News

Featured News

All News

दिलीप गुप्ता को मुख्यमंत्री योगी ने किया सम्मानित

October 16, 2023

प्रखर पूर्वान्चल वाराणसी। लघु उद्योग भारती उत्तर प्रदेश द्वारा आगरा में उद्यमी महा अधिवेशन का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ थे काशी प्रांत के 35 उद्यमियों ने कार्यक्रम मे प्रतिभाग किया। राजेश कुमार सिंह अध्यक्ष काशी प्रांत सहित सभी 6 प्रांतों के अध्यक्षयो ने मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा लघु उद्योग भारती वाराणसी के उपाध्यक्ष पूर्वांचल के प्रमुख उद्यमी मां वैष्णो नंदिनी प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड फूड कारखियाव वाराणसी के दिलीप गुप्ता को मंच पर उद्योग श्री सम्मान से सम्मानित किया गया यह सम्मान पूरे प्रदेश के 11 प्रमुख उद्यमियों को दिया गया। राजेश कुमार सिंह ने बताया कि संगठन द्वारा काशी में उद्यमियों की समस्याओं से संबंधित पत्रक सौंपा गया जिसमे हरी फर्टिलाइजर साहुपुरी की 331एकड़ जमीन सहित औद्योगिक अस्थान चांदपुर, चिरईगांव, वाराणसी मे उद्योग नहीं स्थापित किए जाने के कारण वर्षो पूर्व निरस्त औद्योगिक प्लाटो जिसे नए उद्यमियों को आवंटित करने हेतु वर्ष 2018 से 10 प्रतिशत आवेदन शुल्क जिला उद्योग केंद्र वाराणसी में जमा है परंतु जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियो के कारण आज तक उक्त भूमि आवंटित नही हो सका है मुख्यमंत्री जी ने उद्योगों को अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि नए उद्योग लगाइए और एक हजार दिन तक एनओसी लेने की छूट है कम खर्चा कम स्थान ज्यादा रोजगार सृजन ज्यादा परिवारों का स्वावलंबन यह सिर्फ लघु उद्योगों से ही संभव है लघु उद्योग भारती संगठन को देश का सबसे बड़ा औद्योगिक संगठन बताते हुए इसके सभी उद्यमियों को सरकार का पूरा सहयोग देने का आह्वाहन किया। सर्वेश श्रीवास्तव, गुलशन मौर्या, ज्योति शंकर मिश्रा, संजय सिंह, दिलीप गुप्ता, राजेश सिंह, विमलेश मौर्या, मनीष चौबे सहित काफी संख्या में उद्यमियों ने भाग लिया।

उद्योगों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगी अलग अलग कमेटीयां : राजीव चौहान

October 16, 2023

ओम शर्मा, वीवीएन

लघु उद्योग भारती बद्दी चैप्टर की मासिक बैठक अध्यक्ष राजीव चौहान व महासचिव सीता राम चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के नए व पुराने सदस्यों ने हिस्सा लिया। जबकि इस दौरान 11 नए मेंबरों ने लघु उद्योग भारती की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में जहां संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान को तेज करने पर चर्चा हुई, जबकि पुराने सदस्यों को एक्टिवेट करने का भी फैसला लिया गया। वहीं यह फैसला लिया गया के उद्योगों की अलग अलग समस्याओं के समाधान के लिए अलग अलग कमेटीयों का गठन किया जाएगा। यह कमेटीयां अपनी अपनी समस्याओं के समाधान के सम्बंधित विभागों से संपर्क साधकर समाधान को प्रयास करेंगी।

