News

Featured News

All News

स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी : लघु उद्योग भारती महिला इकाई का आयोजन

January 4, 2024

लघु उद्योग भारती ब्यावर की महिला शाखा द्वारा आगामी 6 व 7 जनवरी को दो दिवसीय स्वयंसिद्धा उत्तरायण उमंग प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है जोकि आत्मनिर्भर भारत की पहचान और महिला उत्थान थीम पर आयोजित होने जा रही है। प्रदर्शनी में नगर की 50 से अधिक महिला उद्यमियों द्वारा भाग लिया जायेगा जिसमें वे अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगे। प्रदर्शनी को लेकर आदर्श विद्या मंदिर सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। संयोजिका कविता नाहर और शोभंता मेहता ने बताया कि इस तरह की अनूठी प्रदर्शनी पहली बार आयोजित हो रही है जिसमें महिलाओं के कौशल विकास को प्रोत्साहित कर उन्हें सफल उद्यमी बनाने का अवसर मिलने वाला है।

स्वयं सिद्धा मेले का आयोजन..34 स्टालों पर स्वउद्योग के उत्पाद प्रदर्शित किए *स्वयंसिद्धा शरद मेला

January 4, 2024

भरतपुर। लघु उद्योग भारती महिला इकाई ई भरतपुर की ओर से तीन दिवसीय स्वयं सिद्धा शरद मेला का आयोजन अग्रसेन महिला विद्यापीठ रणजीत नगर में किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम ने किया। मेले में 34 स्टाल लगाई गई, जिसमें महिलाओं द्वारा स्व उद्योग के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। बड़ी संख्या में लोगों ने खरीददारी की। मुख्य अतिथि निम्बाराम ने स्वदेशी वस्तु एवं स्वदेशी संस्कारों को अपनाने के बारे में जोर डाला। उन्होंने कहा कि हमें अपने सार्वजानिक एवं व्यक्तिगत जीवन में सादगी एवं सामान्य सदाचार के नियमों को अपनाना चहिए। देश की आर्थिक उन्नति के लिए स्वरोजगार को अपनाए जिससे स्वदेशी वस्तुओं का निर्माण होगा। स्थानीय लोगों को रोजगार उत्पन्न होगा जिससे देश की आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। स्वदेशी संसाधनों का उपयोग होगा विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता कम होगी जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था विकसित होगी। इससे महिलाओं में स्वाभिमान स्वावलम्बन और सम्मान की भावना विकसित होगी। महिलाओं के उत्थान से देश की आर्थिक अवं सामाजिक स्थिति सुद्रण होगी। विशिष्ठ अथिति प्रांत संघ चालक महेंद्र सिंह मग्गो ने कहा कि आज का स्वयं सिद्धा शरद मेला महिलाओं के उद्यमीकरण में एक मील का पत्थर साबित होगा। राजस्थान लघु उद्योग भारती महिला इकाई प्रदेश महामंत्री सुनीता शर्मा, भरतपुर इकाई अध्यक्ष कविता गोयल ने भी विचार रखे। मेला 30 दिसंबर तक सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक चलेगा। इसमें हर दिन लकी ड्रा एवं गेम्स रखे गए है। मेले में लघु उद्योग भारती की मीरा गोयल, ऋतू अग्रवाल, रीना चौधरी, भारती गुप्ता, स्वाति, नीतू सोनी, शिप्रा अरोरा, आशा , अलीना गोयल, उर्वशी, पारुल गोयल, आदि मौजूद रही।

केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नारायण राणे से मिले उद्यमी, प्रदेश में एमएसएमई को प्रोत्साहन समेत कई सुझाव द

January 4, 2024

बिजनेस रिपोर्टर | जयपुर

प्रदेश के दौरे पर आए केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नारायण राणे ने गुरुवार को उद्यमियों व व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी और सुझाव लिए। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि राजस्थान में उद्योग व व्यापार के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा। राणे ने मुलाकात के दौरान फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड इंडस्ट्री (फोर्टी) प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रदेश के आर्थिक विकास और एमएसएमई प्रोत्साहन पर चर्चा की। इस दौरान फोर्टी संरक्षक सुरजाराम मील, अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष पी.डी गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता व नरेश चोपड़ा, उपाध्यक्ष राजकुमार तालुका व रमेश अग्रवाल, मुख्य सचिव नरेश सिंघल व गिरधारी खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष नरेश गोयल, फोर्टी फोरन ट्रेड कमेटी अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, धीरेंद्र राघव, वुमन विंग महासचिव ललिता कुच्छल, उपाध्यक्ष नीलम मित्तल, संयुक्त सचिव साक्षी आहूजा व ज्योति पवार मौजूद रही। राणे ने कहा कि भारत 2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा तो इसमें राजस्थान की अहम भागीदारी होगी। फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने कहा, प्रदेश में एमएसएमई के सामने कई चुनौतियां हैं। उम्मीद है कि राज्य व केंद्र सरकार मिलकर समस्याओं का निवारण करेगी। सुरजाराम मील ने बताया कि फोर्टी एक मात्र औद्योगिक संगठन है, जिसने देश के बाहर केन्या में मल्टी ट्रेड एग्जीबिशन आयोजित की।

