News

Featured News

All News

लघु उद्योग भारती वाटिका का हुआ लोकार्पण

September 20, 2023

नगर के लिए हरित पर्यावरण की दशा में एक धरोहर के रूप में स्थापित हुई लघु उद्योग वाटिका का लोकार्पण ब्यावर जिले के माननीय कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर, रिको के वरिष्ठ महाप्रबंधक आदित्य शर्मा, हमारी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा एवं प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालड़ के कर-कमलों से सम्पन्न हुआ। माँ भारती और भगवान श्री विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण के बाद महिला शाखा द्वारा 'वसुधा का कल्याण ना भूलें' गीत प्रस्तुति से कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम संयोजक दीपक झंवर ने चलचित्र के माध्यम से 2000 वर्ग मीटर में फैली इस वाटिका में विकसित किए गए जापानी मियावाकी पद्धति द्वारा 1100 पौधों का सघन वन, फलदार एवं छायादार पेड़, सुंदर फुलवारी, वॉक वे, सुदृढ़ ब्लॉक्स के साथ ड्रिप सिंचाई सिस्टम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस बहुमूल्य एवं उपयोगी जानकारी से उपस्थित आगंतुकगण अत्यंत लाभान्वित हुए। भीलवाडा में पर्यावरण की क्रान्ति लाने वाले अपना संस्थान के सचिव विनोद मेलाना ने इस सघन वन की 1000 वर्ष से अधिक की उपयोगिता है और ब्यावर में लगा ये सघन वन अब तक राजस्थान में लगे वनों से सबसे अच्छा और उन्नत किस्म का है, जिसका सभी ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। शाखा अध्यक्ष सचिन जी नाहर ने जिले के माननीय कलेक्टर को संबोधित करते हुए रिको क्षेत्र में कामदार हित में एक चिकित्सालय, एक स्किल डेवलपमेंट सेंटर और एक डम्पिंग यार्ड की मांग की। और उनके इस आग्रह को माननीय कलेक्टर ने अपने उद्बोधन में सहर्ष स्वीकार कर त्वरित रूप से आवेदन करने का सुझाव दे दिया, जिससे आचार संहिता लगने से पूर्व ही वो इसके लिए भूखंड की स्वीकृति शीघ्र दे सकें। साथ ही इस वाटिका को विकसित करने के लिए उन्होने शाखा की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक माणक डाणी, राजस्थान प्रदूषण बोर्ड से दीपक तंवर, रिको से राहुल बेनीवाल, अविनाश शर्मा, प्रकाश अंबुरे, अजय खंडेलवाल, अशोक खंडेलवाल, बनवारीलाल पारीक, डॉ नरेंद्र पारख, सुनील इनाणी, अमरचंद मूँदड़ा, गगन भारद्वाज, जय आनन्दानी रमेश भराड़िया, आशीष झवर, रवि मूंदड़ा, गौरव मूंदड़ा, विशाल काबरा, रवि झवर, अभिजीत अंबुरे, अनिकेत अंबूरे, प्रशांत पाबुवाल, भुवनेश जांगिड़ सहित मातृ शक्ति से अर्पिता शर्मा, उर्वशी भारद्वाज, नंदिता झंवर, उर्मिला गुप्ता, शोभन्ता जैन, शशि मोदी उपस्थित थे।

महाकालेश्वर औद्योगिक क्षेत्र मक्सी रोड में मनी हर्षोउल्लास से भगवान विश्वकर्मा जयंती

