News

Featured News

All News

लघु उद्योग भारती मालवा अंचल के उद्यमियों की बैठक

December 25, 2023

रतलाम. शहर में रविवार को लघु उद्योग भारती की मालवा अंचल की कार्यकारिणी की बैठक व अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय उपाध्यक्ष ताराचंद गोयल, प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा, प्रदेश महामंत्री अरुण सोनी एवं मालवा अंचल के अध्यक्ष राजेंद्र दुबे व सचिव राजेश गर्ग व रतलाम इकाई के अध्यक्ष संजय व्यास ने शुभारंभ किया गया। बैठक अभ्यास वर्ग का उद्देश्य लघु एवं सूक्ष्म उद्योग को प्रोत्साहन देना, सरकारी नीतियों से अवगत करना व उद्योगों को लाभ दिलाने संगठन का लक्ष्य लघु सूक्ष्म उद्योगों को बढावा व विकास और सुविधाजनक बनाना। सभी पदाधिकारी वक्ताओं ने अपनी भाषा में सरलता से उद्यमिता पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रमाण पत्रों का विमोचन किया गया तथा 130 प्रमाण पत्र वितरित किए। तत्पश्चात रतलाम एकल अध्यक्ष संजय व्यास ने स्मृति चिन्ह अतिथियों को भेंट किया।संचालन शैलेंद्र सुरेखा ने किया। आभार मनेन्द्र कृष्णानी ने माना।

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में योजनाओं की जानकारी

December 25, 2023

बहरोड़, 23 दिसंबर (निस)। जिला उद्योग केंद्र भिवाड़ी व लघु उद्योग भारती बहरोड़ का पंचायत समिति सभागार में औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला उद्योग वाणिज्य केंद्र भिवाड़ी से पधारे जिला अधिकारी राकेश गुर्जर व उनके साथ पधारे हुए गौरव शर्मा का लघु उद्योग भारती के संरक्षक के के यादव, अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, महासचिव वीरेंद्र प्रजापति, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल कार्यकारिणी सदस्य अनिल कुमार यादव ने स्वागत किया।

जिला उद्योग केंद्र भिवाड़ी से पधारे हुए राकेश गुर्जर ने उद्योग विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रम विभागीय योजना की विस्तृत जानकारी आगुंतको को दी गई। इसमें प्रधानमंत्री सृजन कार्यक्रम व मुख्यमंत्री लघु प्रोत्साहन योजना के बारे में बताया गया।

महासचिव वीरेन्द्र प्रजापति द्वारा लघु उद्योग भारती का परिचय व कार्यों के बारे में अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम में पधारे हुए स्वयंसेवी संस्था अर्पण फाउंडेशन के अध्यक्ष ओम यादव, सचिव प्रदीप सुरेरीया, ऑटो मोबाइल एसोसिएशन पधारे हुए प्रेमकुमार, गुप्ता इ – मित्र एसोसिएशन से अनीश यादव, नरेंद्र यादव, सोनू तिवारी आदि की उपस्थिति रही। अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने सभी पधारे अतिथियों का आभार व्यक्त किया और अगले कैंप को और सुंदर और सार्थक प्रयास किए जाएंगे। जिस से ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हो सके।

