लघु उद्योग भारती अधारताल इकाई द्वारा 33वें स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा कार्य के अंतर्गत 10 अप्रैल से संचालित प्याऊ स्थल पर शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज सेवा एवं जनकल्याण की भावना के साथ राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों को शरबत वितरित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री बी.के. नेमा जी एवं श्री अर्जुन समतानी जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रवीण यादव जी ने किया। इस अवसर पर पवन खुबानी जी, सिद्धू यादव जी, बंटी परवानी जी, प्रेम शरण पटेल जी सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
इकाई अध्यक्ष श्री गौरव अग्रवाल जी, सचिव श्री रवि गंगवानी जी तथा प्याऊ प्रभारी श्री महेश पुरसवानी जी के नेतृत्व में यह सेवा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। स्थापना दिवस पर आयोजित इस सेवा गतिविधि ने सामाजिक उत्तरदायित्व एवं संगठन की सेवा भावना को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया।