प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगे। मेले में आने वाले प्रत्येक दर्शनार्थी को ड्रॉ में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। विशेष खरीददारी पर मेगा ड्रॉ कूपन देंगे। महिला इकाई सचिव नीता बंसल ने बताया कि फेयर को सफल बनाने में विमला मुनोत, चंदा मूंदड़ा, स्नेह जगेटिया, अनुपमा नामधर, स्नेहा जागेटिया, संगीता कांकानी, मानकंवर काबरा, मधु अग्रवाल, सुशीला लोढ़ा, नीलम अग्रवाल, न रेखा ईनाणी, आशा सोमानी, स्नेहलता मेलाना, आरती अग्रवाल, अंजना तोषनीवाल, इंदिरा असावा, सुमित्रा हुरकट आदि प्रयासरत हैं।

लघु उद्योग भारती की स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी 5 जनवरी से

January 4, 2024

कोटा/नि.सं.। लघु उद्योग भारती की महिला इकाई कोटा की ओर से 5 से 7 जनवरी तक तीन दिवसीय स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी का आयोजन झालावाड़ रोड स्थित माहेश्वरी भवन में किया जाएगा। लघु उद्योग भारती की महिला इकाई कोटा की अध्यक्ष शशि मित्तल, सचिन चांदनी पोद्दार व कोषाध्यक्ष निहारिका गुप्ता ने बताया कि 'आत्मनिर्भर भारत की पहचान महिला का उत्थान' थीम पर आयोजित इस प्रदर्शनी में देशभर से 100 से अधिक महिला उद्यमी भाग लेंगी, जो अपने प्रोडक्ट का प्रदर्शन इस प्रदर्शनी में करेगी। प्रदर्शनी के पोस्टर का विमोचन कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी, दी एसएसआई एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष गोविंदराम मित्तल व लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ताराचंद गोयल व अध्यक्ष अमित सिंघल ने किया। लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ताराचंद गोयल व कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव माहेश्वरी ने कहा कि स्वयंसिद्धा प्रकल्प लघु उद्योग भारती का एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करके उनके द्वारा निर्मित वस्तुओं को बाजार उपलब्ध कराया जाता है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गोविंद राम मित्तल ने कहा कि इस प्रदर्शनी का शुभारंभ 5 जनवरी को सुबह 11 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लाडपुरा विधायक कल्पना देवी एवं कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा होंगे। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद का भी सानिध्य प्राप्त होगा। संयोजक सीए रजनी मित्तल ने बताया कि प्रदर्शनी में करीब 100 से अधिक स्टालों की बुकिंग हो चुकी है।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please