लघु उद्योग भारती, महिला इकाई, भरतपुर तीन दिवसीय मेला 28 से

December 25, 2023

भरतपुर 22 दिसंबर (घनश्याम अवस्थी) लघु उद्योग भारती, महिला इकाई, भरतपुर द्वारा भरतपुर में पहली बार महिला शिल्पकारों और महिला उद्यमियों के द्वारा तीन दिवसीय मेला लगाया जा रहा है । जिसमे महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित सामान की प्रदर्शनी लगाकर अपने सामान की बिक्री और प्रचार प्रसार किया जाएगा । सूक्ष्म और कुटीर उद्योग लगाकर काम करने वाली महिला उधमियो को एक नया मंच देकर उनको नाम और काम दिलवाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम लघु उद्योग भारती, महिला इकाई , भरतपुर द्वारा किया गया है ।मेले के अंदर 32 स्टाल लगाई जा रही है । इसमें बच्चो के लिए झूले और गेम्स की व्यवस्था की गई ।स्वाद के लिये चटपटी चाट और स्थानीय व्यंजन की स्टाल भी लगायी जा रही है ।महिलाओं और बच्चो के लिये रोज विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता रखी गई है। मेले में सभी का प्रवेश निःशुल्क है ।मेले का समय सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक है ।मेले के प्रचार प्रसार के लिए सभी स्कूल में बच्चो के लिये निःशुल्क पास दिये गये हैजिनमे हर घंटे लकी ड्रा और दिन में एक बार मेगा ड्रा निकाला जायेगा कार्यक्रम का उद्घाटन 28 दिसंबर को सुबह 10 बजे निम्बाराम क्षेत्रीय प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और श महेन्द्र सिंह जी मग्गों प्रांत संघ चालक, स्वयं सेवक संघ के पावन सानिध्यऔर सुधीर जी गर्ग अध्यक्ष लघु उद्योग भारती जयपुर प्रांत एवम् श्रीमती सुनीता शर्मा महामंत्री लघु उद्योगभारती जयपुर प्रांत के मुख्य आथित्यऔर रामकुमार जी गुप्ता डायरेक्टर बृज हनी, कृष्ण कुमार अग्रवाल, अध्यक्षश्री अग्रसेन महिला विद्यापीठ, भरतपुर एवम् डॉ प्रदीप शर्मा डायरेक्टर प्रदीप शर्मा हॉस्पिटल के विशिष्ट आथित्य में किया जाएगा ।प्रेस कॉन्फ्रेंस = में संस्था अध्यक्ष कविता गोयल, सोनल गुप्ता, शिल्पी जैन, मंजू सिंह, स्वाति सक्ससेना, भारती गुप्ता, संजय चौधरी, राहुल बंसल, प्रेम सिंह कुंतल, सुनील प्रधान , बृजेश अग्रवाल, मनीष सिंघल, अमित अग्रवाल, सीए विनय गर्ग, गिरीश सिंघल उपस्थित थे। सभी जानकारी संस्था सचिव हरप्रीत मग्गो द्वारा दी गयी।

MSME का शक्तीकरण करने के लिए यू ग्रो कैपिटल और लघु उद्योग भारती तैयार

December 25, 2023

समाचार जगत ब्यूरो
जोधपुर. 'यू ग्रो कैपिटल' एमएसएमई ऋण पर केंद्रित एक अग्रणी डेटाटेक एनबीएफसी है। यह 'लघु उद्योग भारती' के साथ मिलकर काम करती है। जोधपुर में स्थित 'लघु उद्योग भारती' सूक्ष्म उद्यमों को सहायता और प्रोत्साहन देने के लिए समर्पित एक संगठन है, जो यहां सेमिनार आयोजित करता है। यह छोटे व्यवसायों को सरकारी योजनाओं के बारे में शिक्षित करने और डिजिटल क्रेडिट को बढ़ावा देने के लिए अपनी राष्ट्रव्यापी पहल के हिस्से के रूप में काम करता है। यह आयोजन 100 नियोजित सेमिनारों में से पहला है।

'यू ग्रो कैपिटल' के बिल्कुल नए फाइनैंशियल प्रोडक्ट और प्रोप्राइटरी अंडरराइटिंग मॉडल, 'ग्रो स्कोर 3.0', राजस्थान के MSME को कैशफ्लो-आधारित ऋण देने में एक अहम भागीदार के रूप में काम करता है। अपनी जीवंत आर्थिक गतिविधियों के साथ राजस्थान इन शैक्षणिक पहलों की मदद से MSME के फलने-फूलने के लिए अनुकूल वातावरण को बढ़ावा देकर महत्वपूर्ण रूप से लाभ लेने के लिए तैयार है।

'यू ग्रो कैपिटल' के संस्थापक और प्रबंध निदेशक शचींद्र नाथ ने कहा कि यू ग्रो कैपिटल में हमारा मिशन पूरे भारत में छोटे व्यवसायों का सशक्तीकरण करना है। जोधपुर अपने गतिशील MSME पारिस्थितिकी तंत्र के साथ, विकास के लिए असीम क्षमता रखता है। इस सेमिनार और 'लघु उद्योग भारती' के साथ हमारी भागीदारी के जरिए हमारा उद्देश्य स्थानीय व्यवसायों को डिजिटल युग में सफलता के लिए जरूरी जानकारी, ज्ञान और उपकरणों से लैस करना है।

'लघु उद्योग भारती' के अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने कहा, लघु उद्योग भारती माइक्रो-एंटरप्राइजेस की सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है और 'यू ग्रो कैपिटल' के साथ हमारा सहयोग हमारे दृष्टिकोण के अनुरूप है। जोधपुर में होने वाला सेमिनार एक परिवर्तनकारी यात्रा की शुरुआत है, जो सरकारी योजनाओं और डिजिटल क्रेडिट समाधानों को सीधे राजस्थान में मौजूद MSME के दरवाजे पर ले आता है।