अगले साल नवंबर में युगांडा में इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो की योजना है। यदि केंद्र सरकार इस एक्सपो में सहयोग करे तो पूरे देश को लाभ होगा। फोर्टी नए बाजारों की तलाश में अन्य देशों में भी एक्सपो आयोजित करेगा। ललिता कुच्छल ने मार्च-अप्रैल में जयपुर में होने वाली राजस्थान वुमन आंत्रप्रिन्योर समिट को केंद्र और राज्य सरकार के एमएसएमई कैलेंडर में शामिल करने की मांग की। नीलम मित्तल ने इंडो-अफ्रीका एक्सपो की रिपोर्ट पेश की। उधर, राणे ने फोर्टी के प्रयासों की सराहना की।

लघु उद्योग भारती का महासम्मेलन आज

January 3, 2024

उद्यमी महासम्मेलन शुक्रवार को सुंदरपुर स्थित लॉन में किया गया. लघु उद्योग भारती के काशी प्रांत के अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि सम्मेलन में उद्यमियों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा जाएगा. 200 करोड़ का स्किल ट्रेनिंग सेंटर बनना था, जोकि आज तक नही बन पाया. इसके चलते लाखों युवाओं का भविष्य चौपट हो रहा है. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिथि एमएसएमई मंत्री नंद गोपाल नंदी व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा होंगे. मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर कार्यवाह डा. कृष्ण गोपाल होंगे. लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री राकेश गर्ग ने बताया कि उद्यमी सम्मेलन का उद्देश्य काशी के उद्यमियों की समस्याओं को दूर करना तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं को उद्यमियों तक पहुंचाना है.

लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी का आयोजन 5-6-7 जनवरी 2024 को

December 29, 2023

कोटा ब्यूरो न्यूज

लघु उद्योग भारती की महिला इकाई कोटा द्वारा 5-6-7 जनवरी 2024 को तीन दिवसीय स्वयंसिद्वा प्रदर्शनी का आयोजन झालावाड़ रोड़ स्थित माहेश्वरी भवन में किया जा रहा है ।

लघु उद्योग भारती की महिला इकाई कोटा की अध्यक्ष शशि मित्तल सचिन चांदनी पोद्दार कोषाध्यक्ष निहारिका गुप्ता ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत की पहचान महिला का उत्थान थीम पर आयोजित इस प्रदर्शनी में देश भर से 100 से अधिक महिला उद्यमियों द्वारा भाग लिया जा रहा है जो अपने उत्पादन का प्रदर्शन इस प्रदर्शनी में करेगी । आज इस प्रदर्शनी के पोस्टर का विमोचन कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक महेश्वरी लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ताराचंद गोयल दी एस एस आई एसोसियेशन के संस्थापक अध्यक्ष गोविंद राम मित्तल अध्यक्ष अमित सिंघल लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी यशपाल भाटिया अचल पोद्दार एवं मनोज राठी द्वारा किया गया।

इस अवसर परकोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी ने कहा कि स्वयंसिद्धा प्रकल्प लघु उद्योग भारती का एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करके उनके द्वारा निर्मित वस्तुओं को बाजार उपलब्ध कराया जाता है। माहेश्वरी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की पहचान के लिए महिलाओं का उत्थान अति आवश्यक है वर्तमान में महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन देने एवं उद्योग लगाने के लिए सरकार द्वारा कई तरह की छुटो का प्रावधान दिया हुआ है उन्होंने कहा इस तरह के आयोजन उत्पादन के प्रदर्शन के लिए बेहतरीन है। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ताराचंद गोयल एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गोविंद राम मित्तल ने कहा कि इस प्रदर्शनी का उद्घाटन 5 जनवरी 2024 को प्रातः 11:00 बजे माहेश्वरी भवन झालावाड़ रोड पर किया जाएगा जिसके मुख्य अतिथि लाडपुरा की विधायक कल्पना देवी एवं कोटा दक्षिण के विधायक संदीप शर्मा होंगे इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद का भी पुनीत सानिध्य प्राप्त होगा ।

लघु उद्योग भारती की महिला इकाई की अध्यक्ष शशी मित्तल सचिव चांदनी पोद्दार कोषाध्यक्ष निहारिका गुप्ता प्रदेश मंत्री श्वेता जैन प्रांतीय सदस्य सीमा मुंन्दडा एवं संयोजक रजनी मित्तल ने बताया कि इस प्रदर्शनी में करीब 100 से अधिक स्टालो की बुकिंग हो चुकी है.

