साहुपुरी के 331 एकड़ भूमि पर बनेगा औद्योगिक स्थान

September 20, 2023
Varanasi,
UTTAR PRADESH

<p>साहुपुरी स्थित हरी फर्टिलाइजर्स की 331 एकड़ की भूमि पर औद्योगिक स्थान बनेगा. इसके लिए उद्यमियों ने कमिश्नर कौशल राज शर्मा को पत्रक सौंपा. उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए गुरुवार को हुई उद्योग बंधु की बैठक राइफल क्लब में कमिश्नर कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में हुई. लघु उद्योग भारती काशी प्रांत के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने वर्षों से खाली पड़े साहुपुरी चंदौली की भूमि का मुद्दा उठाया, भूमि को उद्यमियों को देने तथा औद्योगिक स्थान निर्माण के अनुरोध का पत्रक भी मंडलयुक्त को सौंपा. राजेश सिंह ने बताया कि वर्षों पूर्व किसानों से अधिग्रहण करके उक्त जमीन को हरी फार्टिलाइजर को खाद कारखाना स्थापित करने के लिए दिया गया था. कुछ समय कारखाना चलाने के बाद वर्षों से उक्त फैक्ट्री बंद पड़ी हुई है. बैठक में क योति शंकर मिश्रा, सर्वेश श्रीवास्तव, अरुण सिंह, गुलशन मार्या आदि मौजूद रहे.</p>

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please