बैठक को सम्बोधित करते हुए 1 बही चैप्टर के अध्यक्ष राजीव चौहान ने कहा के संख्याबल को बढ़ाया जाना अत्यधिक आवश्यक है। क्योंकि जितनी बद्दी चैप्टर के सदस्यों की संख्या अधिक होंगी उतनी ही मजबूती से हम उद्योगों की समस्याओं के लिए सम्बंधित विभागों के समक्ष अपनी बात रख सकेंगे। चौहान ने कहा के नए सदस्यों को जोड़ने के साथ साथ पुराने सदस्यों को एक्टिवेट करना भी अत्यधिक जरूरी है। जबकि महासचिव सीता राम चौधरी ने बताया के बैठक में यह फैसला लिया गया है के अब हर मासिक बैठक में उद्योगों से सम्बंधित विभागों के किसी एक अधिकारी को बुलाया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। ताकि उस विभाग से सम्बंधित समस्याओं को अधिकारी से सांझा कर समाधान के प्रयास किया जा सके। इससे सम्बंधित विभाग और संगठन के बीच एक समन्वय एक सेतु बनेगा और आपसी समन्वय का सभी को लाभ मिलेगा। इस दौरान 11 नए उद्योगों ने संगठन का दामन थामा और यही चैप्टर के पदाधिकारियों ने नए मेंबरों का गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक में राजीव चौहान के साथ सीता राम चौधरी, दीपक, अमित, दिनेश गुप्ता, राजेंद्र, सोनू, सतीश सेठी, सुरेंद्र कैलाश शर्मा, राजेश, त्रिलोक सिंह, वरुण कुमार, विनोद खना, विक्रम बिंदल, प्रताप मोहन, सुशील कुमार, विकास सिंगला, सुरेंद्र सिंगटा, अशोक गर्ग, गुरप्रसाद गुप्ता, विवेक गुप्ता, कमलेंद्र ठाकुर समेत समस्त सदस्य मौजूद रहे।

अर्बन हाट में इंडेक्सपो का उद्घाटन हुआ

October 16, 2023

इंदौर इंफोलाइन प्रा. लिमिटेड द्वारा आयोजित तीन दिवसीय औद्योगिक एवं इंजीनियरिंग एक्सपो (इंडेक्सपो) का उद्घाटन शुक्रवार को अर्बन हाट ग्राउंड में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेश कुमार मिश्रा, लघु उद्योग भारती मप्र के अध्यक्ष महेश गुप्ता, विकास गुप्ता, मुकेश रॉय और इंदौर इंफोलाइन प्रा. लिमिटेड के एमडी आरके अग्रवाल शामिल थे। इसमें मुंबई, पुणे, नागपुर, दिल्ली, भोपाल, इंदौर से आए 80 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। यहां औद्योगिक स्वचालन, सौर ऊर्जा और कई अन्य औद्योगिक उत्पादों के लिए अपने अत्याधुनिक उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनी प्रतिदिन 11 से 7 बजे तक खुली है। प्रवेश निःशुल्क है।

महाधिवेशन में उद्यमियों की समस्याएं उठाईं

October 13, 2023

सहारनपुर, संवाददाता। संपूर्ण उत्तर प्रदेश के लघु उद्योगपतियों के उद्यमी के लिए महाअधिवेशन आयोजन आगरा में किया गया।

इसमें सहारनपुर के करीब 50 उद्यमियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी प्रतिभाग किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अनुपम गुप्ता द्वारा मंडलभर के उद्यमियों की समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश राज्य विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित किये जा रहे पिलखनी सहारनपुर औद्योगिक में उद्यमियों से दो-दो सरकारी विभागों द्वारा रखरखाव शुल्क लिए जाने का मुद्दा उठाया।

अनुपम गुप्ता ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों से उत्तर प्रदेश राज्य विकास प्राधिकरण भी रखरखाव शुल्क वसूल रहा है एवं जिला पंचायत भी रखरखाव शुल्क वसूल रही है एवं दो-दो सरकारी विभागों को रखरखाव शुल्क देने के बावजूद पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है एवं जो सुविधाएं मौजूद भी हैं उनका पूरी तरह से रखरखाव नहीं हो पा रहा है।

इस दौरान लघु उद्योग भारती के सहारनपुर मंडल के प्रतिनिधिमंडल में मंडल अध्यक्ष अनुपम गुप्ता, मंडल महामंत्री आलोक जैन, जिला महामंत्री राजीव चांदना चानना, संरक्षक देवेंद्र कुमार बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील सडाना, उद्योग बंधु कन्वीनर एवं मीडिया प्रभारी इंजीनियर अजय शर्मा, कामधेनु औद्योगिक क्षेत्र के प्रभारी राजीव आनंद, पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र के प्रभारी रवि वैश्य आदि मौजूद रहे।

उद्योगों में काम आने वाले पेट्रोलियम बेस्ड फ्यूल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए

October 13, 2023

कोटा 12 अक्टूबर। लघु उद्योग भारती कोटा इकाई की ओर से अध्यक्ष नितिन अग्रवाल की अगुवाई में विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को वस्तु एवं सेवा कर विभाग राजस्थान के आयुक्त को ज्ञापन दिया गया। प्रतिनिधिमण्डल ने वस्तु एवं सेवा कर में संशोधन के लिए सुझाव दिए। ज्ञापन में कहा कि जीएसटी लागू होने के समय वर्ष 2017-18 में उद्योगों द्वारा जो स्टॉक का डिक्लेरेशन दिया गया था। उसका 6 साल बाद वेरीफिकेशन करना व्यवहारिक नहीं है। जब डिपार्टमेंट किसी व्यापारी को पेमेंट करने के लिए 6 महीने तक का समय देता है तो उसका ब्याज 6 महीने बाद की अवधि पर ही लगना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जीएसटी रिटर्न फाइल करने की कार्य प्रणाली व समय अवधि में समानता होनी चाहिए।

मिसमैच की विसंगतियों को दूर करने के लिए एक महीने के लिए प्रोविजनल रिटर्न का प्रावधान दिया जाना अपेक्षित है। जिससे कि सभी व्यापारियों व उद्योगों को रिटर्न कॉनसाईल करने के लिए एक महीने की अवधि का समय मिल सके। वह मिसमैच से बच सके। उद्योगों में काम में लिए जाने वाले पेट्रोलियम बेस्ड फ्यूल को जीएसटी के दायरे में लिया जाना प्रस्तावित है। इसे तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए। इसे मध्यम, लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों के उत्पादन लागत में कमी आएगी। जिससे इन क्षेत्र के उद्योगों के विकास को गति मिलेगी।

अधिवेशन में मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं समस्याएं

October 12, 2023

अलीगढ़। लघु भारती द्वारा आगरा में आयोजित महाउद्यमी अधिवेशन में अलीगढ़ जिला सहित पांच क्षेत्रीय इकाइयों के उद्यमियों ने भाग लिया। बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की । अधिवेशन में यूपीसीडा सीईओ मयूर माहेश्वरी व औद्योगिक व्यवस्था प्रमुख सचिव मनोज कुमार ने उद्यमियों की समस्याएं सुनीं। उद्यमियों ने पारिवारिक समायोजन मामले में स्टांप शुल्क छूट, नगर निगम द्वारा भारी भरकम कर की समीक्षा, कर दर न्यूनतम करने का आग्रह, प्रदूषण अनापत्ति के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू करने, नए उद्योग स्थापित करने के लिए भू- उपयोग परिवर्तन प्रक्रिया सरल करने का आग्रह किया। इस मौके पर प्रदेश संयुक्त महामंत्री गौरव मित्तल, जिलाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, तरुण सक्सेना, योगेश गोस्वामी, अजय पटेल, सतीश माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। संवाद

उद्यमियों ने आगरा में मुख्यमंत्री के सामने उठाए नीतिगत विषय

October 12, 2023

जासं, अलीगढ़ : लघु उद्योग भारती की ओर से आगरा में आयोजितउद्यमी महाअधिवेशन में अलीगढ़ के उद्यमी भी शामिल हुए। यहां पर सभी उद्यमियों ने सीएम योगी के सामने कई नीतिगत विषय उठाए। यूपीसीड़ा के सीईओ मयूर माहेश्वरी व औद्योगिक व्यवस्था प्रमुख सचिव मनोज कुमार से भी उद्यमियों ने मुलाकात की। इस दौरान पारिवारिक समायोजन के चलते स्टांप शुल्क की छूट में सूक्ष्म व लघु उद्योगों को भी शामिल करने की मांग रखी। उद्यमियों को सुस्ती दरों पर भी भूखंड उपलब्ध कराने की मांग रखी। इस मौके पर अलीगढ़ जिले से प्रदेश संयुक्त महामंत्री गौरव मित्तल, जिलाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, ब्रज संभाग कार्यकारणी सदस्य तरुन सक्सेना, जिला महामंत्री योगेश गोस्वामी, कोषाध्यक्ष अंशुमन अग्रवाल, अजय पटेल, ऋषभ गर्ग, सुनील गर्ग समेत अन्य शामिल हुए।