September 20, 2023

लघु उद्योग भारती उज्जैन की चारों मक्सी रोड, देवास रोड, आगर रोड व महिला इकाइयों द्वारा संयुक्त रूप भगवान विश्वकर्मा की जयंती उत्साह पूर्वक पायोनियर इंजीनियरिंग मक्सी रोड उद्योगिक क्षेत्र पर धूमधाम से बनाई गई। प्रारंभ में भगवान विश्वकर्मा जी की आरती की गई। इसमें उज्जैन पुलिस अधीक्षक श्री सचिन जी शर्मा भी सम्मिलित हुए, आरती के पश्चात श्रमिक भाइयों एवं उद्योगपतियों को प्रसाद वितरण किया गया उसके पश्चात श्रमिकों का सम्मान किया गया, कार्यक्रम का संचालन गिरीश जायसवाल द्वारा किया गया, मंचीय कार्यक्रम उपरांत सभी ने भोजन ग्रहण किया, इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक श्री अतुल जी वाजपेई विशेष रूप से उपस्थित थे। लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह कालरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ नेमीचंद जी जैन, ईश्वर जी पटेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अतीत अग्रवाल, मालवा संभाग सचिव राजेश गर्ग एवं इकाइयों के अध्यक्ष नीलम कालरा, गिरीश जायसवाल, बृजेश शिवहरे, अखिलेश नागर एवम् सचिव दिलीप रोहरा, जितेंद्र भाटी, चित्रा मेहता, अनुभव जैन के साथ ही चारो इकाई के प्रभारी सुनील पीठवे, सुनील भावसार, सुयश सुराना, अर्चना कुलश्रेष्ठ, योगेन्द्र पाटिल, जितेंद्र जैन, जैरी जैस्टिन, प्रवीण पांचाल, एवं बड़ी संख्या में उद्योगपति व श्रमिक उपस्थित थे।

• रोलिंग एंड इंपेक्शन मशीन से डेमेज का भी चलता है पता, कलर पेंट से लेकर मशीन के बेरिंग तक सभी क्वालि

September 20, 2023

कपड़ा मंडी के साथ ही भीलवाड़ा की इंडस्ट्री मशीनों का उत्पादन भी कर रही है। जिनकी राष्ट्रीय स्तर की मशीनों से आधी कीमत और अंतरराष्ट्रीय पैमाने की है। ऐसा ही नाम है श्री भगवती टेक्सटाइल इंडस्ट्रीजा ये वर्ष 2003 से कपड़ा चेक करने और उसको रोल करके पैक करने की मशीन बना रहे हैं। ये सारी मशीन पहले अहमदाबाद और मुंबई से आई थी, जो भीलवाड़ा में बनने लगी है। लघु उद्योग भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष महेश हुरकट ने बताया कि कपड़े को चेक करने और उसका रोल बनाने के लिए जो मशीन इस्तेमाल होती है। इसका उत्पादन भीलवाड़ा में होना अपने आप में गर्व की बात है। मशीन में इलेक्ट्रिक उपकरण जितने भी उपयोग होते हैं, वह सब अंतरराष्ट्रीय स्तर के हैं। कलर पेंट से लेकर मशीन के बेरिंग तक सब बढ़िया क्वालिटी के हैं।

ऐसे काम करती है मशीन:

अभी हाल में हो मशीन को डिजिटल टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। एक ही बार में मशीन पर कपड़ा चेक करके उसकी रिपोर्ट बारकोड या क्यूआर कोड में ले सकते हैं। रोल बनने के बाद रोल का पूरा रिपोर्ट बारकोड या क्यूआर कोड़ में आ जाता है। जिससे रोल की डिटेल लेने के लिए रजिस्टर को नहीं देखना पड़ता। एक बार स्कैन करने पर पूरी रिपोर्ट आ जाती है। इस तरह हमारी रोल पैकिंग मशीन भी पूरी तरह से डिजिटल कंट्रोल होती है। मशीन में एक बार पूरी सेटिंग करने पर रोल पूरा पैक होने के बाद मशीन अपने आप रुक जाती है।

इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर: फिर मेला लगाने के वादे के साथ एजीबिटर्स विदा, कहा- ऐसी भव्यता तो जयपुर व जो