जोधपुर में आयोजित हुआ यह सेमिनार भारत के MSME को सशक्त बनाने के राष्ट्रव्यापी प्रयास की शुरुआत का प्रतीक है। साथ ही, 'यू ग्रो कैपिटल' और 'लघु उद्योग भारती' को पूरा यकीन है कि ज्ञान और जानकारी को शेयर की करने की उनकी पहल राज्य और देश भर में माइक्रो-एंटरप्राइजेस के विकास और सफलता में अहम योगदान देगी।

लघु उद्योग भारती चौमूं इकाई की मीटिंग का हुआ आयोजन

December 25, 2023

लघु उद्योग भारती चौमूं इकाई के द्वारा राधास्वामी बाग स्थित बंसी एग्रो इंप्लीमेंट्स पर मीटिंग का आयोजन किया गया । सर्वप्रथम भगवान श्री विश्वकर्मा जी के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर मीटिंग का शुभारंभ किया गया । पिछली मीटिंग में हुई चर्चा के आधार पर चौमूं में रिको बनाने के लिए जो मांग की गई थी उस के आधार पर आगे की चर्चा की गई और आए हुए अतिथि जयपुर अंचल के अध्यक्ष सुधीर गर्ग, महासचिव सुनीता शर्मा, सचिव अशोक जांगिड़ और जैतपुरा इकाई के अध्यक्ष सुशील काबरा को चौमूं में लघु उद्योगों के सामने आ रही परेशानी के बारे में अवगत करवाया गया।

लघु उद्योग भारती चौमूं इकाई के द्वारा चौमूं क्षेत्र में हो रही है अघोषित बिजली कटौती के लिए भी मीटिंग में मांग रखी गई और बताया गया की लघु उद्योग के सामने बिजली की कटौती एक गहन समस्या है । चौमूं इकाई अध्यक्ष हंसराज जांगिड़ ने बताया कि इकाई के द्वारा उद्योगों के सामने आ रही समस्या पर चर्चा पर विचार विमर्श किया । सभी उद्यमियों ने कहा की चौमूं क्षेत्र में लाइट की भी बड़ी समस्या है लेकिन अगर चौमूं में रिको क्षेत्र आवंटन होता है तो इस समस्या से भी निजात मिल जाएगी । चौमूं इकाई के सचिव आलोक जांगिड़ ने बताया कि चौमूं में लघु उद्योगों की संख्या को देखते हुए रिको का आवंटन होना बहुत ही आवश्यक है। चौमूं क्षेत्र में कृषि आधारित लघु उद्योग ज्यादा है और सरकार से मांग करते हैं कि रिकों में कृषि यंत्र बनाने वाले के लिए अलग क्षेत्र आवंटित करें । लघु उद्योग भारती राजस्थान प्रांत से पधारे हुए पदाधिकारीयों के द्वारा भी हमें आश्वासन दिया गया कि हम आपकी इस समस्या के लिए आगे तक कायवाई करने का काम करेंगे और आपकी समस्या का जल्द ही समाधान करेंगे। इस अवसर पर चौमूं ईकाई के प्रभारी नरसी बागड़ा चौमूं ब्लॉक सभा के अध्यक्ष ओमप्रकाश भादरिया, लक्ष्मी नारायण भादरिया, रामनिवास गोगोरिया, संतोष गोगोरिया, संयुक्त सचिव चौथमल कुमावत, कोषाध्यक्ष कमलेश राजोतिया, उपाध्यक्ष पूरण गोगोरियां, ओमकार जांगिड़, जवाहरलाल जांगिड़, कमलेश सैनी, नरेश जांगिड़, प्रमोद जांगिड़, दिनेश जांगिड़ आदि सदस्य मोजूद थे।

यू ग्रो कैपिटल और लघु उद्योग भारती की सेमिनार आयोजित

December 25, 2023

जोधपुर एक्सप्रेस न्यूज

जोधपुर। यू ग्रो कैपिटल और लघु उद्योग भारती की तरफ से आज एक दिवसीय जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें लघु व्यवसायियों में सरकारी योजनाओं और डिजिटल क्रेडिट को लेकर जागरूक किया। लघु उद्योग भारती परिसर में आयोजित इस सेमिनार में शहर के कई व्यवसायियों को एमएसएमई क्रष्ण के बारे में जानकारी दी गई।

