प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन के संकल्प के साथ लघु उद्योग भारती (LUB) महाकालेश्वर मक्सी रोड इकाई, उज्जैन द्वारा 12 अगस्त को औद्योगिक क्षेत्र मक्सी रोड में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि DIC महाप्रबंधक श्री आदित्यजी तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने स्वयं पौधारोपण कर उद्यमियों को पर्यावरण संरक्षण तथा हरित एवं स्वच्छ औद्योगिक क्षेत्र के निर्माण के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर LUB के वरिष्ठ पदाधिकारियों, उद्यमी बंधुओं एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया और लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। सभी ने औद्योगिक क्षेत्र को अधिक स्वच्छ, हरित एवं सुंदर बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम का संचालन सुनीलजी पिठवे ने किया। कार्यक्रम में नेमीचंदजी जैन, राजेशजी गर्ग, अतीतजी अग्रवाल, राजेशजी माहेश्वरी, गिरीशजी जायसवाल, दिनेशजी लड्डा, कल्याणजी जैन, अतुलजी जैन, संजयजी ज्ञानी, चंद्रगुप्ताजी, दिनेशजी राठौर, अशोकजी जैन, सचिनजी जैन, निमेष वाधवानी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संजयजी जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।
अध्यक्ष: सुनील पिठवे
सचिव: दिलीप रोहरा
कोषाध्यक्ष: दिनेश लड्डा