लघु उद्योग भारती छिंदवाड़ा इकाई ने 33वें स्थापना दिवस पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पोषण किट वितरण किया

April 28, 2026
Chhindwara,
MADHYA PRADESH

लघु उद्योग भारती छिंदवाड़ा इकाई ने 33वें स्थापना दिवस पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पोषण किट वितरण किया

सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के बीच कार्य करने वाले देश के एकमात्र अखिल भारतीय संगठन लघु उद्योग भारती के 33वें स्थापना दिवस के अवसर पर छिंदवाड़ा इकाई द्वारा इसे सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर संगठन ने समाज के जरूरतमंद परिवारों के बीच सेवा और सहयोग का प्रेरणादायक कार्य किया।

लघु उद्योग भारती छिंदवाड़ा इकाई के अध्यक्ष श्री सौरभ राय ने जानकारी देते हुए बताया कि आंगनवाड़ी केंद्र की सहायता से ऐसे परिवारों का चयन किया गया, जिनमें परिवार के मुखिया का निधन हो चुका है और जहां माताएं मजदूरी अथवा नौकरी करके परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं। ऐसे लगभग 35 परिवारों को इकाई के सदस्यों द्वारा पोषण किट वितरित की गई, जिससे उनके दैनिक जीवन में सहयोग मिल सके।

इसके साथ ही इन परिवारों के बच्चों की शिक्षा में सहायता प्रदान करने की योजना भी बनाई गई, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित और सशक्त बन सके। वहीं, परिवार का पालन कर रही माताओं की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उन्हें स्थानीय उद्योगों में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित किया गया।

यह सेवा कार्यक्रम केवल सहायता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन की दिशा में एक सार्थक पहल के रूप में सामने आया। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के सदस्य गिरधर भंडारी, राकेश विश्वकर्मा, मुकेश नथानी, श्याम तिवारी, मनीष विश्वकर्मा, भूषण शिरपुरकर, संदीप जैन, योगेश पटेल, वैभव माहेश्वरी, नितिन पवार, सिद्धार्थ दुबे, यश क्षत्रिय, मुकेश प्रजापति, राहुल भसीन, संकेत अग्रवाल एवं सुधीर शर्मा सहित अनेक सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।

लघु उद्योग भारती छिंदवाड़ा इकाई का यह सेवा पखवाड़ा समाज के प्रति संगठन की संवेदनशीलता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है।

Latest Ekai Acitivity

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please