रोजगार के लिए लिए योगी योगी ने खोली खोली तिजोरी

October 12, 2023

आगरा। लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों के बेरोजगारी के सवाल पर हमले झेल रही सरकार ने युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए अपनी तिजोरी खोल दी है। 80 लोकसभा सीटों वाले देश के सबसे बड़े सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तकनीकी कोर्स वाले छात्रों को ट्रेनिंग के दौरान एक साल तक मानदेव का आधा हिस्सा देने की घोषणा की है।

इसके जरिए पॉलीटेक्निक और इंजीनियरिंग कर रहे छात्रों को औद्योगिक इकयां रोजगार देने के लिए प्रोत्साहित होगी, वहीं तकनीकी कोर्स कर रहे अंतिम वर्ष के युवाओं को भी रोजगार और अनुभव मिल पाएगा चुनावी साल में मुख्यमंत्री का यह पैंतरा बेरोजगारी के मुद्दे को हल्का कर सकता है।

फतेहाबाद रोड पर एनसीसी में लघु उद्योग भारती के सम्मेलन में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 60 फीसदी युवा वोटरों को रिझाने के लिए रोजगार की बात को उन्होंने छात्रों को मानदेय का आधा हिस्सा देने की घोषणा कर उद्यमियों का दिल जीत लिया तो छात्रों के मन में भी जगह बनाई। मुख्यमंत्री इससे पहले युवाओं को रोजगार देने के बाद नियुक्तिपत्र अपने हाथों से ही सौंपते रहे हैं। इस बार वह एक करोड़ 10 लाख रोजगार सृजन के दावे कर रहे हैं।

■ छात्रों का रजिस्ट्रेशन कराएं

आईटीआई पॉलीटेक्निक के छात्रों को प्रशिक्षण के लिए फैक्टरी संचालक रखते हैं के सोएम इंटर्नशिप स्कीम में उधमी रजिस्ट्रेशन कराएं। उनका आधा मानदेय सरकार देगी। जरूरत के लिए मददगार होगी। इससे युवाओं को भी अनुभव और रोजगार मिलेगा। योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री

'प्रदूषण रहित उद्योगों के लिए औद्योगिक क्षेत्र बनाए सरकार'

October 12, 2023

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जिले के उद्यमियों ने प्रदूषण रहित उद्योगों की स्थापना के लिए नया औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने की मांग रखी। लघु उद्योग भारती जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता के इस सुझाव पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक जवाब दिया है।

ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष भुवेश अग्रवाल ने सीएम को उद्यमियों की समस्याओं को लेकर प्रत्यावेदन सौंपा। जिसमें उद्योगों के लिए विद्युत समस्याएं, भू उपयोग परिवर्तन, औद्योगिक क्षेत्र, जीएसटी उत्पीड़न, सूक्ष्म एवं लघु उद्योग नीति पर सुझाव व समाधान बताए।

नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स अध्यक्ष राजेश गोयल व सीताराम अग्रवाल ने सीएम को संबोधित ज्ञापन में आगरा के पर्यावरण व जनसुविधाओं की बात कही। यमुना किनारा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की मांग की । अधिवेशन में आरएसएस क्षेत्र संघचालक सूर्य प्रकाश, संगठन मंत्री प्रकाश चंद, भरत धरड़, गौरव मित्तल, राजीव बंसल, केएनसीसी के वरुण अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, संजय गोयल, प्रदीप मेहता, दीपक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्योगपतियों को दिया साफ नीयत और बेहतर संवाद का मंत्र

October 12, 2023

जागरण संवाददाता, आगराः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था के साथ किसी को खिलवाड़ नहीं करने देंगे। किसी ने ऐसा किया तो खामियाजा भुगतेगा वर्ष 2022 के चुनाव में पहली बार कानून व्यवस्था चुनावी मुद्दा बनी और प्रदेश में दोबारा सरकार बनी। योगी ने उद्यमियों को कारोबार के लिए साफ नीयत और बेहतर संवाद का मंत्र दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फतेहाबाद रोड स्थित केएनसीसी में आयोजित लघु उद्योग भारती के उद्यमी महासम्मेलन में 60 जिलों से आए 1500 लघु उद्यमियों से कहा फतेहाबाद रोड स्थित एनसीसी में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित उद्यमी महाधिवेशन में लोगों का अभिवादन स्वीकार करते मुख्यमंत्री योगी जैन, दिलीप गुप्ता, पीयूष उपाध्याय कि उद्योग के क्षेत्र में उम्र को आगे आदित्यनाथ साथ है केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह कोल, सांसद राजकुमार चाहर, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता। डबल इंजन की सरकार उद्यमियों को सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा, लघु उद्योग अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। इसके माध्यम से ही अधिक रोजगार व आर्थिक स्वावलंबन संभव है। एक जिला एक उत्पाद योजना से परंपरागत उद्योगों को प्रोत्साहन, डिजाइन, चीक प्रशिक्षण और बाजार मिला है। इससे बड़ी संख्या में लोगों को शामिल होने का मौका मिलेगा। प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था के चलते ही पाँच वर्ष में निर्यात कारोबार 250 गुणा बढ़ा है। आगे भी स्थिति और बेहतर की जाएगी।

