एमएसएमई समस्याओं पर लघु उद्योग भारती प्रतिनिधिमंडल की मंत्री से सार्थक भेंट
दिनांक 15 अप्रैल 2026 को लघु उद्योग भारती, मध्य प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के माननीय एमएसएमई मंत्री श्री चेतन कुमार काश्यप जी से सौजन्य भेंट की। इस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री दिनेश कुमार गुप्ता, मध्य अंचल की सचिव रश्मि गुर्जर, भोपाल जिला इकाई के सचिव नीरज शर्मा, उपाध्यक्ष श्री ईश अरोड़ा तथा भोपाल महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती शुभा कामऋषि जी शामिल रहे।
बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने एमएसएमई क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को मंत्री जी के समक्ष विस्तार से रखा तथा उनके समाधान हेतु व्यावहारिक सुझाव प्रस्तुत किए। मंत्री श्री काश्यप जी ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।
यह भेंट एमएसएमई क्षेत्र के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही, जिससे उद्योगों की समस्याओं के समाधान हेतु सरकार और संगठन के बीच समन्वय को और मजबूती मिलेगी।