News

Featured News

All News

बावल में मुस्कान- प्रोत्साहन दिवस मनाया, सम्मानित हुए कर्मचारी

January 16, 2024

लघु उद्योग भारती रेवाड़ी और डाटा ग्रुप बावल की तरफ से विशेष समारोह 'मुस्कान व प्रोत्साहन दिवस' का आयोजन किया। इस मौके पर डाटा ग्रुप बावल के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, जिनमें शुभम, विजय, चंदन, राहुल, पुष्पेन्द्र, सुनील, अरविंद राय, नरेंद्र शामिल हैं। यह ग्रुप एमएसएमई को बढ़ावा देने और उनके मूल्यवान कर्मचारियों को सम्मानित करने के लिए है, ताकि वे अपने संगठनों के लिए सर्वश्रेष्ठ दे सके। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जगराम यादव, श्रम निरीक्षक, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रुति प्रकाश दाहिया, जयदीप दत्ता, महेश कुमार, संजय डाटा, राजेश अग्रवाल, रोहित सचदेवा, अरुण टोकस, प्रांजल डाटा उपस्थित थे। इस अवसर पर आदित्य डाटा, गौरव कुमार, पन्ना लाल, मदन लाल, भूपेन्द्र कुमार, कपिल, मिथलेश आदि मौजूद थे

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर लघु उद्योग भारती दिन में खेलेंगे होली और रात में मनाएंगे दीवाली

January 16, 2024

सहारनपुर: अयोध्या धाम में श्री रामलला के भव्य विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर लघु उद्योग भारती द्वारा एक भव्य कार्यक्रम 'आओ दिन में खेले होली, रात में मनाए दीवाली आयोजित किया जा रहा है।

22 जनवरी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जीपीओ रोड स्थित एक सभागार में लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि 22 जनवरी को कोर्ट रोड स्थित कार्यालय पर सुबह 11 बजे हवन किया जाएगा, दोहपर 12 बजे से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण एलसीडी स्क्रीन पर किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे हलवा और कढ़ी चावल एवं बूंदी के प्रसाद के भण्डारे का आयोजन होगा एवं गुलाल और फूलों से होली खेली जाएगी। रात्रि में शिव धाम भूतेश्वर मंदिर रोड पर सांय 6.30 बजे भजन संध्या का आयोजन होगा, रात्रि 8.30 बजे दीपमाला एवं भव्य आतिशबाजी का कार्यक्रम होगा।

लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष अनुपम गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम के संयोजक सुशील सडाना, अक्षय जैन, घनश्याम महेश्वरी एवं अजेश शर्मा को बनाया गया है। भजन संध्या का आयोजन राजीव आनंद, बृजेश प्रजापति, विपुल जैन, आदेश बिंदल द्वारा कराया जाएगा। आतिशबाजी का आयोजन कुलदीप धमीजा, अनुज अग्रवाल, मयंक एवं संजीव जैन के द्वारा कराया जाएगा।

बैठक में जिलाध्यक्ष वरूण अग्रवाल, जिला महामंत्री राजीव चानना, संगठन महामंत्री शौर्य जैन, कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा, सुधाकर अग्रवाल, देवेन्द्र कुमार बंसल, प्रदीप सिंघल, अनुज जैन, दिनेश माहेश्वरी, संदीप गुप्ता, विपिन कुमार जैन, अजय अग्रवाल, मनोज कुमार गर्ग, राजीव अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, विशाल नागपाल, दुष्यंत सैनी, सुमित धीमान, मनोज गोयल, संदीप अग्रवाल, आदेश बिंदल, अंबर जैन, अनिल कुमार गुप्ता आदि बड़ी संख्या में उद्यमी उपस्थित रहें।

