News

Featured News

All News

लघु उद्योग भारतीय कामगारों को करेगा प्रशिक्षित

December 1, 2023

नोएडा (युग करवट)। नोएडा एक्सटेंशन में लघु उद्योग भारतीय की हुई बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों में कुशल कामगारों का ना होना उत्पादकता और गुणवत्ता में कमी का प्रमुख कारण है। जिससे छोटे उद्योगों द्वारा निर्मित उत्पाद की लागत बढ़ जाती है और प्रतिस्पर्धा में वैश्विक और घरेलू बाजार में छोटे उद्योग पिछड़ जाते हैं। सरकार विभिन्न योजनाओं के द्वारा कामगारों के कौशल विकास के लिए कार्य करती रहती है। इन योजनाओं का क्रियान्वयन भारतीय कौशल विकास निगम के द्वारा किया जाता है। अधिकतर छोटे उद्योगों में अकुशल कामगारों को भर्ती किया जाता है जो अनुभव के आधार पर मशीन ऑपरेटर बन जाते हैं। इनके पास अपने अनुभव या प्रशिक्षण का कोई प्रमाण पत्र नहीं होता जिसके कारण यदि वे एक कारखाने से काम छोड़कर दूसरे में नौकरी को तलाश करते हैं तो पुनः उन्हें अकुशल कारीगर मानकर ही वेतन का भुगतान होता है। दूसरी ओर इनका अनुभव केवल दूसरे कारीगरों को देखकर ही सीखने तक सीमित होता है। अतः यह मशीन के बारे में पूर्ण जानकारी रखने में भी सक्षम नहीं होते हैं। यदि इन ऑपरेटर को सूक्ष्म काल की ट्रेनिंग दे दी जाए तो यह अपनी कार्य क्षमता और किए गए कार्य की गुणवत्ता को बढ़ाने में सक्षम हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि आर पी एल कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसे कामगारों की पूर्व शिक्षा को मान्यता का प्रमाण पत्र देना है। यह देश का पहला कार्यक्रम है जो लघु उद्योग भारती और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के सहयोग से ग्रेटर नोएडा में ऑफसेट प्रिंटिंग प्रेस के ऑपरेटर लिए के आरंभ किया जा रहा है। जिसमें लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, अखिल भारतीय महासचिव ओम प्रकाश गुप्ता, उत्तर प्रदेश लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष मधुसूदन दादू, अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष जनक भाटिया, कौशल विकास आयाम की प्रमुख सुश्री अंजू बजाज मीडिया प्रभारी सुश्री मंजुला मिश्रा के साथ पूर्व संभाग अध्यक्ष प्रेम चौहान, मंडल अध्यक्ष पवन सिंघल, बुध नगर जनपद अध्यक्ष लालबहादुर नोएडा इकाई के अध्यक्ष अमित , महामंत्री अनुज, ग्रेटर नोएडा इकाई महामंत्री सचिन जैन तथा उपाध्यक्ष अशोक जैन उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का संचालन कुशल पाल सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि लघु उद्योग भारती राष्ट्रीय स्तर पर एनएसडीसी का ट्रेनिग पार्टनर बना है इसके अंतर्गत ग्रेटर नोएडा में पहला ट्रेनिग सेंटर किया जा रहा है। दस से पच्चीस कारीगरों का बैच बना कर सौ ऑपरेटरों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

परवाणू लघु उद्योग भारती इकाई बिजली दर बढ़ने से निराश

December 1, 2023

परवाणू। परवाणू लघु उद्योग भारती इकाई के प्रधान राकेश भाटिया ने परवाण के औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली की बढ़ी विद्युत दरों से परवाणू में स्थापित लघु उद्योगपतियों में भारी निराशा व्याप्त है। राकेश भाटिया ने जानकारी दी कि लघु उद्योगपतियों को नवंबर माह के बिजली के बिल मिल चुके हैं। जिन में विद्युत दरों व विद्युत ड्यूटी में बढ़ोतरी की गई है जोकि लगभग 19 प्रतिशत है, जिससे लघु पर इसका भारी असर देखने को मिल रहा है। परवाणू के लघु उद्योग पहले से ही भारी मंदी के दौर से गुजर रहे हैं और इस विद्युत दरों में बढ़ोतरी से उद्योगों पर भारी आर्थिक बोझ सहना मुश्किल हो गया है। इससे लघु उद्योग की कमर टूट गई है। उन्होंने आगे बताया कि परवाणू के लघु उद्योग यह स्थापित बड़े-बड़े उद्योगों पर ही पूर्णतया निर्भर हैं और बड़े उद्योग यहां से अधिकतर पलायन कर रहे हैं और कुछ पलायन की तैयारी में हैं। शहर में हन तरफ मंदी की मार से आम जनता त्रस्त है और सरकार की विद्युत बढ़ोतरी से उद्योगपति निराश हैं और उद्योगों के शहर से पलायन की स्थिति से आम जनत सहम चुकी है। इससे आम जनता की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। राकेश भाटिया ने प्रदेश कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार से अनुरोध किया है कि इस बढ़ोतरी को खासतौर पर लघु उद्योग पर लगाई गई बढ़ोतरी को तुरंत वापस ले ताकि छोटे उद्योगपति भी अपनी रोजी-रोटी चला सकें।