सेमिनार में लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने कहा कि लघु उद्योग भारती माइक्रो एंटरप्राइजेस की सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है और यू ग्रो कैपिटल के साथ हमारा सहयोग हमारे दृष्टिकोण के अनुरूप है।

यह सेमिनार एक परिवर्तनकारी यात्रा की शुरुआत है, जो सरकारी योजनाओं और डिजिटल क्रेडिट समाधानों को सीधे राजस्थान में मौजूद एमएसएमई के दरवाजे पर ले आता है। यू ग्रो कैपिटल के संस्थापक और प्रबंध निदेशक शचींद्र नाथ ने कहा कि यू ग्रो कैपिटल का पूरे भारत में छोटे व्यवसायों का सशक्तिकरण करना प्रमुख उद्देश्य है। यू ग्रो कैपिटल बिल्कुल नए फाइनेंशियल प्रोडक्ट और प्रोप्राइटरी अंडरराइटिंग मॉडल, ग्रो स्कोर 3.0, राजस्थान के एमएसएमई को कैशफ्लो आधारित ऋऋण देने में एक अहम भागीदार के रूप में काम करता है। यू ग्रो कैपिटल एमएसएमई ऋऋण पर केंद्रीत एक अग्रणी डेटाटेक एनबीएफसी (नॉन-बैंकिंग फाइनैंशियल कंपनी) है। यह लघु उद्योग भारती के साथ मिलकर काम करती है। यह छोटे व्यवसायों को सरकारी योजनाओं के बारे में शिक्षित करने और डिजिटल क्रेडिट को बढ़ावा देने के लिए अपनी राष्ट्रव्यापी पहल के हिस्से के रूप में काम करता है। इसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं, डिजिटल क्रेडिट और एक विकसित होते व्यावसायिक परिदृश्य में सफलता के लिए योजनाओं और रणनीतियों के बारे में भारत में मौजूद माइक्रो-एंटरप्राइजेस के बीच जागरूकता बढ़ाना और उन्हें शिक्षा मुहैया करवाना है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में एमएसएमई के लिए क्रश या क्रेडिट की दुनिया एक सकारात्मक परिवर्तन के दौर से गुजर रही है और सनसिटी के तौर पर मशहूर जोधपुर एमएसएमई के विकास के लिए भरपूर क्षमता रखता है।

कपड़ा व्यापारियों को इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर का मिलेगा लाभ

December 25, 2023

दिल्ली हाई कोर्ट से अभी हाल ही में आए एक फैसले के बाद जिन कपड़ा व्यापारियों को रिफंड नहीं मिला है, उन्होंने अब जीएसटी रिफंड के लिए आवेदन करना शुरू कर दिया है। मात्र 2 दिन में 25 आवेदन आए हैं। अधिकारी अब क्या निर्णय लेते हैं इस पर सभी की निगाहें लगी हई है। साढ़े छह साल पहले जारी हुए नए जीएसटी कानून के बाद से कॅपड़ा व्यापारियों को रिफंड के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आयातक हो या निर्यातक अथवा मिल मालिक, सभी को इनवटेंड ड्यूटी इंस्ट्रक्चर में रिफंड मिलता है। जिसमें उन सभी मामलों में रिफंड दिया गया, जिसमें आउटपुट टैक्स अधिक और इनपुट टेक्स कम था। जैसा कि जिन मामलों में आउटपुट और इनपुट वरावर थे उन केसों में अधिकारियों द्वारा रिफंड नहीं देने से मामला कोर्ट में पहुंचा। एक मामले में अधिकारियों को न्यायालय ने आदेश दिया था कि रिफंड वही दिया जाए, जहां आउटपुट और इनपुट के बीच कोई अंतर नहीं हो। ज्ञात हो कि व्यापारी आउटपुट और इनपुट टेक्स 5-5 फ़ीसदी की दर से अदा करते हैं। इस लिए विभाग यह मानकर चल रहा था कि वे इनवटेंड ड्यूटी स्ट्रक्चर के अंतर्गत नहीं आते हैं। जिन मामलों में व्यापारियों के आउटपुट टेक्स और इनपुट टैक्स में ज्यादा अंतर नहीं है, लेकिन जिन व्यापारियों की पेकिंग सामग्री की लागत अधिक है, उन्हें इन मामलों में रिफंड मिलेगा, जहां वे 18% का भुगतान करते हैं। जैसा कि कोर्ट के आदेश में कहा गया है। कोर्ट का यह आदेश कपड़ा व्यापारियों के लिए राहत योग्य है। अतः वे 2 साल का रिफंड मांग सकते हैं।

