News

Featured News

All News

महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों को मंच देने के लिए 2 अक्टूबर से जेकेके लगेगी स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी

September 30, 2025

लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित स्वयं सिद्धा प्रदर्शनी का भव्य आयोजन 2 अक्टूबर तक किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र खुराना ने बताया कि जयपुर के जवाहर कला केंद्र, शिल्पग्राम में 4 अक्टूबर तक इसका आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन एवं एक सशक्त मंच प्रदान करना है, जहां वे अपने हुनर और उत्पादों को बड़े स्तर पर प्रस्तुत कर सकें।

प्रान्त महामंत्री सुनीता शमां ने बताया कि यह प्रदर्शनी वर्ष 2021 से लगातार आयोजित की जा रही है। इसकी शुरुआत मात्र एक इकाई और 30 महिला उद्यमियों से हुई थी, जो आज बढ़कर चार महिला इकाइयों और 800 से अधिक उद्यमी महिलाओं तक पहुंच चुकी है।

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त ने राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष चतुर्वेदी का स्वागत – अभिनंदन किया

September 26, 2025

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त के प्रतिनिधिमण्डल ने केबिनेट मंत्री एवं राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी का पारंपरिक साफा व दुपट्टा पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया। इस अवसर पर अरूण चतुर्वेदी, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, केबिनेट मंत्री केके विश्नोई, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल, शहर विधायक अतुल भंसाली, पूर्व सांसद सीआर चौधरी व देहात जिलाध्यक्ष त्रिभुवन भाटी ने राजस्थान कौशल विकास एवं आजीविका निगम से अधिकृत लघु उद्योग भारती, जोधपुर प्रांत द्वारा संचालित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का अवलोकन किया।

राष्ट्रीय उद्यमी सम्मेलन

September 22, 2025

भारतीय आर्थिक परिवेश में विकेंद्रित अर्थव्यवस्था ही राष्ट्र के लिए हितकारी सिद्ध हो सकती है। इससे करोड़ों भारतीयों के आर्थिक जीवन को न केवल संबल मिल सकेगा, बल्कि शहरों की ओर तेज गति से हो रहे पलायन पर भी अंकुश लगाया जा सकता है। ये कहना है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह और लघु उद्योग भारती के पालक अधिकारी डॉ. कृष्ण गोपाल का। वे आज समालखा के सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र में आयोजित राष्ट्रीय उद्यमी सम्मेलन में मुख्य वक्ता के तौर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के केवल बीस शहरों के इन्फ्रास्ट्रक्चर और विकास के लिए सरकार अपने संसाधनों को झोंक रही है. और हमारे सात लाख गांवों के विकास के बारे में हमारे पास विजन नहीं है। श्री कृष्ण गोपाल ने कार कि केवल कुटीर और लघु उद्योगों के सहारे ही हम बेरोजगारी का सामना कर सकते हैं।

एमएसएमई से ही आत्मनिर्भर अभियान को मिलेगी गति : नायब सिंह

September 22, 2025

युवा उद्यमी ही लिख सकते हैं विकसित भारत-विकसित हरियाणा की कहानी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समालखा के साधना एवं ग्राम विकास केंद्र में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में की शिरकत

पानीपत (पंजाब केसरी) हरियाणा के मुख्यमंत्री और आत्मनिर्भर भारत जैसे राष्ट्रीय अभियानों की सफलता में लघु उद्योगों की भूमिका सर्वोपरि है। 21वीं सदी का भारत जिस ऊंचाई और गति से आगे बढ़ रहा है, उसमें एमएसएमई का महत्वपूर्ण योगदान है।

हरियाणा सरकार लघु उद्योगों के विकास के लिए विशेष योजनाएं और प्रोत्साहन नीतियां लागू कर रही है, ताकि उद्यमियों को अधिक से अधिक अवसर मिल सकें और वे बाजार प्रतिस्पर्धा में मजबूती से खड़े हो सकें। मुख्यमंत्री सोमवार को जिला पानीपत के समालखा में आयोजित लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समालखा में लघु उद्योग भारती के तीन दिवसीय । औद्योगिक चिंतन से लघु उद्योगों के विकास की नई दिशा मिल सकेगी।

लघु उद्योग भारती शाखा झुंझुनूं ने मनाया विश्वकर्मा दिवस

September 22, 2025

लघु उद्योग भारती शाखा झुंझुनूं के तत्वाधान में बुधवार प्रातः 10 बजे रिको इंडस्ट्रियल एरिया में विश्वकर्मा दिवस मनाया गया एवं भगवान विश्वकर्मा जी एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की गयी। विदित है कि भगवान विश्वकर्मा जी को विश्व का निर्माता तथा देवताओं का वास्तुकार माना गया है। हिंदू पौरोणिक कथाओं में दुनिया के पहले वास्तुकार और शिल्पकार माने जाने वाले भगवान विश्वकर्मा की पूजा हर साल 17 सितंबर को की जाती है। ऐसी मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा ने ही ब्रह्मा के साथ मिलकर ब्रह्मांड की रचना की थी।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please