भीलवाड़ा में ‘स्वयं सिद्धा: नारी शक्ति अनंता’ मैगजीन का भव्य विमोचन
लघु उद्योग भारती महिला इकाई, भीलवाड़ा द्वारा 27 अप्रैल को ‘स्वयं सिद्धा: नारी शक्ति अनंता’ विशेष मैगजीन का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया। इस प्रेरणादायक मैगजीन का विमोचन माननीय सांसद श्री दामोदर अग्रवाल जी के करकमलों से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता लघु उद्योग भारती चित्तौड़ प्रांत अध्यक्ष श्री महेश हुरकट जी ने की।
इस अवसर पर मुख्य इकाई अध्यक्ष श्री शंभू प्रसाद काबरा, ग्रोथ सेंटर इकाई अध्यक्ष श्री गिरीश काबरा, महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती पल्लवी लड्डा, मैगजीन की संपादक डॉ. प्रियंका मेहता एवं सह-संपादक डॉ. नेहा सब्बरवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
‘स्वयं सिद्धा: नारी शक्ति अनंता’ मैगजीन में 33 महिला उद्यमियों की प्रेरणादायक जीवन यात्राओं का संकलन किया गया है, जो नारी शक्ति, आत्मनिर्भरता और उद्यमिता को समर्पित है। यह प्रकाशन महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक पहल है।
कार्यक्रम में प्रदेश संयुक्त महामंत्री श्री रविंद्र जाजू, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य चंदा मुंदड़ा, रक्षा जैन, रेखा इनाणी, आशा सोमानी, प्रिया कोठारी, अंजना तोषनीवाल, स्नेहलता मेलाना सहित अनेक गणमान्यजनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन रीना डाड द्वारा किया गया।