लघु उद्योग भारती की बैठक में उद्यमियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

December 1, 2023

लघु उद्योग भारती (काशीप्रांत) की बैठक कबीरचौरा स्थित कार्यालय में हुई। बैठक में उद्योग में आ रही समस्याओं पर चर्चा हुई। इस दौरान उद्यमियों ने बताया कि सरकार ने जीएसटी लागू करते समय व्यापारियों को आश्वासन दिया था कि इसके लागू होने से व्यापार बहुत आसान हो जाएगा। व्यापारियों को एक देश एक कानून से पूर्व की कई जटिल कर प्रणाली से राहत मिलेगी। अस्थिर जी.एस.टी कानून एवं अधिकारियो की हठधर्मिता से पूरे देश में उद्यमियों, व्यापारियों में आक्रोश है। बैठक के मुख्य अतिथि भरत थरड (प्रदेश महामंत्री लघु उद्योग भारती) ने बताया कि पिछले सप्ताह वाराणसी सहित कई जिलों में संघटन की बैठक मे उद्यमियों के आक्रोशित होने की खबर प्रकाशित हुई थी। जिसके पश्चात श्री मनोज कुमार सिंह (अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त उत्तर प्रदेश) ने लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। राजेश कुमार सिंह (अध्यक्ष काशीप्रांत) ने बताया कि जिन उद्योगों को नोटिस आयी है वह तर्कसंगत नहीं है। उन्हें शासन को सूचना के रूप में उपलब्ध करवाया जाएगा जिससे सरकार उचित काररवाई के लिए निर्णय ले सकें। कार्यक्रम में दिनेश गुप्त, ज्योति शंकर मिश्र, सर्वेश श्रीवास्तव, अरुण सिंह, शरद गुप्त, प्रमोद थरड़, मनीष चौबे, ने भाग लिया।

मोदी सरकार व श्रमवीरो की दृढ़ इच्छा शक्ति बनी 41 श्रमवीरो की जीवनदायनीः अरविंद धूमल

November 30, 2023

लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अरविंद धूमल ने कहा कि उत्तराखंड ( उत्तरकाशी) में सिलक्यारा टनल में फंसे सभी 41 श्रमवीरो व मोदी सरकार की दृढ़ इच्छा शक्ति जीवनदायनी बनी है। लघु उद्योग भारती पंजाब के उपाध्यक्ष विक्रान्त शर्मा ने बताया कि रैट होल माइनिंग टीम विशेष सराहना की पात्र है। जब सारा अभियान संशय में था, उस समय उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना इस चुनौतीपूर्ण कार्य को अंजाम तक पहुँचाया। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वी के सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, आपदा प्रबंधन दल व सभी सहयोगी सभी बधाई के पात्र है। जिन्होंने करीब 400 घंटे के पश्चात टनल से बाहर निकलने वाले श्रमवीरो और उनके परिवारों के लिए आज का दिन किसी त्यौहार से कम नही है।

अस्थिर जीएसटी कानून व अधिकारियों की हठधर्मिता से उद्यमियों एवं व्यापारियों में आक्रोश : राजेश