शहादत दिवस पर लघु उद्योग भारती का कार्यक्रम आयोजित

December 28, 2023

( आज समाचार)

सहारनपुर। लघु उद्योग भारती सहारनपुर द्वारा शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर सिख धर्म के साहबजादो को श्रद्धांजलि देने के लिए लिए अरदास करने हेतु लघु उद्योग भारती के कोर्ट रोड स्थित कार्यालय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर गुरबाणी का पाठ किया गया एवं गुरु सिंह सभा सहारनपुर से पधारे ग्रंथियां और रागियों द्वारा भजन पाठ किया गया और उसके बाद सिख धर्म शहादत को नमन करते हुए अरदास की गई।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक सच से पधारे विभाग प्रचारक प्रवीण ने' समाज को सिख धर्म के गुरुओ और उनके नन्हें नन्हें बालकों द्वारा धर्म के लिए बलिदान देने के बारे में सभी को विस्तार से अवगत कराया और सभी से आग्रह किया कि वह अपने धर्म के प्रति सहिष्णुता रखते हुए किसी को भी अपने धर्म के साथ खिलवाड़ न करने दे। लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष अनुपम गुप्ता' ने इस अवसर पर सिख धर्म की बलिदान की परंपरा से सभी को प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान सरदार बलबीर सिंह धीर जी, सेक्रेटरी सरदार गुरविंदर सिंह कालरा जी, सरदार दलजीत कोचर, सरदार रणजीत सिंह, सरदार दलबीर सिंह, सरदार परमिंदर सिंह सोनी, सरदार बलबीर सिंह चावला, सरदार जसबीर सिंह कालरा एवं लघु उद्योग भारती के समस्त सदस्य जिला अध्यक्ष वरुण अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा, मंडल कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, चेयरमैन देवेंद्र कुमार बंसल, संरक्षक दिनेश माहेश्वरी, संदीप गुप्ता, संगठन महामंत्री शौर्य जैन, राजकमल अग्रवाल, उद्योग बंधु कन्वीनर एवं मीडिया प्रभारी इंजीनियर अजय शर्मा, राजीव आनंद, विशाल नागपाल, रजत अग्रवाल, प्रतीक बंसल, संजय गोयल, दुष्यंत सैनी, महावीर सैनी, आकाश कुचछल, नवीन सिंघल, संजय गोयल, इंजीनियर मुकेश शर्मा, राजीव सैनी, पुनीत धीर, विपिन जैन, विपुल जैन, अंजेश सैनी आदि काफी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे ।

मेला फिर लघु उद्योग भारती लगाएगी हस्तशिल्प मेला 24 को

December 28, 2023

सिटी रिपोर्टर | जोधपुर

राज्य सरकार के बदलने का असर दिखाई देने लग गया है। उद्योग विभाग ने आदेश जारी कर इस बार पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव करवाने के लिए नोडल एजेंसी का जिम्मा लघु उद्योग भारती को सौंप दिया है। जबकि पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में इसका जिम्मा मरुधरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पास था। अब. आयुक्त उद्योग सुधीर कुमार शर्मा ने नोडल एजेंसी बदलने का आदेश जारी किया है।

देशभर के आर्टिजन्स को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार के वाणिज्य व उद्योग विभाग की ओर से प्रतिवर्ष पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव आयोजित किया जाता है। यह आयोजन सामान्यतया – 2 से 11 जनवरी तक होता है, लेकिन इस बार विधानसभा चुनावों के कारण इसमें देरी हुई। इस बार ये मेला 24 जनवरी से 4 फरवरी तक लगाया जाएगा। इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को आयोजित हुई थी, जिसमें आयोजन के लिए जिम्मेदारियां तय कर ली गई है। आयोजन के लिए संयोजक लधु उद्योग भारती के महावीर चौपड़ा को बनाया गया है।

