मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्योगपतियों को दिया साफ नीयत और बेहतर संवाद का मंत्र
जागरण संवाददाता, आगराः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था के साथ किसी को खिलवाड़ नहीं करने देंगे। किसी ने ऐसा किया तो खामियाजा भुगतेगा वर्ष 2022 के चुनाव में पहली बार कानून व्यवस्था चुनावी मुद्दा बनी और प्रदेश में दोबारा सरकार बनी। योगी ने उद्यमियों को कारोबार के लिए साफ नीयत और बेहतर संवाद का मंत्र दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फतेहाबाद रोड स्थित केएनसीसी में आयोजित लघु उद्योग भारती के उद्यमी महासम्मेलन में 60 जिलों से आए 1500 लघु उद्यमियों से कहा फतेहाबाद रोड स्थित एनसीसी में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित उद्यमी महाधिवेशन में लोगों का अभिवादन स्वीकार करते मुख्यमंत्री योगी जैन, दिलीप गुप्ता, पीयूष उपाध्याय कि उद्योग के क्षेत्र में उम्र को आगे आदित्यनाथ साथ है केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह कोल, सांसद राजकुमार चाहर, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता। डबल इंजन की सरकार उद्यमियों को सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा, लघु उद्योग अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। इसके माध्यम से ही अधिक रोजगार व आर्थिक स्वावलंबन संभव है। एक जिला एक उत्पाद योजना से परंपरागत उद्योगों को प्रोत्साहन, डिजाइन, चीक प्रशिक्षण और बाजार मिला है। इससे बड़ी संख्या में लोगों को शामिल होने का मौका मिलेगा। प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था के चलते ही पाँच वर्ष में निर्यात कारोबार 250 गुणा बढ़ा है। आगे भी स्थिति और बेहतर की जाएगी।