मादडी इंडस्ट्रियल में रींग रोड़ को ले कर उद्योगपतियों में भारी आक्रोश

January 16, 2024

उदयपुर (यूथ की आवाज)। उदयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा मादड़ी में बनाई जा रही रींग रोड़ के नक्शे के साथ उद्योपगतियों ने रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक अजय पण्ड्या के साथ अवलोकन करने पर पाया कि नक्शे में मादड़ी औद्योगिक क्षेत्र की सर्विस रोड़ को बहुत ही छोटी कर दी गई है इससे वर्तमान में ट्रक एवम भारी वाहन का मादडी में स्थित ईकाईयों में आवागमन की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। लघु उद्योग भारती मादडी इकाई के सदस्यों एवं उद्योगपतियों ने इसका भारी विरोध जताया। मादड़ी इकाईयों के अध्यक्ष हेमंत जी जैन, उपाध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, सचिव अरूण कुमार बया, मुख्य इकाई के अध्यक्ष मनोज जोशी, एवं उद्योगपति मांगीलाल लूनावत, यशवंत सिंघवी, अशोक जैन, धनेश जैन, राजेंद्र पुरोहित सहित कई उद्योगपतियों ने उदयपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के समक्ष रोष व्यक्त कर सर्विस रोड़ को कम से कम 12 मीटर की बनानें की बात रखी, ताकि मादडी इंडस्ट्रियल ऐरिया में यातायात सुगम हो सकें अन्यथा मादडी में स्थित इकाईया बंद करने स्थिति हो जाएगी।

उद्यमियों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे, अनेक नवाचार होंगे

January 16, 2024

पश्चिमी राजस्थान हस्तशिल्प उत्सवः 15 से अधिक समितियों का गठन

जोधपुर, 12 जनवरी (कास)। रावण का चबूतरा मैदान में 24 जनवरी से 4 फरवरी तक आयोजित होने वाले पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए लेकर लघु उद्योग भारती भवन में विभिन्न औद्योगिक संगठन, जिला प्रशासन, जिला उद्योग केंद्र और आयोजन समितियों के सदस्यों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें मेले को भव्य और दिव्य स्वरूप देने पर विचार विमर्श किया गया। पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प 2024 के मुख्य संयोजक घनश्याम ओझा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मेले में अनावश्यक खर्च को बचाते हुए मेले में आने वाले उद्यमियों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।

मुख्य समन्वयक महावीर चोपड़ा ने बताया कि मेले के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियां का गठन किया गया है। मेले में इस बार कई नवाचार किया जाएंगे।

आयोजन समिति के स्वागत कमेटी के उपाध्यक्ष निर्मल गहलोत ने मेले के दौरान सफाई व्यवस्था और फूड क्वालिटी पर विशेष ध्यान रखने का सुझाव देते हुए कहा कि मेले के दौरान आयोजित सेमिनार विशेष विषयों पर केंद्रित होते हैं इसलिए सेमिनार में अधिक से अधिक उद्योगों की उपस्थिति हो, यह प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, जोधपुर प्रान्त उपाध्यक्ष दीपक माथुर, प्रान्त संयुक्त महासचिव सुरेशकुमार विश्नोई, प्रान्त कोषाध्यक्ष नितिन सालेचा, जोधपुर महानगर उपाध्यक्ष पंकज भण्डारी पूर्व अध्यक्ष सुधीन्द्र दुगड, राजेन्द्र राठी, कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश जीरावला, सदस्य अशोक बाहेती, हैंडीक्राफ्ट एसोसियेशन के भारत दिनेश, जोधपुर इंडस्ट्रीज से अनुराग लोहिया के अलावा स्टील एशोसियेशन सहित अन्य विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक के दौरान विभिन्न समितियां के पदाधिकारियों ने तैयारी को लेकर प्रस्तुतिकरण दिया। बैठक को जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष एनके जैन व मारवाड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के माधोसिंह भंडारी ने भी संबोधित किया। इस दौरान मेले के आयोजन को लेकर लगभग 15 से अधिक समितियों का गठन किया गया। जिसमें आयोजन कमेटी, एक्जीक्यूटिव कमेटी, स्वागत कमेटी, पैटर्न कमेटी, वित्त कमेटी, स्टॉल अलॉटमेंट कमेटी, सेंट्रल पंडाल कमेटी, स्टोन माइंस नेचुरल रिसोर्स कमेटी, कॉन्फ्रेंस एंड सेमिनार कमेटी, प्रतियोगिताएं कमेटी मारवाड़ी प्रतियोगिता, प्रचार प्रसार कमेटी, इंफा मैनेजमेंट कमेटी, सुरक्षा कमेटी, सांस्कृतिक कमेटी, इन्विटेशन कमेटी, फूड कोर्ट व आवास व्यवस्था कमेटी शामिल है।