'टेराकोटा क्ले ज्वैलरी' पर कार्यशाला आयोजित

December 25, 2023

लघु उद्योग भारती महिला इकाई जोधपुर महानगर द्वारा "टेराकोटा क्ले ज्वैलरी" पर कार्यशाला का आयोजन आज किया गया।

कार्यशाला में प्रशिक्षक डॉ माया प्रजापत ने जीवन्त प्रदर्शन द्वारा टेराकोटा क्ले से बनने वाली ज्वैलरी व सजावटों उत्पादों के बारे मे बताया। लघु उद्योग भारती महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती मोना हरवानी ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यशाला के बाद महिला इकाई की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके कोषाध्यक्ष श्रीमती शिल्पा अग्रवाल, सहसचिव श्रीमती इन्दु चौपडा, श्रीमती नलिनी बंसल, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती ममता मनानी, श्रीमती भावना मोटवा, हार्दिका गहलोत, सदस्य श्रीमती अरूणा राठी, सुधाजी गर्ग, मीनाक्षी दवे, शीतल अग्रवाल, श्रीमती चम्पादेवी, श्रीमती वर्षा व कमल गुप्ता उपस्थित रहे। अंत में सचिव श्रीमती कंचन लोहिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

लघु उद्योग भारती शाखा झुंझुनूं की मासिक बैठक

December 25, 2023

झुंझुनूं। लघु उद्योग भारती शाखा झुंझुनूं की मासिक बैठक का आयोजन रिको स्थित मंगलम भोग आटा फैक्ट्री अध्यक्ष रोहिताश्व बंसल के संस्थान में मंगलवार शाम को हुई। बैठक में अध्यक्ष रोहिताश्व बंसल, सचिव सुरेंद्र केडिया, पीआरओ डॉ. डीएन तुलस्यान, हितेश केजड़ीवाल, शुभम बंसल एवं संपत चुड़ैलेवाला उपस्थित थे। जिन्होंने आपसी विचार विमर्श कर शीघ्र ही लघु उद्योग भारती सदस्यों के परिवारजन का स्नेह मिलन कार्यक्रम करवाई जाना तय किया। बैठक में उद्यमियों के उद्योग धंधों के मध्य आ रही समस्याओं पर गहलता से विचार विमर्श किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से बिजली विभाग के अधिकारियों से बात करने की तय हुई की लाइट बार-बार ट्रिप होती है। रीको एरिया में आने के लिए रेलवे के दो फाटक हैं जिन पर बार-बार जाम की स्थिति रहती है। इसके लिए जिला पुलिस अधीक्षक से मिलकर वहां दोनों फाटक पर ट्रैफिक हवलदार लगवाए जाने की बात करना तय हुआ जिससे जाम की समस्या से निजात मिल सके।

विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई

December 25, 2023

अलवर लघु उद्योग भारती की मासिक बैठक में उद्योगों से संबंधित समस्याओं पर चर्चा हुई। महासचिव शशांक झालानी ने बताया कि बैठक में देहली एनसीआर संबंधित, बिजली फॉल्ट के कारण उत्पन्न हो रही परेशानी, सीएक्यूएम के प्रावधान के डीजल जनरेटर सेट बदलने, सामाजिक सरोकार के तहत स्कूलों में जर्सी वितरण कार्यक्रम आयोजित करने, परिवार स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित करने, लघु उद्योग भारती और महिला इकाई के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न उद्यमी विषय पर कार्यशाला व आगामी कार्यक्रम आयोजित करने तथा सरकारी योजनाओं के लिए डीआईसी एवं रीको के सहयोग से सेमिनार करने पर चर्चा हुई।

बैठक में इकाई अध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, प्रदेश महासचिव संदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, अमित श्यामसुखा, मधुर अग्रवाल, नितिन गर्ग, घनश्याम खंडेलवाल, विकास गुप्ता, राहुल गुप्ता, नीरज शर्मा, लघु उद्योग अलवर महिला इकाई से अध्यक्ष शिवानी यादव, सचिव अलका सिंह एवं कोषाध्यक्ष रूपाली गुप्ता मौजूद रही।