September 20, 2023

बेहतरीन बिजनेस डील और नए संबंधों के साथ लघु उद्योग भारती का इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर रविवार को समाप्त हुआ। समापन समारोह में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत लाइव जुड़े। लघु उद्योग भारती की नई कार्यकारिणी का भी गठन हुआ। एग्जीबिटर्स ने फिर से भीलवाड़ा में फेयर कराने का वादा किया। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री शेखावत ने केंद्र सरकार की उद्योगों की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने बताया कि लघु उद्योग भारती के द्वारा उद्योगों की वाटर ऑडिट भी की जाती है। लघु उद्योग भारती द्वारा विदेश से आयात कम करके उत्पादन बढ़ाने, पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए उत्पादन बढ़ाने, श्रमिकों की उद्योगों के साथ पारिवारिक माहौल उपलब्ध कराने जैसे कामों पर काम कर रहे हैं। एसबीआई के पदाधिकारी अविनाश पाटोदी ने बैंक और उद्योगों को पूरक बताया। सांसद सुभाष बहेड़िया ने कहा कि इस स्तर का मेट्रो सिटी नहीं लगा सकती। राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र ने बताया कि भारत में 2 हजार काउंट का धागा बनाता था, जो आज मशीनरी युग में भी संभव नहीं है। भारत पुनः समृद्ध हो इसके लिए रोडमेप पर काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष योगेश गौतम ने भी शिरकत की। प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालर ने कहा कि अभी तक जो उद्योग मेले लगाए हैं, उनमें यह पहला मेला टेक्सटाइल को केंद्र पर में रखते हुए लगाया गया है। महिला इकाई अध्यक्ष पल्लवी लठ्ठा भी मंच उपस्थित रहीं।

लघु उद्योग भारती भीलवाड़ा के नए पदाधिकारी चुने गए। शंभूप्रसाद काबरा अध्यक्ष, कमलेश मुणोत सचिव और अजय अग्रवाल कोषाध्यक्ष चुने गए। हरि अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, सुरेश कोगटा, अनूप बागड़ोदिया उपाध्यक्ष, सत्यनारायण झंवर और पुनीत सोनी सहसचिव होंगे। महेश हुरकट अब प्रांतीय उपाध्यक्ष होंगे।

विश्वकर्मा जयंती मनाई: विश्वकर्मा जयंती पर निर्माण के देवता विश्वकर्मा की पूजा की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय संघचालक डॉ. रमेश अग्रवाल एवं विभाग संचालक चांदमल सोमानी उपस्थित थे। फेयर में हरगोविंद सोनी, सत्य प्रकाश गग्गड़, बालकृष्ण काबरा, अभिषेक सोमानी, अभिषेक जैन, दिनेश लड्डा आदि का सहयोग रहा।

लघु उद्योग भारती के मेले में शामिल हुए कोटा के उद्यमी

September 20, 2023

लघु उद्योग भारती भीलवाड़ा इकाई की ओर से आयोजित तीन दिवसीय उद्योग दर्शन मेले में कोटा के उद्यमियों ने भाग लिया। समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी थे। विशिष्ट अतिथि निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती बलदेव भाई प्रजापति, सांसद भीलवाड़ा सुभाष बाहेड़िया रहे। इस दौरान कोटा इकाई से वरिष्ठ सदस्य गोविंदराम मित्तल, विपिन सूद, यशपाल भाटिया, श्वेता जैन एवं राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष सीए महेश गुप्ता, महिला इकाई अध्यक्ष शशि मित्तल, कोटा मुख्य इकाई अध्यक्ष नितिन अग्रवाल, सचिव संदीप जांगिड़, कोषाध्यक्ष सीए संदीप बाकलीवाल, पंकज बंसल, मनोज अग्रवाल मौजूद रहे।

लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा विश्वकर्मा जयंती मनाई

September 20, 2023

विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आज लघु उद्योग भारती की महिलाओं ने विश्वकर्मा भगवान की पूजा आरती की एवं श्रमिकों को सम्मानित किया गया । लघु उद्योग महिला की अध्यक्ष मोना हरवानी ने बताया कि सभी महिलाएं किसी न किसी उद्योग से जुड़ी हुई है और इस दिन सभी ने विश्वकर्मा भगवान की पूजा की । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की भी सभी ने शुभकामनाएं दी, प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना के आरंभ पर प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त किया और सभी महिलाओं को आह्वान किया कि इस योजना का लाभ उठाएं। लघु उद्योग भारती की सभी महिला सदस्यों ने कच्ची धानी चला रही नारायणी जी के यहां जाकर उन्हें सम्मानित किया और वहां रखी विश्वकर्मा जी की तस्वीर की पूजा की। इस दौरान उपाध्यक्ष इंदु अग्रवाल, सह सचिव नलिनी बंसल, इंदु चोपड़ा कोषाध्यक्ष, शिल्पा अग्रवाल, मंजू मेवाड़ा, रेखा परिहार उपस्थित थे । सचिव कंचन लोहिया ने सभी का आभार एवं धन्यवाद दिया ।

विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष्य में कुशल श्रमिकों व मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

September 20, 2023

उद्योग के उत्पादों की गुणवत्ता, उत्पादन एवं संचालन में श्रमिक मुख्य भूमिका निभाते हैं।

उक्त शब्द लघु उद्योग भारती (महिला प्रकोष्ठ) पंजाब की महासचिव सीमा घूमल ने जालंधर केन्द्रीय व जालंधर उत्तरी द्वारा स्थानीय एस एस फोर्जिंग के उद्योगिक परिसर में विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहे। उन्होंने बताया कि लघु उद्योग भारती की सक्रिय इकाई के लिए 6 अनिवार्य करणीय कार्यों में विश्वकर्मा दिवस है। उद्यमियों के लिए भगवान विश्वकर्मा आराध्य देव हैं।सफल उद्योग की पूंजी में एक घटक श्रमिक भी होता है।

समारोह का शुभारंभ भारतीय संस्कृति के अनुरूप पवित्र ज्योति प्रज्जवल के पश्चात भगवान विश्वकर्मा का सामूहिक पूजन के बाद कुशल श्रमिकों और श्रमिको के मेधावी बच्चों का सम्मान व दैनिक उपयोग को वस्तुएँ भेंट की जालन्धर के अध्यक्ष विवेक राठौर गई। इस दौरान लघु उद्योग भारती ने महिला इकाईयों द्वारा किए जा पंजाब के उपाध्यक्ष विक्रान्त शर्मा, रहे विभिन्न सेवा प्रकल्पों के संयोजन संबंधी विस्तृत चर्चा करते हुए उन्हें हर संगठनात्मक कार्यों में सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि एक उद्यमी समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है । आर्थिक विकास के लिए उद्यमशीलता और सतत व्यापार में वृद्धि आवश्यक है। उद्यमियों का विकास समाज में व्याप्त आर्थिक, सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और मनोवैज्ञानिक कारकों पर निर्भर करता है।

उक्त समारोह संयोजन में जालंधर केंद्रीय की अध्यक्ष श्रीमती अमरदीप शेरगिल, महासचिव आरती सचदेवा, उपाध्यक्ष शिल्पा चावलो, सचिव रूही बुद्धिराजा, जालंधर उत्तरी की संयोजक रमन जज, सह संयोजक पल्लवी ठाकुर, इंदु ठाकुर पूनम ठाकुर, सविता ठाकुर, दीपिका राठौर, सरोज ठाकुर व अन्य ने सक्रिय योगदान दिया।