हस्तशिल्प उत्सव को लेकर बैठक 15 को- पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव के परिपेक्ष में जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में 15 जनवरी को दोपहर 3.30 बजे जिला परिषद सभागार में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में उत्सव आयोजन में विभिन्न विभागों के दायित्वों एवं उनके क्रियान्वयन बाबत् विचार-विमर्श किया जाएगा।

उद्योगों को विशेष पैकेज देने की सरकार से की मांग

January 16, 2024

संवाद न्यूज एजेंसी

परवाणू (सोलन)। लघु उद्योग भारती परवाणू इकाई की बैठक अध्यक्ष राकेश भाटिया की अध्यक्षता में उद्योग सदन कार्यालय परवाणू में हुई।

बैठक में हिमुडा द्वारा उपलब्ध करवाए जा रहे पेयजल की दरों में भारी वृद्धि और हिमाचल में सबसे महंगा पेयजल मिलने के बावजूद भी पर्याप्त पानी न मिलने पर हिमुडा के खिलाफ रोष जताया गया। इसके अलावा उद्योगों में विद्युत दरों की बढ़ोतरी पर प्रदेश सरकार से उक्त महंगाई से निजात दिलाने के लिए उद्योगों के लिए राहत पैकेज उपलब्ध करवाने की मांग उठाई।

इसके अतिरिक्त उपस्थित सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने बारे चर्चा की।

गणतंत्र दिवस परवाणू में मनाया जा रहा है जिसमें संगठन ने आर्थिक सहयोग देने को भी अपनी स्वीकृति दी। परवाणू इकाई से जुड़े लघु उद्योग भारती के सदस्य चमन गोयल के बेटे केरव गोयल के अकस्मात निर्धन पर भी शोक जताया गया।

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ विजय शर्मा, प्रमोद शर्मा, पवन वर्मा, संगठन सचिव सचिन गोयल व अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

लघु उद्योग भारती व इंडस्ट्रियल एसोसिएशन का दिव्यांग सहायता शिविर, अब तक 415 पंजीकृत, उपकरण वितरित

January 16, 2024

भास्कर न्यूज | केकड़ी

भारत विकास परिषद, लघु उद्योग भारती व इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के तत्वाधान में भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर द्वारा प्रेम मैरिज गार्डन में लगाए जा रहे तीन दिवसीय विकलांग अंग उपकरण वितरण शिविर में अब तक 415 दिव्यांगों का पंजीकरण किया गया।

शिविर में केकड़ी जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गणपत राजपुरी व भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के प्रभारी ने विचार करते हुए कहा कि दिव्यांगों की सेवा करना बड़े पुण्य का कार्य है। हमें हमेशा तत्परता से दिव्यांगों की सेवा करनी चाहिए। भारत विकास परिषद के संरक्षक रामगोपाल सैनी ने बताया कि शुक्रवार तक शिविर के दूसरे दिन ट्राइसाइकिल 35, बैसाखी 26, व्हील चेयर 22, कृत्रिम हाथ 5, कृत्रिम पैर 8 व कान की मशीन (श्रवण यंत्र) 40 सहित उपकरण जरूरतमंद विकलांगों को वितरित किए गए। इस दौरान भाविप अध्यक्ष महेश मंत्री, सचिव दिनेश वैष्णव, लघु उद्योग भारती के उपाध्यक्ष शिवकुमार बियानी, समाजसेवी नंदकिशोर तिवारी, विकलांग संघ के प्रदेशाध्यक्ष महावीर कांसोटिया ने भी विचार व्यक्त किये। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष महेश मंत्री ने बताया कि शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक शत्रुघ्न गौतम शिरकत करेंगे। भाविप के गोपाल लाल वर्मा, पार्षद ज्ञान प्रकाश राठी, बहादुर सिंह शक्तावत, योगेश कुमार जैन, शीतल कुमार जैन, विमल कोठारी, अंकित जैन पवन जैन, रामनिवास जैन, विकलांग समिति मालपुरा अध्यक्ष चंद्र मोहन सिंह, ओमप्रकाश सैनी, महावीर साह, सुरेश जैतवाल, नरेश जांगिड़, उगमाराम रेगर आदि ने शिविर के दौरान सराहनीय सेवाएं दी। दी। पंजीयन के दौरान पवन कुमार जैन, निहालचंद मेड़तवाल, महावीर प्रसाद पारीक, संगठन मंत्री सुभाष चंद्र भाल, रामनिवास जैन, कैलाश चंद्र विजयवर्गीय, शंभू कुमार जैन, रवि मुनिया रामबाबू स्वर्णकार आदि सहित सदस्यों ने योगदान दिया।