नोटिस से नहीं हो उत्पीड़न, उत्पीड़न, उद्योगों को मिले प्रोत्साहन

October 12, 2023

लघु उद्यमियों का कुंभ था और लघु उद्योग भारती के 60 जिलों के प्रतिनिधि मौजूद थे। कुछ को मंच से तो कुछ ने सभागार से समस्याओं कमाना शुरू किया। जीएसटी के नोटिस भेज पांच वर्ष पुराना रिकार्ड मांगा जा रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के माध्यम से नोटिस भेजे जा रहे हैं। रिटर्न में सभी सूचनाएं भेजी जाती है। बिजली की ट्रिपिंग, कटौती के कारण कार्य की गुणवत्ता प्रभावित होती है। नाई उद्योग स्थापना, विस्तार के कार्य के लिए अलग-अलग विभागों में अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेने के लिए दौड़ लगानी पड़ती है। सिंगल विंडो सिस्टम होना चाहिए जिससे उद्योगों को प्रोत्साहन और उद्यमियों को राहत मिलेगी।

फतेहाबाद रोड स्थित केएनसीसी में लघु उद्योग भारती के उद्यमी महाधिवेशन में 60 जिलों से आए संगठन पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने समस्याओं को उठाया और आवश्यकताओं को भी बताया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्तमान में जब कोई उद्यमी नया उद्योग खोलता है तो उसे एक हजार दिनों तक कोई एनओसी नहीं लेनी होती है। वह पहले अपना उत्पाद तैयार कर सकता है। सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर दिया है और विकास की ओर तेजी से बढ़े हैं। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में 35 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए थे जो अब उद्यमियों को राहत मिलेगी। 38 हजार करोड़ हो चुके हैं। ये जब धरातल पर उतरेंगे तो उप्र के युवाओं के लिए एक करोड़ 10 लाख रोजगार का सृजन होगा। उद्यमियों को सहूलियत दी जा रही हैं। सीएम ने कहा कि ऐसी नीति तैयार की गई हैं, जिससे जिलास्तर पर ही उद्यमियों की समस्याओं का समाधान हो जाए। उन्होंने ये भी बताया कि जीएसटी और एमएसएमई पंजीकृत उद्यमी को पांच लाख का बीमा कवर दिया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने कहा कि देश की अर्थ व्यवस्था की रीढ़ लघु उद्यमी ही रहे हैं। लघु उद्योग भारती उनके प्रोत्साहन और समस्याओं के समाधान के लिए जुटा है। प्रदेशाध्यक्ष मधुसूदन दादू ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं, सुझावों को संकलित करने के लिए ये मंच तैयार किया है। हर जिले को एक ही स्थान पर अपने बाधाएं और आवश्यकताएँ रखने का अवसर मिल रहा है। लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री और लघु उद्योग निगम के उपाध्यक्ष राकेश गर्ग ने कहा कि महाधिवेशन में रखे गए प्रस्ताव, समस्या, समाधान से आर्थिक विकास को गति प्रदान करेंगे। प्रदेश सचिव एवं कार्यक्रम संयोजक मनीष अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार उत्तम और समृद्ध प्रदेश बनाने के लिए लगातार अग्रसर है। अनुकूल वातावरण में छोटे बड़े सभी उद्योग विकास की राह पर बढ़ रहे हैं। लघु उद्योग भारती की जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता और महासचिव राजीव बंसल ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न भेंट किया। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति, सांसद राजकुमार चाहर आदि मौजूद थे।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please