November 27, 2023

अमृत प्रभात, वाराणसी। जीएसटी लागू करते समय सरकार ने कहा था की एक देश एक कानून व्यवस्था से व्यापारियों, उद्यमियों को लाभ मिलेगा और पूर्व की कई जटिल कर प्रणाली से राहत मिलेगी, परंतु यह हो ना सका और अब यह आलम है कि अस्थिर जीएसटी कानून व अधिकारियो की हठधर्मिता से उद्यमियों एवं व्यापारियों में आक्रोश पनप रहा है। लघु उद्योग भारती काशी प्रांत के उद्यमियों ने संगठन कार्यालय कबीर चौरा वाराणसी में बैठक कर इसपर आक्रोश जताया। राजेश कुमार सिंह अध्यक्ष लघु उद्योग भारती काशी प्रांत ने बताया कि जीएसटी इन पुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) मे नया बदलाव एक समस्या बना हुआ है। पहले कहा गया कि खरीद के इनवॉइस के हिसाब से आईटीसी क्लेम करें, फिर कहा गया 2ए से क्लेम करे, फिर कहा गया 2बी से क्लेम करे, फिर यह सब खत्म करके 37ए लाया गया और कहा जा रहा है की अपनी ई-मेल आईडी देखकर ही आईटीसी क्लेम करे। उन्होंने कहा कि बार-बार इन सभी बदलाव से करदाता परेशान हैं, पिछले साल भरने से चुके हुए टैक्स को भरने के लिए यह आखिरी महीना है, विवरण जिस जीएसटी आर उबी में भरना होता है, पिछले साल से संबंधित यह रिटर्न 30 नवंबर तक भरा जा सकता है। यह मुख्यतः वह टैक्स है जो कर दाताओं ने इनपुट टैक्स क्रेडिट के रूप मे क्लेम कर लिया परंतु अब तक सप्लायर ने सरकार के खजाने में जमा नही किया, इसमें खरीददार की क्या गलती है, उसने सामान खरीदा और जीएसटी रजिस्टर्ड बिल पर टैक्स दिया, इस गलती की सजा तो सप्लायर को भुगतना चाहिए परंतु सरकार खरीदार को दंडित कर रही है। राजेश कुमार सिंह अध्यक्ष लघु उद्योग भारती ने बताया कि वरिष्ठ जीएसटी एवं आयकर अधिवक्ता आलोक खन्ना ने कहा कि इस तरह से सरकार द्वारा जीएसटी में प्रत्येक माह एक के बाद एक दूसरा कानून व्यवस्था लादे जाने से जीएसटी की आसान प्रक्रिया अब और ज्यादा जटिल होती जा रही है, जिससे उद्यमीयों एवं व्यापारियों को परेशानियों से रूबरू होना पड़ रहा है, जिससे अधिवक्ता भी परेशान है की कल कौन सा बदलाव सरकार द्वारा किया जाएगा कोई नही जानता। दिनेश गुप्ता अध्यक्ष वाराणसी ने बताया कि यदि इसी तरह उद्यमी प्रताड़ित होते रहे तो संगठन देशव्यापी आंदोलन के लिए बाध्य होगा, कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक खन्ना, ज्योति शंकर मिश्रा, सर्वेश श्रीवास्तव, अरुण सिंह, सुभाष सिंह, रणधीर सिंह, गुलज़ारी लाल गुप्ता सहित उद्यमी शामिल रहे।

लघु उद्योग भारती मुरैना द्वारा श्रम क़ानून पर निःशुल्क सेमिनार आज

November 27, 2023

मुरैना। लघु उद्योग भारती द्वारा मुरैना में उद्योगों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के हित में लेबर एक्ट, पीएफ एवं ईएसआई पर एक निःशुल्क सेमिनार का आयोजन आज 22 नवंबर बुधवार को किया जा रहा है। जिसमे सरल व सहज रूप से इन कानून के विषय में जानकारी प्रदान की जायेगी एवं व्यापारी भाइयों की इन कानूनों के संबंध में जिज्ञासाओं का भी समाधान किया जायेगा। आयोजित सेमिनार में ग्वालियर से वरिष्ठ सलाहकार शिव कुमार सिंघी मौजूद रहेंगे। यह सेमिनार शाम 4 बजे से 5.30 बजे तक अग्रसेन पार्क जीवाजी गंज स्थित टैली वर्ल्ड सेंटर पर आयोजित किया जा रहा है। लघु उद्योग भारती मुरैना के अध्यक्ष राहुल गर्ग ने इस विषय में जानकारी देते हुए कहा कि जो भी व्यापारी बंधु, उद्यमी बंधु, सीए, एडवोकेट, अकाउंट्स प्रोफेशनल आदि इस सेमिनार में भाग लेना चाहते है, वह समय से पूर्व पधारकर इस निःशुल्क कार्यशाला में भाग ले सकते हैं।