हर घर सोलर अभियान को बढ़ावा देने का निर्णय

January 12, 2024

लघु उद्योग भारती संघटन की बैठक मोड़ैला स्थित होटल में आयोजित हुई जिसमें उद्यमियों ने सोलर पैनल लगवाने और उससे मिलने वाले लाभ पर मंथन किया और हर घर सोलरर अभियान बढ़ावा देने का निर्णय लिया। कार्यक्रम में दिनेश गुप्ता (पूर्व जिला अध्यक्ष) ने बताया सरकार की मंशा है। कि प्रत्येक काशीवासी बिजली की बचत करें तथा सभी घरों में सोलर पैनल लगाये जाये। संजी देववंशी ने बताया कि प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री द्वारा बिजली की बचत करने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है। सरकार द्वारा घरों में सोलर पैनल लगाने पर सब्सिडी दी जा रही है, जिसका लाभ प्रत्येक काशीवासी को उठाना चाहिए। राजेश कुमार सिंह (अध्यक्ष लघु उद्योग भारती, काशीप्रांत) ने बताया कि सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी से बिजली को काफी बचत होगी। साथ ही सोलर अभियान को बल मिलेगा। मांग की कि सरकार जो छूट एक किलो वाट में दे रही है उसी अनुसार छूट का लाभ १० किलो वाट पर भी दें। कार्यक्रम में राजेन्द्र कुमार सिंह, जितेश गुप्त, इंद्र कुमार गुप्त, विकेश जायसवाल, ज्योति शंकर मिश्र, मनीष चौबे, विमलेश मौर्य, रविंद्र सिंह, दिलीप गुप्त, अरूण सिंह सहित काफी संख्या में उद्यमी उपस्थित थे।

लघु उद्योग भारती ने ताजपुर औद्योगिक क्षेत्र में संयोजक इकाई का गठन

January 12, 2024

दैनिक भास्कर, उज्जैन | लघु उद्योग भारती महाकालेश्वर औद्योगिक क्षेत्र मक्सी रोड इकाई उज्जैन द्वारा नवनिर्मित औद्योगिक क्षेत्र ताजपुर में एक नवीन संयोजक इकाई का गठन किया गया। इसका नामकरण सर्वानुमति से विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र के रूप में किया गया। संयोजक गौरव चौहान और सह संयोजक भूषण जोशी बनाए गए।

इस दौरान महाकालेश्वर इकाई के अध्यक्ष गिरीश जायसवाल ने लघु उद्योग भारती संगठन से जुड़ने वाले उद्यमियों को संगठन के माध्यम से समस्याओं से निदान तक के विषय के बारे में विस्तृत जानकारी दी। एमपीआईडीसी के अधिकारियों से उक्त नवनिर्मित क्षेत्र में शीघ्रता से संपूर्ण विकास करने को लेकर डीआईसी के अधिकारियों से सब्सिडी की विस्तृत जानकारी के लिए कार्यशाला आयोजन की मांग की। क्षेत्रीय उद्यमी ज्ञानसिंह गौतम ने बताया कि कार्यक्रम में बृजेश शिवहरे, अखिलेश नागर, दिलीप रोहरा, सुनील पीठवे, अजय जैन, दिनेश लड्डा, संजय ज्ञानी, अंकित गादिया आदि की उपस्थित रही। साथ ही 60 से अधिक नत्र उद्यमी भी शामिल हुए। जिन्हें भी शीघ्र ही लघु उद्योग भारती का सदस्य बनाया जाकर संयोजक इकाई को पूर्ण इकाई के रूप में गठित किया जाएगा। विशेष मार्गदर्शन प्रदेश उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह कालरा, उल्लास वैद्य, नेमीचंद जैन, अतीत अग्रवाल, राजेश महेश्वरी, प्रांतीय सचिव राजेश गर्ग, अतिगत अग्रवाल, राजेश गर्ग, एमपीआईडीसी के कार्यपालन यंत्री सत्यवीर थेनुआ, सहायक यंत्री प्रवीण सिंह, उपयंत्री दुर्गेश चौहान, डीआईसी के महाप्रबंधक अतुल बाजपेयी आदि का रहा।

जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल का किया स्वागत,पश्चिमी राजस्थान उद्योग तहसील उत्सव 2024 की तैयारी पर चर्चा

January 12, 2024

दैनिक नवज्योति

नवज्योति/जोधपुर। लघुउद्योग भारती के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को शहर में नव पद स्थापित जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल से शिष्टाचार मुलाकात की और पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलक्टर से 24 जनवरी से 4 फरवरी तक आयोजित होने वाले पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2024 की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की। लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल को मेले के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। मेला संयोजक महावीर चौपड़ा ने जिला कलक्टर को मेल के संबंध में अब तक की गई तैयारी के संबंध में बताया।

जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधि मंडल का आभार जताया। साथ ही मेले को भव्य रूप से आयोजित करने में जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का विश्वास दिलाया। जिला कलक्टर ने मेले की नोडल एजेंसी लघु उद्योग भारती के सानिध्य मे अगामी सप्ताह उत्सव से संबंधित बैठक का आयोजन करने की बात कही। साथ ही उत्सव को लेकर संबंधित विभाग के आधिकारियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान उद्योगो से संबंधित विभिन्न विषयो पर समस्या एवं सुझाव पर चर्चा की गई। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, जोधपुर प्रान्त उपाध्यक्ष दीपक माथुर, प्रान्त संयुक्त महासचिव सुरेशकुमार विश्नोई, प्रान्त कोषाध्यक्ष नितिन सालेचा, जोधपुर महानगर उपाध्यक्ष पंकज भण्डारी, पूर्व अध्यक्ष सुधीन्द्र दुगड, राजेन्द्र राठी, कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश जीरावला, सदस्य अशोक बाहेती सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

कोटा में स्थाई उद्योग प्रदर्शनी स्थल की स्थापना हो

January 12, 2024

कोटा। स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी के आयोजन उपरांत महिला उद्यमियों की एक बैठक पुरुषार्थ भवन पर आयोजित की गई।

लघु उद्योग भारती महिला इकाई की अध्यक्ष शशि मिलत एवं सचिव चांदनी पोदार ने बताया कि 5 से 7 जनवरी तक आयोजित सवसिद्धा प्रदर्शनी को करीभ 20 हजार से अधिक लोगों ने देखा और यह आयोजन पूर्णतया सफल रहा। इस प्रदर्शनी में देश भर से आई महिला उद्यमियों द्वारा उत्पादित वस्तुओं को आमजन द्वारा सराहा गया और जमकर खरीददारी को गई और आगे के ऑर्डर भी मिले। प्रदर्शनी के आयोजन में सिडी के जनरल मैनेजर आलोक कुमार पांडे द्वारा दिए गए सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

मित्तल पोदार ने बताया कि हमारे पास 200 से अधिक प्रदर्शनी में स्टॉल लगाने के आवेदन आए थे लेकिन जगह के अभाव में हम सिर्फ 103 स्टालों को हमें इस प्रदर्शनी में शामिल कर सके, इसको लेकर समापन समारोह में आये लोकसभा अध्यक्ष ओम किरला को प्रतिवेदन दिया है कि कोटा में स्थाई रूप से इस तरह की प्रदर्शनियों के लिए स्थान उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी को सफल आयोजन पर लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ताराचंद गोयल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गोविंदराम मित्तल कोटा व्यापार महासंष के महासचिव अशोक माहेश्वरी लघु उद्योग भारती के पूर्व प्रांतीय सचिव अचल पोद्दार का भी भरपूर सहयोग मिला, इसके लिए उनका जाभार व्यक्त किया गया।

