लघु उद्योग भारती नाशिक शाखा की नई कार्यकारिणी का पदग्रहण समारोह सम्पन्न

June 12, 2026
Nashik,
MAHARASHTRA

लघु उद्योग भारती नाशिक शाखा की नई कार्यकारिणी का पदग्रहण समारोह सम्पन्न, श्री नितीन ढगे बने अध्यक्ष

लघु उद्योग भारती, नाशिक शाखा की नवगठित कार्यकारिणी के वर्ष 2026-28 के कार्यकाल का पदग्रहण समारोह गुरुवार, 11 जून 2026 को नाशिक में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रसिद्ध विचारक एवं प्रख्यात वक्ता सी.ए. प्रो. प्रकाश पाठक की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

समारोह में संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए श्री नितीन ढगे को नाशिक शाखा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही श्री देवेन गोसावी को कार्यवाह तथा श्री विजय अनिकेवी को कोषाध्यक्ष के दायित्व से नवाजा गया। यह नई टीम वर्ष 2026 से 2028 तक संगठन का नेतृत्व करेगी।

इस अवसर पर उपस्थित उद्यमियों एवं सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में लघु उद्योग भारती नाशिक शाखा MSME क्षेत्र के विकास, उद्यमियों के हितों की रक्षा तथा संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Latest Ekai Acitivity

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please