लघु उद्योग भारती बद्दी चैप्टर की बैठक में अहम मुददों पर हुई चर्चा

September 20, 2023

लघु उद्योग भारती बद्दी चैप्टर के गठन के उपरांत पहली बैठक अध्यक्ष राजीव चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में लघु उद्योग भारती के प्रदेशाध्यक्ष हरबंस पटियाल व पूर्व महामंत्री विनोद खन्ना विशेषतौर पर उपस्थित रहे। बैठक में जहां बीबीएन में खस्ता हालत सड़कों, टूटे पुलों और जाम की समस्या को लेकर चिंता व्यक्त की। वहीं बैठक में बद्दी चैप्टर को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान जोरों से चलाने का फैसला लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए लघु उद्योग भारती बद्दी चैप्टर के अध्यक्ष राजीव चौहान ने कहा कि आपदा के चलते प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र डगमगाने लगा है। कच्चे माल की आवक और तैयार माल बाहर भेजने में उद्योगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बाबत लघु उद्योग भारती की प्रदेश ईकाई ने केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को बाकायदा पत्र लिखकर जल्द से जल्द पुलों व सड़कों का युद्धस्तर ठीक करने की मांग उठाई है। राजीव चौहान ने कहा कि जल्द की लघु उद्योग भारती का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व उद्योग मंत्री से मिलकर जल्द से जल्द बीबीएन की कनेक्टिविटी को दुरूस्त करने की मांग उठाएगा। राजीव चौहान ने कहा कि बद्दी चैप्टर को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान जोरों पर चलाया जाएगा तथा पुराने सदस्यों को भी सक्रिया किया जाएगा। चौहान ने कहा कि लघु उद्योग भारती उद्योगों व लघु उद्यमियों के हितों के लिए हमेशा लड़ती आई है और संगठन का संघर्ष हमेशा जारी रहेगा। इस मौके पर लघु उद्योग भारती के बद्दी चैप्टर के अध्यक्ष राजीव चौहान के साथ प्रदेशाध्यक्ष हरबंस पटियाल, विनोद खन्ना, दीपक चंदेल, दीपक स्वामी, शांती स्वरूप शर्मा, सीता राम चौधरी, संतोष सेठी, सुरेंद्र विष्ट, रमेश, सतीश सेठी, राजेंद्र सिंह, राजेश बंसल, अमित, धर्मपाल गोयल, टीटू सिंगला, गौरव खन्ना समेत लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

साहुपुरी के 331 एकड़ भूमि पर बनेगा औद्योगिक स्थान

September 20, 2023

साहुपुरी स्थित हरी फर्टिलाइजर्स की 331 एकड़ की भूमि पर औद्योगिक स्थान बनेगा. इसके लिए उद्यमियों ने कमिश्नर कौशल राज शर्मा को पत्रक सौंपा. उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए गुरुवार को हुई उद्योग बंधु की बैठक राइफल क्लब में कमिश्नर कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में हुई. लघु उद्योग भारती काशी प्रांत के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने वर्षों से खाली पड़े साहुपुरी चंदौली की भूमि का मुद्दा उठाया, भूमि को उद्यमियों को देने तथा औद्योगिक स्थान निर्माण के अनुरोध का पत्रक भी मंडलयुक्त को सौंपा. राजेश सिंह ने बताया कि वर्षों पूर्व किसानों से अधिग्रहण करके उक्त जमीन को हरी फार्टिलाइजर को खाद कारखाना स्थापित करने के लिए दिया गया था. कुछ समय कारखाना चलाने के बाद वर्षों से उक्त फैक्ट्री बंद पड़ी हुई है. बैठक में क योति शंकर मिश्रा, सर्वेश श्रीवास्तव, अरुण सिंह, गुलशन मार्या आदि मौजूद रहे.

लघु उद्योग भारती का महिला उद्यमी सम्मेलन आयोजित हुआ

September 20, 2023

लघु उद्योग भारती की महिला इकाई की ओर से 'परिचय उद्यमी महिला सम्मेलन यहां चेंबर भवन में आयोजित किया गया। संयोजक शिवानी यादव ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिला इकाई बनाई गई है।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि लघु उद्योग भारती की प्रदेश उपाध्यक्ष अंजू सिंह ने उद्योगों की स्थापना एवं अर्थव्यवस्था में महिलाओं के योगदान के बारे में बताया। प्रांत महामंत्री सुनीता शर्मा ने प्रदेश स्तर पर हो रहे कार्यों व उपलब्धियों की जानकारी दी।

प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने अग्रवाल, सहयोग एवं समर्पण भावना से महिला सशक्तीकरण के लिए उचित माहौल बनाने पर जोर दिया। सम्मेलन में जयपुर प्रांत के संयुक्त महासचिव संदीप गुप्ता, अलवर इकाई अध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल, महासचिव शशांक झालानी, सचिव मधुर अग्रवाल, निशांत अग्रवाल एवं अमित श्यामसुखा सहित अनेक उद्यमी महिलाओं में भाग लिया। संयोजक अलका सिंह व कल्पन तिवारी ने आभार जताया।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please