लघु उद्योग भारती का पारिवारिक स्नेह मिलन व विधायक स्वागत सम्मान कार्यक्रम

December 20, 2023

जिला मुख्यालय पर लघु उद्योग भारती राजसमंद का पारिवारिक स्नेह मिलन एवं विधायक स्वागत सम्मान कार्यक्रम हुआ। हास्य रस काव्य सम्मेलन आह्लाद में संपत सुरीला, लोकेश महाकाली, सतीश आचार्य और गौरव पालीवाल ने हास्य रस के माध्यम से इस तनाव ग्रस्त जीवन शैली में आनंद के पलों की स्मृतियाँ संजोकर सदन को आनंद से सरोबार कर दिया। प्रज्ञा सत्र का संचालन सचिव प्रकाश हिंगर, सह सचिव हर्षित बडोला एवं चंद्रप्रकाश सहलोत द्वारा किया गया। प्रज्ञा सत्र में उपस्थित बच्चों और मातृशक्ति से सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे गये।

संगठन सत्र एवं विधायक स्वागत सम्मान समारोह में सर्वप्रथम भारत माता एवं भगवान विश्व कर्मा पूजन कार्यक्रम अध्यक्ष प्रदेश महामंत्री योगेन्द्र शर्मा एवं विधायक गण के द्वारा किया गया। अध्यक्ष एवं आमंत्रित विधायक गण का स्वागत एवं में सम्मान शाखा के संरक्षक बाबूलाल कोठारी, हर्षलाल ने नवलखा, बृजगोपाल मालू, उपाध्यक्ष उत्तम कावड़िआ,

अशोक मुरोतिया, मनीष गर्ग एवं कार्यकारिणी सदस्य दिनेश परमार, पवन कोठारी, रवींद्र मेड़तिया द्वारा किया गया। कोषाध्यक्ष प्रसून राठी एवं सचिव प्रकाश हिंगर द्वारा उपरना ओढ़ाकर किया गया। कार्यक्रम स्वागत उद्बोधन एवं संगठन परिचय अध्यक्ष संदीप सामसुखा रखा। विधायक उद्बोधन के क्रम में विधायक कुम्भलगढ़ सुरेन्द्रसिंह राठौड़ द्वारा राजसमंद के मिनरल उद्योग एवं उद्योग के नये आयाम स्थापित करने की मांग पर गैस की पाइप लाइन से कनेक्टिविटी एवं डीएमएफटी की कमेटी में लघु उद्योग भारती की सदस्यता का मंच से आश्वासन दिया एवं चारों विधानसभा क्षेत्र से मिले प्रबल जनमत का आभार मिलकर विकास कार्यों द्वारा करने का संकल्प व्यक्त किया। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने महिला उद्यमियों की उद्योग में सहभागिता एवं जिले के मिनरल एवं सर्वांगीण विकास के लिए संकल्प व्यक्त किया। आभार महामंत्री हेमंत सहलोत ने ज्ञापित किया गया। मंच संचालन सचिव कुलदीप व्यास ने किया।

प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स में ईपीआर से सूक्ष्म और लघु उद्यमियों को ईपीआर बाध्यता से किया मुक्त

December 20, 2023

भारत में प्लास्टिक पैकेजिंग वेस्ट के प्रबंधन के उद्देश्य से 2016 में बनाये गए नियमन के बाद से प्लास्टिक पैकेजिंग फ़िल्म/उत्पाद बनाने और प्लास्टिक रीसाइक्लिंग करने वाले उद्यमी अतार्किक ईपीआर बाध्यता को झेल रहे थे। उत्तराखंड में इसी भ्रम के कारण राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नेफैक्ट्रियां सील करनी आरम्भ कर दीं। ऐसी परिस्थिति में लघु उद्योगभारती ने अप्रैल 2022 में केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय, केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और उद्यमियों की एकपरिचर्चा में इस नियमन का समग्र तथ्यात्मकविश्लेषण कर अधिकारियों को PWM Rules में आवश्यक सुधार के लिएआग्रह किया । दिसम्बर 2022 में एलयूबी राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री प्रकाशचंद्र जी के नेतृत्व में केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री श्री भूपेन्द्रयादव के समक्ष इस विषय को प्रखरता से उठाया गया जिससे 15 दिन में देश के लाखों उद्यमियों को प्रारंभिक राहत मिलना संभव हुआ। निरन्तर संवाद से CPCB पोर्टल के सरलीकरण को सुनिश्चित करने के बाद अब लघुउद्योग भारती के सुझावों के अनुरूप 16 अक्टूबर, 2023 के संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार सूक्ष्म और लघुउद्यमियों को EPR बाध्यता से मुक्त कर दिया गया है।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please