भगवान श्रीराममयी होगी उद्योग हस्तशल्पि उत्सव की थीम

December 26, 2023

लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा एवं जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपड़ा के नेतृत्व में पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2024 की तैयारियों को लेकर भवन सभागार मे बैठक हुई। जिसमें मेले के स्वरूप को लेकर चर्चा की। 24 जनवरी से 4 फरवरी तक होने वाले उद्योग हस्तशिल्प उत्सव को नई थीम के साथ प्रस्तुत करने का निर्णय किया गया। उन्होने बताया कि मेले की थीम राममयी होगी। जिसमें भारतीय संस्कृति एवं परम्परा आधारित अनेक सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेले के लिए आयोजना समिति, संरक्षक मण्डल, केन्द्रीय पण्डाल व मेला प्रांगण सजावट समिति, विभिन्न संगोष्ठियों के आयोजन के लिये समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन समिति, स्वागत समिति, वित्त समिति, स्टॉल आवंटन समिति, प्रचार समिति, इन्फ्रा मैनजमेन्ट समिति, सुरक्षा समिति, स्वच्छता समिति का गठन किया जाएगा। साथ ही बच्चों के मनोरंजन पाण्डाल को भी नया रूप देने का प्रयास किया जायेगा। बैठक मे सुधीन्द्र दुगड, राजेन्द्र राठी, जोधपुर महानगर उपाध्यक्ष पंकज भण्डारी, सचिव मृदुल सालेचा, बोरानाडा इकाई अध्यक्ष राजेन्द्र सालेचा, सचिव थानाराम चौधरी, मण्डोर इकाई अध्यक्ष पूनमचन्द तंवर, सचिव दिनेश सोनी, महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती मोना हरवानी, सांगरिया इकाई अध्यक्ष रवि गुप्ता, सचिव हरीश चाण्डक व हरीश लोहिया उपस्थित रहे।

लघु उद्योगों को इंपोर्ट कम करने के साथ एक्सपोर्ट बढ़ाने पर देना होगा ध्यान : ओझा

December 25, 2023

जोधपुर/नि.सं.। लघु उद्योग भारती व यू ग्रो कैपिटल लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में सूक्ष्म व लघु उद्योगों के अर्थतंत्र के विभिन्न आयामों को सुदृढ़ करने के लिए भवन सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष व वरिष्ठ उद्यमी घनश्याम ओझा ने कहा कि एग्रीकल्चर के बाद लघु उद्योग सर्वाधिक रोजगार मुहैया करवाते है। आज के युवा वर्ग नौकरी करने के बजाय नौकरी देने की भूमिका में किस प्रकार से आ सकते है, जिस पर अपने विचार रखे। ओझा ने कहा कि केंद्र सरकार की एमएसएमई सेक्टर के लिये दीर्घकालीन नीतियों से पूरा विश्व भारत के लघु उद्योगों की ओर देख रहा है और हमें आने वाले समय में लघु उद्योगों को इंपोर्ट कम कर अधिक से अधिक एक्सपोर्ट करना चाहिए।

उग्रो कैपिटल लिमिटेड के संस्थापक व एमडी सचिंद्र नाथ ने कहा कि लघु व सूक्ष्म उद्योग देश की इकोनॉमी के आधार स्तंभ है और संस्थान का उद्देश्य इनको आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिये ऋण उपलब्ध करवाना है ताकि ये बड़े उद्योगों के साथ कन्धे से कन्धे मिलकर आगे बढ़ सके। लघु उद्योग भारती के प्रदेशाध्यक्ष व वरिष्ठ टेक्सटाइल कारोबारी शांतिलाल बालड़ ने बैंकिंग से जुड़े विषयों पर जानकारी प्रदान की। लघु उद्योग भारती के जोधपुर प्रांत अध्यक्ष महावीर चौपड़ा ने कहा कि लघु उद्योग कम पूंजी निवेश से अधिक रोजगार देते हैं और प्रोडक्शन में विविधता लाकर देश की सभी आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम है। इसलिए आज के समय में छोटे उद्योगों के अर्थतंत्र को मजबूत करने में संस्थान सहायक सिद्ध होगी। इस मौके पर जोधपुर प्रांत महासचिव सुरेश कुमार विश्नोई, प्रान्त उपाध्यक्ष दीप माथुर, प्रान्त सचिव पंकज लोढ़ा, जोधपुर महानगर सचिव मृदुल सालेचा, महानगर उपाध्यक्ष पंकज भंडारी, बोरानाडा इकाई अध्यक्ष राजेन्द्र सालेचा, महिला इकाई अध्यक्ष मोना हरवानी व अरूणा राठी समेत कई उद्यमी सदस्य उपस्थित थे।

