समापन : तीन दिवसीय प्रदर्शनी में नगरवासियों का हुजूम उमड़ा
महिला उद्यमियों ने स्वयं को सिद्ध किया
03 दिन, 100 स्टॉल्स, 22 हजार से ज्यादा लोगों का फुटफॉल और करोड़ों का व्यापार … अजमेर रोड़ स्थित अमरकुंज में स्वयंसिद्धा 2026 का समापन सोमवार को अच्छी यादों और 2027 में पुनः संचालित होने के वादे व भरोसे के साथ हुआ। देशभर से आयी महिला उद्यमियों ने लघु उद्योग भारती की इस पहल को सराहा और ब्यावर जिले की जनता से मिले अथाह स्नेह और आशीर्वाद की खूब सराहना की।