डेंटल एंड स्किन केयर कार्यशाला में दिए ब्यूटी के टिप्स

January 12, 2024

नवज्योति / जोधपुर ।लघु उद्योग भारती महिला इकाई की ओर से डेंटल एंड स्किन केयर पर आयोजित की गई। जिसमें प्रशिक्षक दिव्यांशी विश्नोई ने जीवंत प्रदर्शन कर दातों की नियमित देखभाल – करने एवं प्रतिदिन की एक – अच्छी और हेल्दी स्किन के लिए बेसिक देखभाल, पोषण और साफ-सफाई के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने चमकदार – स्किन के लिये आवश्यक विटामिन पोषण तत्वों के बारे मे बताते हुए महिलाओं को ब्यूटी टिप्स भी दिए। लघु उद्योग भारती महिला इकाई अध्यक्ष मोना हरवानी ने कहा कि इकाई के कार्यों व उपलब्धियों के बारे में जानकारी साझा की। कार्यशाला के पश्चात महिला इकाई कार्यकारिणी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न संगठनात्मक विषयों, सदस्यता अभियान, औद्योगिक समस्याओं एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी, कार्ययोजना के विषय मे विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती महिला इकाई निवर्तमान अध्यक्ष मीनू दूगड़, उपाध्यक्ष इन्दुबाला अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शिल्पा अग्रवाल, सहसचिव इन्दु चौपड़ा, कार्यकारिणी सदस्य अरूणा राठी, ममता मनानी, पूनम चौपड़ा, ममता लोहिया, प्रियंका, मनीषा शर्मा, सुनीता शर्मा, कमल गुप्ता आदि उपस्थित थे। सचिव कंचन लोहिया ने आभार जताया।

प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगाः मुख्यमंत्री डॉ. यादव

January 11, 2024

भोपाल वि.सं.। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा। उद्योगपतियों की उद्योगों की इकाई लगाने के लिए हर संभव मदद की जाएगी। राज्य सरकार रोजगार और उद्योगों के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज मंत्रालय में उद्योगपतियों से चर्चा कर रहे थे। इस अवसर पर प्रमुख सचिव उद्योग श्री संजय शुक्ला तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फोर्स मीटर्स लिमिटेड के अध्यक्ष श्री अभय फिरोदिया, पिनेकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. सुधीर मेहता, गोल्ड क्रेस्ट सीमेंट लिमिटेड के प्रबंध निर्देशक श्री आर एस जोशी एवं सागर ग्रुप के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री सुधीर अग्रवाल ने सौजन्य भेंट की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उद्योगपतियों ने अपने उद्योगों की जानकारी दी। फोर्स मोटर्स लिमिटेड के अध्यक्ष श्री अभय फिरोदिया ने बताया कि फोर्स मोटर्स लिमिटेड राज्य में 1987 से पीथमपुर में कार्यरत है। यह प्रदेश में 4515 करोड़ से अधिक का निवेश कर चुकी है एवं 2200 से अधिक लोगों को रोजगार दे रही है। पिनेकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. सुधीर मेहता ने बताया कि यह कंपनी राज्य के पीथमपुर में 1996 में कार्यरत है। प्रदेश में 175 करोड़ से अधिक का निवेश कर चुकी है एवं एक हजार से अधिक लोगों को रोजगार दे रही है। राज्य शासन द्वारा पिनेकल मोबि साल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की उनको नवीन परियो के लिए पीचमपुर में भूमि आटित की गई है। डॉ. मेहता ने एका मोचिलिटी कंपनी की भी जानकारी इस कंपनी को पीथमपुर में संगंज स्थापित करने के लिए 50 एकड़ भूमि आटित की गई है। गोल्ड के सीमेंट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक की आर एस को ने जानकारी दी कि कंपनी ने नीमच जिले में केि पावर प्लांट के साथ 3 मिलियन टन प्रतिवर्ष क्षमता मीमेंट प्लांट स्थापित करने के लिए 3 हजार करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। सागर के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री सुधीर अग्रवाल ने चत कि नर्मदा पुरम रोड के निकट अत्यधिक सुविधাজ सुसज्जित मागर मल्टी स्पेशलिस्टी हास्पिटल की स्थापना की गई है। वर्तमान में रायसेन जिले में पांच स्पिनिंग इकाइयों का संचालन किया जा रहा है। कि लगभग 500 करोड़ रुपए का निवेश किया जा चुक और 2 हजार से अधिक व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त है। ग्रुप की एक अन्य इकाई सागर न्यूट्रीमेंट द्वारा करोड़ के निवेश के साथ बासमती चावल एवं अन्य चावल की इकाईयां स्थापित की गई हैं। जिसमें लग 400 लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उद्योगपतियों ने अपनी कंपनी की भविष् कार्ययोजना की भी जानकारी दी।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please