राष्ट्र, उद्योग हित में काम करने वाले अधिकरियों का हुआ सम्मान

November 21, 2023

लघु उद्योग भारती काशी प्रांत की ओर से शनिवार को लहरतारा स्थित एक होटल में दीपावली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पिछले कई वर्षों से उद्यमी हित में कार्य करने वाले एमएसएमई विभाग तथा सैमसंग टेक्निकल स्कूल वाराणसी के अधिकारियो का सम्मान भी किया गया। लघु उद्योग भारती काशी प्रांत के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एमएसएमई सैमसंग टेक्निकल स्कूल वाराणसी (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय) को अथक प्रयास से करीब ९.५ साल में हजारों युवाओं को तकनी शिक्षा मैं कौशल वृद्धि और रोजगार प्राप्ति, स्वरोजगार बढ़ावा रहे है। इसको देखते हुए एमएसएमई-सैमसंग टेक्निकल वाराणसी स्कूल के कस्टोडियन श्री हिमांशु शेखर को अंगवस्त्र एवं संगठन का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। श्री हिमांशु शेखर ने सैमसंग स्कूल के बच्चो को तकनीकी शिक्षा प्रदान कर निपुण बनाने में अपना योगदान दिया है। ज्ञात हो कि लघु उद्योग भारती संगठन राष्ट्र हित उद्योग हित में कार्य करने वाले विभिन्न क्षेत्रों के अधिकारियो, कर्मचारियों को प्रत्येक वर्ष सम्मानित करता आ रहा है। लघु उद्योग भारती काशी के उद्यमियों ने टेक्निकल सेंटर बनाने की माग करते हुए बताया कि संगठन के अथक प्रयास से वर्ष २०१६ में टूल रूम की स्थापना के लिए केंद्रीय एमएसएमई मंत्रालय द्वारा २०० करोड़ की धनराशि अनुमोदित की गयी थी, परंतु स्थानीय प्रशासन द्वारा भूमि उपलब्ध नहीं कराए जाने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में युवाओं को उच्च टेक्निकल एजुकेशन से वंचित होना पड़ रहा है। उक्त कार्यक्रम में राजेश चौधरी, वीरेंद्र राना सहायक निदेशक एमएसएमई तथा दिनेश गुप्त, ज्योति शंकर मिश्र, सर्वेश श्रीवास्तव, अरुण सिंह, विमलेश मौर्या, शैलेश सिंह, मनीष चौबे, राजकुमार रस्तोगी, संजय सिंह, गुलशन मौर्या, गुलज़ारी लाल गुप्ता, नयन गुप्ता सहित काफी उद्यमी शामिल थे।

दिवाली मिलन• लघु उद्योग भारती ने अधिकाधिक मतदान करने की अपील की, स्नेह के दीप स्वदेशी वस्तुओं के साथ

November 9, 2023

लघु उद्योग भारती महिला इकाई की ओर से बुधवार को लघु उद्योग भारती सभागार में दीपावली स्नेह मिलन मनाया गया। अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने लोकतंत्र के महापर्व में अधिक से अधिक मतदान की अपील की। जोधपुरअंचल अध्यक्ष महावीर चौपड़ा ने कहा कि लघु उद्योग भारती द्वारा औद्योगिक समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। साथ ही पारिवारिक सामंजस्य को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग पर जोर दिया गया। ताकि देश में स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बन सके। महिला इकाई अध्यक्ष मोना हरवानी ने कहा कि भारतीय संस्कृति अध्यात्म प्रधान है, इसमें धर्म, आस्था, रीति-रिवाज परंपरा, विश्वास की भावना का महत्व है।

स्नेह मिलन में सदस्यों के परिवारजन और बच्चों ने भी भाग लिया। इस दौरान खेलकूद सहित कई प्रतियोगिताएं हुईं। महिला सदस्यों को पुरस्कार बांटे गए और नए सदस्यों का स्वागत दुपट्टा ओढ़ाकर और बैज प्रदान कर किया गया। कार्यक्रम में सचिव कंचन लोहिया, मंजू सारस्वत, दीपक माथुर, शिल्पा अग्रवाल, मीनू दुग्गड़, इंदुबाला अग्रवाल, इंदु चौपड़ा, नलिनी बंसल, स्वाति शर्मा, वाणी, ममता मनानी आदि मौजूद थे।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please