लघु उद्योग भारती ने औद्योगिक समस्याओं को लेकर मंत्री डॉ बनवारीलाल से की मुलकात
रेवाड़ी। लघु उद्योग भारती, रेवाड़ी शाखा के पदाधिकारियों ने सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल से मुलाकात की और रेवाड़ी व बावल औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं बारे अवगत कराया। शाखा पदाधिकारियों ने मंत्री डॉ बनवारी लाल को एमएसएमई इंडस्ट्री को बावल के ए ब्लॉक से बी ब्लॉक में स्थानांतरित करने और बावल इंडस्ट्रियल एरिया में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करवाए जाने बारे जानकारी दी। साथ ही साथ रेवाड़ी में एक नया औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना किए जाने मांग की। उन्होंने इस अवसर पर निर्मित रेवाड़ी-बावल मार्ग के लिए मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मंत्री को बताया कि इस मार्ग से वाहनों की गति में वृद्धि हो रही है, जिससे बावल इंडस्ट्रियल एरिया में प्रवेश के लिए मिंडा कट जो एक व्यस्त मार्ग है, इसे सुरक्षित बनाने के लिए लेफ्ट टर्न बाईपास लेंन% और राइट टर्न बाईपास लेन% की सुविधा के साथ-साथ सामान्य लोगो के लिए सार्वजनिक शौचालय व पार्क की सुविधा मुहिया कराई जाए ताकि इंडस्ट्रियल एरिया में काम करने वाले कर्मचारियों व आमजन को इस सुविधा का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि एचएसआइआइडीसी इंडस्ट्रियल एरिया में कचरा कार्कट करने के लिए उपयुक्त स्थान निर्धारित करने, इस मार्ग पर साइन बोर्ड, रोड मार्किंग व रोड स्टड्स जैसे सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था करने पर विचार विमर्श किया गया।
इस मौके पर शाखा पदाधिकारियों ने मंत्री डॉ बनवारी लाल को स्मृति चिन्ह व पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर शाखा के प्रधान संजय डाटा, सह-सचिव रोहित सचदेवा, विनोद जोशी, शुभम अग्रवाल, प्रांजल डाटा आदित्य डाटा भी मौजूद थे।

