लघु उद्योग भारती, कोटा इकाई द्वारा आगामी 9 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले World Hindu Congress जागरूकता एवं सहभागिता कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए इंद्रप्रस्थ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पुरुषार्थ भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं और सफल आयोजन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।
बैठक में कोटा इकाई अध्यक्ष श्री अंकुर गुप्ता सहित श्री गोविंदराम मित्तल, श्री ताराचंद गोयल, श्री यशपाल भाटिया, श्री अचल पोद्दार, श्री मनोज राठी, श्री संदीप जांगिड़, श्री संदीप बाकलीवाल, श्री कपिल बाहेती, श्री आशुतोष जैन, श्री नरेंद्र हेड़ा, श्री देवेंद्र कुमार सक्सेना एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में बताया गया कि 18 से 20 दिसंबर 2026 तक मुंबई में आयोजित होने वाली World Hindu Congress का उद्देश्य विश्वभर के हिंदू समाज को सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक, शैक्षणिक एवं वैचारिक स्तर पर एक मंच पर जोड़ना है। इसी उद्देश्य से कोटा में जागरूकता एवं सहभागिता अभियान चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम के अंतर्गत 9 अगस्त को दोपहर 3 बजे पुरुषार्थ भवन, कोटा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त महामंत्री स्वामी विज्ञानानंद जी मुख्य वक्ता के रूप में World Hindu Congress की अवधारणा, उद्देश्य एवं स्वरूप पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।