लघु उद्योग भारती के होली महोत्सव में पूर्वोत्तर की संस्कृति की झलक, कलाकारों ने बांधा समा
लघु उद्योग भारती के तत्वावधान में आयोजित होली महोत्सव कार्यक्रम में पूर्वोत्तर राज्यों की संस्कृति, परंपरा और जीवन शैली की शानदार प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में भारी संख्या में उद्यमी सदस्य अपने परिवारों सहित शामिल हुए और होली के उत्सव का आनंद लिया। दिल्ली रोड स्थित रंगोली गार्डन में हर वर्ष की तरह इस बार भी लघु उद्योग भारती ने भारत की विविध सांस्कृतिक धरोहर को मंच प्रदान किया। इस वर्ष विशेष रूप

