लघु उद्योग भारती महिला इकाई की मीटिंग संपन्न
लघु उद्योग भारती महिला इकाई की मीटिंग आयोजित की गई मीटिंग में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यभारत प्रांत की महिला प्रभारी श्रीमती सीमा मिश्राजी इंदौर से पधारी मीटिंग की अध्यक्षता महिला इकाई की अध्यक्ष मीना गुप्ता द्वारा की गई सीमा मिश्र जी ने पिछले साल अक्टूबर में स्वयंसिद्धा दीपोत्सव प्रदर्शनी के सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को बधाई देते हुए मीटिंग की शुरुआत की मीटिंग में उन्होंने महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र तथा राज्य की नीतियों में लघु उद्योग भारती की अहम भूमिका होती है तथा महिलाओं को उधम रजिस्ट्रेशन करने के लिए उन्होंने जागरूक किया उन्होंने बताया कि मिनिस्ट्री ऑफ़ msme का यह उद्यम आधार कार्ड बनने से मंत्रालय की नीतियों की सारी जानकारी महिलाओं को उनकी मेल पर प्राप्त होने लगेंगी इसके अलावा उन्होंने प्राइवेट में ०प्रतिशत कमीशन पर अपनी उत्पाद को बेचने के लिए फ्लिपकार्ट अमेजॉन के लिए नंबर दिए ताकि महिलाएँ यहाँ पर अपना रजिस्ट्रेशन कराके अपनी उत्पाद को ऑनलाइन बेच कर आत्मनिर्भर बन सके महिलाओं को आत्मनिर्भर तथा महिला सशक्तीकरण की बात पर उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वे उद्यम आधार कार्ड बनाकर अपने प्रॉडक्ट्स की पैकेजिंग तथा ब्रांडिंग पर विशेष ध्यान दें।