स्वयंसिद्धा उत्तरायण उमंग व्यवसायिक प्रदर्शनी का होगा आयोजन

December 25, 2023

ब्यावर @ पत्रिका. लघु उद्योग भारती की मुख्य शाखा एवं महिला शाखा की अलग-अलग मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें आगामी 6 व 7 जनवरी को जवाहर भवन में आयोजित होने वाले स्वयंसिद्धा उत्तरायण उमंग व्यवसायिक प्रदर्शनी की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। अध्यक्ष सचिन नाहर ने बताया कि मासिक बैठक में जनवरी माह में आयोजित हो रही उक्त प्रदर्शनी में सभी सदस्यों को सक्रियता के साथ सहयोग करने की आवश्यकता बताई। ब्यावर में इस तरह की प्रदर्शनी प्रथम बार आयोजित हो रही है। जिसमें महिलाओं के कौशल विकास को प्रोत्साहन देते हुए उनके एक सफल उद्यमी बनने का सुअवसर देने संबंधी जानकारी दी जाएगी। प्रदर्शनी संयोजक कविता नाहर ने बताया कि प्रदर्शनी स्थल पर गेम जोन के साथ-साथ फूड जोन भी उपलब्ध रहेगा। बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों सहित कमल जिंदल, हेमंत रांका, मोहित भारद्वाज, योगेश शर्मा, विनोद मित्तल, दिलीप गोयल आदि मौजूद रहे।

लघु उद्योग भारती मालवा अंचल के उद्यमियों की बैठक

December 25, 2023

रतलाम. शहर में रविवार को लघु उद्योग भारती की मालवा अंचल की कार्यकारिणी की बैठक व अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय उपाध्यक्ष ताराचंद गोयल, प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा, प्रदेश महामंत्री अरुण सोनी एवं मालवा अंचल के अध्यक्ष राजेंद्र दुबे व सचिव राजेश गर्ग व रतलाम इकाई के अध्यक्ष संजय व्यास ने शुभारंभ किया गया। बैठक अभ्यास वर्ग का उद्देश्य लघु एवं सूक्ष्म उद्योग को प्रोत्साहन देना, सरकारी नीतियों से अवगत करना व उद्योगों को लाभ दिलाने संगठन का लक्ष्य लघु सूक्ष्म उद्योगों को बढावा व विकास और सुविधाजनक बनाना। सभी पदाधिकारी वक्ताओं ने अपनी भाषा में सरलता से उद्यमिता पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रमाण पत्रों का विमोचन किया गया तथा 130 प्रमाण पत्र वितरित किए। तत्पश्चात रतलाम एकल अध्यक्ष संजय व्यास ने स्मृति चिन्ह अतिथियों को भेंट किया।संचालन शैलेंद्र सुरेखा ने किया। आभार मनेन्द्र कृष्णानी ने माना।

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में योजनाओं की जानकारी

December 25, 2023

बहरोड़, 23 दिसंबर (निस)। जिला उद्योग केंद्र भिवाड़ी व लघु उद्योग भारती बहरोड़ का पंचायत समिति सभागार में औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला उद्योग वाणिज्य केंद्र भिवाड़ी से पधारे जिला अधिकारी राकेश गुर्जर व उनके साथ पधारे हुए गौरव शर्मा का लघु उद्योग भारती के संरक्षक के के यादव, अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, महासचिव वीरेंद्र प्रजापति, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल कार्यकारिणी सदस्य अनिल कुमार यादव ने स्वागत किया।

जिला उद्योग केंद्र भिवाड़ी से पधारे हुए राकेश गुर्जर ने उद्योग विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रम विभागीय योजना की विस्तृत जानकारी आगुंतको को दी गई। इसमें प्रधानमंत्री सृजन कार्यक्रम व मुख्यमंत्री लघु प्रोत्साहन योजना के बारे में बताया गया।

महासचिव वीरेन्द्र प्रजापति द्वारा लघु उद्योग भारती का परिचय व कार्यों के बारे में अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम में पधारे हुए स्वयंसेवी संस्था अर्पण फाउंडेशन के अध्यक्ष ओम यादव, सचिव प्रदीप सुरेरीया, ऑटो मोबाइल एसोसिएशन पधारे हुए प्रेमकुमार, गुप्ता इ – मित्र एसोसिएशन से अनीश यादव, नरेंद्र यादव, सोनू तिवारी आदि की उपस्थिति रही। अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने सभी पधारे अतिथियों का आभार व्यक्त किया और अगले कैंप को और सुंदर और सार्थक प्रयास किए जाएंगे। जिस से ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हो सके।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please